Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Hindi (Vasant) Class 6  >  Worksheet Solutions: नौकर

Worksheet Solutions: नौकर | Hindi (Vasant) Class 6 PDF Download

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1: पाठ का नाम तथा लेखक का नाम निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(i) नौकर-अनु बंद्योपाध्याय
(ii) नौकर- भगवत् शरण उपाध्याय
(iii) नौकर-हेलेन केलर
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (i) नौकर-अनु बंद्योपाध्याय


प्रश्न 2: आश्रम में काम करने या करवाने का कौन-सा तरीका गाँधीजी अपनाते थे?
(i) वे स्वयं उस काम को करने लगते
(ii) वे खुद काम करके बताते कि यह काम कैसे किया जाता है
(iii) लोगों को काम करने के लिए प्रेरित करते
(iv) उपर्युक्त सभी।

उत्तर: (iv) उपर्युक्त सभी।


प्रश्न 3: अंग्रेजी सभ्यता की कौन-सी बात गाँधीजी को अच्छी लगती थी?
(i) नौकरों को समय पर वेतन देना
(ii) नौकरों की सुख-सुविधा का ध्यान रखते हैं
(iii) घरेलू नौकरों को परिवार में सदस्य की भाँति सम्मान देना
(iv) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (iii) घरेलू नौकरों को परिवार में सदस्य की भाँति सम्मान देना


प्रश्न 4: गाँधीजी दक्षिण अफ्रीका से लंदन किस रूप से गए?
(i) घूमने के उद्देश्य से
(ii) प्रवासी भारतीयों के नेता के रूप में उनकी मांगों को लेकर
(iii) वकालत करने
(iv) उपरोक्त सभी

उत्तर: (ii) प्रवासी भारतीयों के नेता के रूप में उनकी मांगों को लेकर


प्रश्न 5: लंदन में भारतीय छात्रों ने उन्हें भोज पर आमंत्रित क्यों किया?
(i) वे उन्हें देखना चाहते थे
(ii) वे उन्हें सम्मान देना चाहते थे।
(iii) वे उन्हें अपने ऊपर हुए अत्याचार बताना चाहते थे
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (ii) वे उन्हें सम्मान देना चाहते थे।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6: गाँधीजी ने आश्रमवासी को चकत्ते वाले केले देने की क्या वजह बतायी? 

गाँधीजी ने समझाते हुए कहा कि चकत्ते वाले केले जल्दी पच जाते हैं और तुम्हें खासतौर पर इसलिए दिए गए हैं क्योंकि तुम्हारा हाजमा कमजोर है।

प्रश्न 7: नौकरों के बारे में गाँधीजी के क्या विचार थे? 

गाँधीजी नौकरों को भी अपने भाइयों के समान मानते थे वे कहते थे कि नौकर वेतन लेने वाला मजदूर नहीं। हमें उसके साथ भाई जैसा व्यवहार करना चाहिए।

प्रश्न 8: नौकर पाठ से हमें क्या संदेश मिलता है? 

'नौकर' पाठ से हमें यह संदेश मिलता है कि हमें अपना कार्य स्वयं करना चाहिए। कभी भी किसी को छोटा नहीं समझना चाहिए। नौकरों के साथ भी प्रेमपूर्वक व्यवहार करना चाहिए तथा शारीरिक श्रम को महत्त्व देना चाहिए।

प्रश्न 9: गांधी जी के आश्रमवासी बेस्वाद सब्जी और खाना के खिलाफ क्यों कुछ नहीं बोलते थे?

नौकर नामक पाठ में लेखक बता रहे हैं कि गांधी जी आश्रमवासियों को अकसर स्वयं ही भोजन परोसते थे। इस कारण वे बेचारे बेस्वाद उबली हुई चीज़ों के विरुद्ध कुछ कह भी नहीं पाते थे। दक्षिण अफ्रीका की एक जेल में वे सैकड़ों कैदियों को दिन में दो बार भोजन परोसने का कार्य कर भी चुके थे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 10. गाँधीजी को बच्चों से बहुत प्रेम था। स्पष्ट कीजिए। 

गाँधीजी को बच्चों से बहुत प्रेम था। अपने बच्चों को जन्म के दो माह बाद उन्होंने कभी किसी दाई को बच्चे की देखभाल के लिए नहीं रखा। वे मानते थे कि बच्चे के विकास के लिए माँ-बाप का प्यार और उनकी देखभाल अनिवार्य है। वे स्वयं माँ की तरह बच्चों की देखभाल कर सकते थे, खिला-पिला और बहला सकते थे।।

प्रश्न 11: किसी ऐसी घटना को अपने शब्दों में लिखिए जिससे यह स्पष्ट हो कि गाँधीजी अपने काम के लिए किसी साथी की सहायता लेना पसंद नहीं करते थे?

गाँधीजी जब गाँवों का दौरा कर रहे होते तो कई बार रात को लिखते समय लालटेन का तेल समाप्त हो जाता था। तब वे चाँद की रोशनी में ही पत्र पूरा कर लेना पसंद करते थे और अपने किसी सोए हुए आदमी को जगाने का प्रयास नहीं करते थे।

प्रश्न 12: गाँधीजी के शारीरिक श्रम के बारे में क्या विचार थे?

शरीर जब तक बिलकुल लाचार न हो तब तक गाँधी जी को यह बात बिलकुल पंसद नहीं थी कि महात्मा या बूढ़े होने के कारण उनको अपने हिस्से का दैनिक शारीरिक श्रम न करना पड़े। हर प्रकार का काम करने की उनमें अद्भुत क्षमता और शक्ति थी। वह थकान का नाम भी नहीं जानते थे।

प्रश्न 13: नौकर नामक पाठ में गांधीजी और गोखले जी के बीच संबंधों का वर्णन कीजिए?

 लेखक गांधीजी और गोखले के बीच के संबंध को स्पष्ट करते हुए कहते हैं कि जब गोखले गांधी जी के साथ दक्षिण अफ्रीका में रुके हुए थे तब गांधीजी उनके दुपट्टे को प्रेस किया करते थे, उनका बिस्तर ठीक करते हैं, उनको भोजन परोस थे और तो और उनका पैर भी दबाया करते थे हालांकि गोखले जी उनको यह सब कार्य करने के लिए मना भी करते थे लेकिन वह यह सब कार्य करने में जरा सा भी संकोच नहीं करते थे। 

The document Worksheet Solutions: नौकर | Hindi (Vasant) Class 6 is a part of the Class 6 Course Hindi (Vasant) Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
28 videos|163 docs|43 tests

FAQs on Worksheet Solutions: नौकर - Hindi (Vasant) Class 6

1. नौकर कक्षा 6 के लिए शिक्षा माध्यम क्या है?
उत्तर: नौकर कक्षा 6 के लिए शिक्षा माध्यम हिंदी भाषा में है।
2. नौकर कक्षा 6 में कौन-कौन से विषय पढ़ाए जाते हैं?
उत्तर: नौकर कक्षा 6 में हमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और शारीरिक शिक्षा के विषयों का पढ़ाया जाता है।
3. नौकर कक्षा 6 के लिए उपयोगी पाठ्यक्रम सामग्री कहाँ से प्राप्त कर सकते हैं?
उत्तर: नौकर कक्षा 6 के उपयोगी पाठ्यक्रम सामग्री को आप अपने स्कूल की पुस्तकालय से या इंटरनेट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
4. नौकर कक्षा 6 के लिए परीक्षा कब होती है?
उत्तर: नौकर कक्षा 6 की परीक्षाएं वार्षिक रूप से आयोजित की जाती हैं। सामान्यतः, इन परीक्षाओं का समय अप्रैल-मई के बीच होता है।
5. नौकर कक्षा 6 के लिए परीक्षा का पैटर्न क्या होता है?
उत्तर: नौकर कक्षा 6 की परीक्षाओं में हमें अक्सर लिखित परीक्षा पत्रों, वस्तुनिष्ठ प्रश्नों, और मूल्यांकन के लिए विभिन्न प्रश्न प्रारूपों का सामान्यतः उपयोग किया जाता है।
Related Searches

Worksheet Solutions: नौकर | Hindi (Vasant) Class 6

,

mock tests for examination

,

Semester Notes

,

video lectures

,

Previous Year Questions with Solutions

,

past year papers

,

Extra Questions

,

MCQs

,

Summary

,

Objective type Questions

,

shortcuts and tricks

,

ppt

,

pdf

,

study material

,

Worksheet Solutions: नौकर | Hindi (Vasant) Class 6

,

practice quizzes

,

Free

,

Worksheet Solutions: नौकर | Hindi (Vasant) Class 6

,

Sample Paper

,

Viva Questions

,

Important questions

,

Exam

;