Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij)  >  बच्चे काम पर जा रहे है भावार्थ - कविता का सार

बच्चे काम पर जा रहे है भावार्थ - कविता का सार | Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij) PDF Download

बच्चे काम पर जा रहे है भावार्थ - कविता का सार | Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij)बच्चे काम पर जा रहे है

कवि परिचय

राजेश जोशी
इनका जन्म सन 1946 में मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ जिले में हुआ। उन्होंने पत्रकारिता, अध्यापन कार्य भी किया। इन्होने कविताओं के अलावा कहानियाँ, नाटक, लेख, और टिप्पणियाँ भी लिखीं। उनकी कविताएँ गहरे सामाजिक अभिप्राय वाली होती हैं।

बच्चे काम पर जा रहे है भावार्थ - कविता का सार | Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij)राजेश जोशी

कविता का सार

प्रस्तुत कविता श्री राजेश जोशी जी द्वारा रची गई है। इस कविता का प्रतिपाद्य बाल मज़दूरी तथा बाल श्रम है। कवि ने बाल मज़दूरी के कारण बच्चों से उनका बचपन छिन जाने की पीड़ा को जताने का प्रयास किया है। कवि यहाँ उन सामाजिक व आर्थिक परिस्थितियों की ओर हम सबका ध्यान आकषिर्त कराना चाहते हैं जिनके कारण बच्चे अपना बचपन खो देते हैं। उनकी शिक्षा नहीं हो पाती तथा वे बाल मज़दूरी करने पर विवश हो जाते हैं।

बच्चे काम पर जा रहे है भावार्थ - कविता का सार | Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij)

कवि बताना चाहते हैं कि आर्थिक तंगी के कारण बच्चों को मजदूरी करनी पड़ती है। उन्हें सर्दी के समय में सवेरे कोहरे में ही काम पर जाना पड़ता है। उनके सामने कौन.सी समस्या है? केवल इतना सोचना और कहना ही पर्याप्त नहीं है। न ही कोई भयंकर बात है। बस सोचना यह है कि बच्चे काम पर क्यों जाते हैं किंतु इस प्रश्न का उत्तर भी समाज के पास नहीं है। बहुत बुरी बात है कि बच्चों को खेलने.खाने तथा मौज.मस्ती के समय मजदूरी करनी पड़ती है। कवि पूछते हैं उिनके हाथों के खिलौने किसने छीन लिए क्या उनकी रंग-बिरंगी किताबें काले पहाड़ के नीचे दब गई हैं उनके लिए बना मदरसा क्या किसी भूकंप में ढह गया? जो वे पढ़ने नहीं जाते क्या खेलने के स्थान बाग.बगीचे, आँगन आदि सभी खत्म हो गए जो उन्हें खेलने को नहीं मिलता। नहीं ऐसा कुछ नहीं है। सब कुछ मौजूद है किंतु फिर भी अनेक बच्चे सड़कों पर मज़दूरी करने जाते हैं। यही आश्चर्य है। यही विडंबना है। कवि कहना चाहते हैं कि सभी लोग मिलकर ऐसा कुछ महान कार्य करें जिससे गरीब बच्चे भी पढ़-लिख सकें ताकि उनका भविष्य सुधरे और वे भी खुश हों।

बच्चे काम पर जा रहे है भावार्थ - कविता का सार | Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij)

संदेश

कविता का मुख्य संदेश यह है कि बच्चों का बचपन खेल और पढ़ाई में बिताना चाहिए, न कि मजदूरी में। यह कविता हमें सोचने पर मजबूर करती है कि हम एक समाज के रूप में बच्चों को वह बचपन क्यों नहीं दे पा रहे हैं जिसके वे हकदार हैं।

कठिन शब्द

  1. विवरण - वर्णन
  2. अंतरिक्ष - आकाश
  3. दीमक - एक प्रकार का कीड़ा जो लकड़ी और कागज खा जाता है
  4. मदरसा - स्कूल
  5. हस्बमामूल - सामान्य रूप से
  6. दुर्दशा - बुरी स्थिति
  7. उजागर - प्रकट करना
  8. सामान्य - सामान्य रूप से
  9. मजबूर - विवश
  10. वास्तविकता - सच्चाई
The document बच्चे काम पर जा रहे है भावार्थ - कविता का सार | Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij) is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij).
All you need of Class 9 at this link: Class 9
16 videos|193 docs|43 tests

FAQs on बच्चे काम पर जा रहे है भावार्थ - कविता का सार - Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij)

1. इस कविता के कवि कौन हैं और उनका परिचय क्या है ?
Ans. इस कविता के कवि किसके बारे में जानकारी दी गई है, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन आमतौर पर, कवि अपने समय की सामाजिक स्थितियों, संघर्षों और मानवीय भावनाओं को व्यक्त करते हैं। कवि का परिचय उनके जीवन, उनके कार्यों और उनके योगदान के अनुसार दिया जा सकता है।
2. "बच्चे काम पर जा रहे हैं" इस वाक्य का क्या अर्थ है ?
Ans. "बच्चे काम पर जा रहे हैं" का अर्थ है कि बच्चे अपनी पढ़ाई या खेलने के समय को छोड़कर काम करने जा रहे हैं। यह वाक्य समाज में बच्चों की कठिनाइयों और उनकी जिम्मेदारियों को दर्शाता है।
3. इस कविता का मुख्य संदेश क्या है ?
Ans. इस कविता का मुख्य संदेश यह है कि बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार खेलने और पढ़ाई करने का अधिकार होना चाहिए। उन्हें काम पर न भेजकर उनकी शिक्षा और विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
4. कविता का सार क्या है और यह किस विषय पर आधारित है ?
Ans. कविता का सार बच्चों की कठिनाइयों और उनके काम करने के प्रयासों को दर्शाना है। यह समाज में बच्चों के अधिकारों और उनकी शिक्षा के महत्व पर आधारित है।
5. कविता में प्रयुक्त कुछ कठिन शब्दों का अर्थ बताइए ?
Ans. कविता में प्रयुक्त कठिन शब्दों का अर्थ उनकी व्याख्या के अनुसार होता है। उदाहरण के लिए, "कठिनाई" का अर्थ है समस्या या चुनौती, "जिम्मेदारी" का अर्थ है कार्य या कर्तव्य, और "अधिकार" का अर्थ है किसी चीज़ का स्वामित्व या दावे का होना।
Related Searches

Previous Year Questions with Solutions

,

shortcuts and tricks

,

past year papers

,

MCQs

,

study material

,

ppt

,

बच्चे काम पर जा रहे है भावार्थ - कविता का सार | Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij)

,

Extra Questions

,

mock tests for examination

,

Free

,

pdf

,

practice quizzes

,

video lectures

,

Exam

,

बच्चे काम पर जा रहे है भावार्थ - कविता का सार | Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij)

,

Sample Paper

,

Important questions

,

Objective type Questions

,

Summary

,

Viva Questions

,

बच्चे काम पर जा रहे है भावार्थ - कविता का सार | Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij)

,

Semester Notes

;