Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Class 6 All Subjects (Old NCERT)  >  NCERT Solutions: चाँद से थोड़ी-सी गप्पें

चाँद से थोड़ी-सी गप्पें NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT) PDF Download

चाँद से थोड़ी-सी गप्पें NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

कविता से

प्रश्न 1. ‘आप पहने हुए हैं कुल आकाश’ के माध्यम से लड़की कहना चाहती है कि-
(क) चाँद तारों से जड़ी हुई चादर ओढ़कर बैठा है।
(ख) चाँद की पोशाक चारों दिशाओं में फैली हुई है।
आप किसे सही मानते हो ?
उत्तर:
लड़की यह बताना चाहती है कि संपूर्ण आकाश तुम्हारे चारों ओर है ऐसा लगता है जैसे यह संपूर्ण आकाश ही तुम्हारा वस्त्र है, जिस पर सितारे जड़े हैं।


प्रश्न 2. कवि ने चाँद से गप्पें किस दिन लगाई होंगी? इस कविता में आई बातों की मदद से अनुमान लगाओ और उसका कारण भी बताओ।

दिन

कारण

पूर्णिमा

__________

अष्टमी से पूर्णिमा के बीच

__________

प्रथमा से अष्टमी के बीच

__________

उत्तर:

दिन

कारण

पूर्णिमा

चाँद पूरी तरह गोल नजर आता है।

अष्टमी से पूर्णिमा के बीच

चाँद तिरछा नजर आता है।

प्रथमा से अष्टमी के बीच

चाँद बहुत पतला नजर आता है।

 जिस दिन कवि ने चाँद से गप्पे लगाई उस दिन वह पूरा गोल दिखाई दे रहा था। कविता में भी चाँद के गोल होने की बात कही गई है। चाँद सिर्फ पूर्णिमा के दिन ही पूरा गोल दिखाई देता है। इसलिए पूर्णिमा के दिन कवि ने चाँद से गप्पे लगाई होगी।


प्रश्न 3. नई कविता में तुक या छंद के बदले बिंब का प्रयोग अधिक होता है। बिंब वह तसवीर होती है जो शब्दों को पढ़ते समय हमारे मन में उभरती है। कई बार कुछ कवि शब्दों की ध्वनि की मदद से ऐसी तसवीर बनाते हैं और कुछ कवि अक्षरों या शब्दों को इस तरह छापने पर बल देते हैं कि उनसे कई चित्र हमारे मन में बनें। इस कविता के अंतिम हिस्से में चाँद को एकदम गोल बताने के लिए कवि ने बि ल कु ल शब्द के अक्षरों को अलग-अलग करके लिखा है। तुम इस कविता के और किन शब्दों को चित्र की आकृति देना चाहोगे? ऐसे शब्दों को अपने ढंग से लिखकर दिखाओ।
उत्तर: 
इस कविता के और शब्दों को जिन्हें हम आकृति देना चाहेंगे वे निम्न है–
1) तिरछे
2) गोल – मटोल
3) मरज


अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1. कुछ लोग बड़ी जल्दी चिढ़ जाते हैं। यदि चाँद का स्वभाव भी आसानी से चिढ़ जाने का हो तो वह किन बातों से सबसे ज्यादा चिढ़ेगा? चिढ़कर वह उन बातों का क्या जवाब देगा? अपनी कल्पना से चाँद की ओर से दिए गए जवाब लिखो।
उत्तर:
ये सच है की कुछ लोग बड़ी जल्दी चिढ़ जाते है। यदि चाँद का स्वभाव भी जल्दी चिढ़ने का होता तो वह इस बात से ज्यादा चिढ़ता की लोग उसको उसके आकार के बारे में बहुत सी बातें कहते है। वे कहते है की उसका आकार स्थाई नहीं है वह हर रोज एक जैसा नहीं रहता घटता और बढ़ता रहता हैं और यह एक प्रकार की बीमारी है। इस पर हमारे अनुमान से चाँद यह जवाब देता की यह उसकी प्रकृति है। उसकी इसी प्रकृति के कारण ही सृष्टि में संतुलन बना रहता है। तुम्हारा मेरे बारे में ऐसा सोचना तुम्हारे अंदर ज्ञान की कमी को दर्शाता है।


प्रश्न 2. यदि कोई सूरज से गप्पें लगाए तो वह क्या लिखेगा? अपनी कल्पना से गद्य या पद्य में लिखो। इसी तरह की कुछ और गप्पें निम्नलिखित में से किसी एक या दो से करके लिखो- 

पेड़ बिजली का खंभा सड़क पेट्रोल पंप

उत्तर: (क) सूरज से गप्पें-
अरे सूरज भाई,
इतने क्यों नाराज हो,
पता नहीं तुम
सभी को जलाए जाते हो
तपाते हो दुनिया को जी भर,
झुलसा देते हो, पेड़ से गप्पेंऐ!

कभी लाल तो कभी सफ़ेद चाँदी से
नज़र आते हो।
तुम सदा ऊपर जाने देते हो
बड़े-बड़े वाहने
क्या तुम कैसे इतना
पीड़ा सहते हो?

(ख) पेड़ से गप्पो-
ए! पेड़ तुम हो
कितने कल्याणकारी! छाया देते हो,
भोजन देते हो, वर्षा का हो आधार।

(ग) सड़क-
हे सड़क!
तुम कितनी शक्तिशाली हो? तुममें इतनी सहनशीलता
कहाँ से आई है।

(घ) पेट्रोल पंप
हे पेट्रोल पंप! तुम्हारे अंदर कितना तेल समाया है?
यह कभी खत्म होने का नाम नहीं लेता।
तेरे कारण सारी दुनिया सड़कों पर दौड़ रही है।
तुममें यह शक्ति कहाँ से आई है?

(ङ) बिजली का खंभा-
हे बिजली के खंभे।
सिर पर तारों का जाले
तुम क्यों लंबे खड़े हो
करंट मारते खूब हो।


भाषा की बात

प्रश्न 1. चाँद संज्ञा है। चाँदनी रात में चाँदनी विशेषण है।
नीचे दिए गए विशेषणों को ध्यान से देखो और बताओ कि-
(क) कौन-सा प्रत्यय जुड़ने पर विशेषण बन रहे हैं।
(ख) इन विशेषणों के लिए एक-एक उपयुक्त संज्ञा भी लिखो-

गुलाबी पगड़ी
मखमली घास
कीमती गहने
ठंडी रात
जंगली फुल
कश्मीरी भाषा

उत्तर: 

क) चाँदनी विशेषण में ‘ई’ प्रत्यय का प्रयोग किया गया है।

1) निम्न विशेषणों के लिए एक एक उपयुक्त संज्ञा इस प्रकार है–

गुलाबी फूल
मखमली कालीन
कीमती कपड़े
ठंडी बर्फ
जंगली पौधा
कश्मीरी मिठाई।


प्रश्न 2. गोल-मटोल,
गोरा – चिट्टा
कविता में आए शब्दों के इन जोड़ों में अंतर यह है कि चिट्टा का अर्थ सफ़ेद है और गोरा से मिलता-जुलता है, जबकि मटोल अपने-आप में कोई शब्द नहीं है। यह शब्द ‘मोटा’ से बना है। ऐसे चार-चार शब्द-युग्म सोचकर लिखो और उनका वाक्यों में प्रयोग करो।

उत्तर: 

  • खाना-वाना- खाना-वाना तो अच्छा ही बना है।
  • चाय-वाय- यहाँ चाय-वाय का प्रबंध नहीं है।
  • पानी-वानी- उसने मुझे पानी-वानी भी नहीं पिलाया।
  • मोल-तोल- दुकानदार से मोल-तोल करके ही सौदा लेना।


प्रश्न 3. ‘बिलकुल गोल’–कविता में इसके दो अर्थ हैं-
(क) गोल-आकार का,
(ख) गायब होना!
ऐसे तीन और शब्द सोचकर, उनसे ऐसे वाक्य बनाओ जिनके दो-दो अर्थ निकलते हों।
उत्तर: (क) पत्र: (i) (पत्ता) वसंत में वृक्षों से पत्र झरने लगते हैं।
(ii) (चिठ्ठी) आज दादी जी का पत्र आया था।
(ख) अंबर: (i) (वस्त्र) विष्णु भगवान पीतांबर धारण करते हैं।
(ii) (आकाश) चाँदनी रात में अंबर की शोभा निराली होती है।
(ग) कनक: (i) (सोना) यह हार कनक से बना है।
(ii) (धतूरा) कनक खाने से आदमी पागल हो जाता है।


प्रश्न 4. तांकि, जबकि, चूँकि, हालाँकि-कविता की जिन पंक्तियों में ये शब्द आए हैं, उन्हें ध्यान से पढ़ो। ये शब्द दो वाक यों को जोड़ने का काम करते हैं। इन शब्दों का प्रयोग करते हुए दो-दो वाक्य बनाओ।
उत्तर: (क) ताकि:
(i) आयुष मेहनत कर रहा है ताकि परीक्षा में प्रथम आ सके।
(ii) तुम दवाई खा लो ताकि सुबह स्कूल जा सको।
(ख) जबकि: (i) मदन ने राजेश की मदद की जबकि दोनों में शत्रुता थी।
(ii) राजा भागा हुआ आया जबकि काफ़ी धूप हो रही थी।
(ग) चूँकि: (i) चूंकि मैं बीमार हूँ इसलिए काम पर नहीं आ सकता।
(ii) चूँकि उसे विद्यालय जाना था इसलिए वह जल्दी घर चला गया।
(घ) हालाँकि: (i) हालाँकि इस साल वर्षा कम हुई परंतु फ़सल फिर भी अच्छी हुई।
(ii) हालाँकि तुम ठीक कहते हो परंतु लोग नहीं मानते।


प्रश्न 5. गप्प, गप-शप, गप्पबाजी-क्या इन शब्दों के अर्थों में अंतर है? तुम्हें क्या लगता है? लिखो।
उत्तर: गप्प- बिना काम की बात।
गप-शप - इधर-उधर की बातचीत।
गप्पबाज़ी - कुछ झुठी, कुछ सच्ची बात।


कुछ करने को

प्रश्न 1. क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में कई प्रकार के कलेंडरों का इस्तेमाल होता है। नीचे दो प्रकार के कलेंडर दिए गए हैं। इन्हें देखकर प्रश्नों के उत्तर दीजिएसंवत् 2063 सन 2006

  • इन कलेंडरों में से कौन-सा कलेंडर चंद्रमा के अनुसार है?
  • क्या आपके आसपास इन दोनों कलेंडरों का इस्तेमाल होता है? यदि हाँ तो किन-किन मौकों पर।
  • कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष का क्या अर्थ होता है?

उत्तर: 

  • इन कलेंडरों में संवत् 2063 वाला कलेंडर चंद्रमा के अनुसार है।
  • हाँ, हमारे आसपास दोनों कलेंडरों का इस्तेमाल अंग्रेज़ी महीने की तारीख देखने के लिए होता है।
  • कृष्ण पक्ष को अर्थ है महीने का वह पक्ष (पंद्रह दिन) जो पूर्णिमा के अगले दिन से लेकर अमावस्या तक होता है तथा शुक्ल पक्ष अमावस्या के अगले दिन यानी प्रतिपदा से लेकर पूर्णिमा तक होता है।
The document चाँद से थोड़ी-सी गप्पें NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT) is a part of the Class 6 Course Class 6 All Subjects (Old NCERT).
All you need of Class 6 at this link: Class 6
297 videos|1066 docs|204 tests

FAQs on चाँद से थोड़ी-सी गप्पें NCERT Solutions - Class 6 All Subjects (Old NCERT)

1. कविता क्या होती है?
उत्तर: कविता एक कला है जिसमें भावनाओं, विचारों, और अनुभवों को शब्दों के माध्यम से व्यक्त किया जाता है। कविता एक रचनात्मक व्यंग्य है जो शब्दों का उपयोग करके छंद, रूपक, अलंकार, और विभिन्न रचनात्मक तकनीकों का इस्तेमाल करती है।
2. कविता की प्रमुख विशेषताएं क्या होती हैं?
उत्तर: कविता की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं: - कविता में अद्वितीय रूप से छंद और अर्थ का संयोजन होता है। - कविता में शब्दों का प्रयोग करके व्यक्ति अपनी भावनाओं को व्यक्त करता है। - कविता में रूपक, अलंकार, और तात्कालिक तकनीकों का प्रयोग होता है जो उसकी सुंदरता को बढ़ाता है। - कविता की भाषा छोटी होती है लेकिन उसमें गहराई और प्रभाव होता है। - कविता में वाद, प्रेम, प्रकृति, और जीवन के विभिन्न पहलुओं का वर्णन किया जाता है।
3. कविता लिखने के लिए क्या क्षमताएं चाहिए?
उत्तर: कविता लिखने के लिए निम्नलिखित क्षमताएं चाहिए: - भावनाओं को व्यक्त करने की क्षमता - शब्दों का सही चयन करने की क्षमता - छंद की समझ और उसे सही ढंग से उपयोग करने की क्षमता - रचनात्मक तकनीकों की समझ और उन्हें अच्छी तरह से इस्तेमाल करने की क्षमता - विचारों और अनुभवों को सार्थकता के साथ व्यक्त करने की क्षमता
4. कविता लिखने के लिए किस भाषा का चयन करना जरूरी है?
उत्तर: कविता लिखने के लिए भाषा का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण है। आपको उस भाषा का चयन करना चाहिए जिसमें आपकी भावनाएं और विचार सबसे अच्छी तरह से व्यक्त हो सकते हैं। यदि आपको अच्छी तरह से एक भाषा की जानकारी है, तो उसे चुनना आसान हो सकता है। हालांकि, यदि आपको कई भाषाओं का ज्ञान है, तो आप अपनी रचनात्मकता को और अधिक विकसित करने के लिए विभिन्न भाषाओं का उपयोग कर सकते हैं।
5. कविता को समझने के लिए कौन-कौन सी क्षमताएं जरूरी हैं?
उत्तर: कविता को समझने के लिए निम्नलिखित क्षमताएं जरूरी होती हैं: - शब्दों की अर्थ को समझने की क्षमता - छंद की समझ की क्षमता - रूपक, अलंकार, और तात्कालिक तकनीकों की समझ की क्षमता - रचनात्मक तकनीकों की पहचान की क्षमता - कविता में व्यक्त की गई भावात्मक अभिव्यक्ति को समझने की क्षमता
Related Searches

चाँद से थोड़ी-सी गप्पें NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

,

Free

,

चाँद से थोड़ी-सी गप्पें NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

,

pdf

,

ppt

,

Extra Questions

,

practice quizzes

,

mock tests for examination

,

Summary

,

Important questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

MCQs

,

Sample Paper

,

Semester Notes

,

shortcuts and tricks

,

study material

,

Objective type Questions

,

Viva Questions

,

video lectures

,

past year papers

,

Exam

,

चाँद से थोड़ी-सी गप्पें NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

;