Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  Sample Papers For Class 9  >  Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 1 (With Solutions)

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 1 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 PDF Download


कक्षा 09

समय: 1:30 घण्टा

पूर्णांक: 40

सामान्य निर्देश:
(i) इस प्रश्नपत्र में तीन खंड हैं- खंड-क, खंड-ख और खंड-ग
(ii) इस प्रश्नपत्र में कुल 10 वस्तुपरक प्रश्न है। सभी प्रश्नों के उप प्रश्न दिए गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
(iii) खंड-क में कुल 20 प्रश्न पूछे गए हैं ।दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 10 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
(iv) खंड-ख में कुल 20 प्रश्न पूछे गए हैं ।दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 16 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
(v) खंड-ग में कुल 14 प्रश्न पूछे गए हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

खंड - क (अपठित बोध)

प्रश्न संख्या 1 से 5 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
आधुनिक युग में योग का महत्व बढ़ गया है। इसके बढ़ने का कारण व्यस्तता और मन की व्यग्रता है। यदि मनुष्य शारीरिक रूप से स्वस्थ है, तो वह संसार में रहकर जीवन का सुख भोग सकता है और अपने सभी कर्तव्यों एवं मनोकामनाओं को पूर्ण कर सकता है। शरीर ही वह माध्यम है, जिसके द्वारा हम अपने सभी कार्यों को संपन्न कर सकते हैं। इसलिए अपने शरीर को स्वस्थ रखना हमारा प्रथम कर्त्तव्य है, जिसे योग द्वारा स्वस्थ बनाया जा सकता है। 21 जून, 2015 को प्रथम बार संपूर्ण विश्व में 'विश्व योग दिवस' मनाया गया। इसके साथ ही यह घोषणा भी की गई कि प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
योग प्राचीन समय से ही भारतीय संस्कृति का अंग रहा है। हमारे पूर्वजों ने बहुत समय पहले ही इसका आविष्कार कर लिया था और इसके महत्त्व को पहचान लिया था। इसलिए योग पद्धति सदियों बाद भी जीवित है। योग करने से न केवल तन की थकान दूर होती है, बल्कि मन की थकान भी दूर होती है। योग करने वाला व्यक्ति अगने अंग-प्रत्यंग में एक नए उत्साह एवं स्फूर्ति का अनुभव करता है। योग करने से शरीर के प्रत्येक अंग में रक्त का संचार सुचारु रूप से होता है तथा शरीर रोगमुक्त रहता है। अत: योग दिवस का उद्देश्य संपूर्ण विश्व में योग से प्राप्त होने वाले लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। मनुष्य को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में योग पूर्णत: सक्षम है।
प्रश्न.1: आधुनिक युग में योग का महत्त्व क्यों बढ़ा है?
(क) लोगों में इसके प्रति उत्साह बढ़ने के कारण
(ख) इनमें से कोई नहीं
(ग) प्राचीनतम पद्धतियों पर लोगों के विश्वास के कारण
(घ) व्यस्तता और मन की व्यग्रता

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.2: हमारा प्रथम कर्तव्य क्या है?
(क) सुखों का उपभोग करना
(ख) शरीर को स्वस्थ रखना
(ग) योग की शिक्षा लेना
(घ) सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करना

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.3: विश्व योग दिवस कब मनाया जाता है?
(क) 21 अप्रैल
(ख) 21 जून
(ग) 21 मई
(घ) 21 जुलाई

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.4: योग का क्या लाभ है?
(क) सभी
(ख) अंग-प्रत्यंग में नए उत्साह व स्फूर्ति का अनुभव होता है
(ग) रक्त का संचार सुचारु रूप से होने से शरीर रोगमुक्त रहता है
(घ) तन-मन की थकान दूर होती है

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.5: योग दिवस का क्या उद्देश्य है?
(क) योग का प्रचार-प्रसार करना
(ख) संपूर्ण विश्व को योग के लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना
(ग) इनमें से कोई नहीं
(घ) संपूर्ण विश्व में योग की शिक्षा देना

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न संख्या 6 से 10 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
विज्ञान ने मनुष्य को मशीन बना दिया है, यह कहना उचित नहीं है। मशीनों का आविष्कार मनुष्य ने अपनी सुख-सुविधा के लिए किया है। यदि मशीनें नहीं होतीं, तो मनुष्य इतनी तेजी से प्रगति नहीं कर पाता एवं उसका जीवन तमाम तरह के झंझावातों के बीच ही गुम होकर रह जाता। मशीनों से मनुष्य को लाभ हुआ है, यदि उसे भौतिक सुख-सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं, तो उसमें मशीनों का योगदान प्रमुख है। मशीनों को कार्यान्वित करने के लिए मनुष्य को उन्हें परिचालित करना पड़ता है जिससे कार्य करने में उसे अधिक परिश्रम नहीं करना पड़ता।
यदि कोई व्यक्ति मशीन के बिना कार्य करे, तो उसे अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ेगी। इस दृष्टि से देखा जाए, तो मशीनों के कारण मनुष्य का जीवन यंत्रवत् नहीं हुआ है, बल्कि उसके लिए हर प्रकार का कार्य करना सरल हो गया है। यह विज्ञान का ही वरदान है कि अब डेबिट-क्रेडिट कार्ड के रूप में लोगों के पर्स में प्लास्टिक मनी आ गई है और वे जब भी चाहें, रुपये निकाल सकते हैं। रुपये निकालने के लिए अब बैंकों में घंटों लाइन में लगने की जरूरत ही नहीं।
पहले लंबी दूरी की यात्रा करना मनुष्य के लिए अत्यंत कष्टदायी होता था। अब विज्ञान ने मनुष्य की हर प्रकार की यात्रा को सुखमय बना दिया है। सड़कों पर दौड़ती मोटरगाड़ियाँ एवं एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ इसका उदाहरण हैं।
पहले मनुष्य के पास मनोरंजन के लिए विशेष साधन उपलब्ध नहीं थे। अब उसके पास मनोरंजन के हर प्रकार के साधन उपलब्ध हैं। रेडियो, टेपरिकॉर्डर से आगे बढ़कर अब एलईडी, डीवीडी एवं डीटीएच, कंप्यूटर, इंटरनेट, मोबाइल का जमाना आ गया है। यही नहीं मनुष्य विज्ञान की सहायता से शारीरिक कमजोरियों एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा ( निजात) पाने में अब पहले से कहीं अधिक सक्षम हो गया है और यह सब संभव हुआ चिकित्सा क्षेत्र में आई वैज्ञानिक प्रगति से।
प्रश्न.6: विज्ञान ने मनुष्यों को क्या दिया है?
(क) परिश्रम
(ख) सुख-सुविधाएँ
(ग) मशीनें
(घ) असुविधाएँ

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.7: मशीनें नहीं होती तो क्या होता?
(क) मनुष्य खुश रहता
(ख) मनुष्य तेजी से प्रगति नहीं कर पाता
(ग) मनुष्य झंझावातों से निकल जाता
(घ) मनुष्य तेजी से प्रगति कर पाता

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.8: मशीनों से मनुष्य के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा है?
(क) उसका प्रत्येक कार्य सरल हो गया है
(ख) उसका जीवन यंत्रवत् हो गया है
(ग) उसका प्रत्येक कार्य कठिन हो गया है
(घ) उसे अधिक परिश्रम करना पड़ता है

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.9: गद्यांश के अनुसार, विज्ञान का वरदान क्या है?
(क) अब रुपये निकालने के लिए बैंकों में घंटों तक लाइन में नहीं लगना पड़ता
(ख) डेबिट-क्रेडिट कार्ड के रूप में लोगों के पर्स में प्लास्टिक मनी आ गई है
(ग) लोग जब चाहें रुपये निकाल सकते हैं
(घ) सभी

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.10: मशीनों का प्रमुख योगदान क्या है?
(क) मनुष्य को भौतिक सुख-सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं
(ख) मनुष्य को परिश्रमी बना दिया है
(ग) मनुष्य को यंत्रवत् जीना पड़ता है
(घ) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न संख्या 11 से 15 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।
बिनु निज भाषा ज्ञान के, मिटै न हिय को सूल।।
पढ़े संस्कृत जतन करि, पंडित भे विख्यात।
पै निज भाषा ज्ञान बिन, कहि न सकत इक बात।।
अंग्रेजी पढ़ कै जदपि, सब गुन होत प्रबीन।
पै निज भाषा ज्ञान बिन रहत हीन के हीन।।
एक भाषा इक जीव मति सब घर के लोग।
तबै बनत है सबन सों, मिटत मूढ़ता सोग।।
और एक अति लाभ यह यामें प्रगट लखात।
निज भाषा में कीजिए, जो विद्या की बात।।
तेहि सुनि पावै लाभ सब, बात सुनै जो कोय।
यह गुन भाषा और महं, कबहूँ नाहीं होय।।
विविध कला शिक्षा अमिट, ज्ञान अनेक प्रकार।
सब देसन से लै करहू, भाषा माहि प्रचार।।
भारत में सब भिन्न अति, ताहीं सो उत्पात।
विविध देस मतहू विविध, भाषा विविध लखाता।
सब मिल तासों छाँड़िके, दूजै और उपाय।
उन्नति भाषा की करहु, अहो भ्रातगन आय।।
प्रश्न.11: संस्कृत पढ़ने वालों को कवि ने क्या माना है?
(क) मूर्ख
(ख) वाणी विहीन पंडित
(ग) अज्ञानी
(घ) विद्वान

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.12: मूर्खता और शोक का शमन करने की विशिष्टता से युक्त कौन होता है?
(क) अज्ञानी जन
(ख) अपनी भाषा
(ग) अंग्रेजी भाषा
(घ) ज्ञानी जन

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.13: अंग्रेजी पढ़ कै जदपि, सब गुण होत प्रवीन से क्या तात्पर्य है?
(क) अंग्रेजी भाषा के ज्ञान से भारतीयों की उन्नति नहीं हो सकती
(ख) केवल अंग्रेजी भाषा ही उन्नति का आधार है
(ग) अंग्रेजी भाषा के माध्यम से आधुनिक ज्ञान-विज्ञान की बातें सीखी जा सकती हैं
(घ) अंग्रेजी भाषा पढ़कर ही ज्ञान प्राप्त हो सकता है

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.14: कवि द्वारा निज भाषा में विद्या की बात को महत्त्व देने का क्या कारण हो सकता है?
(क) अन्य भाषा का बहिष्कार करना
(ख) अपनी भाषा में संप्रेषण की सुगमता अधिक होती है
(ग) अपनी भाषा को विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषा सिद्ध करना
(घ) कठिन विषय अन्य भाषा में जल्दी समझ आता है

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.15: कवि ने सभी उन्नति का मूल किसे माना है?
(क) मातृभाषा को
(ख) ग्रामीण भाषा का
(ग) संस्कृत भाषा को
(घ) अंग्रेजी भाषा को

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न संख्या 16 से 20 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
मैं तो मात्र मृत्तिका हूँ
जब तुम
मुझे पैरों से रौंदते हो
तथा हल के फाल से विदीर्ण करते हो
तब मैं धन-धान्य बनकर मातृरूपा हो जाती हूँ।
जब तुम
मुझे हाथों से स्पर्श करते हो
तथा चाक पर चढ़ाकर घुमाने लगते हो
तब मैं
कुंभ और कलश बनकर
जल लाती तुम्हारी अंतरंग प्रिया हो जाती हूँ
जब तुम मुझे मेले में मेरे खिलौने रूप पर
आकर्षित होकर मचलने लगते हो
तब मैं
तुम्हारे शिशु हाथों में पहुँच प्रजारूपा हो जाती हूँ
पर जब भी तुम
अपने पुरुषार्थ पराजित स्वत्व से मुझे पुकारते हो
तब मैं
अपने ग्राम्य देवत्व के साथ चिन्मयी शक्ति हो जाती हूँ
विश्वास करो
यह सबसे बड़ा देवत्व है,
तुम पुरुषार्थ करते मनुष्य हो
और मैं स्वरूप पाती मृत्तिका।

प्रश्न.16: मिट्टी को मातृरूपा रूप कौन प्रदान करता है?
(क) ग्राम देवता
(ख) पुजारी
(ग) किसान
(घ) कुम्हार

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.17: मिट्टी किस प्रकार अंतरंग प्रिया बन जाती है?
(क) जब मिट्टी हल से जोती जाती है
(ख) जब मिट्टी कलश बनकर जल लाती है
(ग) जब मिट्टी खिलौने का रूप ले लेती है
(घ) जब मिट्टी खेतों में धूप में चमकती है

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.18: मिट्टी प्रजारूप कैसे प्राप्त करती है?
(क) हल से जुतकर
(ख) घड़े के रूप में बनकर
(ग) खिलौने के रूप में शिशु-हाथों में पहुँचकर
(घ) धन-धान्य बनकर

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.19: काव्यांश के अनुसार, सबसे बड़ा देवत्व क्या है?
(क) मनुष्य के पुरुषार्थ द्वारा मिट्टी का विभिन्न स्वरूप पाना
(ख) इनमें से कोई नहीं
(ग) मिट्टी के खिलौने का रूप प्राप्त करना
(घ) मिट्टी का धन-धान्य उत्पन्न करना

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.20: धन-धान्य में कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) कर्मधारय
(ग) तत्पुरुष:
(घ) द्वंद्व

सही उत्तर विकल्प है (घ)

खंड - ख (व्याकरण - उपसर्ग और प्रत्यय)

प्रश्न.21: दुष्प्राप्य शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) ऐसा
(ख) दुष्प्र
(ग) बुराई
(घ) कष्ट

सही उत्तर विकल्प है (क)

दुस् + प्राप्य

प्रश्न.22: प्रतिदिन शब्द किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) प्रति
(ख) प्र
(ग) पर
(घ) प्रत्

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रति + दिन

प्रश्न.23: 'इत' प्रत्यय से दो शब्द बनाइए। 
(क) अंकित, शोभित
(ख) दयालु, दयालु
(ग) सामाजित, परिवारित
(घ) पंकित, लचित

सही उत्तर विकल्प है (क)

'अंकित' और 'शोभित' शब्द में क्रमशः 'अंक' और 'शोभा' मूल शब्द है और 'इत' प्रत्यय है।

प्रश्न.24: उद्योग में कौन-सा उपसर्ग लगा है?
(क) उद्
(ख) उन
(ग) 
(घ) उत्

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.25: वास्तविक शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
(क) विक
(ख) या
(ग) 
(घ) इक

सही उत्तर विकल्प है (घ)

वास्तव + इक

खंड - ख (व्याकरण - समास)

प्रश्न.26: विशेषण और विशेष्य के योग से कौन-सा समास बनता है?
(क) कर्मधारय
(ख) द्वंद्व
(ग) तत्पुरुष:
(घ) द्विगु

सही उत्तर विकल्प है (क)

कर्मधारय

प्रश्न.27: 'भरपेट' शब्द का समास विग्रह कर समास का नाम लिखिए।
(क) पेट भरकर - समास विग्रह
बहुव्रीहि  समास - समास का नाम
(ख) पेट भरकर - समास विग्रह
कर्मधारय समास - समास का नाम
(ग) भूख - मार्जिन विश्लेषण
तत्पुरुष मार्जिन - मार्जिन का नाम
(घ) पेट भरकर - समास विग्रह
अव्ययीभाव समास - समास का नाम

सही उत्तर विकल्प है (घ)

'भरपेट' में पूर्व पद अव्यय होने के कारण यहाँ अव्ययीभाव समास है।

प्रश्न.28: कन्यादान में कौन-सा समास है?
(क) बहुविवाह
(ख) तत्पुरुष:
(ग) कर्मधारय
(घ) द्विगु

सही उत्तर विकल्प है (ख)

स्पष्टीकरण: तत्पुरुष:

प्रश्न.29: 'नीलगाय' शब्द का समास विग्रह कर समास का नाम लिखिए। 
(क) नील गाय -
समस विग्रह द्विगु समास - समसा का नाम
(ख) नीली है जो गाय - समास विग्रह
कर्मधारय समास - समास का नाम
(ग) गाय नीली - समास विग्रह
द्वंद्व समास - समास का नाम
(घ) नीली है जो गाय - समास विग्रह
बहुव्रीहि समास - समास का नाम

सही उत्तर विकल्प है (ख)

इसका समास विग्रह नीली है जो गाय होगा और समास कर्मधारय है क्योंकि यहाँ विशेषण - विशेष्य का संबंध है। 

प्रश्न.30: नीलकमल में कौन-सा समास है?
(क) बहुविवाह
(ख) कर्मधारय
(ग) द्विगु
(घ) तत्पुरुष:

सही उत्तर विकल्प है (ख)

कर्मधारय

खंड - ख (व्याकरण - अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद)

Download the notes
Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 1 (With Solutions)
Download as PDF
Download as PDF

प्रश्न.31: इकलौता बेटा था वह !  - अर्थ के आधार पर वाक्य भेद बताएं।
(क) विस्मयादिवाचक वाक्य
(ख) आज्ञाकारी वाक्य
(ग) संदेहवाचक वाक्य
(घ) निषेधवाचक वाक्य

सही उत्तर विकल्प है (क)

आश्चर्य, हर्ष, शोक आदि भाव विस्मयादिवाचक वाक्य द्वारा व्यक्त होते हैं।

प्रश्न.32: अर्थ के आधार पर वाक्य-भेद बताएं - क्या तुम्हारी दादी झूठी है ?
(क) प्रश्नवाचक वाक्य
(ख) आज्ञाकारी वाक्य
(ग) निषेधवाचक वाक्य
(घ) विस्मयादिवाचक वाक्य

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न पूछा जाने के कारण प्रश्नवाचक वाक्य है।

प्रश्न.33: अर्थ की दृष्टी से वाक्य भेद बताइए-
वह जयपुर गया होगा।
(क) संदेहवाचक वाक्य
(ख) प्रश्नवाचक वाक्य
(ग) विधायी वाक्य
(घ) आज्ञाकारी वाक्य

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.34: अर्थ की दृष्टी से वाक्य भेद बताइए-
हिमालय भारत के उत्तर दिशा में स्थित है।
(क) संदेहवाचक वाक्य
(ख) आज्ञाकारी वाक्य
(ग) विधायी वाक्य
(घ) प्रश्नवाचक वाक्य

सही उत्तर विकल्प है (ग)

व्याख्या: विधायी वाक्य

प्रश्न.35: अर्थ की दृष्टी से वाक्य भेद बताइए-
मैं समाचार पत्र में खबर पढ़ता हूँ।
(क) संदेहवाचक
(ख) आज्ञाकारी
(ग) विधायी
(घ) विस्मयादिबोधक

सही उत्तर विकल्प है (ग)

स्पष्टीकरण: विधायी

खंड - ख (व्याकरण - अलंकार)

प्रश्न.36: निम्नलिखित  पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार बताइए-
सुबरन को ढूँढ़त फिरै कवि, कामी अरु चोर
(क) श्लेष
(ख) उत्प्रेक्षा
(ग) यमक
(घ) अनुप्रास

सही उत्तर विकल्प है (क)

श्लेषI स्पष्टीकरण - उपर्युक्त पंक्ति में सुबरन के तीन अर्थ हैं - कवि(अच्छे शब्द),कामी(सून्दर रंग-रूप) तथा चोर (सोना-चांदी) , अत: यहाँ ‘श्लेष’ अलंकार है।

प्रश्न.37: निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
उदित उदय गिरी मंच पर, रघुबर बाल पतंग।
बिकसे संत सरोज सब, हरषे लोचन भृंग।।
(क) अंतर
(ख) रूपक
(ग) इनमें से कोई नहीं
(घ) चपलातिश्योक्ति

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.38: निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
अरहर सनई की सोने की, कंकरिया है शोभाशाली।
(क) मानवीकरण अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) रूपक अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.39: निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
सो सुख सुजस सुलभ मोहिं स्वामी।
(क) रूपक
(ख) अनुप्रास
(ग) श्लेष
(घ) यमक

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.40: निम्नलिखित पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार बताइए-
ओ चिंता की पहली रेखा, अरे विश्व–वन की व्याली।
ज्वालामुखी स्फोट के भीषण,प्रथम कम्प–सी मतवाली।
(क) उत्प्रेक्षा
(ख) रूपक
(ग) अतिशयोक्ति
(घ) उपमा

सही उत्तर विकल्प है (ख)

रूपक I स्पष्टीकरण - उपर्युक्त पंक्ति में चिन्ता उपमेय में विश्व-वन की व्याली आदि उपमानों का आरोप किया गया है, अत: यहाँ ‘रूपक’ अलंकार है।

Take a Practice Test
Test yourself on topics from Class 9 exam
Practice Now
Practice Now

खंड - ग (पाठ्य पुस्तक)

प्रश्न संख्या 41 से 45 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
झूरी की स्त्री ने बैलों को द्वार पर देखा, तो जल उठी। बोली-कैसे नमकहराम बैल हैं कि एक दिन वहाँ काम न किया; भाग खड़े हुए। झुरी अपने बैलों पर यह आक्षेप न सुन सका, नमकहराम क्यों हैं? चारा-दाना न दिया होगा, तो क्या करते? स्त्री ने रोब के साथ कहा-बस, तुम्हीं तो बैलों को खिलाना जानते हो, और तो सभी पानी पिला-पिलाकर रखते हैं। झूरी ने चिढ़ाया-चारा मिलता तो क्यों भागते?
स्त्री चिढ़ी-भागे इसलिए कि वे लोग तुम जैसे बुद्भुओं की तरह बैलों को सहलाते नहीं। खिलाते हैं, तो रगड़कर जोतते भी हैं। ये दोनों ठहरे कामचोर, भाग निकले। अब देखूँ कहाँ से खली और चोकर मिलता है। सूखे भूसे के सिवा कुछ न दूँगी, खाएँ चाहें मरें।

प्रश्न.41: झूरी की पत्नी ने बैलों के विषय में क्या कहा?
(क) दोनों बैल बहुत कमजोर हो गए हैं
(ख) दोनों बैल नमकहराम हैं, एक दिन भी काम न किया भाग आए
(ग) दोनों बैलों को अब बेच दिया जाए
(घ) दोनों बैल कितने अच्छे हैं, जो घर वापस आ गए

सही उत्तर विकल्प है (ख)

दोनों बैल नमकहराम हैं, एक दिन भी काम न किया भाग आए

प्रश्न.42: झूरी ने अपने बैलों का पक्ष क्यों लिया?
(क) झूरी अपने बैलों से बहुत प्रेम करता था
(ख) झूरी को विश्वास था कि बैलों को दाना-चारा नहीं मिला होगा
(ग) सभी
(घ) झूरी अपने बैलों के मेहनती स्वभाव को जानता था

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.43: झूरी की पत्नी झूरी की बात से क्यों चिढ़ गई?
(क) क्योंकि झूरी ने उसके भाई पर बैलों को चारा न देने के बारे में कहा
(ख) क्योंकि झूरी ने उसके भाई को बुरा-भला कहा
(ग) क्योंकि झूरी ने उसके भाई को बैलों को देने से मना कर दिया
(घ) क्योंकि बैलों ने झूरी की पली के भाई को चोट पहुँचाई थी

सही उत्तर विकल्प है (क)

क्योंकि झूरी ने उसके भाई पर बैलों को चारा न देने के बारे में कहा

प्रश्न.44: झूरी की पत्नी के अनुसार बैल कैसे थे?
(क) इनमें से कोई नहीं
(ख) नमकहराम व कामचोर
(ग) नमकहलाल व मेहनती
(घ) सुंदर और आकर्षक

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.45: झूरी की पत्नी के अनुसार झूरी बैलों के साथ कैसा व्यवहार करता था?
(क) झूरी बैलों को अच्छे से खिलाता तथा प्यार से सहलाता था
(ख) झूरी बैलों को अचे से खिलाता-पिलाता नहीं था
(ग) झूरी बैलों के साथ शुष्क व्यवहार करता था
(घ) झूरी बैलों को बहुत अधिक मारता-पीटता था

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.46: थोङ्ला, चिटे, थुक्या. तिङ्री आदि शब्द किस प्रकार के हैं?
(क) देशज
(ख) समान
(ग) तद्भव
(घ) आंचलिक

सही उत्तर विकल्प है (घ)

आंचलिक। ये सभी शब्द अंचल विशेष में प्रयुक्त होने के कारण आंचलिक शब्द कहे जाएंगे।

यह प्रश्न पत्र माईसीबीएसईगाइड के शिक्षकों की टीम द्वारा तैयार किया गया है।

प्रश्न.47: ल्हासा की ओर पाठ के सन्दर्भ में पहले और दूसरी बार लेखक किस वेश में तिब्बत यात्रा पर गए थे?
(क) भिखमंगे/भद्रवेश में
(ख) धर्मप्रचारक के रूप में
(ग) विद्यार्थी के रूप में
(घ) यात्री के रूप में

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न संख्या 48 से 52 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

काबा फिरि कासी भया, रामहिं भया रहीम।

मोट चून मैदा भया, बैठि कबीरा जीम।।

प्रश्न.48: पद्यांश के अनुसार, काबा-काशी किसके लिए समान होते हैं?
(क) अज्ञानी लोगों के लिए
(ख) ज्ञानी लोगों के लिए
(ग) कट्टरपंथी लोगों के लिए
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.49: राम, रहीम कैसे हो गए?
(क) धर्मों के बीच भेदभाव करते ही
(ख) इनमें से कोई नहीं
(ग) धार्मिक भेदभाव के समाप्त होते ही
(घ) धार्मिक भावना आहत होते ही

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.50: मोट चून मैदा भया' से क्या भाव है?
(क) आटा और मैदा एक ही चीज (गेहूँ) के बनते हैं, उसी तरह राम और रहीम भी ईश्वर के ही दो रूप हैं
(ख) मैदा और चून में कोई अंतर नहीं होता
(ग) चून मोटा होता है और मैदा पतला
(घ) चून को बारीक पीसकर मैदा बनाया जाता है

सही उत्तर विकल्प है (क)

आटा और मैदा एक ही चीज (गेहूँ) के बनते हैं, उसी तरह राम और रहीम भी ईश्वर के ही दो रूप हैं

प्रश्न.51: प्रस्तुत साखी से कबीर का क्या उद्देश्य है?
(क) सांप्रदायिक एकता को बनाए रखना
(ख) हिंदू और मुसलमानों के लिए कार्य करना
(ग) इनमें से कोई नहीं
(घ) हिंदू-मुसलमानों में धार्मिक भेदभाव बताना

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.52: यहाँ जीम शब्द का क्या अर्थ है?
(क) गेहूँ
(ख) खाना
(ग) सांप्रदायिकता
(घ) पीना

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.53: जेब टटोलना का अर्थ है:-
(क) आत्म-आलोचना
(ख) उधार चुकाना
(ग) पैसे देना
(घ) पैसों का गायब होना

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.54: 'सवैये' के आधार पर बताइए कि कृष्ण का स्वांग रचने के बाद भी गोपी किस भाव के कारण बांसुरी को अपने अधरों पर रखना नहीं चाहती ?
(क) प्रसन्नता के कारण
(ख) घृणा के कारण
(ग) ईर्ष्या भाव के कारण
(घ) दुःख के कारण

सही उत्तर विकल्प है (ग)

गोपी को बांसुरी से ईर्ष्या है क्योंकि बांसुरी हर समय कृष्ण के होंठों पर रहती है। गोपी का मानना है कि इसी बांसुरी के कारण कृष्ण हमारे समीप नहीं है।

The document Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 1 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 is a part of the Class 9 Course Sample Papers For Class 9.
All you need of Class 9 at this link: Class 9
Are you preparing for Class 9 Exam? Then you should check out the best video lectures, notes, free mock test series, crash course and much more provided by EduRev. You also get your detailed analysis and report cards along with 24x7 doubt solving for you to excel in Class 9 exam. So join EduRev now and revolutionise the way you learn!
Sign up for Free Download App for Free
75 docs|11 tests

Up next

FAQs on Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 1 (With Solutions) - Sample Papers For Class 9

1. कक्षा 9 हिंदी ए: कक्षा 9 के एक सैंपल प्रश्न पत्र का टर्म I-1 में एक समाधान सहित प्रदान करें।
उत्तर: नमस्ते! हम यहां कक्षा 9 हिंदी ए के लिए एक सैंपल प्रश्न पत्र के समाधान के साथ प्रदान कर रहे हैं।
2. कक्षा 9 हिंदी ए: सैंपल प्रश्न पत्र टर्म I-1 क्या है?
उत्तर: कक्षा 9 हिंदी ए के लिए सैंपल प्रश्न पत्र टर्म I-1 विद्यार्थियों के परीक्षा के लिए तैयार किया गया है। इसमें परीक्षा के आधार पर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके समाधान हैं। यह प्रश्न पत्र विद्यार्थियों को परीक्षा के पैटर्न और सवालों के लिए अभ्यास करने में मदद करता है।
3. कक्षा 9 हिंदी ए: सैंपल प्रश्न पत्र के लिए कहाँ से मिल सकता है?
उत्तर: कक्षा 9 हिंदी ए के लिए सैंपल प्रश्न पत्र आप अपने विद्यालय के अध्यापकों से प्राप्त कर सकते हैं। आप इंटरनेट पर भी खोज कर संबंधित वेबसाइटों से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
4. कक्षा 9 हिंदी ए: सैंपल प्रश्न पत्र क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: सैंपल प्रश्न पत्र कक्षा 9 हिंदी ए के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से विद्यार्थी परीक्षा के पैटर्न को समझते हैं और परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का अभ्यास कर सकते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है और वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए तैयार हो सकते हैं।
5. कक्षा 9 हिंदी ए: सैंपल प्रश्न पत्र को कैसे समझें?
उत्तर: सैंपल प्रश्न पत्र को समझने के लिए आपको प्रत्येक प्रश्न को ध्यान से पढ़ना चाहिए और उसका समाधान ध्यानपूर्वक समझना चाहिए। आप विद्यालय के अध्यापकों से भी सहायता ले सकते हैं या अगर आपको किसी समस्या का समाधान नहीं मिलता है तो आप इंटरनेट पर संबंधित वेबसाइटों या वीडियो के माध्यम से समाधान ढूंढ सकते हैं।
75 docs|11 tests
Download as PDF

Up next

Explore Courses for Class 9 exam
Related Searches

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 1 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Exam

,

video lectures

,

Objective type Questions

,

Extra Questions

,

MCQs

,

pdf

,

past year papers

,

Important questions

,

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 1 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

shortcuts and tricks

,

Previous Year Questions with Solutions

,

ppt

,

Free

,

study material

,

Sample Paper

,

Semester Notes

,

mock tests for examination

,

Viva Questions

,

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 1 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

practice quizzes

,

Summary

;