प्रश्न 1: कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी ?
उत्तर: कोयल की कूक सुनकर कवि को ऐसा लगता है जैसे कोयल उसके लिए कोई संदेश लेकर आई है। यह संदेश इतना महत्वपूर्ण है कि कोयल सुबह होने तक का इंतजार नहीं कर सकी।
प्रश्न 2: कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई ?
उत्तर: कवि ने कोयल के बोलने की निम्न संभावनाएँ बताई हैं:
प्रश्न 3: किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों ?
उत्तर: अंग्रेजों के शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है क्योंकि अंग्रेज सरकार की कार्यप्रणाली अंधकार की तरह काली है। यहाँ अंधकार का मतलब अन्याय से है। अंग्रेज शासन प्रणाली अन्यायपूर्ण थी।
प्रश्न 4: कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर: कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाएँ:
प्रश्न 5: भाव स्पष्ट कीजिए।
(क) मृदुल वैभव की रखवाली-सी, कोकिल बोलो तो!
(ख) हूँ मोट खींचता लगा पेट पर जुआ, खाली करता हूँ ब्रिटिश अकड़ का कुँआ।
उत्तर:
(क) यहाँ कवि कोयल की मधुर और कोमल आवाज़ को "मृदुल वैभव की रखवाली" के समान मानता है। उसकी आवाज़ में इतनी मिठास होती है कि वह कोमल वैभव की रक्षा करती प्रतीत होती है। लेकिन जब वही कोयल वेदना-भरी चीख़ निकालती है, तो कवि उसकी पीड़ा का कारण जानना चाहता है।
(ख) इस पंक्ति में कवि ने स्वयं को बैल की तरह बताया है जिसे पेट पर जुआ बाँधकर जबरन कठोर श्रम करवाया जा रहा है। वह कुएँ से पानी निकालने जैसे कठिन काम कर रहा है। यह प्रतीकात्मक भाषा है, जिससे कवि यह दर्शाना चाहता है कि वह अंग्रेज़ों की अत्याचारपूर्ण व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष कर रहा है और उनके घमंड को तोड़ना चाहता है।
प्रश्न 6: अद्धरात्रि में कोयल की चीख से कवि को क्या अंदेशा होते है ?
उत्तर: अद्धरात्रि में कोयल के चीखने से कवि को अनेकों अंदेशे होते है जैसे शायद कोयल पागल तो नहीं हो गयी है, या शायद वह किसी कष्ट में है या कोई सन्देश लेकर आईं हैं या यह भी हो सकता है कि वह क्रांतिकारियों के दुःख से द्रवित होकर चीख रही हो।
प्रश्न 7: कवि को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही है ?
उत्तर: कवि कोयल की स्वतंत्रता से ईर्ष्या महसूस कर रहा है। कोयल आकाश में स्वतंत्रता से उड़ान भर रही है, जबकि कवि एक जेल की काल कोठरी में बंद है। कोयल अपने आनंद को गाकर प्रकट कर सकती है, लेकिन कवि के लिए तो रोना भी एक बड़ा गुनाह है, जिसके लिए उसे दंड मिल सकता है।
प्रश्न 8: कवि के स्मृति-पटल पर कोयल के गीतों की कौन सी मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं, जिन्हें वह अब नष्ट करने पर तुली है ?
उत्तर: कवि के स्मृति-पटल पर कोयल के गीतों की कुछ मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं। वह हरी डाली पर बैठकर अपनी मधुर और सौम्य आवाज़ से संपूर्ण सृष्टि को अलंकृत करती थी। उसके गीतों से उसकी खुशी और स्वतंत्रता झलकती थी। वह निर्भय होकर गाया करती थी, परन्तु अब वह अपनी इन विशेषताओं को नष्ट करने पर तुली है। वह विचलित सी प्रतीत हो रही है।
प्रश्न 9: हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है ?
उत्तर: कवि ने हथकड़ियों को गहना कहा है क्योंकि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। अँगरेज़ सरकार ने उन्हें हथकड़ियाँ पहनाई हैं, जो उनके लिए एक गौरव की बात है। इसलिए, हथकड़ियों को गहना कहा गया है।
प्रश्न 10: ‘काली तू …. ऐ आली!’-इन पंक्तियों में ‘काली’ शब्द की आवृत्ति से उत्पन्न चमत्कार का विवेचन कीजिए।
उत्तर: “काली तू... ऐ आली!” — इस पंक्ति में “काली” शब्द की बार-बार आवृत्ति से काव्य में विशेष प्रभाव उत्पन्न हुआ है। इस शब्द का प्रयोग विभिन्न संदर्भों में हुआ है, जिससे यह एक बहुअर्थी (बहु-आयामी) बन जाता है।
'काली' शब्द के माध्यम से निम्नलिखित अर्थ प्रकट होते हैं:
इस प्रकार, ‘काली’ शब्द की आवृत्ति से कविता में भावनात्मक तीव्रता और प्रतीकात्मक गहराई आती है।
प्रश्न 11: काव्य - सौंदर्य स्पष्ट कीजिए -
(क) किस दानावल की ज्वालाएँ हैं दीखीं ?
(ख) तेरे गीत कहावें वाह, रोना भी है मुझे गुनाह!
देख विषमता तेरी - मेरी बजा रही तिस पर रणभेरी!
उत्तर:
(क) यहाँ कवि कोयल की वेदनापूर्ण चीख़ पर आशंका प्रकट कर रहा है। वह प्रश्नात्मक शैली में पूछता है कि क्या कोई भयंकर राक्षसी शक्ति (दानावल) इस पीड़ा का कारण है। इस पंक्ति में बिंबात्मक शैली का प्रयोग हुआ है, जिससे पाठक के मन में एक सजीव चित्र उभरता है। भाषा सरल, प्रभावशाली और भावपूर्ण है।
(ख) इन पंक्तियों में कवि ने कोयल और अपने जीवन के बीच विषमता (अंतर) को दिखाया है। कोयल स्वतंत्र है, उसके गीतों की सराहना होती है, जबकि कवि की पीड़ा को व्यक्त करना भी गुनाह समझा जाता है। कवि ने यहाँ तुलनात्मक शैली, तुकांत योजना, और प्रभावशाली विरोधाभास का सुंदर प्रयोग किया है। भाषा सहज है और पंक्तियाँ गहरे भाव को दर्शाती हैं।
प्रश्न 12: कवि जेल के आसपास अन्य पक्षियों का चहकना भी सुनता होगा लेकिन उसने कोकिला की ही बात क्यों की है ?
उत्तर: यहाँ कोकिला को भारत माता का प्रतीक माना गया है। सामान्यतः कोकिला रात में नहीं बोलती, परंतु उसका रात को करुण स्वर में गाना किसी आने वाले संकट का संकेत देता है, जिससे कवि को वेदना की अनुभूति होती है। कोकिला की आवाज़ अन्य पक्षियों की तुलना में अधिक मधुर और विशिष्ट होती है। इसलिए कवि ने अन्य पक्षियों की बजाय कोकिला की ही बात कही है।
प्रश्न 13: आपके विचार से स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक-सा व्यवहार क्यों किया जाता होगा ?
उत्तर: अँगरेज़ सरकार के लिए स्वतंत्रता सेनानी और अपराधी एक जैसे थे। दोनों ही उनकी व्यवस्था में खलल डालने का काम करते थे। सरकार के लिए दोनों ही दोषी थे। वह क्रांतिकारियों की आज़ादी की माँग को दबाना चाहती थी। स्वतंत्रता सेनानियों के मनोबल को तोड़ने तथा भारत पर अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए वे दोनों के साथ समान व्यवहार करती थी।
प्रश्न: पराधीन भारत की कौन-कौन सी जेलें मशहूर थीं, उनमें स्वतंत्रता सेनानियों को किस-किस तरह ही यातनाएँ दी जाती थीं? इस बारे में जानकारी प्राप्त कर जेलों की सूची एवं स्वतंत्रता सेनानियों के नामों को राष्ट्रीय पर्व पर भित्ति पत्रिका के रूप में प्रदर्शित करें।
उत्तर: पराधीन भारत में निम्नलिखित जेलें मशहूर थीं:
इन जेलों में स्वतंत्रता सेनानियों को अमानवीय परिस्थितियों में रखा जाता था। उन्हें सीलनभरे छोटे-छोटे कमरों में रखा जाता था ताकि वे बीमार हो जाएँ। उन्हें पेटभर खाना नहीं दिया जाता था। उनसे जानवरों की भाँति कठोर श्रम करवाया जाता था। उन्हें ज़रा-सी बात पर गालियाँ दी जाती थीं और मारा-पीटा जाता था।
प्रश्न: स्वतंत्र भारत की जेलों में अपराधियों को सुधारक हृदय परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है। पता लगाइए कि इस दिशा में कौन-कौन से कार्यक्रम चह रहे हैं?
उत्तर: स्वतंत्र भारत की जेलों में अपराधियों को सुधार कर उनका हृदय परिवर्तन करने के लिए अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं; जैसे:
कैदी और कोकिला पाठ को इस वीडियो की मदद से पूरा समझें।
16 videos|226 docs|43 tests
|
1. कैदी और कोकिला किस विषय पर है? | ![]() |
2. इस कहानी में कौन-कौन से व्यक्तित्व हैं? | ![]() |
3. किस विषय पर इस कहानी का संदेश दिया गया है? | ![]() |
4. इस कहानी में कैदी के साथ क्या हुआ था? | ![]() |
5. इस कहानी का अंत कैसे होता है? | ![]() |