Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  Sample Papers For Class 9  >  Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 2 (With Solutions)

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 2 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 PDF Download


कक्षा 09

समय: 1:30 घण्टा

पूर्णांक: 40

सामान्य निर्देश:
(i) इस प्रश्नपत्र में तीन खंड हैं- खंड-क, खंड-ख और खंड-ग
(ii) इस प्रश्नपत्र में कुल 10 वस्तुपरक प्रश्न है। सभी प्रश्नों के उप प्रश्न दिए गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
(iii) खंड-क में कुल 20 प्रश्न पूछे गए हैं ।दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 10 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
(iv) खंड-ख में कुल 20 प्रश्न पूछे गए हैं ।दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 16 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
(v) खंड-ग में कुल 14 प्रश्न पूछे गए हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

खंड - क (अपठित बोध)

प्रश्न संख्या 1 से 5 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
ऊँची पर्वत श्रृंखलाओं की बरफ़ीली चोटियों के स्पर्श से शीतल हुई हवा सबसे बेखबर अपनी ही मस्ती में सुबह-सुबह बहती जा रही थी। जब वह जंगलों के बीच से गुजर रही थी, तो फूलों से लदी खूबसूरत वन लता ने अपने रंग भरे शृंगार को झलकाते हुए कहा, ओ शीतल हवा! तनिक मेरे पास आओ और रुको। ताकि मेरी खुशबू से ओतप्रोत होकर इस संसार को अपठित गद्यांश शीतल ही नहीं, सुगंधित भी कर सको लेकिन गर्व से भरी वायु ने सुगंध बाँटने को आतुर लता की प्रार्थना नहीं सुनी और कहा, मैं यूँ ही सबको शीतल कर दूँगी, मुझे किसी से कुछ और लेने की ज़रूरत नहीं है। फिर वह इठलाती हुई आगे बढ़ गई।
पर कुछ ही देर बाद हवा वापस वहीं लौटकर आ गई, जहाँ वन लता से उसका वार्तालाप हुआ था। उसकी चंचलता खत्म हो चुकी थी और वह उदास थी। वह चुपचाप उस लता के समीप बैठ गई।
हवा को इस हाल में देखकर वन लता ने पूछा, अभी कुछ देर पहले ही तो तुम यहाँ से गुज़री थी और खुश लग रही थी। अब इतनी उदास दिखाई पड़ रही हो, क्या बात है? क्या मैं तुम्हारी कुछ मदद कर सकती हूँ? यह सुनकर हवा की आँखों से आँसू झरने लगे। उसने कहा, मैंने अहंकारवश तेरी बात नहीं सुनी और न तेरी खुशबू को ही साथ लिया, लेकिन जैसे ही आगे बढ़ी, गंदगी और बदबू में घिर गई। किसी तरह वहाँ से बचकर आगे बढ़ी और घरों तक पहुँची, लेकिन वहाँ किसी ने मेरा स्वागत नहीं किया। लोगों ने अपने घरों की खिड़कियाँ और दरवाजे बंद कर लिए। इसमें उनका भी कोई दोष नहीं था।उस गंदे क्षेत्र से गुजरने के कारण मुझमें दुर्गंध व्याप्त हो गई थी। भला दुर्गंधयुक्त वायु का कोई कैसे स्वागत करता?
प्रश्न.1: हवा को किस पर घमंड था?
(क) अपनी उड़ान पर
(ख) अपनी शीतलता पर
(ग) अपनी गति पर
(घ) अपनी शक्ति पर

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.2: लता क्या करने के लिए आतुर थी?
(क) लोगों से मिलने को
(ख) घूमने को
(ग) सुगंध बाँटने को
(घ) हवा के साथ जाने को

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.3: हवा को किसने रोका और क्यों?
(क) पर्वतों ने, क्योंकि वे उसे जाने नहीं देना चाहते थे
(ख) गंदगी ने, क्योंकि उसे हवा पसंद नहीं थी
(ग) लोगों ने, क्योंकि हवा दुर्गन्धयुक्त हो गई थी
(घ) लता ने, क्योंकि वह भी जाना चाहती थी

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.4: गंदगी और बदबू का हवा पर क्या असर पड़ा?
(क) हवा शीतल हो गई थी
(ख) हवा चलनी बंद हो गई थी
(ग) हवा सुगन्धयुक्त हो गई थी
(घ) हवा दुर्गंधयुक्त हो गई थी

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.5: हवा ने वनलता से क्या सीख लिया होगा?
(क) उसे लता के साथ जाना चाहिए
(ख) दूसरों की बात नहीं सुननी चाहिए
(ग) अकेले नहीं जाना चाहिए
(घ) दूसरों की बातों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न संख्या 6 से 10 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
प्राचीनकाल से ही देशाटन ऋषियों-मुनियों और राजाओं को भी प्रिय रहा है। उस समय हवाई जहाज, ट्रेनें, बसें आदि सुविधाजनक वाहन नहीं होते थे। लोग घोड़ों पर बैठकर सवारी करते थे या पैदल ही यात्रा किया करते थे। प्राचीनकाल में लोग हजारों-हजारों मील पैदल यात्रा करते हुए एक राज्य से दूसरे राज्य में पहुँच जाया करते थे। हाँ ! उसमें उनको काफी समय लग जाता था, परंतु उनको उस यात्रा में आनंद खूब आता था, साथ ही उन्हें उस इलाके की पूरी जानकारी भी प्राप्त हो जाती थी।
पर्यटन द्वारा ज्ञान-प्राप्ति के साथ-साथ हमें सरस और सुरुचिपूर्ण मनोरंजन भी प्राप्त होता है। विभिन्न स्थानों, वनों पहाड़ों, नदी-तालाबों और सागर की उत्ताल तरंगों का अवलोकन कर पर्यटक झूम उठते हैं। पर्यटन हमें नयनाभिराम दृश्यों को देखने का अवसर देता है। पर्यटन हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हितकर है। जलवायु परिवर्तन से चित्त में सरसता और उत्साह का संचार होता है। इससे हम प्रसन्न मन:स्थिति में रहते हैं, जो हमारे उत्तम स्वास्थ्य की अनिवार्य शर्त है। देशाटन अथवा पर्यटन के दौरान अनेक कष्टों और कठिनाइयों का सामना करने पर जब हम उन्हें सुलझाने में सफल हो जाते हैं, तो हमें एक अद्भुत प्रसन्नता प्राप्त होती है।
फलस्वरूप हमारे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। पर्यटन ने हमारे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को भी प्रभावित किया है। इससे विभिन्न राष्ट्रों में परस्पर निकटता बढ़ती है और व्यापारिक संबंध दृढ़ होते हैं। विकसित देशों के संपर्क ने विकासशील देशों की उन्नति को तीव्र गति प्रदान की है और अविकसित देशों के विकास में सहयोग देना आरंभ किया है। राष्ट्रों के पारस्परिक वैमनस्य और बैर को दूर करने में पर्यटन का योगदान महत्वपूर्ण हो सकता है।
प्रश्न.6: पर्यटन से हमें क्या प्राप्त होता है?
(क) इनमें से कोई नहीं
(ख) ज्ञान-प्राप्ति के साथ सरस और सुरुचिपूर्ण मनोरंजन
(ग) धन-लाभ
(घ) सामाजिक और राजनीतिक लाभ

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.7: पर्यटन स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार हितकर है?
(क) हमारे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है
(ख) पर्यटन से चित्त में सरसता और उत्साह का संचार होता है
(ग) सभी
(घ) मन प्रसन्न रहता है

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.8: पर्यटन हमें किस प्रकार प्रभावित करता है?
(क) राष्ट्रों में परस्पर निकटता बढ़ती है
(ख) सभी
(ग) व्यापारिक संबंध दृढ़ होते हैं
(घ) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि होती है

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.9: विकसित देशों के संपर्क से क्या लाभ हुआ है?
(क) इनमें से कोई नहीं
(ख) विकासशील देश उन्नति के पथ पर गतिशील हुए हैं
(ग) विकासशील देशों से गरीबी दूर हुई है
(घ) विकासशील देशों की आर्थिक प्रगति कम हुई है

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.10: पर्यटन का कौन-सा योगदान महत्वपूर्ण हो सकता है?
(क) राष्ट्रों के पारस्परिक वैमनस्य और बैर को दूर करना
(ख) विकासशील देशों में व्यापार करना
(ग) अविकसित देशों को विकसित देशों का सहयोग
(घ) राष्ट्रों में पारस्परिक वैमनस्यता की भावना बढ़ना

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न संख्या 11 से 15 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
मन-दीपक निष्कंप जलो रे!
सागर की उताल तरेंगे,
आसमान को छु-छू जाएँ।
डोल उठे डगमग भूमंडल
अग्निमुखी ज्वाला बरसाए,
धूमकेतु बिजली की द्युति से,
धरती का अंतर हिल जाए।
फिर भी तुम ज़हरीले फन को
कालजयी बन उसे दलो रे!
कदम-कदम पर पत्थर, काँटे
पैरों को छलनी कर जाएँ
श्रांत-क्लांत करने को आतुर
क्षण-क्षण में जग की बाधाएँ
मरण गीत आकर गा जाएँ
दिवस-रात, आपद-विपदाएँ
फिर भी तुम हिमपात तपन में
बिना आह चुपचाप जलो रे!
प्रश्न.11: कवि द्वारा बाधाओं को दूर करने के लिए क्या बनने को कहा गया है?
(क) दानव
(ख) दीया
(ग) कालजयी
(घ) देव

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.12: काव्यांश में बाधाओं को किसकी उपमा दी गई है?
(क) पत्थर और काँटे की
(ख) दीपक-बाती की
(ग) फूलों की
(घ) जीवन-मृत्यु की

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.13: कवि के अनुसार मानव मन को क्या करना चाहिए?
(क) इनमें से कोई नहीं
(ख) निडर रहना चाहिए
(ग) युद्ध करना चाहिए
(घ) प्रतिकार लेना चाहिए

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.14: कवि द्वारा कविता में किसे संबोधित किया गया है?
(क) इनमें से कोई नहीं
(ख) दीपरूपी मन को
(ग) कमल के समान मन का
(घ) सूर्यरूपी मन को

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.15: क्षण-क्षण, छू-छू, कदम-कदम में कौन-सा अलंकार है?
(क) रूपक
(ख) यमक
(ग) विशेषोक्ति
(घ) पुनरुक्ति प्रकाश

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न संख्या 16 से 20 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
जी हाँ हुजूर, मैं गीत बेचता हूँ।
मैं तरह-तरह के गीत बेचता हूँ,
मैं किस्म-किस्म के गीत बेचता हूँ,
जी, माल देखिए, दाम बताऊँगा,
बेकाम नहीं है, काम बताऊँगा,
कुछ गीत लिखे हैं मस्ती में मैंने,
कुछ गीत लिखे हैं पस्ती में मैंने,
यह गीत, सख़्त दर्द भुलाएगा,
यह गीत पिया को पास बुलाएगा।
जी, पहले कुछ दिन शर्म लगी मुझको!
पर बाद-बाद में अक्ल जगी मुझको;
जी, लोगों ने तो बेच दिए ईमान।
जी, आप न हों सुन कर ज़्यादा हैरान।
मैं सोच-समझकर आखिर
अपने गीत बेचता हूँ,
जी हाँ हुजूर, मैं गीत बेचता हूँ!
यह गीत सुबह का है, गाकर देखें
यह गीत ग़ज़ब का है, ढाकर देखें
यह गीत ज़रा सूने में लिखा था
यह गीत वहाँ पूने में लिखा था
प्रश्न.16: कवि गीत बेचने को मजबूर क्यों हुआ?
(क) समाज में सब कुछ बिकाऊ है
(ख) कवि के पास भिन्न-भिन्न प्रकार के गीत हैं
(ग) कवि को कोई अन्य कार्य नहीं आता

(घ) वर्तमान व्यवस्था नैतिक मूल्यों की कद्र नहीं करती

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.17: कवि ने अपने गीतों की क्या विशेषता बताई है?
(क) पिया को पास बुलाने वाले गीत
(ख) दर्द भुलाने वाले गीत
(ग) सभी
(घ) मस्ती भरे गीत

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.18: प्रस्तुत काव्यांश में किस पर व्यंग्य किया गया है?
(क) औद्योगिक पूँजीवादी व्यवस्था पर जहाँ सब कुछ बिकाऊ है
(ख) गीतों के विभिन्न प्रकारों पर
(ग) कवि की गीत बेचने की प्रवृत्ति पर
(घ) दाम लगाने वाले कवियों पर

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.19: प्रस्तुत काव्यांश का मूल भाव क्या है?
(क) गीत के प्रकार का अतिशयोक्तिपूर्ण वर्णन करना
(ख) वर्तमान भौतिकवादी व्यवस्था का विरोध करना
(ग) गीतों को बेचने को कार्य करना
(घ) गीतकार के दुःख की अभिव्यक्ति करना

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.20: प्रस्तुत काव्यांश में कवि किस समस्या से व्यथित है?
(क) काव्य-विषय की समस्या से
(ख) विषय-वस्तु के चुनाव की समस्या से
(ग) गीत बेचने की समस्या से
(घ) बाज़ारवाद की समस्या से

सही उत्तर विकल्प है (घ)

खंड - ख (व्याकरण - उपसर्ग और प्रत्यय)

प्रश्न.21: स्वागत में कौन-सा उपसर्ग लगा है?
(क) स्वा
(ख) एस।
(ग) सु
(घ) सव्

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.22: बलिष्ठ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
(क) 
(ख) छठा
(ग) इष्ट
(घ) वांछित

सही उत्तर विकल्प है (ग)
बल + इष्ठ

प्रश्न.23: 'रोमांचक' शब्द में से मूल शब्द और प्रत्यय अलग कीजिए। 
(क) रोमान + अन्चक
(ख) रोम + अनचक
(ग) रोम + आंचक
(घ) रोमांच + अक

सही उत्तर विकल्प है (घ)
रोमांचक' शब्द में 'रोमांच' मूल शब्द है और 'अक' प्रत्यय है।

प्रश्न.24: 'अन' प्रत्यय लगाकर दो नए शब्द लिखिए। 
(क) सामान, सामान्य
(ख) गमन, चलन
(ग) घराना, रोजाना
(घ) सम्मान, चालान

सही उत्तर विकल्प है (ख)
'गमन' और 'चलन' में क्रमशः 'गम' और 'चल'  मूल शब्द हैं और 'अन' प्रत्यय है।

प्रश्न.25: 'व्याकरण' और 'अप्रत्यक्ष' शब्दों में से उपसर्ग और मूल शब्द अलग कीजिए ।
(क) वी + आकार, अपराति + अक्ष
(ख) 'वि + आ + करण' और 'अ + प्रति + अक्ष'  
(ग) व्या + करण, अप्रत्या + अक्ष
(घ) वि + आकर्ण , अप्र + तक्ष
सही उत्तर विकल्प है (ख)

'व्याकरण' शब्द में दो उपसर्ग हैं 'वि' और 'आ' । इसमें मूल शब्द 'करण' है इसी प्रकार 'अप्रत्यक्ष' में भी दो उपसर्ग 'अ' व 'प्रति' हैं तथा मूल शब्द 'अक्ष' है ।

खंड - ख (व्याकरण - समास)

प्रश्न.26: देव जो महान है यह किस समास का उदाहरण है?
(क) बहुविवाह
(ख) तत्पुरुष:
(ग) अव्ययीभाव
(घ) कर्मधारय

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.27: किस समास का प्रथम पद अव्यय होता है?
(क) कर्मधारय समास
(ख) तत्पुरुष समी
(ग) अव्ययीभाव समास
(घ) बहुव्रीहि समास

सही उत्तर विकल्प है (ग)

अव्ययीभाव का प्रथम पद अव्यय होता है।

प्रश्न.28: पंचपात्र में कौन-सा समास है?
(क) द्विगु समसो
(ख) अव्ययीभाव समास
(ग) तत्पुरुष समी
(घ) कर्मधारय समास

सही उत्तर विकल्प है (क)

पंचपात्र का समास विग्रह पांच पात्रों का समाहार होता है।

प्रश्न.29: विधानसभा शब्द का उचित समास-विग्रह है-
(क) विधान में सभा
(ख) विधान से सभा
(ग) विधान की सभा
(घ) विधान के लिए सभा

सही उत्तर विकल्प है (घ)

विधानसभा में तत्पुरुष समास है।

प्रश्न.30: निम्नांकित में कौन-सा पद अव्ययीभाव समास है?
(क) घरेलू
(ख) प्रतिदिन
(ग) कुमारी
(घ) नैतिक

सही उत्तर विकल्प है (ख)

Download the notes
Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 2 (With Solutions)
Download as PDF
Download as PDF

खंड - ख (व्याकरण - अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद)

प्रश्न.31: अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद बताइए-
अहा! इतना सुंदर फूल देखकर मन प्रसन्न हो उठा।
(क) संदेहवाचक
(ख) वास्तविकता पर नहीं आशाओं के आधार पर कामना करना
(ग) विधायी
(घ) विस्मयवाचक

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.32: कर्त्तव्य का पालन करने वाला मनुष्य श्रेष्ठ होता है। - अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद बताएं।
(क) संकेतवाचक वाक्य
(ख) विधायी वाक्य
(ग) आज्ञाकारी वाक्य
(घ) विस्मयादिवाचक वाक्य

सही उत्तर विकल्प है (ख)
क्रिया के होने/करने का सामान्य कथन है, अतः विधानवाचक वाक्य है।

प्रश्न.33: आज वर्षा के कारण मैच नहीं होगा। इस वाक्य को संदेहवाचक वाक्य में बदलिए-
(क) क्या आज वर्षा के कारण मैच नहीं होगा?
(ख) यदि वर्षा हुई तो आज मैच नहीं होगा।
(ग) इनमें से कोई नहीं
(घ) शायद आज वर्षा के कारण मैच नहीं होगा।

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.34: अर्थ की दृष्टी से वाक्य भेद बताइए-
यह पत्र आज ही भेज देना।
(क) वास्तविकता पर नहीं आशाओं के आधार पर कामना करना
(ख) आज्ञाकारी
(ग) विस्मयादिबोधक
(घ) संदेहवाचक

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.35: यदि सामाजिक दूरी, साफ -सफाई आदि का पालन किया जाता तो कोरोना महामारी को इतना फैलने से रोका जा सकता था । -अर्थ के आधार पर वाक्य भेद बताएं ।
(क) प्रश्नवाचक वाक्य
(ख) निषेधवाचक वाक्य
(ग) संकेतवाचक वाक्य
(घ) संदेहवाचक वाक्य

सही उत्तर विकल्प है (ग)

एक क्रिया दूसरी क्रिया पर निर्भर होने के कारण यहां संकेतवाचक वाक्य है ।

खंड - ख (व्याकरण - अलंकार)

प्रश्न.36: निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
बरसत बारिद बून्द गहि।
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) रूपक अलंकार

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.37:  निम्नलिखित पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार बताइए-
तीन बेर खातीं ते वे तीन बेर खाती हैं।
(क) उत्प्रेक्षा
(ख) रूपक
(ग) उपमा
(घ) यमक

सही उत्तर विकल्प है (घ)

स्पष्टीकरण - उपर्युक्त पंक्ति में ‘तीन बेर' का अर्थ है- तीन बार तथा तीन बेर।  ‘तीन बेर’ शब्द की आवृत्ति एक से अधिक बार भिन्न अर्थ में हुई है। अत: यहाँ ‘यमक’ अलंकार है।

प्रश्न.38: निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
इस सोते संसार बीच, जग कर सजकर रजनी बाले।
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) रूपक अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) उपमा अलंकार

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.39: निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
तुलसीदास सीदत निसिदिन देखत तुम्हार निठुराई।
(क) अनुप्रास
(ख) यमक
(ग) उपमा
(घ) विडंबना

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.40: अलंकार को मुख्यतः दो भागों में विभाजित किया जाता है, परन्तु अलंकारों का तीसरा भेद भी है-
(क) वाक्यालंकार
(ख) अनिश्चितता
(ग) रूपक
(घ) रूपक

सही उत्तर विकल्प है (ख)

Take a Practice Test
Test yourself on topics from Class 9 exam
Practice Now
Practice Now

खंड - ग (पाठ्य पुस्तक)

प्रश्न संख्या 41 से 45 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

परित्यक्त चीनी किले से जब हम चलने लगे, तो एक आदमी राहदारी माँगने आया। हमने वह दोनों चिटें उसे दे दीं। शायद उसी दिन हम थोड्ला के पहले के आखिरी गाँव में पहुँच गए। यहाँ भी सुमति के जान-पहचान के आदमी थे और भिखमंगे रहते भी ठहरने के लिए अच्छी जगह मिली। पाँच साल बाद हम इसी रास्ते लौटे थे और भिखमंगे नहीं, एक भद्र यात्री के वेश में घोड़ों पर सवार होकर आए थे; किंतु उस वक्त किसी ने हमें रहने के लिए जगह नहीं दी और हम गाँव के एक सबसे गरीब झोंपड़े में ठहरे थे। बहुत कुछ लोगों की उस वक्त की मनोवृत्ति पर ही निर्भर है, खासकर शाम के वक्त छड् पीकर बहुत कम होश-हवास को दुरुस्त रखते हैं।
प्रश्न.41: लेखक द्वारा परित्यक्त चीनी किले से चलने पर एक आदमी उनसे राहदारी माँगने आया। यह राहदारी क्या थी?
(क) बौद्ध धर्म से संबंधित अन्य सामान
(ख) यात्रा करने का कर
(ग) इनमें से कोई नहीं
(घ) बोधगया के कपड़े

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.42: लेखक चीनी किले से जाने के बाद कहाँ पहुँचा?
(क) इनमें से कोई नहीं
(ख) उजाड़ डंडा क्षेत्र में
(ग) लद्दाख के एक परिचित के घर में
(घ) थोड्ला के पहले के आखिरी गाँव में

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.43: थोड्ला में लेखक को ठहरने का अच्छा स्थान कैसे मिला?
(क) सुमति की जान-पहचान के लोग होने के कारण
(ख) अपनी जान-पहचान के लोग होने के कारण
(ग) चीनी सैनिकों से मित्रता होने के कारण
(घ) भिखारी का वेश धारण करने के कारण

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.44: पाँच साल बाद उसी रास्ते पर लौटते हुए लेखक को कहाँ ठहरना पड़ा था?
(क) अपने जान-पहचान के लोगों के घर में
(ख) सुमति के घर में
(ग) गाँव के सबसे गरीब झोंपड़े में
(घ) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.45: शाम के वक्त गाँव के लोग अपने होशो-हवास में क्यों नहीं रहते?
(क) स्थानीय शराब पीने के कारण
(ख) भांग पीने के कारण
(ग) छड् नामक मादक द्रव्य पीने के कारण
(घ) सोम नामक मादक द्रव्य पीने के कारण

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.46: कांजीहौस से कौन-सा पशु कैद से नहीं भागा?
(क) गधा
(ख) बकरी
(ग) घोड़ी
(घ) भैंस

सही उत्तर विकल्प है ()
कांजीहौस से गधा कैद से नहीं भागा। वे डरते थे कि भागने पर फिर से पकड़ लिए जाएंगे और उन्हें कैद कर दिया जाएगा।

प्रश्न.47: 'सख-दुख, हानि-लाभ किसी भी दशा में उसे बदलते नहीं देखा।'
इस वाक्य में निपात शब्द बताइए।
(क) नहीं
(ख) उसे
(ग) भी
(घ) किसी

सही उत्तर विकल्प है ()
यह शब्द वाक्य में किसी बात पर ज़ोर देने का काम कर रहे हैं। इन्हें निपात कहते हैं।

प्रश्न संख्या 48 से 52 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
मोरपखा सिर ऊपर राखिहौं, गुंज की माल गरें पहिरौंगी।
ओढ़ि पितंबर लै लकुटी बन गोधन ग्वारिन संग फिरौंगी।।
भावतो वोहि मेरी रसखानि सों तेरे कहे सब स्वाँग करौंगी।
या मुरली मुरलीधर की अधरान धरी अधरा न धरौंगी।
प्रश्न.48: गोपिका की क्या कामना है?
(क) ईश्वर को प्राप्त करना
(ख) कृष्ण जी का स्वांग करना
(ग) गाय चराना
(घ) श्रीकृष्ण से मिलना

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.49: गोपिका को क्या अच्छा लगता है?
(क) श्रीकृष्ण की मुरली
(ख) गायें चराना
(ग) श्रीकृष्ण जी का साथ
(घ) पीतांबर

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.50: गोपियाँ कृष्ण की मुरली को अपने होठों से क्यों नहीं लगाना चाहती?
(क) वह मुरली हरे बाँस की नहीं है
(ख) वह मुरली को अपनी सौत समझती है
(ग) सभी
(घ) वह मुरली कृष्ण के होठों से लगी हुई है

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.51: अंतिम पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
(क) यमक
(ख) रूपक
(ग) उत्प्रेक्षा
(घ) श्लेष

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.52: मुरलीधर में कौन-सा समास है?

(क) बहुविवाह
(ख) तत्पुरुष:
(ग) द्वंद्व
(घ) अव्ययीभाव

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.53: कवयित्री ललद्यद की प्रसिद्ध काव्य शैली का नाम बताइए।
(क) वर्सेज
(ख) वाख
(ग) चौपाई
(घ) दोहा

सही उत्तर विकल्प है ()

ऊंचे कुल में जनमिया, जे करनी ऊंच ना होइ।

सुबस कलस सुरा भरा, साधू निंदा सोइ।।

प्रश्न.54: कबीर ने किस सामाजिक बुराई की ओर संकेत किया है ?
(क) समाज में ऊंच-नीच और जाति-पांति का होना
(ख) ऊचे कुल में जन्म होना
(ग) अच्छे काम ना करना
(घ) स्वर्ण-कलश का शराब से भरा होना

सही उत्तर विकल्प है ()

कबीर समाज में फैले भेदभाव का विरोध करते थे। उनका मानना था कि व्यक्ति अपने कर्मों से ही महIन  बनता है।

The document Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 2 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 is a part of the Class 9 Course Sample Papers For Class 9.
All you need of Class 9 at this link: Class 9
Are you preparing for Class 9 Exam? Then you should check out the best video lectures, notes, free mock test series, crash course and much more provided by EduRev. You also get your detailed analysis and report cards along with 24x7 doubt solving for you to excel in Class 9 exam. So join EduRev now and revolutionise the way you learn!
Sign up for Free Download App for Free
75 docs|11 tests

Up next

75 docs|11 tests
Download as PDF

Up next

Explore Courses for Class 9 exam
Related Searches

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 2 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Objective type Questions

,

study material

,

Semester Notes

,

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 2 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Extra Questions

,

Summary

,

MCQs

,

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 2 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

video lectures

,

Previous Year Questions with Solutions

,

mock tests for examination

,

Important questions

,

practice quizzes

,

past year papers

,

Free

,

shortcuts and tricks

,

Exam

,

pdf

,

Sample Paper

,

ppt

,

Viva Questions

;