Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  Sample Papers For Class 9  >  Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 5 (With Solutions)

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 5 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 PDF Download


कक्षा 09

समय: 1:30 घण्टा

पूर्णांक: 40

सामान्य निर्देश:
(i) इस प्रश्नपत्र में तीन खंड हैं- खंड-क, खंड-ख और खंड-ग
(ii) इस प्रश्नपत्र में कुल 10 वस्तुपरक प्रश्न है। सभी प्रश्नों के उप प्रश्न दिए गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
(iii) खंड-क में कुल 20 प्रश्न पूछे गए हैं ।दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 10 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
(iv) खंड-ख में कुल 20 प्रश्न पूछे गए हैं ।दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 16 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
(v) खंड-ग में कुल 14 प्रश्न पूछे गए हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

खंड - क (अपठित बोध)

प्रश्न संख्या 1 से 5 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
गंगा भारत की एक अत्यंत पवित्र नदी है जिसका जल काफ़ी दिनों तक रखने के बावजूद भी खराब नहीं होता है जबकि साधारण जल कुछ ही दिनों में सड़ जाता है। गंगा का उद्गम स्थल गंगोत्री या गोमुख है। गोमुख से भागीरथी नदी निकलती है और देव प्रयाग नामक स्थान पर अलकनंदा नदी से मिलकर आगे गंगा के रूप में प्रवाहित होती है। भागीरथी के देवप्रयाग तक आते-आते इसमें कुछ चट्टानें घुल जाती हैं जिससे इसके जल में ऐसी क्षमता पैदा हो जाती है जो उसके पानी को सड़ने नहीं देती।
हर नदी के जल में कुछ खास तरह के पदार्थ घुले होते हैं जो उसकी विशिष्ट जैविक संरचना के लिए उत्तरदायी होते हैं। ये घुले हुए पदार्थ पानी में कुछ खास तरह के पदार्थ पनपने देते हैं तो कुछ को नहीं। कुछ खास तरह के बैक्टीरिया ही पानी की सड़न के लिए उत्तरदायी होते हैं तो कुछ पानी में सड़न पैदा करने वाले कीटाणुओं को रोकने में सहायता करते हैं। वैज्ञानिक शोधों से पता चलता है कि गंगा के पानी में भी ऐसे बैक्टीरिया हैं जो गंगा के पानी में सड़न पैदा करने वाले कीटाणुओं को पनपने ही नहीं देते। इसलिए गंगा का पानी काफ़ी लंबे समय तक खराब नहीं होता और पवित्र माना जाता है।
प्रश्न.1: गंगा जल साधारण जल से किस तरह भिन्न होता है?
(क) उसका जल काफी दिनों तक रखने के बाद भी ख़राब नहीं होता
(ख) उसका जल पीने योग्य नहीं है
(ग) उसका जल पीने योग्य है
(घ) उसका जल कुछ ही दिनों में सङ जाता है

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.2: गंगा का उद्गम स्थल क्या है?
(क) गंगोत्री
(ख) हिमालय
(ग) पर्वत
(घ) पहाड़ 

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.3: नदी जल में घुले खास पदार्थ क्या योगदान देते हैं?
(क) उसे सुगन्धयुक्त बनाते हैं
(ख) उसमें सडन पैदा करने वाले कीटाणुओं को पनपने से रोकते हैं
(ग) उसमें सडन पैदा करने वाले कीटाणुओं को पनपने देते हैं
(घ) उसे पीने योग्य बनाते हैं

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.4: देवप्रयाग में आकर गंगा किस नदी से मिलती है?
(क) गोमुख
(ख) भागीरथी
(ग) अलकनंदा
(घ) गंगोत्री

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.5: गद्यांश का उचित शीर्षक होगा -
(क) गोमुख
(ख) गंगा
(ग) गंगोत्री
(घ) गंगा का महत्व

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न संख्या 6 से 10 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
आज के आधुनिक समय में महिला सशक्तीकरण एक विशेष चर्चा का विषय है। हमारे आदि-ग्रंथों में नारी के महत्त्व को मानते हुए यहाँ तक बताया गया है कि ' 'यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता:" अर्थात् जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं।
लेकिन विडंबना तो देखिए नारी में इतनी शक्ति होने के बावजूद भी उसके सशक्तीकरण की अत्यंत आवश्यकता महसूस हो रही है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का अर्थ उनके आर्थिक फैसलों, आय, संपत्ति और दूसरी वस्तुओं की उपलब्धता से है, इन सुविधाओं को पाकर ही वह अपने सामाजिक स्तर को ऊँचा कर सकती है।
महिला सशक्तीकरण भौतिक या आध्यात्मिक, शारीरिक या मानसिक, सभी स्तर पर महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनाने की प्रक्रिया है। महिलाओं के सामाजिक सशक्तीकरण में शिक्षा की अहम भूमिका है। ग्रामीण महिलाएँ सदियों से घर-खेत में पुरुषों के बराबर ही काम करती आई हैं, लेकिन वहाँ उन्हें सामंती सोच के कारण दूसरे दर्जें का नागरिक ही माना जाता रहा है।
ग्रामीण समाज की सोच बदलने का वक्त अब आ गया है। महिलाओं की बेहतरी के लिए गाँवों में पहल की जानी चाहिए। नारी सशक्तीकरण के इस वर्तमान दौर में महिलाएँ केवल आर्थिक रूप से सुदृढ़ ही नहीं हुई, अपितु समाज एवं परिवार की सोच में भी सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देने प्रारंभ हो गए हैं। आज महिलाएँ प्रत्येक क्षेत्र में स्वयं के बल पर आगे बढ़ रही हैं, चाहे सामाजिक क्षेत्र हो, राजनीतिक हो, शिक्षा हो, रोज़गार हो, सभी जगह महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। वर्तमान समय में लोग बेटियों को बोझ न समझें और दुनिया में आने से पहले मारे नहीं, इसलिए सरकार ने बहुत सारी योजनाओं; जैसे-लाडली योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा उड़ान आदि की शुरुआत की है।
प्रश्न.6: महिला सशक्तीकरण से क्या तात्पर्य है?
(क) महिलाओं को शारीरिक तथा मानसिक रूप से सशक्त बनाना
(ख) महिलाओं को भौतिक तथा आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना
(ग) महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना

(घ) सभी

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.7: ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को किस तरह का नागरिक माना जाता रहा है?
(क) उच्च दर्जे का
(ख) मध्यम दर्जे का
(ग) दूसरे दर्जे का
(घ) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.8: आज के समय में महिलाओं की स्थिति क्या है?
(क) महिलाओं के प्रति समाज में सकारात्मक परिवर्तन दिख रहे है
(ख) सभी
(ग) आज महिलाएँ प्रत्येक क्षेत्र में स्वयं के बल पर आगे बढ़ रही हैं
(घ) आर्थिक रूप से सुदृढ हो गई हैं

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.9: वर्तमान में महिलाओं ने अपना परचम किस क्षेत्र में लहराया है?
(क) शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में
(ख) सभी
(ग) सामाजिक क्षेत्र में
(घ) राजनीतिक क्षेत्र में

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.10: वर्तमान समय में महिलाओं के लिए सरकार ने कौन-सी योजना चलाई है?
(क) लाड़ली योजना
(ख) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
(ग) सभी
(घ) उड़ान

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न संख्या 11 से 15 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
चंदा-तारों-सी सहज कांति, नदियों में है मुसकान भरी,
है पवन झकोरों में दुलार खेतों में है दौलत बिखरी,
पग-पग मेरा विश्वास भरा,
तप से है यह जीवन निखरा,
प्रखर कर्म का पाठ सतत-
पढ़ती मैं भारत माता हूँ।।
वज्र सदृश विपदाओं को भी अनायास सह लेती हूँ,
सुधादान कर औरों को, मैं विष पीकर मुसकाती हूँ,
धीरज का पाठ पढ़ाती हूँ,
गौरव का मार्ग दिखाती हूँ,
मैं सहज बोध, मैं सहज शक्ति-
सुविवेकी भारत माता हूँ।।
मूर्तियाँ बना डाली सजीव,
अनगढ़ पत्थर को काट-काट,
बंधुता-प्रेम को फैलाया,
अपना ही अंतर बाँट-बाँट,
जिसके गीतों से जगत् मुग्ध,
जिसके नृत्यों पर जगत् मुग्ध,
जिसकी कविता-धारा अविरल-
बहती वह भारत माता हूँ।।
प्रश्न.11: भारत माता कौन-सा पाठ पढ़ाती रहती है?
(क) सदा प्रखर कर्म करने का
(ख) कठोर परिश्रम करने का
(ग) सदा मुस्कुराते हुए रहने का
(घ) देश के प्रति अनुराग का

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.12: अपना ही अंतर बाँट-बाँट पंक्ति का क्या भाव है?
(क) देश का विभिन्न प्रांतों में बँटा होना
(ख) समाज से अलग होकर रहना
(ग) स्वयं को विभाजित कर लेना
(घ) भेदभाव तथा जातिवाद को बढ़ावा देना

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.13: साहित्य और संगीत के क्षेत्र में भारत समृद्ध देश कैसे है?
(क) यहाँ श्रेष्ठ कवियों द्वारा कविता रचने का कर्म हमेशा चलता रहता है
(ख) सभी
(ग) यहाँ के गीतों को सुनकर विश्व के लोग मुग्ध हो जाते हैं
(घ) यहाँ के नृत्यों को देखकर विश्व के लोग मुग्ध हो जाते हैं

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.14: भारत माता किस प्रकार धीरज का पाठ पढ़ाती है?
(क) वज्र के समान विपदाओं को सहकर
(ख) दूसरों को अमृत-दान कर
(ग) मुस्कुराते हुए स्वयं विष का पान कर
(घ) सभी

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.15: खेतों में है दौलत बिखरी पंक्ति में निहित मूल भाव यह है कि-
(क) किसान सोने की फसल उपजाते हैं
(ख) किसान वर्ग बहुत धन संपन्न है
(ग) खेतों में अच्छी फसल उत्पन्न होती है
(घ) मृदा में खजाना मिलता है

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न संख्या 16 से 20 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
प्राइवेट बस का ड्राइवर है तो क्या हुआ,
सात साल की बच्ची का पिता भी तो है।
सामने गियर के ऊपर
हुक से लटका रखी हैं
काँच की चार गुलाबी चूड़ियाँ
बस की रफ्तार के मुताबिक
हिलती रहती हैं।
झुक कर मैंने पूछ लिया
खा गया मानो झटका
अधेड़ उम्र का मुच्छड़ रोबीला चेहरा
आहिस्ते से बोला हाँ साहब
लाख कहता हूँ नहीं मानती है मुनिया।
टाँगे हुए है कई दिनों से
अपनी अमानत
यहाँ अब्बा की नज़रों के सामने
मैं भी सोचता हूँ
क्या बिगाड़ती हैं चूड़ियाँ
किस जुर्म पे हटा दूँ इनको यहाँ से

प्रश्न.16: प्रस्तुत काव्यांश में कवि ने किसकी चर्चा की है?
(क) समाज के स्वरूप की
(ख) बस ड्राइवर और एक पिता दोनों की
(ग) बस ड्राइवर की
(घ) एक पिता की

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.17: कवि ने ड्राइवर से क्या प्रश्न किया?
(क) बस कहाँ जाएगी
(ख) बस में टिकट कहाँ मिलेगा
(ग) चूड़ियाँ किसने लटकाई हैं
(घ) मुनिया कौन है

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.18: काव्यांश में बस ड्राइवर का कैसा चित्र उभरकर आता है?
(क) अत्यंत क्रूर एवं लालची व्यक्ति का
(ख) इनमें से कोई नहीं
(ग) अत्यंत कठोर एवं अमानवीयता का
(घ) अत्यंत भावुक एवं संवेदनशील पिता का

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.19: ड्राइवर चूड़ियों को बस में से क्यों नहीं हटाता?
(क) क्योंकि चूड़ियाँ उसे अच्छी लगती हैं
(ख) क्योंकि चूड़ियों ने उसका कुछ नहीं बिगाड़ा है
(ग) क्योंकि चूड़ियाँ उसका ध्यान भंग करती हैं
(घ) क्योंकि चूड़ियाँ उसे घर की याद दिलाती है

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.20: कवि ने ड्राइवर से किस विषय में पूछा?
(क) बस के निजीकरण के विषय में
(ख) पिता की संवेदनशीलता के विषय में
(ग) मुनिया के विषय में
(घ) चूड़ियों के विषय में

सही उत्तर विकल्प है ()

खंड - ख (व्याकरण - उपसर्ग और प्रत्यय)

प्रश्न.21: उज्ज्वल में कौन-सा उपसर्ग लगा है?
(क) उद्
(ख)
(ग) उत्
(घ) उन्

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.22: अन्वेषण शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?
(क)
(ख) अनु
(ग) अन
(घ) अनव्

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.23: निम्न में से कौन-सा कृत प्रत्यय नहीं है?
(क) चलाई
(ख) जागना
(ग) बुझक्कड़
(घ) मिठास

सही उत्तर विकल्प है ()
कृत प्रत्यय का मूल शब्द क्रिया होता है।

प्रश्न.24: गमन शब्द में विपरीतार्थक बनाने के लिए आप किस उपसर्ग का प्रयोग करेंगे?
(क)
(ख) प्रति
(ग) उप
(घ) अनु

सही उत्तर विकल्प है ()
'आ' उपसर्ग लगा कर 'गमन ' शब्द को विपरीतार्थक आगमन बना सकते हैं।

प्रश्न.25: 'हीन' प्रत्यययुक्त शब्द है - 
(क) सिंहनी
(ख) मोरनी
(ग) शेरनी
(घ) बुद्धिहीन 

सही उत्तर विकल्प है ()
'बुद्धिहीन' शब्द में 'बुद्धि' मूल शब्द है और 'हीन' प्रत्यय है।

खंड - ख (व्याकरण - समास)

प्रश्न.26: 'पीताम्बर' शब्द का समास विग्रह कर समास का नाम लिखिए। 
(क) पीत अंबर  - समास विग्रह
तत्पुरुष  समास - समास का नाम
(ख) पीत (पीला) है अंबर (वस्त्र) जिसका अर्थात श्रीकृष्ण  - समास विग्रह
अव्ययीभाव  समास - समास का नाम
(ग) पीत (पीला) है अंबर (वस्त्र) जिसका अर्थात श्रीकृष्ण  - समास विग्रह
बहुव्रीहि  समास - समास का नाम
(घ) पीत (पीला) है अंबर (वस्त्र) जिसका अर्थात श्रीकृष्ण  - समास विग्रह
कर्मधारय समास - समास का नाम 

सही उत्तर विकल्प है ()

समास विग्रह का अन्य अर्थ निकलने के कारण यहाँ बहुव्रीहि समास है।

प्रश्न.27: नवग्रह शब्द का उचित समास-विग्रह है-
(क) नौ ग्रहों का
(ख) नव है जो ग्रह
(ग) नौ ग्रहों से
(घ) नौ ग्रहों का समाहार

सही उत्तर विकल्प है ()
नवग्रह में द्विगु समास है।

प्रश्न.28: जिस समास के दोनों पद अप्रधान होते है वहाँ पर ________ समास होता है।
(क) बहुव्रीहि
(ख) द्विगु
(ग) द्वंद्व
(घ) तत्पुरुष

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.29: आपादमस्तक शब्द का उचित समास-विग्रह है-
(क) पैर से मस्तक तक
(ख) मुख से मस्तक तक
(ग) हाथ से मस्तक तक
(घ) आँख से मस्तक तक

सही उत्तर विकल्प है ()
आपादमस्तक में तत्पुरुष समास है।

प्रश्न.30: लम्बोदर में कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) द्वंद्व
(ग) बहुव्रीहि

(घ) द्विगु

सही उत्तर विकल्प है ()

Download the notes
Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 5 (With Solutions)
Download as PDF
Download as PDF

खंड - ख (व्याकरण - अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद)

प्रश्न.31: अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद बताइए-
तुम सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहो।
(क) संकेतवाचक
(ख) संदेहवाचक
(ग) आज्ञावाचक
(घ) इच्छावाचक

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.32: मैं इक़बाल की पूरी कहानी नहीं सुनाऊँगा। - अर्थ के आधार पर वाक्य -भेद बताएं।
(क) निषेधवाचक वाक्य
(ख) संकेतवाचक वाक्य
(ग) विस्मयादिवाचक वाक्य
(घ) आज्ञावाचक वाक्य

सही उत्तर विकल्प है ()
प्रस्तुत वाक्य निषेधवाचक वाक्य है।

प्रश्न.33: अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद बताइए-
अरे! यह चोट कैसे लगी।
(क) विस्म्यादिवाचक
(ख) संकेतवाचक
(ग) आज्ञावाचक
(घ) प्रश्नवाचक

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.34: अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद बताइए-
भगवान करे तुम्हारी नौकरी लग जाए।
(क) प्रश्नवाचक
(ख) इच्छावाचक
(ग) संकेतवाचक
(घ) निषेधवाचक

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.35: अर्थ की दृष्टी से वाक्य भेद बताइए-
शायद माली ने सभी पौधों को पानी दे दिया होगा।
(क) विधानवाचक
(ख) प्रश्नवाचक
(ग) संदेहवाचक
(घ) शर्तवाचक

सही उत्तर विकल्प है ()

खंड - ख (व्याकरण - अलंकार)

प्रश्न.36: जहाँ निर्जीव पदार्थों का उल्लेख सजीव प्राणियों की तरह किया जाए कौन-सा अलंकार होता है ?
(क) अतिशयोक्ति
(ख) मानवीकरण
(ग) उत्प्रेक्षा
(घ) यमक

सही उत्तर विकल्प है ()
मानवीकरण अलंकार I जैसे- संध्या-सुंदरी उतर रही है।

प्रश्न.37: जहाँ किसी व्यक्ति का बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया जाए, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है ?
(क) उत्प्रेक्षा
(ख) मानवीकरण
(ग) अतिशयोक्ति
(घ) यमक

सही उत्तर विकल्प है ()
जैसे-आगे नदिया पड़ी अपार घोड़ा कैसे उतरे पार।

राणा ने सोचा इस पार, तब तक घोड़ा था उस पार।

प्रश्न.38: निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
कढ़त साथ ही म्यान तें, असि रिपु तन ते प्रान।
(क) अतिश्योक्ति अलंकार
(ख) उपमा अलंकार
(ग) यमक अलंकार
(घ) रूपक अलंकार

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.39: निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
हरि पद कोमल कमल से।
(क) प्रतीप
(ख) रूपक
(ग) उत्प्रेक्षा
(घ) उपमा

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.40: निम्नलिखित पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार बताइए-
नील गगन-सा शांत हृदय था रो रहा।
(क) उत्प्रेक्षा
(ख) रूपक
(ग) उपमा
(घ) यमक

सही उत्तर विकल्प है ()
उपमा अलंकार I यहाँ ‘शांत हृदय’  की तुलना ‘नील गगन’ से की गई है।

Take a Practice Test
Test yourself on topics from Class 9 exam
Practice Now
Practice Now

खंड - ग (पाठ्य पुस्तक)

प्रश्न संख्या 41 से 45 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

वह नेपाल से तिब्बत जाने का मुख्य रास्ता है। फरीकलिङ्पोड् का रास्ता जब नहीं खुला था, तो नेपाल ही नहीं हिंदुस्तान की भी चीजें इसी रास्ते तिब्बत जाया करती थीं। यह व्यापारिक ही नहीं, सैनिक रास्ता भी था, इसलिए जगहजगह फ़ौजी चौकियाँ और किले बने हुए हैं, जिनमें कभी चीनी पलटन रहा करती थी। आजकल बहुत से फौज़ी मकान गिर चुके हैं। दुर्ग के किसी भाग में, जहाँ किसानों ने अपना बसेरा बना लिया है, वहाँ घर कुछ आबाद दिखाई पड़ते हैं। ऐसा ही परित्यक्त एक चीनी किला था। हम वहाँ चाय पीने के लिए ठहरे। तिब्बत में यात्रियों के लिए बहुत-सी तकलीफ़ें भी हैं और कुछ आराम की बातें भी। वहाँ जाति-पाँति, छुआछूत का सवाल ही नहीं है और न औरतें पर्दा ही करती हैं।
प्रश्न.41: लेखक नेपाल के किस रास्ते से तिब्बत गया?
(क) वर्तमान रास्ते से

(ख) प्राचीन मुख्य मार्ग से
(ग) फरी-कलिड्पोड़ रास्ते से
(घ) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.42: तिब्बत के मार्ग में क्या-क्या था?
(क) स्थान-स्थान पर चीनी सैनिकों की भरमार
(ख) स्थान-स्थान पर आवास के लिए बड़ी-बड़ी कोठियाँ
(ग) स्थान-स्थान पर चोर-लुटेसों के गढ़
(घ) स्थान-स्थान पर फौजी चौकियाँ और किले

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.43: लेखक चाय पीने के लिए कहाँ ठहरा?
(क) एक उपेक्षित छोड़े गए चीनी किले में
(ख) इनमें से कोई नहीं
(ग) एक परित्यक्त तिब्बती किले में
(घ) एक परित्यक्त भारतीय किले में

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.44: गद्यांश के अनुसार, तिब्बत में यात्रियों के लिए क्या है?
(क) बहुत-सी झीलें
(ख) केवल बहुत-सी तकलीफें
(ग) केवल कुछ आराम की बातें
(घ) बहुत-सी तकलीफों के साथ-साथ कुछ आराम की बातें भी

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.45: तिब्बत का सामाजिक जीवन कैसा है?
(क) औरतें पर्दा नहीं करती हैं
(ख) वहाँ के लोग बिना भय के रहते है
(ग) समाज में जाति-पाँति व छुआछूत नहीं है
(घ) सभी

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.46: गया ने हीरा-मोती को दोनों बार सूखा भूसा खाने के लिए दिया क्योंकि-
(क) गरीबी के कारण खली आदि खरीदना उसके बस की बात न थी।
(ख) गया पराये बैलों पर अधिक खर्च नहीं करना चाहता था।
(ग) वह हीरा-मोती के व्यवहार से बहुत दुःखी था।
(घ) उसे खली आदि सामग्री की जानकारी न थी।

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.47: दो बैलों की कथा नामक पाठ के संदर्भ में लेकिन औरत पर सींग चलाना मना है -यह कथन किसका है?
(क) झूरी का
(ख) गया का
(ग) मोती का
(घ) हीरा का

सही उत्तर विकल्प है ()

दो बैलों की कथा पाठ के अनुसार लेकिन औरत पर सींग चलाना मना है, यह कथन हीरा का है।

प्रश्न संख्या 48 से 52 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
या लकुटी अरु कामरिया पर राज तिहूँ पुर को तजि डारों।
आठहुँ सिद्धि नवौ निधि के सुख नंद की गाइ चराइ बिसाराँ।।
रसखान कबौं इन आँखिन सौं, ब्रज के बन बाग तड़ाग निहारौं।
कोटिक ए कलधौत के धाम करील के कुंजन ऊपर वारौ।।
प्रश्न.48: पद्यांश के अनुसार, कवि तीनों लोकों का राज किनके लिए छोड़ना चाहता है?
(क) नंद की गाय चराने के लिए
(ख) ब्रज की लताओं के लिए
(ग) ब्रज के बागों के लिए
(घ) श्रीकृष्ण की लाठी और कंबल के लिए

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.49: कवि नंद की गाय चराने के लिए क्या कर सकते हैं?
(क) इनमें से कोई नहीं
(ख) आठों सिद्धि व नौ निधियों के सुख को छोड़ सकते हैं
(ग) तीनों लोकों का राज छोड़ सकते हैं
(घ) करोड़ों सोने-चाँदी के महल छोड़ सकते हैं

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.50: प्रस्तुत पद्यांश में कवि ने किसके प्रति अपना प्रेम भाव व्यक्त किया है?
(क) जीवन से संबंधित वस्तुओं के प्रति
(ख) कृष्ण से संबंधित वस्तुओं के प्रति
(ग) भोग-विलास से संबंधित वस्तुओं के प्रति
(घ) अपनी पत्नी से संबंधित वस्तुओं के प्रति

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.51: ब्रज के बन बाग तड़ाग निहारौं पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
(क) अनुप्रास
(ख) यमक
(ग) श्लेष
(घ) रूपक

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.52: कवि करील के कुंजों पर क्या न्योछावर करना चाहता है?
(क) अपना संपूर्ण जीवन
(ख) करोड़ों सोने-चाँदी के महल
(ग) आठों सिद्धियाँ व नौ निधियाँ
(घ) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.53: कवयित्री ललद्यद कहाँ जाना चाहती हैं?
(क) पिता के घर
(ख) किसी शांत स्थान पर
(ग) ईश्वर के समीप
(घ) कहीं नहीं

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.54: मोको कहां ढूंढे बंदे, मैं तो तेरे पास में ।
ना मैं देवल ना मैं मसजिद, ना काबे कैलास में ।।
कबीर द्वारा रचित उपयुक्त पंक्ति में 'मैं' कौन है ?
(क) कवि
(ख) संसार
(ग) निर्गुण ब्रह्म
(घ) मानव

सही उत्तर विकल्प है ()
मनुष्य ईश्वर को प्राप्त करने के लिए इधर-उधर भटकता है, किन्तु वह तो उसमें ही बसा है। कबीर निर्गुण ब्रह्म की उपासना करते थे इसलिए उसने यह कहा है।

The document Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 5 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 is a part of the Class 9 Course Sample Papers For Class 9.
All you need of Class 9 at this link: Class 9
Are you preparing for Class 9 Exam? Then you should check out the best video lectures, notes, free mock test series, crash course and much more provided by EduRev. You also get your detailed analysis and report cards along with 24x7 doubt solving for you to excel in Class 9 exam. So join EduRev now and revolutionise the way you learn!
Sign up for Free Download App for Free
81 docs|11 tests

Up next

81 docs|11 tests
Download as PDF

Up next

Explore Courses for Class 9 exam
Related Searches

mock tests for examination

,

Sample Paper

,

study material

,

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 5 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Semester Notes

,

Objective type Questions

,

ppt

,

Important questions

,

Viva Questions

,

shortcuts and tricks

,

Exam

,

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 5 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Summary

,

MCQs

,

practice quizzes

,

pdf

,

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 5 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Free

,

past year papers

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Extra Questions

,

video lectures

;