Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Worksheets with Solutions for Class 6  >  Worksheet Solutions - वह चिड़ियाँ जो

Worksheet Solutions - वह चिड़ियाँ जो | Worksheets with Solutions for Class 6 PDF Download

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.  भारत के प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी का नाम छाँटकर लिखिए।
(i) आबिद हुसैन
(ii) सलीम अली
(iii) ए.पी.जे अब्दुल कलाम
(iv) जाकिर हुसैन 

उत्‍तर: (ii) सलीम अली

प्रश्न 2. चिड़िया का स्वभाव कैसा है ?
(i) अभिमानी
(ii) बड़बोली
(iii) संतोषी
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्‍तर: (iii) संतोषी

प्रश्न 3. दाने किससे भरे हुए हैं?
(i) जल से
(ii) दूध से
(iii) रस से
(iv) चासनी से

उत्‍तर: (ii) दूध से

प्रश्न 4. चिड़िया को किससे प्यार है?
(i) अन्न से
(ii) वन से
(iii) नदी से
(iv) इन सभी से 

उत्‍तर: (iv) इन सभी से

प्रश्न 5. यह कविता चिड़िया के माध्यम से क्या सीख देती है?
(i) स्वतंत्र रहने की
(ii) प्रेम और उमंग से जीने की
(iii) उदास रहने की
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्‍तर: (ii) प्रेम और उमंग से जीने की

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. चिड़िया के पंख कैसे हैं? 

चिड़िया के पंख नीले रंग के हैं।

प्रश्न 7. चिड़िया किसका दिल टटोलती है? 

चिड़िया पानी से उफनती नदी का दिल टटोलती है। 

प्रश्न 8. चिड़िया को खाने में क्या प्रिय है?

चिड़िया को खाने में दूध से भरे ज्वार के दाने अत्यन्त प्रिय हैं।  

प्रश्न 9. यह कविता चिड़िया के माध्यम से क्या सीख देती है? 

यह कविता हमें चिड़िया के माध्यम से प्रेम और उमंग से जीने की सीख देती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 10. कवि के स्वभाव में जो चिड़िया है, उसकी क्या-क्या विशेषताएँ हैं? 

कवि के अनुसार यह छोटी संतोषी चिड़िया मैं ही तो हूँ। यह चिड़िया तेज और मधुर स्वर में गाती है। उसका जीवन प्रेम, उमंग और संतोष से भरा है तथा वह थोड़े में ही संतोष करती है। यही कवि के स्वभाव की विशेषताएँ हैं।

प्रश्न 11. चिड़िया मधुर गीत गाते हुए आकाश में क्यों उड़ती है?

चिड़िया को स्वतंत्रता से लगाव है, अत: वह आसमान में मधुर गीत गाते हुए मुक्त रूप से उड़ती है।

प्रश्न 12. कवि ने चिड़िया को छोटी, संतोषी, मुँह बोली और गरबीली चिड़िया क्यों कहा है? 

चिड़िया का आकार बहुत बड़ा नहीं है, वह अनाज के दाने चाव से खाकर संतोष कर लेती है। वह मधुर स्वर में गाती है, अत: सब उसे प्यार करते हैं। उसके नीले पंख अत्यन्त सुन्दर हैं वह छोटी होने के बावजूद उफनती नदी से अपनी चोंच में जल भर लाती है, वह साहसी है इसलिए कवि ने उसे छोटी, संतोषी, मुँह बोली और गर्वीली कहा है।

प्रश्न 13. कविता में कैसी चिड़िया का वर्णन है?

कविता में नीले पंखों वाली एक छोटी-सी चिड़िया का वर्णन है। यह चिड़िया बहुत ही संतोषी है। अतः थोड़े से अन्न के दानों से भी खुश हो जाती है। एकांत में भी उमंग से गाती है। उसे अपने साहस और हिम्मत पर गर्व है।

The document Worksheet Solutions - वह चिड़ियाँ जो | Worksheets with Solutions for Class 6 is a part of the Class 6 Course Worksheets with Solutions for Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
357 docs

FAQs on Worksheet Solutions - वह चिड़ियाँ जो - Worksheets with Solutions for Class 6

1. कक्षा 6 के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न बताएँ जो विषय से संबंधित हों और जिनकी संभावना सबसे अधिक हो कि उन्हें खोजा जाएगा।
उत्तर: 1. किस प्रकार चिड़ियाँ अपनी आवाज को उत्पन्न करती हैं?
2. कक्षा 6 के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न बताएँ जो विषय से संबंधित हों और जिनकी संभावना सबसे अधिक हो कि उन्हें खोजा जाएगा।
उत्तर: 1. चिड़ियों के पंख किसलिए होते हैं?
Related Searches

Viva Questions

,

Exam

,

shortcuts and tricks

,

Worksheet Solutions - वह चिड़ियाँ जो | Worksheets with Solutions for Class 6

,

practice quizzes

,

mock tests for examination

,

Objective type Questions

,

ppt

,

Worksheet Solutions - वह चिड़ियाँ जो | Worksheets with Solutions for Class 6

,

Previous Year Questions with Solutions

,

study material

,

Worksheet Solutions - वह चिड़ियाँ जो | Worksheets with Solutions for Class 6

,

MCQs

,

Important questions

,

Sample Paper

,

Summary

,

past year papers

,

Free

,

Semester Notes

,

pdf

,

video lectures

,

Extra Questions

;