प्रश्न 1. बाँस देश के किन भागों में बहुतायत में पाया जाता है ?
बाँस हमारे देश के पूर्वोत्तर राज्यों-असम, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर, त्रिपुरा आदि में खूब पाया जाता है।
प्रश्न 2. बाँस की बुनाई का रिश्ता किस दौर से है ?
बाँस की बुनाई का रिश्ता उस दौर से है जब मनुष्य भोजन एकत्र करने लगा।
प्रश्न 3. बाँस से क्या-क्या बनाया जाता है ?
बाँस से तरह-तरह की टोकरियों, चटाइयाँ, बरतन, बैलगाड़ियाँ, फर्नीचर, सजावटी सामान, जाल, मकान, पुल आदि बनाए जाते हैं।
प्रश्न 4. असम के लोग बाँस से और क्या-बया बनाते हैं ?
असम के लोग बॉस से टोपियाँ और टोकरियाँ भी बनाते हैं जिसे वे अपनी पीठ पर बाँधकर उसमें रखकर चाय की पत्तियाँ तोड़ते हैं और इकट्ठा करते हैं।
प्रश्न 5. बाँस की खपच्चियाँ कैसे बनाई जाती हैं ?
ऐसा बाँस जिसमें गाँठं दूर-दूर हों, उसे चुनकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं। फिर बनाई जाने वाली वस्तुओं के आकार के अनुसार इनकी लम्बाई रखते हैं। इनसे पतली-पतली खपच्चियाँ बना ली जाती हैं। इनको चिकना करके फिर मनचाही वस्तुएँ बना लेते हैं।
प्रश्न 6. बाँस की खपच्चियों को कैसे रंगा जाता है ?
बाँस की खपच्चियों की रंगाई के लिए ज्यादातर गुड़हल, इमली की पत्तियों का उपयोग किया जाता है। काले रंग के लिए उन्हें आम की छाल में लपेटकर कुछ दिनों के लिए मिट्टी में दबाकर रखा जाता है।
प्रश्न 7. असम की जकाई से मछलियाँ कैसे पकड़ी जाती हैं ?
'जकाई' बाँस की खपच्चियों से बना शंकु के आकार वाला मछली पकड़ने का जाल होता है, जो असम में बनाया जाता है। इसे पानी में डालकर धीरे-धीरे खोंचते हुए आगे बढ़ते हैं। पानी इसमें से निकल जाता है और मछलियाँ शंकु के आकार वाले 'जकाई' में इकट्ठी हो जाती हैं।
प्रश्न 8. बाँस की बुनाई की प्रक्रिया को समझाइए।
बाँस की बुनाई वैसे ही होती है जैसे कोई और बुनाई। बाँस से तैयार खपच्चियों को आड़ा-तिरछा रखा जाता है। फिर बान को बारी-बारी से ताने के ऊपर नीचे किया जाता है। इससे चैक का डिजायन बनता है। पलंग की निवाड़ की बुनाई की तरह।
1. साँस साँस में बांस क्या है? | ![]() |
2. वायुमंडल क्या होता है? | ![]() |
3. हवा किस प्रकार से गति में होती है? | ![]() |
4. वायुमंडल में कौन-कौन सी प्राकृतिक प्रक्रियाएं होती हैं? | ![]() |
5. वायुमंडल क्यों महत्वपूर्ण है? | ![]() |