Humanities/Arts Exam  >  Humanities/Arts Notes  >  NCERT Books & Solutions for Humanities  >  NCERT Solutions - रघुवीर सहाय

NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh - II - रघुवीर सहाय

कविता के साथ

प्रश्न 1: कविता में कुछ पंक्तियाँ कोष्ठकों में रखी गई हैं – आपकी समझ से इसका क्या औचित्य है?
उत्तर: कविता में कुछ पंक्तियाँ कोष्ठकों में रखी गई हैं। ये कोष्ठक कवि के मुख्य भाव को व्यक्त करते हैं। इन में लिखी पंक्तियों के माध्यम से अलग-अलग लोगों को संबोधित किया गया है। जैसे –
कैमरा मैन के लिए –

  • कैमरा दिखाओ इसे बड़ा-बड़ा
  • कैमरा ………की किमत है।

दर्शकों के लिए –

  • हम खुद इशारे से बताएँगे क्या ऐसा?
  • यह प्रश्न पूछा नहीं जाएगा

अपंग व्यक्ति को –

  • वह अवसर खो देंगे?
  • बस थोड़ी कसर रह गई।

इस प्रकार के कोष्ठक कविता के उद्देश्य को अभिव्यक्ति प्रदान करने में सहायक होते हैं।

प्रश्न 2: कैमरे में बंद अपाहिज करुणा के मुखौटे में छिपी क्रूरता की कविता है – विचार कीजिए।
उत्तर: दूरदर्शन पर एक अपाहिज का साक्षात्कार‚ व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए दिखाया जाता है। दूरदर्शन पर एक अपाहिज व्यक्ति को प्रदर्शन की वस्तु मान कर उसके मन की पीड़ा को कुरेदा जाता है‚ साक्षात्कारकर्ता को उसके निजी सुख दुख से कुछ लेना-देना नहीं होता है। यहाँ पर कवि के कहने का तात्पर्य यह है कि दूरदर्शन पर दिखाए जाने वाले इस प्रकार के अधिकतर कार्यक्रम केवल संवेदनशीलता का दिखावा करते हैं।

प्रश्न 3: हम समर्थ शक्तिवान और हम एक दुर्बल को लाएँगे पंक्ति के माध्यम से कवि ने क्या व्यंग्य किया है?
उत्तर: ‘हम समर्थ शक्तिवान’ के माध्यम से कवि ने मीडियाकर्मियों पर व्यंग किया है जो स्वयं को पूर्ण मान कर‚ एक अपाहिज व्यक्ति को दुर्बल समझने का अहंकार पाले हुए हैं।
‘हम एक दुर्बल को लाएँगे’ के माध्यम से लाचारी का भाव प्रदर्शित होता है। साक्षात्कारकर्ता किसी भी बेबस और लाचार व्यक्ति को लाकर उससे तरह-तरह के सवाल पूछकर उसका तमाशा बना सकता है।

प्रश्न 4: यदि शारीरिक रूप से चुनौती का सामना कर रहे व्यक्ति और दर्शकदोनों एक साथ रोने लगेंगेतो उससे प्रश्नकर्ता का कौन-सा उद्देश्य पूरा होगा?
उत्तर: यदि शारीरिक रूप से चुनौती का सामना कर रहे व्यक्ति और दर्शक, दोनों एक साथ रोने लगेंगे, तो उससे प्रश्नकर्ता लोगों का ध्यान कार्यक्रम की तरफ़ आकर्षित कर पाएगा। उनका कार्यक्रम देखने के लिए लोग प्रेरित होगें। प्रसारण समय में रोचक सामग्री परोस पाना ही मीडिया कर्मियों का एकमात्र उद्देश्य होता है।

प्रश्न 5: परदे पर वक्त की कीमत है कहकर कवि ने पूरे साक्षात्कार के प्रति अपना नज़रिया किस रूप में रखा है?
उत्तर: प्रसारण समय में रोचक सामग्री परोस पाना ही मीडिया कर्मियों का एकमात्र उद्देश्य होता है। प्रसारण के समय में वे कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए सभी हथकंडे आजमा लेते हैं। उन्हें किसी की पीड़ा को कम नहीं बल्कि बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने की आदत होती है। मीडियाकर्मी को व्यावसायिक उद्देश्य पूरा करने से सरोकार रहता है। उनका सामाजिक सरोकार या पीड़ा को दिखाना मात्र एक दिखावा होता हैं।

कविता के आसपास 

प्रश्न 1: यदि आपको शारीरिक चुनौती का सामना कर रहे किसी मित्र का परिचय लोगों से करवाना हो, तो किन शब्दों में करवाएँगी?
उत्तर: ये मेरे मित्र प्रकाशजी हैं जो मेरे पड़ोसी है। जन्म से ये अपाहिज है किन्तु इन्होंने कभी भी इस को अपनी कमज़ोरी नहीं बनने दिया बल्कि पढ़ाई, कंप्यूटर आदि क्षेत्र में अपनी उम्र के अन्य छात्रों से आगे निकल गए हैं। जिससे वे अपना जीवन आत्मनिर्भर होकर जी सके।

प्रश्न 2: सामाजिक उद्देश्य से युक्त ऐसे कार्यक्रम को देखकर आपको कैसा लगेगाअपने विचार संक्षेप में लिखें।
उत्तर: सामाजिक उद्देश्य से युक्त ऐसे कार्यक्रम को देखकर मुझे कार्यकर्ता के अमानवीय व्यवहार पर घिन आएगी और पीड़ित के मनोभाव समझकर मुझे दुखद अनुभूति होगी।

प्रश्न 3: यदि आप इस कार्यक्रम के दर्शक हैं तो टी.वी. पर ऐसे सामाजिक कार्यक्रम को देखकर एक पत्र में अपनी प्रतिक्रिया दूरदर्शन निदेशक को भेजें
उत्तर:
सेवा में
निदेशक
दूरदर्शन प्रसार समिति
नई दिल्ली
महोदय
मैं आपका ध्यान समझौता नामक कार्यक्रम की ओर दिलाना चाहता हूँ। आप इसमें समाज के विभिन्न वर्ग व उनकी समस्याओं को दिखाते हैं। परंतु इस कार्यक्रम को बनाते वक्त आप पीड़ित की भावनाओं की अवहेलना करते हैं। कई बार उपहास किया जाता हैं। अगर आप उनकी समस्या का समाधान नहीं कर सकते तो ठीक हैं परंतु उनके अस्तित्व को हानि न पहुँचाए।
आशा है, आप इस कार्यक्रम में उचित सुधार करेंगे।
भवदीय
अ.ब.क

प्रश्न 4: नीचे दिए गए खबर के अंश को पढ़िए और बिहार के इस बुधिया से एक काल्पनिक साक्षात्कार कीजिए-
उम्र पाँच साल, संपूर्ण रूप से विकलांग और दौड़ गया पाँच किलोमीटर। सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन यह कारनामा कर दिखाया है पवन ने। बिहारी बुधिया के नाम से प्रसिद्ध पवन जन्म से ही विकलांग है। इसके दोनों हाथों का पुलवा नहीं है, जबकि पैर में सिर्फ़ एड़ी ही है। पवन ने रविवार को पटना के कारगिल चौक से सुबह 8.40 पर दौड़ना शुरू किया। डाकबैंगला रोड, तारामंडल और आर ब्लाक होते हुए पवन का सफर एक घंटे बाद शहीद स्मारक पर जाकर खत्म हुआ।
पवन द्वारा तय की गई इस दूरी के दौरान ‘उम्मीद स्कूल’ के तकरीबन तीन सौ बच्चे साथ दौड़कर उसका हौसला बढ़ा रहे थे। सड़क किनारे खड़े दर्शक यह देखकर हतप्रभ थे कि किस तरह एक विकलांग बच्चा जोश एवं उत्साह के साथ दौड़ता चला जा रहा है। जहानाबाद जिले का रहने वाला पवन नवरसना एकेडमी, बेउर में कक्षा एक का छात्र है। असल में पवन का सपना उड़ीसा के बुधिया जैसा करतब दिखाने का है। कुछ माह पूर्व बुधिया 65 किलोमीटर दौड़ चुका है। लेकिन बुधिया पूरी तरह से स्वस्थ है जबकि पवन पूरी तरह से विकलांग। पवन का सपना कश्मीर से कन्याकुमारी तक की दूरी पैदल तय करने का है।
9 अक्टूबर, 2006 हिंदुस्तान से साभार
उत्तर:

NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh - II - रघुवीर सहाय

The document NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh - II - रघुवीर सहाय is a part of the Humanities/Arts Course NCERT Books & Solutions for Humanities.
All you need of Humanities/Arts at this link: Humanities/Arts
535 docs

Top Courses for Humanities/Arts

FAQs on NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh - II - रघुवीर सहाय

1. रघुवीर सहाय क्या है?
उत्तर: रघुवीर सहाय एक एनसीईआरटी समाधान है जो कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है।
2. रघुवीर सहाय क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: रघुवीर सहाय एक महत्वपूर्ण संसाधन है जो विद्यार्थियों को उनकी पठन योग्यता बढ़ाने में मदद करता है और परीक्षा की तैयारी करने में सहायक होता है।
3. रघुवीर सहाय में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?
उत्तर: रघुवीर सहाय में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और अन्य विषयों के हल समाविष्ट हैं।
4. रघुवीर सहाय कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर: रघुवीर सहाय को एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है या ऑनलाइन स्टोर से इसका एप्लिकेशन डाउनलोड किया जा सकता है।
5. रघुवीर सहाय किस वर्ग के छात्रों के लिए उपलब्ध है?
उत्तर: रघुवीर सहाय कक्षा 10 के छात्रों के लिए उपलब्ध है और इसका उपयोग उनकी पठन योग्यता को सुधारने और परीक्षा की तैयारी में मदद करने के लिए किया जा सकता है।
535 docs
Download as PDF
Explore Courses for Humanities/Arts exam

Top Courses for Humanities/Arts

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh - II - रघुवीर सहाय

,

Sample Paper

,

MCQs

,

Viva Questions

,

Important questions

,

shortcuts and tricks

,

NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh - II - रघुवीर सहाय

,

Summary

,

practice quizzes

,

Extra Questions

,

Semester Notes

,

ppt

,

NCERT Solutions for Class 12 Hindi Aroh - II - रघुवीर सहाय

,

pdf

,

mock tests for examination

,

Free

,

Exam

,

study material

,

video lectures

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Objective type Questions

,

past year papers

;