Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Worksheets with Solutions for Class 6  >  Worksheet Solutions - संसार पुस्तक है

Worksheet Solutions - संसार पुस्तक है | Worksheets with Solutions for Class 6 PDF Download

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. 'संसार पुस्तक है' पाठ किस विधा में लिखा गया है?
(i) आत्म-कथा
(ii) निबंध
(iii) पत्र रूप में
(iv) कहानी

उत्तर: (iii) पत्र रूप में


प्रश्न 2. यह पत्र किसने किसे लिखा है?
(i) नेहरू जी ने गाँधी जी को
(ii) नेहरू जी ने अपनी पुत्री इंदिरा गाँधी को
(iii) गाँधी जी ने इंदिरा गाँधी को
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (ii) नेहरूजी ने अपनी पुत्री इंदिरा गाँधी को


प्रश्न 3. यह धरती कितनी पुरानी है?
(i) लाखों-करोड़ों वर्ष
(ii) हजारों वर्ष
(iii) सैकड़ों वर्ष
(iv) एक करोड़ वर्ष

उत्तर: (i) लाखों करोड़ों वर्ष


प्रश्न 4. पं. जवाहरलाल नेहरू किस उद्देश्य से अपनी पुत्री इंदिरा को पत्र लिखते थे?
(i) इंदिरा के मन की छोटी-बड़ी शंकाओं को समाप्त करने के लिए
(ii) छोटे-बड़े देशों व विभिन्न प्रकार की जानकारियों को उसे बताने के लिए
(iii) अपने दूर होने का अहसास दिलाने के लिए
(iv) उपर्युक्त सभी। 

उत्तर: (iv) उपर्युक्त सभी।


लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5. एक छोटे से रोड़े की तुलना पुस्तक के पृष्ठ से क्यों की है?

जिस तरह पुस्तक से हमें कई बातों की जानकारी मिलती है वैसे ही एक छोटे से रोड़े से भी हमें बशर्ते कई जानकारियाँ मिल सकती है।


प्रश्न 6. लेखक ने संसार को पुस्तक क्यों कहा है?

लेखक ने संसार को पुस्तक इसलिए कहा है, क्योंकि जैसे पुस्तक को पढ़कर हम बहुत-सी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं वैसे ही संसार का सूक्ष्म अवलोकन करके भी हमें बहुत-सी जानकारियाँ प्राप्त हो सकती हैं इसलिए लेखक ने संसार को पुस्तक कहा है।


प्रश्न 7. नेहरु जी ने इंदिरा को पत्र क्यों लिखे?

इंदिरा जब अपने पिता नेहरुजी के साथ रहतीं तो बहुत सी बातें पूछती और नेहरुजी उनका जवाब देने की कोशिश करते, लेकिन जब वे दोनों साथ नहीं रहते तो उनमें बातचीत नहीं हो पाती थी। इसलिए दुनिया और उसके देशों की कथाएँ बताने को वे इंदिरा को पत्र लिखते थे।


प्रश्न 8. नेहरु जी इंग्लैण्ड और हिन्दुस्तान के जरिए क्या कहना चाहते हैं?

नेहरु जी ने कहा कि इंग्लैण्ड एक छोटा-सा टापू है और हिन्दुस्तान एक बहुत बड़ा देश लेकिन फिर भी ये दुनिया का एक छोटा-सा हिस्सा है इससे पूरी दुनिया की जानकारी नहीं मिल सकती।


प्रश्न 9. दुनिया का हाल जानने के लिए किस बात का ध्यान रखना जरूरी है?

यदि हम दुनिया का हाल जानना चाहते हैं तो हमें सब देशों और उनमें रहने वाले सभी लोगों तथा जातियों का ध्यान रखना होगा। केवल एक देश जिसमें हम पैदा हुए हैं, की जानकारी प्राप्त कर लेना काफी नहीं है।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 10. जवाहर लाल नेहरु इंदिरा से क्या आशा रखते हैं?

जवाहरलाल नेहरु अपनी पुत्री इंदिरा से यह आशा रखते हैं कि इंदिरा उनके पत्रों में लिखी थोड़ी सी बात को भी शौक से पढ़ेंगी और समझेंगी कि दुनिया एक है और दूसरे लोग जो इसमें आबाद हैं हमारे भाई बहन हैं।


प्रश्न 11. दुनिया का हाल जानने का असली तरीका क्या है?

दुनिया का हाल जानने का असली तरीका पुस्तकें पढ़ना नहीं। पुस्तकों से हमें दुनिया के हाल की असली जानकारी नहीं मिलती। दुनिया के हाल को जानने के लिए जरूरी है कि हम स्वयं संसार रूपी पुस्तक को पढ़ें तथा विभिन्न स्थानों की विशेष जानकारियाँ हासिल करें।


प्रश्न 12. लेखक ने इस दुनिया की और इस दुनिया के छोटे-बड़े देशों की छोटी-छोटी कथाएँ लिखने का इरादा क्यों किया?

लेखक की पुत्री लेखक से बहुत-सी बातें पूछा करती थी। लेखक की पुत्री मसूरी में थी और लेखक इलाहाबाद में, इसलिए उन दोनों में बात-चीत नहीं हो सकती थी। अतः लेखक ने इस दुनिया की और इस दुनिया के छोटे-बड़े देशों की छोटी-छोटी कथाएँ लिखने का इरादा किया।

The document Worksheet Solutions - संसार पुस्तक है | Worksheets with Solutions for Class 6 is a part of the Class 6 Course Worksheets with Solutions for Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
357 docs

FAQs on Worksheet Solutions - संसार पुस्तक है - Worksheets with Solutions for Class 6

1. कक्षा 6 के लिए "संसार पुस्तक है" विषय के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण सामान्य प्रश्न (एफएक्यू) दीजिए।
उत्तर। वर्तमान कक्षा 6 के लिए "संसार पुस्तक है" विषय का महत्व और इसकी परीक्षा के बारे में कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न हैं: - प्रश्न 1: संसार पुस्तक क्या है और यह कक्षा 6 के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
Related Searches

Extra Questions

,

Worksheet Solutions - संसार पुस्तक है | Worksheets with Solutions for Class 6

,

practice quizzes

,

shortcuts and tricks

,

Worksheet Solutions - संसार पुस्तक है | Worksheets with Solutions for Class 6

,

Semester Notes

,

Worksheet Solutions - संसार पुस्तक है | Worksheets with Solutions for Class 6

,

study material

,

Important questions

,

ppt

,

MCQs

,

Free

,

mock tests for examination

,

video lectures

,

Objective type Questions

,

past year papers

,

pdf

,

Exam

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Viva Questions

,

Summary

,

Sample Paper

;