CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Long Question Answers - एक फूल की चाह

Long Question Answers - एक फूल की चाह

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. प्रसाद लेकर मंदिर के द्वार पर पहुँचने पर सुखिया के पिता को क्या सुनाई दिया ? 'एक फूल की चाह' कविता के आधार पर लिखिए। 
उत्तरः सुखिया की इच्छा को पूरा करने के लिए उसका पिता पुजारी से प्रसाद लेकर जैसे ही मंदिर के द्वार पर पहुँचा उसे कुछ लोगों ने पहचान लिया। उसे अपशब्द कहे, मारा-पीटा और सात दिन जेल की सजा भी दिलवाई। यह कविता भारत में व्याप्त छुआछूत, अस्पृश्यता की समस्या को उजागर करती है। सुखिया मर गई और उसका पिता अंतिम समय अपनी बेटी को गोद में भी न ले सका।

प्रश्न 2. पिता को सुखिया की अंतिम इच्छा पूरी करने में क्या-क्या कठिनाइयाँ आईं ?
उत्तरः पिता को सुखिया की अंतिम इच्छा पूरी करने में निम्नलिखित कठिनाइयाँ आईं:
(i) सुखिया के पिता को मंदिर के प्रसाद का एक फूल लाना था, अतः वह निराशा में डूब गया, क्योंकि वह सामाजिक स्थिति को जानता था।
(ii) मंदिर में जैसे ही उसने पुजारी से प्रसाद लिया तभी कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया और उन्होंने उसे खूब मारा-पीटा।
(iii) न्यायालय से दण्ड दिया गया । मंदिर में पुजारी से मिला प्रसाद नीचे बिखर गया।
(iv) वह पुत्री को प्रसाद का फूल न दे सका और उसके घर पहुँचने से पहले ही वह स्वर्ग सिधार गई।

प्रश्न 3. 'एक फूल की चाह' कविता का प्रतिपाद्य लिखिए ।
उत्तरः एक मरणासन्न अछूत कन्या के मन में यह चाह उठी कि काश ! कोई उसे देवी के चरणों में अर्पित किया हुआ एक फूल लाकर दे दे । कन्या के पिता ने बेटी की मनोकामना पूर्ण करने का बीड़ा उठाया। वह देवी के मंदिर में जा पहुँचा। देवी की आराधना भी की पर उसके बाद वह देवी के भक्तों को खटकने लगा। मानव मात्र को एकता का सन्देश देने वाली देवी के सवर्ण भक्तों ने उस विवश लाचार आकांक्षी अछूत पिता के साथ बदसलूकी की और उसे मंदिर में प्रविष्ट होने के अपराध में सात दिन के कारावास का दंड दिया। इन सात दिनों में उसकी बेटी का देहांत हो गया।

प्रश्न 4. निम्नलिखित पंक्तियों का काव्य सौंन्दर्य लिखिए-
ऊँचे शैल शिखर के ऊपर
मंदिर था विस्तीर्ण विशाल।
स्वर्ण कलश सरसिज विहँसित थे,
पाकर समुदित रवि-कर जाल।
उत्तरः इन काव्य पंक्तियों में पर्वत चोटी पर बने मंदिर की विशालता एवं सुंदरता का प्रभावी चित्रण किया गया है। मंदिर के ऊपर स्वर्ण कलश सूर्य की किरणों के प्रभावस्वरूप कमल जैसे खिले प्रतीत होते है। यह दृश्य अत्यंत मनोहारी प्रतीत होता है। 'शैल शिखर' विस्तीर्ण विशाल' में अनुप्रास अलंकार की छटा है। उपमा एवं रूपक अलंकारों का प्रयोग हुआ है।

प्रश्न 5. 'एक फूल की चाह' कविता में निहित सामाजिक समस्या को स्पष्ट करते हुए बताइए कि आज की परिस्थितियों में इस समस्या के समाधान के लिए क्या संशोधन किये गये हैं ?
उत्तरः इस कविता में कवि ने सामाजिक अन्याय का चित्रण किया है। अछूत कहे जाने वाले वर्ग के प्रति समस्या अत्यन्त असहिष्णु है। बालिका की प्रसाद का फूल पाने की इच्छा का यह परिणाम हुआ है कि उसका पिता सात दिन तक जेल में कैद रहा तथा अपमान और पीड़ा झेलने को विवश हुआ।
वर्तमान परिस्थितियों में भेदभाव बरतने वाले व्यक्तियों को कड़ा दण्ड दिये जाने का विधान है। तथाकथित अछूत वर्ग को सरकार और समाज की ओर से समस्त सुविधाएँ दी जा रही हैं। उन्हें नौकरियों एवं शिक्षण-संस्थाओं में अधिक आरक्षण दिया जा रहा है। उनकी आर्थिक और सामाजिक दशा को सुधारने के लिए बैंक सस्ती ब्याज दर पर कर्ज दे रहे हैं।

The document Long Question Answers - एक फूल की चाह is a part of Class 9 category.
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on Long Question Answers - एक फूल की चाह

1. एक फूल की चाह क्या है?
उत्तर. एक फूल की चाह एक कविता है जो एक फूल की इच्छा और उसके जीवन की कठिनाइयों को दर्शाती है। इस कविता में फूल जीवन के असंभव और मुश्किल स्थितियों में भी समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
2. इस कविता में क्या संदेश है?
उत्तर. इस कविता में संदेश है कि जीवन में कठिनाइयाँ और संकट आ सकते हैं, लेकिन हमें उनसे निपटने के लिए सामर्थ्य रखनी चाहिए। फूल की चाह ने अपनी मुसीबतों के बावजूद अपने सपनों की प्राप्ति के लिए कठिनाइयों का सामना किया और इससे हमें यह सिखाया है कि हमें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए संघर्ष करना चाहिए।
3. इस कविता के कवि कौन हैं?
उत्तर. इस कविता के कवि का नाम बालकृष्ण भट्ट है। वह एक भारतीय कवि और लेखक हैं जिन्होंने हिंदी और संस्कृत भाषा में कई काव्य संग्रह लिखे हैं।
4. इस कविता का मुख्य विषय क्या है?
उत्तर. इस कविता का मुख्य विषय है जीवन के असंभव और मुश्किल स्थितियों में भी समर्पित रहने की क्षमता। यह कविता एक फूल के माध्यम से इस संदेश को प्रस्तुत करती है कि हमें अपने सपनों की प्राप्ति के लिए संघर्ष करना चाहिए और हमारी चाह को पूरा करने के लिए हमें मुश्किलों का सामना करना चाहिए।
5. इस कविता के बारे में कहाँ से अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है?
उत्तर. इस कविता के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, आप संबंधित कवि बालकृष्ण भट्ट की अन्य कविताओं को खोज सकते हैं। इसके अलावा, इंटरनेट पर इस कविता के बारे में भी अधिक जानकारी उपलब्ध हो सकती है।
Download as PDF

Top Courses for Class 9

Related Searches
video lectures, Exam, pdf , Previous Year Questions with Solutions, Free, Sample Paper, Summary, shortcuts and tricks, Viva Questions, practice quizzes, Long Question Answers - एक फूल की चाह, study material, Semester Notes, Extra Questions, past year papers, Long Question Answers - एक फूल की चाह, ppt, Objective type Questions, MCQs, Long Question Answers - एक फूल की चाह, mock tests for examination, Important questions;