कारक | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8 PDF Download

संज्ञा के विकार – कारक


संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के किसी दूसरे शब्द के साथ उसका संबंध जाना जाए, वह कारक कहलाता है। संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के साथ ने, को, से, का में आदि जो चिह्न प्रयुक्त होते हैं, विभक्ति कहलाते हैं।

जैसे: कुरुक्षेत्र के मैदान में पांडवों ने न्याय के लिए कौरवों के साथ युद्ध किया। इस वाक्य में के, में, ने, के लिए, शब्द हैं। ये सभी कारक चिह्न हैं। इन्हें विभक्ति कहते हैं।

कारक के भेद


हिंदी में कारक निम्नलिखित आठ प्रकार के होते हैं:

  1. कर्ता कारक
  2. कर्म कारक
  3. करण कारक
  4. संप्रदान कारक
  5. अपादान कारक
  6. संबंध कारक
  7. अधिकरण कारक
  8. संबोधन कारक

कारक-तालिका

कारक | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

कारकों की पहचान


वाक्यों में प्रयुक्त कारकों की पहचान के लिए यहाँ तालिका दी गई है। इस तालिका से हम कारकों की पहचान सरलता से कर सकते हैं।

कारक | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

कर्ता कारक

जिससे क्रिया करने वाले का बोध होता है, उसे कर्ता कारक कहते हैं। (विभक्ति चिह्न “ने”)

क. रोहित क्रिकेट खेलता है।
ख. मीना ने गीत गाया।
इन वाक्यों में “खेलता है”, “गाया” क्रियाएँ हैं। रोहित, मीना और बालकों क्रमशः इन क्रियाओं को करने वाले हैं।

कर्म कारक

परिभाषाः जिस शब्द पर क्रिया के कार्य (काम/व्यापार) का फल (प्रभाव) पड़े, उसे कर्म कारक कहते हैं। (विभक्ति चिह्न “को”)

क. राम ने रावण को मारा।

ख. छवि पत्र लिखती है।
इन वाक्यों में “मारा”, “लिखती” क्रियाएँ हैं। रावण, पत्र और विद्यालय पर क्रमशः इन क्रियाओं का प्रभाव पड़ रहा है।

करण कारक

कर्ता जिसकी सहायता से क्रिया करता है, उसे करण कारक कहते हैं। (विभक्ति चिह्न “से” या “द्वारा”)

क. नियोनिका कलम से पत्र लिखती है।

ख. शिकारी ने चीते को बंदूक से मारा।

इन वाक्यों में “लिखती है”, “मारा” क्रियाएँ हैं। इन क्रियाओं को क्रमशः “कलम से”, “बंदूक से” के द्वारा किया जा रहा है।

संप्रदान कारक

जिसके लिए क्रिया की जाती है, उसका बोध कराने वाले संज्ञा अथवा सर्वनाम के रूप को संप्रदान कारक कहते हैं। (विभक्ति चिह्न “को” या “के लिए”)

क. सूरज के लिए फल लाओ।

ख. पिताजी माँ के लिए साड़ी लाए।
इन वाक्यों में क्रमशः दो क्रियाएँ हैं- “लाओ”, “लाए” । ये क्रियाएँ इन वाक्यों के कर्ताओं ने जिनके लिए की हैं, वे क्रमशः सूरज और माँ हैं।

अपादान कारक

संज्ञा के जिस रूप से पृथक् (अलग) होने का बोध हो, उसे अपादान कारक कहते हैं। (विभक्ति चिह्न-“से”)

क. विद्यार्थी स्कूल से आते हैं।
ख. पतंग बच्चे के हाथ से छूट गई।
उपर्युक्त वाक्यों की (क्रमशः) क्रियाएँ हैं- “आते हैं”, “छूट गई” ये क्रियाएँ अलग होने के अर्थ में हैं।

संबंध कारक

संज्ञा के जिस रूप से एक वस्तु या पदार्थ का दूसरी वस्तु या पदार्थ से संबंध का बोध हो, उसे संबंधकारक कहते हैं। (विभक्ति चिह्न “का, की, के, रा, री, रे”)

क. यह मयंक का घर है।

ख. यह राज की कार है।
इन वाक्यों में “मयंक का घर”, “राज की कार” से संबंध का बोध हो रहा है। अतः इन वाक्यों में अमित, राज और हिंदी संबंधकारक हैं।

अधिकरण कारक

संज्ञा के जिस रूप से क्रिया के आधार का बोध हो, उसे अधिकरण कारक कहते हैं। (विभक्ति चिह्न “में”, “पर”)

क. आम में मिठास होती है।
ख. रेखा छत पर बैठी है।
इन वाक्यों की क्रियाओं के क्रमशः आधार हैं- “आम”, “छत” ये अधिकरण कारक हैं।

संबोधन कारक

संज्ञा के जिस रूप से किसी को पुकारने या सावधान करने का बोध होता है, उसे संबोधन कारक कहते हैं। संबोधन कारक- संबोधन चिह्न- (!)

क. हे प्रभो! सभी का भला करो।
ख. हाय ! मैं लुट गया।
संबोधन कारकों का प्रयोग वाक्य के प्रारंभ में होता है।

करण कारक तथा अपादान कारक में अंतर


इन दोनों कारकों का विभक्ति-चिह्न “से” है, परंतु करण कारक के “से” चिह्न का अर्थ “सहायता” या द्वारा होता है जबकि अपादान कारक का चिह्न “से” पृथकता को प्रकट करता है। जैसे-

कारक | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

कर्म कारक और संप्रदान कारक में अंतर

कर्म कारक में जिस शब्द के साथ “को” जुड़ा होता है, उस पर क्रिया का फल पड़ता है। संप्रदान कारक के चिह्न “को” का अर्थ “के लिए” या “के वास्ते” होता है। जैसे-

कारक | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

संज्ञा-शब्दों के सब विभक्तियों में रूप

संज्ञा-शब्दों के रूप लिंग और वचन के अनुसार कारकों में परिवर्तित हो जाते हैं। यही रूप-परिवर्तन रूप-रचना कहलाता है।

आकारांत पुल्लिग शब्द “लड़का”

कारक | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

इकारांत पुल्लिग शब्द “हाथी”

कारक | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

The document कारक | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
36 videos|73 docs|36 tests
Related Searches

pdf

,

past year papers

,

video lectures

,

कारक | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

,

practice quizzes

,

Free

,

Summary

,

कारक | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

,

study material

,

Viva Questions

,

Sample Paper

,

mock tests for examination

,

Semester Notes

,

Objective type Questions

,

कारक | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Exam

,

shortcuts and tricks

,

Important questions

,

ppt

,

MCQs

,

Extra Questions

;