Class 5 Exam  >  Class 5 Notes  >  Hindi Class 5  >  काल और काल के भेद

काल और काल के भेद | Hindi Class 5 PDF Download

काल

क्रिया के जिस रूप से कार्य के होने के समय का ज्ञान हो, उसे काल कहते हैं। जैसे: पढ़ता है, पढ़ा था, पढ़ेगा आदि।
राजू स्कूल जा रहा है।
राजू स्कूल गया था।
राजू स्कूल जाएगा।
पहले वाक्य की क्रिया से पता चलता है कि काम हो रहा है। दूसरे वाक्य की क्रिया से पता चलता है कि काम बीते समय में हो चुका है। तीसरे वाक्य की क्रिया से पता चलता है कि काम भविष्य में होगा।

काल के भेद

काल के तीन भेद होते हैं:

  1. वर्तमान काल
  2. भूतकाल
  3. भविष्यत् काल

1. वर्तमान काल

क्रिया के जिस रूप से चल रहे समय का बोध हो उसे वर्तमान काल कहते हैं। जैसे: पढ़ता है, पढ रहा है आदि।
वर्तमान काल के तीन भेद हैं:

  • सामान्य वर्तमान काल: वर्तमान काल की क्रिया के साधारण रूप को सामान्य वर्तमान काल कहते हैं।
    जैसे:
    अनिल स्कूल जाता है।
    राकेश पुस्तक पढ़ता है।
  • अपूर्ण वर्तमान काल: जहाँ वर्तमान काल की क्रिया पूरी न होकर चल रही होती है उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं।
    जैसे:
    राम पत्र लिख रहा है।
    अनिल स्कूल जा रहा है।
  • संदिग्ध वर्तमान काल: जहाँ वर्तमान काल की क्रिया के होने में संदेह पाया जाए, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं।
    जैसे:
    अनिल स्कूल जाता होगा।
    वर्षा होती होगी।

2. भूतकाल

क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का बोध हो उसे भूतकाल कहते हैं।
जैसे:
मैंने पत्र लिखा था।
मोहन ने गीत गाया।

भूतकाल के छः भेद हैं:

  • सामान्य भूतकाल: जिस रूप से काम के बीते हुए समय में होना पाया जाए, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं।
    जैसे:
    श्याम ने पत्र पढ़ा।
    गरिमा ने खाना खाया।
  • आसन्न भूतकाल: जहाँ कोई काम भूतकाल में आरंभ होकर अभी-अभी समाप्त हुआ है, यह पता चले उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं।
    जैसे:
    अनिल ने पाठ पढ़ लिया है।
    लड़कों ने फल खाए हैं।
  • पूर्ण भूतकाल: जिस रूप से यह पता चले कि काम भूतकाल में पूरा हो चुका है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं।
    जैसे:
    दिव्या ने पुस्तक पढ़ी थी।
    मैं जयपुर गया था।
  • अपूर्ण भूतकाल: जिससे यह पता चले कि काम भूतकाल में शुरू हुआ, पर पता नहीं कि वह समाप्त हुआ या नहीं उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं।
    जैसे:
    किसान हल चला रहा था।
    स्वाति पुस्तक पढ़ रही थी।
  • संदिग्ध भूतकाल: जिस क्रिया के भूतकाल में करने या होने में संदेह पाया जाए, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं।
    जैसे:
    तुमने भी रामायण देखी/पढ़ी होगी।
    बस चली गई होगी।
  • हेतु-हेतुमद भूतकाल: जहाँ भूतकाल की एक क्रिया दूसरी क्रिया पर आश्रित हो, उसे हेतु-हेतुमद भूतकाल कहते हैं।
    जैसे:
    यदि वर्षा होती तो फसल अच्छी होती।
    गीता पढ़ती तो पास हो जाती।

3. भविष्यत् काल

क्रिया के जिस रूप से आने वाले समय का बोध हो उसे भविष्यत् काल कहते हैं।
जैसे:
हम शाम को खेलेंगे।
भविष्यत् काल के दो भेद हैं:

  1. सामान्य भविष्यत्क्रि: या के जिस रूप से कार्य के भविष्य में होने का बोध हो, उसे सामान्य भविष्यत् काल कहते हैं।
    जैसे:
    हम शाम को खेलेंगे।
    अनिल पुस्तक लाएगा।
  2. संभाव्य भविष्यत्ज: हाँ भविष्य में होने वाली क्रिया के बारे में संभावना हो, उसे संभाव्य भविष्यत् काल कहते हैं।
    जैसे:
    शायद कल वर्षा होगी
    क्या मालूम सोहन शाम को आए।

क्रिया के रूप

  1. सामान्य वर्तमान काल
    काल और काल के भेद | Hindi Class 5
  2. सामान्य भूत काल
    काल और काल के भेद | Hindi Class 5
  3. सामान्य भविष्यत् काल
    काल और काल के भेद | Hindi Class 5

पढ़ना क्रिया (सकर्मक)

  1. सामान्य वर्तमान काल
    काल और काल के भेद | Hindi Class 5
  2. सामान्य भूतकाल
    काल और काल के भेद | Hindi Class 5
  3. सामान्य भविष्यत् काल
    काल और काल के भेद | Hindi Class 5

स्मरणीय तथ्य

  • क्रिया के होने के समय को काल कहते हैं।
  • काल के तीन भेद होते हैं: भूतकाल, वर्तमान काल, भविष्यत काल।
  • क्रिया के जिस रूप से उसके बीते हुए समय में होने का पता चलता है, उसे भूतकाल कहते हैं।
  • क्रिया के जिस रूप से उसके उसी समय में होने का पता चलता है, उसे भविष्यत काल कहते हैं।

The document काल और काल के भेद | Hindi Class 5 is a part of the Class 5 Course Hindi Class 5.
All you need of Class 5 at this link: Class 5
48 videos|213 docs|36 tests

FAQs on काल और काल के भेद - Hindi Class 5

1. काल क्या होता है?
Ans. काल हमारे जीवन में समय को दर्शाने वाली एक अद्यात्मिक और रूपांतरणात्मक तत्व है। यह हमें पिछले, वर्तमान और भविष्य की घटनाओं का अनुभव करने की क्षमता प्रदान करता है।
2. काल के कितने भेद होते हैं?
Ans. काल के दो प्रमुख भेद होते हैं - भूतकाल और भविष्यकाल। भूतकाल हमारे पिछले कर्मों का प्रभाव दर्शाता है, जबकि भविष्यकाल हमारे भविष्य में होने वाले कर्मों के बारे में बताता है।
3. काल क्यों महत्वपूर्ण है?
Ans. काल महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें समय की महत्वता को समझने में मदद करता है। इससे हमें अपने कार्यों की व्यवस्था करने, उचित समय प्रबंधन करने और अपने जीवन को अच्छी तरह से नियंत्रित करने की क्षमता प्राप्त होती है।
4. काल के भेदकाल क्या होता है?
Ans. भेदकाल काल का एक विशेष रूप है जब कोई घटना हमारे भविष्य में होती है, लेकिन हम उसके बारे में पहले से ही जानते हैं। यह हमें अपने भविष्य के लिए तैयारी करने की अनुमति देता है।
5. काल के भेदकाल का उदाहरण क्या हो सकता है?
Ans. एक उदाहरण के रूप में, यदि हम जानते हैं कि हमारे परीक्षा का दिन आने वाला है, तो हम अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और अधिक अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
Related Searches

Viva Questions

,

Sample Paper

,

practice quizzes

,

video lectures

,

study material

,

Objective type Questions

,

Summary

,

Extra Questions

,

past year papers

,

काल और काल के भेद | Hindi Class 5

,

shortcuts and tricks

,

MCQs

,

Previous Year Questions with Solutions

,

pdf

,

काल और काल के भेद | Hindi Class 5

,

Semester Notes

,

mock tests for examination

,

Free

,

काल और काल के भेद | Hindi Class 5

,

ppt

,

Exam

,

Important questions

;