Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi Grammar Class 7  >  काल क्या है?

काल क्या है? | Hindi Grammar Class 7 PDF Download

काल

क्रिया के जिस रूप से काम होने के समय का बोध हो, उसे काल कहते हैं।

काल के भेद

काल के तीन भेद होते हैं:

  1. भूतकाल: बीते हुए समय को भूतकाल कहते हैं।
    जैसे:
    कल विद्यालय बंद था।
    बबीत ने खाना खाया।
  2. वर्तमान काल: क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान समय में होने का बोध हो, उसे वर्तमान काल कहते हैं।
    जैसे:
    धोबी कपड़े धो रहा है।
    अक्षत बाज़ार जा रहा है।
  3. भविष्यत काल: क्रिया के जिस रूप से कार्य के आगे आने वाले समय में होने का बोध हो उसे भविष्यत काल कहते हैं;
    जैसे:
    हम कल विद्यालय जाएँगे।
    सुनीता अंतरिक्ष में गई।

भूतकाल के छह उपभेद हैं:

  1. सामान्य भूतकाल: जब क्रिया सामान्य रूप से भूतकाल में संपन्न होती है, तब वह सामान्य भूतकाल कहलाती है; जैसे:
    अक्षत ने पत्र लिखा।
    वर्षा हुई।
  2. आसन्न भूतकाल: क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि क्रिया कुछ देर पहले समाप्त हुई है, उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं।
    जैसे:
    कल वर्षा हुई थी।
    मैंने पाठ पढ़ा था।
  3. पूर्ण भूतकाल: क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि क्रिया को हुए बहुत समय बीत गया है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं।
  4. अपूर्ण भूतकाल: क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया भूतकाल में हो रही थी, परंतु समाप्त नहीं हुई थी, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते है।
    जैसे:
    वर्षा हो रही थी।
  5. संदिग्ध भूतकाल: भूतकाल की जिस क्रिया के करने या होने के संदेह का बोध हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं।
    जैसे:
    अजय ने खाना खाया होगा।
    बच्चे स्कूल गए होंगे।
  6. हेतु हेतुमद् भूतकाल: यदि भूतकाल में क्रिया के होने या न होने पर दूसरी क्रिया का होना या न होना निर्भर करता है, उसे हेतु हेतुमद भूतकाल कहते हैं।
    जैसे:
    यदि तुम आते तो काम पूरा हो जाता।
    यदि वर्षा रुक जाती तो बाढ़ न आती।

वर्तमान काल के तीन भेद हैं:

  1. सामान्य वर्तमान काल: क्रिया के जिस रूप से क्रिया का वर्तमान समय में सामान्य रूप से होने का पता चले उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं।
    जैसे:
    रजत खाना खा रहा है।
    रजनीश पढ़ता है।
  2. अपूर्ण वर्तमान काल: क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल में उसके पूर्ण न होने का बोध हो, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं।
    जैसे:
    कोमल नाच रही है।
    वह विद्यालय जा रहा है।
  3. संदिग्ध वर्तमान काल: क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान समय में होने में संदेह का बोध हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं;
    जैसे:
    अंशु आ रही होगी।
    सुनीता पढ़ रही होगी।

भविष्यत काल के दो भेद हैं:

  1. सामान्य भविष्यत् काल: क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया का व्यापार आने वाले समय में सामान्य रूप से होगा, उसे सामान्य भविष्यत् काल कहते हैं।
  2. संभाव्य भविष्यत् काल: क्रिया के जिस रूप से किसी काम के भविष्य में होने की संभावना प्रकट हो, उसे संभाव्य भविष्यत् काल कहते हैं।
    जैसे:
    शायद वर्षा होगी।
    शायद वह तुम्हारे घर आए।

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1. क्रिया के होने या करने के समय का पता चलता है
(i) 
संज्ञा से
(ii) काल से
(iii) कर्म से
(iv) कर्ता से

उत्‍तर: (ii) काल से

प्रश्न 2. काल के कितने भेद होते हैं
(i) 
पाँच
(ii) चार
(iii) तीन
(iv) दो

उत्‍तर: (iii) तीन

प्रश्न 3. जो क्रिया बीते समय में हो चुकी है, उसे कहते हैं
(i) 
वर्तमान काल
(ii) भविष्यतकाल
(iii) भूतकाल
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्‍तर: (iii) भूतकाल

प्रश्न 4. क्रिया के जिस रूप से उसके अभी-अभी पूरा होने का पता चले वह कहलाता है
(i) 
अपूर्ण भूत
(ii) आसन्न भूत
(iii) संदिग्ध भूत
(iv) सामान्य भूत

उत्‍तर: (ii) आसन्न भूत

प्रश्न 5. बच्चे मैदान से खेलकर चले गए।
(i)
वर्तमान काल
(ii) भविष्यत काल
(iii) भूतकाल

उत्‍तर: (iii) भूतकाल

प्रश्न 6. आपको दिल्ली जाना होगा।
(i) 
वर्तमान काल
(ii) भूतकाल
(iii) भविष्यत् काल

उत्‍तर: (iii) भविष्यत् काल

The document काल क्या है? | Hindi Grammar Class 7 is a part of the Class 7 Course Hindi Grammar Class 7.
All you need of Class 7 at this link: Class 7
29 videos|73 docs|33 tests

Top Courses for Class 7

29 videos|73 docs|33 tests
Download as PDF
Explore Courses for Class 7 exam

Top Courses for Class 7

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

Sample Paper

,

past year papers

,

video lectures

,

Extra Questions

,

काल क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

Previous Year Questions with Solutions

,

shortcuts and tricks

,

काल क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

ppt

,

Important questions

,

काल क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

Semester Notes

,

Objective type Questions

,

Exam

,

Free

,

mock tests for examination

,

study material

,

Summary

,

MCQs

,

practice quizzes

,

Viva Questions

,

pdf

;