Class 5 Exam  >  Class 5 Notes  >  Hindi Class 5  >  क्रिया और क्रिया के भेद

क्रिया और क्रिया के भेद | Hindi Class 5 PDF Download

क्रिया

जिन शब्दों से किसी काम का करना या होना पाया जाए, उन्हें क्रिया कहते हैं।
जैसे:

  • लड़कियाँ गेंद खेल रही है।
  • अध्यापिका पढ़ा रही है।
  • बच्चे हँस रहे हैं।

ऊपर के वाक्यों में ‘लिख रही हैं’, ‘खेल रहा है’, ‘पढ़ा रही हैं’ और ‘हँस रहे हैं’ शब्द किसी काम के करने या होने का बोध हो रहा हैं। ये सभी शब्द क्रियाएँ हैं।

धातु

क्रिया के मूल रूप को धातु कहते हैं। जैसे: पढ़, लिख, हँस, आ, जा, खेल आदि।
सामान्य रूप: धातु के आगे ‘ना’ लगाने से धातु का सामान्य रूप प्राप्त होता है।
जैसे:

  • पढ़ + ना = पढ़ना
  • लिख + ना = लिखना
  • हँस + ना = हँसना

क्रिया के भेद

क्रिया के दो भेद होते हैं:

1. सकर्मक क्रिया: जिस क्रिया में कर्ता के काम करने का फल कर्म पर पड़े, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं।
जैसे:

  • रमेश पुस्तक पढ़ता है।
  • मैं विद्यालय जाता हूँ।
  • पंकज पानी पीता है।

ऊपर लिखे वाक्यों में पढ़ता है’, ‘जाता है’, ‘पीता है’ क्रियाएँ सकर्मक हैं। यहाँ ‘पढ़ना’ क्रिया का फल पुस्तक पर, ‘जाता’ क्रिया का फल विद्यालय पर और ‘पीता’ क्रिया का फल पानी पर पड़ रहा है। जिन वाक्यों में कर्म न होते हुए भी ‘क्या’ प्रश्न करने पर उत्तर मिलता है तो वह सकर्मक क्रिया होती है।
जैसे: रमेश पढ़ता है। क्या पढ़ता?
उत्तर: पुस्तक।

2. अकर्मक क्रिया: जिस क्रिया में कर्ता के काम करने का फल कर्म पर न पड़कर कर्ता पर पड़े उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं।
जैसे:

  • योगेश हँसता है।
  • घोड़ा दौड़ता है।
  • सुप्रिया चलती है।

ऊपर लिखे वाक्यों में ‘हँसता है’, ‘दौड़ता है’, ‘चलती है’ क्रियाएँ अकर्मक हैं। ये बिना कर्म के हैं। यहाँ क्रिया का फल कर्ता पर पड़ रहा है ना कि कर्म पर। इन वाक्यों में ‘क्या’ प्रश्न करने पर उत्तर नहीं मिलता।
जैसे: विकास हँसता है। क्या हँसता है?
उत्तर: नहीं है।

क्रिया के कुछ अन्य भेद

1. द्विकर्मक: कभी-कभी सकर्मक क्रिया में दो कर्म होते हैं, ऐसी क्रियाओं को द्विकर्मक क्रिया कहा जाता है।
जैसे:
  • मोहन ने सोहन को घड़ी दी।
  • मैं सचिन को पत्र लिखूगा।
पहले वाक्य में सोहन और घड़ी तथा दूसरे वाक्य में सचिन और पत्र कर्म हैं, इसलिए यह द्विकर्मक क्रिया कहलाते हैं।
2. संयुक्त क्रिया: जब एक से अधिक क्रियाओं का प्रयोग एक साथ किया जाए, उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं।
जैसे:
  • रोहित खाता जा रहा है।
  • अजय गाता चला जा रहा है।
3. प्रेरणादायक क्रिया: जहाँ कर्ता स्वयं कार्य न करके किसी दूसरे से कार्य करवाए, उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं।
जैसे:
  • माँ नौकर से कपड़े धुलवाती है।
  • पिता अध्यापक से पुत्र को पढ़वाता है।
  • यहाँ ‘धुलवाती है’, ‘पढ़वाता है’ प्रेरणार्थ क्रियाएँ हैं।

The document क्रिया और क्रिया के भेद | Hindi Class 5 is a part of the Class 5 Course Hindi Class 5.
All you need of Class 5 at this link: Class 5
48 videos|213 docs|36 tests

FAQs on क्रिया और क्रिया के भेद - Hindi Class 5

1. क्रियाक्रिया और क्रिया में क्या अंतर है?
Ans. क्रियाक्रिया और क्रिया दोनों ही हिंदी व्याकरण में महत्वपूर्ण अंश हैं। क्रियाक्रिया एक ऐसी क्रिया है जिसमें वास्तविक क्रिया के पश्चात् अपने स्वतंत्र अर्थ को प्रकट किया जाता है, जबकि क्रिया एक वास्तविक क्रिया होती है जो किसी क्रियाकारक द्वारा किया जाता है।
2. क्रियाक्रिया के उदाहरण क्या हैं?
Ans. क्रियाक्रिया के उदाहरण निम्नलिखित हो सकते हैं: - चलते हुए गाते हैं। - हँसते हुए बोलते हैं। - चलते हुए मुस्काते हैं।
3. क्रिया के उदाहरण क्या हो सकते हैं?
Ans. क्रिया के उदाहरण निम्नलिखित हो सकते हैं: - खाना खाना। - पढ़ना। - लिखना।
4. क्रियाक्रिया और क्रिया के बीच कौनसी प्रमुख अंतर है?
Ans. क्रियाक्रिया और क्रिया के बीच कुछ मुख्य अंतर हैं। क्रियाक्रिया एक अकेली क्रिया होती है जो किसी क्रियाकारक के बिना भी सम्पन्न की जा सकती है, वहीं क्रिया कोई न कोई क्रियाकारक के साथ होती है। यह भी कहा जा सकता है कि क्रियाक्रिया एक स्वतंत्र अर्थ प्रकट करती है, जबकि क्रिया का अर्थ क्रियाकारक द्वारा प्रकट किया जाता है।
5. क्रियाक्रिया और क्रिया क्यों महत्वपूर्ण हैं?
Ans. क्रियाक्रिया और क्रिया दोनों ही हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण अंश हैं। क्रियाक्रिया वाक्य में अपने स्वतंत्र अर्थ को प्रकट करती है, जो वाक्य के बोधात्मक अर्थ को बढ़ावा देता है। क्रिया वाक्य में किसी क्रियाकारक द्वारा की जाने वाली क्रिया होती है और वाक्य को पूर्णता देती है। इन दोनों के सही उपयोग से हम अपने वाक्यों को स्पष्ट, प्रभावशाली और रुचिकर बना सकते हैं।
Related Searches

Summary

,

Objective type Questions

,

practice quizzes

,

Exam

,

क्रिया और क्रिया के भेद | Hindi Class 5

,

past year papers

,

Previous Year Questions with Solutions

,

shortcuts and tricks

,

Semester Notes

,

MCQs

,

क्रिया और क्रिया के भेद | Hindi Class 5

,

क्रिया और क्रिया के भेद | Hindi Class 5

,

video lectures

,

Sample Paper

,

Viva Questions

,

pdf

,

Extra Questions

,

ppt

,

mock tests for examination

,

Free

,

Important questions

,

study material

;