Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)  >  पाठ का सार: दोहे

पाठ का सार: दोहे | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan) PDF Download

रहीम के नीतिपरक दोहे

इस पाठ में रहीम के ग्यारह नीतिपरक दोहे संकलित हैं। ये दोहे जहाँ एक ओर पाठक वर्ग को दूसरों के साथ कैसे व्यवहार करना चाहिए - इसकी सीख देते हैं, वहीं सभी मनुष्यों को करणीय-अकरणीय आचरण का ज्ञान भी कराते हैं।

पहले चार दोहे

  • पहले दोहे में कवि ने प्रेम रूपी धागे को तोड़ने से मना किया है, क्योंकि आपसी प्रेम-संबंध में एक बार दरार पड़ने पर वह पहले जैसा नहीं रहता।
  • दूसरे दोहे में बताया गया है कि अपने मन की वेदना या कष्ट को अपने मन में ही छिपाकर रखना चाहिए, जो कि संयम की शिक्षा है।
  • तीसरे दोहे में कवि कहते हैं कि जिस प्रकार वृक्ष के मूल जड़ को सींचने से वृक्ष में फल-फूल स्वयं उत्पन्न हो जाते हैं, उसी प्रकार इस सृष्टि के मूल परमात्मा की साधना करने से इस संसार की सभी कामनाएँ स्वतः पूरी हो जाती हैं।
  • चौथे दोहे में कहा गया है कि विपत्ति आने पर मनुष्य शांति प्रदान करने वाले स्थान में चला जाता है।

पाँचवे से ग्यारहवें दोहे

  • पाँचवे दोहे में दोहा छंद की विशेषता का वर्णन हुआ है।
  • छठे दोहे में रहीम बताते हैं कि कीचड़ का पानी भी धन्य है, क्योंकि इससे न जाने कितने छोटे-छोटे प्राणी अपनी प्यास बुझाते हैं।
  • इसके विपरीत, विशाल जल का भंडार होकर भी सागर किसी की प्यास नहीं बुझा सकता।
  • सातवें दोहे में कवि ने कहा है कि संगीत की सुर-लहरी पर मुग्ध होकर मृग अपने प्राण तक न्यौछावर कर देता है, किंतु मनुष्य यदि किसी की कला पर मोहित होकर कुछ दान नहीं करता तो वह पशु से भी अधम है।
  • आठवें दोहे में कवि ने कहा है कि कोई बात यदि एक बार बिगड़ जाए, तो लाख प्रयत्न करने पर भी वह बात बनती नहीं है, जैसे दूध फट जाने पर मक्खन नहीं निकलता।
  • नवें दोहे में कवि ने कहा है कि प्रत्येक वस्तु का अपना महत्व होता है। बड़ी वस्तु को देखकर छोटी वस्तु का तिरस्कार नहीं करना चाहिए।
  • दसवें दोहे में अपनी निजी संपत्ति का महत्व बताया गया है।
  • ग्यारहवें दोहे में कवि ने पानी की महत्ता को विभिन्न संदर्भों में स्थापित किया है।

The document पाठ का सार: दोहे | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan) is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9
60 videos|252 docs|77 tests

FAQs on पाठ का सार: दोहे - Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)

1. पाठ 8 में किन चीजों पर चर्चा की गई है?
उत्तर: पाठ 8 में दोहे, स्पर्श, हिन्दी, और कक्षा 9 के बारे में चर्चा की गई है।
2. स्पर्श क्या होता है?
उत्तर: स्पर्श एक कविता की एक विशेष प्रकार है जिसमें कवि अपने दोहे के माध्यम से एक संदेश या बात को साझा करता है।
3. हिन्दी कविता में किन-किन अंगों का उपयोग होता है?
उत्तर: हिन्दी कविता में शब्द, छंद, रस, अलंकार, और रुपक का उपयोग होता है।
4. कक्षा 9 में कौन-कौन सी विषयों पर पढ़ाई की जाती है?
उत्तर: कक्षा 9 में हमारे देश की नागरिकता, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, जीवविज्ञान, गणित, विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, और संस्कृत जैसे विषयों पर पढ़ाई की जाती है।
5. कक्षा 9 के छात्र किस प्रकार से अध्ययन कर सकते हैं?
उत्तर: कक्षा 9 के छात्र अध्ययन के लिए अपने पाठ्यक्रम के पुस्तकों का उपयोग कर सकते हैं, वेबसाइटों और वीडियो के माध्यम से ऑनलाइन सामग्री का उपयोग कर सकते हैं, और ट्यूशन, कोचिंग क्लासेस, या अध्यापकों की मदद ले सकते हैं।
Related Searches

पाठ का सार: दोहे | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)

,

Extra Questions

,

MCQs

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Sample Paper

,

ppt

,

पाठ का सार: दोहे | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)

,

Exam

,

Free

,

pdf

,

Important questions

,

practice quizzes

,

Semester Notes

,

study material

,

past year papers

,

mock tests for examination

,

पाठ का सार: दोहे | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)

,

video lectures

,

Viva Questions

,

Objective type Questions

,

shortcuts and tricks

,

Summary

;