Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  पाठ का सारांश: कबीर की साखियाँ

पाठ का सारांश: कबीर की साखियाँ | Hindi Class 8 PDF Download

पाठ का सारांश

प्रस्तुत काव्य-रचना में पाँच साखियाँ संकलित हैं, जिसमें प्रत्येक साखी में जीवनोपयोगी संदेश दिया गया है, जिनको अपनाने से मानव-जीवन उन्नत बन सकता है।

प्रस्तुत पाठ ‘कबीर की साखियाँ’ भक्तिकालीन काव्य का सुंदर नमूना है। इस पाठ की प्रत्येक साखी में मानव को उसके आस-पास के ही उदाहरणों के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें बताने का सफल प्रयास किया गया है। इन साखियों में कवि ने अपने विचारों को स्पष्ट रूप से प्रकट किया है् इनका सार क्रमश: इस प्रकार है—

  • कवि ने लोगों से कहा है कि वे साधुओं या गुणीजनों से उनकी जाति न पूछकर उनसे काम तथा ज्ञान की बातें पूछें। जैसे-हमें म्यान की मजबूती और सुंदरता आदि को छोडक़र तलवार के गुणों को परखना  चाहिए तथा उसी का मोल करना चाहिए।
  • कवि कहता है कि कोई हमें अपशब्द कहता है तो हमें सहन कर लेना चाहिए, क्योंकि हमारे द्वारा भी अपशब्द कहने पर अपशब्द एक से बढक़र अनेक हो जाते  हैं।
  • इसमें कवि ने आडंबरपूर्ण भक्ति करनेवालों पर करारा प्रहार किया है कि मुँह से 'राम-राम' कहने तथा हाथ में माला फेरने से ईश्वर की सच्ची भक्ति नहीं हो सकती।
  • आम आदमी का महत्व प्रतिपादित करते हुए कहा गया है कि हमें घास के तिनके की भी निंदा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि आँखों में पडऩे पर वही दुख का कारण बन जाता है।
  • मनुष्य के स्वभाव के बारे में बताते हुए कवि ने मनुष्य को शांत एवं विनम्र बने रहने की सीख दी है, क्योंकि ऐसे व्यक्ति का कोई दुश्मन नहीं होता।
The document पाठ का सारांश: कबीर की साखियाँ | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
52 videos|354 docs|47 tests

FAQs on पाठ का सारांश: कबीर की साखियाँ - Hindi Class 8

1. कबीर की साखियाँ क्या होती हैं ?
Ans. कबीर की साखियाँ उन छोटी-छोटी कविताओं या दोहों को कहते हैं, जिनमें जीवन के गूढ़ अर्थ, आध्यात्मिकता और सामाजिक मुद्दों पर गहन विचार व्यक्त किए गए हैं। कबीर की साखियाँ सरल भाषा में होते हुए भी गहरे संदेश प्रदान करती हैं।
2. कबीर की साखियों का मुख्य संदेश क्या है ?
Ans. कबीर की साखियों का मुख्य संदेश मानवता, प्रेम, भक्ति और सत्य की खोज है। वे जातिवाद, धर्म के दिखावे और आडंबरों के खिलाफ थे और सच्चे आध्यात्मिक अनुभव की ओर लोगों को प्रेरित करते थे।
3. कबीर की साखियों का साहित्यिक महत्व क्या है ?
Ans. कबीर की साखियों का साहित्यिक महत्व बहुत अधिक है क्योंकि वे भारतीय संत साहित्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी साखियाँ लोकभाषा में हैं, जो आम लोगों तक आसानी से पहुँचती हैं और उनका संदेश समय के साथ प्रासंगिक बना रहता है।
4. कबीर की साखियों में कौन से प्रमुख विषय उठाए गए हैं ?
Ans. कबीर की साखियों में प्रमुख विषयों में भक्ति, प्रेम, समाज में व्याप्त अंधविश्वास, जातिवाद, और मानवता का महत्व शामिल हैं। वे अपने काव्य के माध्यम से इन विषयों पर गहरी सोच और विचार प्रस्तुत करते हैं।
5. कबीर की साखियों का अध्ययन छात्रों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ?
Ans. कबीर की साखियों का अध्ययन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये उन्हें जीवन के वास्तविक मूल्यों, सामाजिक मुद्दों और आध्यात्मिकता के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करती हैं। इससे छात्रों में सामाजिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों का विकास होता है।
Related Searches

पाठ का सारांश: कबीर की साखियाँ | Hindi Class 8

,

past year papers

,

shortcuts and tricks

,

Previous Year Questions with Solutions

,

study material

,

Sample Paper

,

video lectures

,

Extra Questions

,

Viva Questions

,

Important questions

,

mock tests for examination

,

पाठ का सारांश: कबीर की साखियाँ | Hindi Class 8

,

Semester Notes

,

MCQs

,

Summary

,

Free

,

ppt

,

पाठ का सारांश: कबीर की साखियाँ | Hindi Class 8

,

Objective type Questions

,

pdf

,

Exam

,

practice quizzes

;