HPSC (Haryana) Exam  >  HPSC (Haryana) Notes  >  Course for HPSC Preparation (Hindi)  >  मुहावरे - 3

मुहावरे - 3 | Course for HPSC Preparation (Hindi) - HPSC (Haryana) PDF Download

101. मुहावरा : चिराग तले अंधेरा

अर्थ: महत्त्वपूर्ण स्थान के समीप अपराध या दोष

वाक्य प्रयोग: पनपना महात्मा जी के साथ रहकर भी चोरी करता है। सच है, चिराग तले अंधेरा होता है।

102. मुहावरा : चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना

अर्थ: घबरा जाना

वाक्य प्रयोग: जब चोर ने सामने से आते थानेदार को अपनी ओर लपकते देखा तो उसके चेहरे पर हवाइयाँ उड़ गई

103. मुहावरा : छक्के छुड़ाना

अर्थ: हराना

वाक्य प्रयोग: भारत ने युद्ध में पाक के छक्के छुड़ा दिए

104. मुहावरा : छाती पर साँप लोटना

अर्थ: जलना

वाक्य प्रयोग: मुझे प्रथम आया देखकर मेरी पड़ोसिन की छाती पर साँप लोट गए

105. मुहावरा : छाती पर मूंग दलना

अर्थ: कष्ट पहुँचाना, सम्मुख अनुचित कार्य करना

वाक्य प्रयोग: पिता ने नालायक पुत्र को घर से निकाल दिया, फिर भी वह उसी मुहल्ले में रहकर उनकी छाती पर मूँग दलता रहता है।

106. मुहावरा : जान पर खेलना

अर्थ: जोखिम उठाना

वाक्य प्रयोग: आजादी प्राप्त करने के लिए क्रांतिकारी वीर जान पर खेल जाते थे।

107. मुहावरा : अपनी खिचड़ी अलग पकाना

अर्थ: सबसे पृथक् काम करना।

108. मुहावरा : अंगारे बरसना

अर्थ: अत्यधिक गर्मी पड़ना।

109. मुहावरा : आँखों में धूल झोंकना

अर्थ: धोखा देना।

110. मुहावरा : अंगारों पर पैर रखना

अर्थ: कठिन कार्य करना।

111. मुहावरा : अंगारे सिर पर धरना

अर्थ: विपत्ति मोल लेना।

112. मुहावरा : अँगूठा चूसना

अर्थ: बड़े होकर भी बच्चों की तरह नासमझी की बात करना।

113. मुहावरा : अंगूठी का नगीन

अर्थ- अत्यधिक सम्मानित व्यक्ति अथवा वस्तु।

114. मुहावरा इन हिंदी: अंग-अंग फूले न समाना

अर्थ- अत्यधिक प्रसन्न होना।

115. मुहावरा इन हिंदी: अंगद का पैर होना

अर्थ- अति दुष्कर/असम्भव कार्य होना।

116. मुहावरा इन हिंदी: अन्धी सरकार

अर्थ- विवेकहीन शासन।

117. मुहावरा इन हिंदी: अंधे के आगे रोना

अर्थ- निष्ठुर के आगे अपना दुःखड़ा रोना।

118. मुहावरा इन हिंदी: अम्बर के तारे गिनना

अर्थ- नींद न आना।

119. मुहावरा इन हिंदी: अंधे के हाथ बटेर लगना

अर्थ- भाग्यवश इच्छित वस्तु की प्राप्ति होना।

120. मुहावरा इन हिंदी: अंधों में काना राजा

अर्थ- मूर्खों के बीच कम ज्ञान वाले को भी श्रेष्ठ माना जाता है।

121. मुहावरा इन हिंदी: अक्ल का अंधा

अर्थ- मूर्ख होना।

122. मुहावरा इन हिंदी: अक्ल चरने जाना

अर्थ- मतिभ्रम होना, बुद्धि भ्रष्ट हो जाना।

123. मुहावरा इन हिंदी: अक्ल के घोड़े दौड़ाना

अर्थ- हवाई कल्पनाएँ करना।

124. मुहावरा इन हिंदी: अक्ल पर पत्थर पड़ना

अर्थ- बुद्धि नष्ट होना।

125. मुहावरा इन हिंदी: अगर मगर करना

अर्थ- बचने का बहाना ढूँढना।

126. मुहावरा इन हिंदी: अटका बनिया देय उधार

अर्थ- जब अपना काम अटका होता है, तो मजबूरी में अनचाहा भी करना पड़ता है।

127. मुहावरा इन हिंदी: अन्त न पाना

अर्थ- रहस्य न जान पाना।

128. मुहावरा इन हिंदी: अन्न-जल उठना

अर्थ- मृत्यु के सन्निकट होना।

129. मुहावरा इन हिंदी: अंत बिगाड़ना

अर्थ- परिणाम खराब करना।

130. मुहावरा इन हिंदी: अपना राग अलापना

अर्थ- दूसरों की अनसुनी करके अपने ही स्वार्थ की बात कहना।

131. मुहावरा इन हिंदी : अपना-सा मुँह लेकर रह जाना

अर्थ - लज्जित होना।

132. मुहावरा इन हिंदी : अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना

अर्थ - अपनी प्रशंसा स्वयं करना।

133. मुहावरा इन हिंदी : आकाश-पाताल एक करना

अर्थ - अत्यधिक प्रयत्न अथवा परिश्रम करना।

134. मुहावरा इन हिंदी : आँख चुराना

अर्थ - बचना, छिप जाना।

135. मुहावरा इन हिंदी : अपने पैरों पर खड़ा होना

अर्थ - स्वालंबी होना।

136. मुहावरा इन हिंदी : अपने पाँव में कुल्हाड़ी मारना

अर्थ - अपने अहित का काम स्वयं करना।

137. मुहावरा इन हिंदी : आँखें फेरना

अर्थ - उपेक्षा करना, कृपा दृष्टि न रखना।

138. मुहावरा इन हिंदी : आँखें बिछाना

अर्थ - आदरपूर्वक किसी का स्वागत करना।

139. मुहावरा इन हिंदी : आँखें खुल जाना

अर्थ - वास्तविकता का ज्ञान होना, सीख मिलना।

140. मुहावरा इन हिंदी : आँखें नीची होना

अर्थ - लज्जा से गड़ जाना, लज्जा का अनुभव करना।

141. मुहावरा इन हिंदी : आँखें चार होना/आँखें दो-चार होना

अर्थ - प्रेम होना।

142. मुहावरा इन हिंदी : आँखों पर परदा पड़ना

अर्थ - विपत्ति की ओर ध्यान न जाना।

143. मुहावरा इन हिंदी : आँखों में सरसों का फूलना

अर्थ - मस्ती होना, अत्यंत प्रसन्न होना, गद्गद् होना।

144. मुहावरा इन हिंदी : आंखों का पानी ढलना

अर्थ - निर्लज्ज हो जाना।

145. मुहावरा इन हिंदी : आँख दिखाना

अर्थ - क्रोधित होना।

146. मुहावरा इन हिंदी : आग-बबूला होना

अर्थ - अत्यधिक क्रोध करना।

147. मुहावरा इन हिंदी : आठ-आठ आँसू बहाना

अर्थ - बहुत अधिक रोना।

148. मुहावरा इन हिंदी : आधा तीतर आधा बटेर

अर्थ-अधूरा ज्ञान।

  • मुहावरा इन हिंदी: आपे से बाहर होना
  • अर्थ: सामर्थ्य से अधिक क्रोध प्रकट करना।
  • मुहावरा इन हिंदी: आसमान पर दिमाग चढ़ना
  • अर्थ: अत्यधिक घमण्ड होना।
  • मुहावरा इन हिंदी: आसमान पर थूकना
  • अर्थ: सच्चरित्र व्यक्ति पर कलंक लगाने का प्रयास करना।
  • मुहावरा इन हिंदी: इज्जत मिट्टी में मिलाना
  • अर्थ: मान-मर्यादा नष्ट करना।
  • मुहावरा इन हिंदी: इधर की उधर लगाना
  • अर्थ: चुगली करना।
  • मुहावरा इन हिंदी: ईंट से ईंट बजाना
  • अर्थ: हिंसा का करारा जवाब देना, खुलकर लड़ाई करना।
  • मुहावरा इन हिंदी: ईमान बेचना
  • अर्थ: विश्वास समाप्त करना।
  • मुहावरा इन हिंदी: ईद का चाँद होना
  • अर्थ: कभी-कभी दर्शन देना।
  • मुहावरा इन हिंदी: उड़ती चिड़िया पहचानना
  • अर्थ: दूर से भाँप लेना।
  • मुहावरा इन हिंदी: ऊंची दुकान फीके पकवान
  • अर्थ: प्रसिद्ध स्थान की निकृष्ट वस्तु होना।
  • मुहावरा इन हिंदी: उल्टी गंगा बहाना
  • अर्थ: परम्परा के विपरीत काम करना।
  • मुहावरा इन हिंदी: ऊँट के मुँह में जीरा
  • अर्थ: बहुत कम मात्रा में कोई वस्तु देना।
  • मुहावरा इन हिंदी: एक आँख से देखना
  • अर्थ: सबके साथ समानता का व्यवहार करना, पक्षपात रहित होना।
  • मुहावरा इन हिंदी: एक अनार सौ बीमार
  • अर्थ: एक वस्तु के लिए बहुत-से व्यक्तियों द्वारा प्रयत्न करना।
  • मुहावरा इन हिंदी: एक और एक ग्यारह होना
  • अर्थ: एकता में शक्ति होना।
  • मुहावरा इन हिंदी: ऐसी-तैसी करना
  • अर्थ: अपमानित करना/काम खराब करना।
  • मुहावरा इन हिंदी: ओखली में सिर देना

अर्थ - जानबूझकर अपने को मुसीबत में डालना, जोखिम मोल लेना।

166. मुहावरा इन हिंदी :- टस से मस न होना

अर्थ— विचलित न होना, कुछ असर न पड़ना।

167. मुहावरा इन हिंदी :- कच्चा चिट्ठा खोलना

अर्थ— गुप्त भेद खोलना।

168. मुहावरा इन हिंदी :- कमर टूटना

अर्थ– हिम्मत पस्त होना।

169. मुहावरा :- कलम तोड़ना

अर्थ– अत्यन्त अनूठा, मार्मिक या हृदयस्पर्शी वर्णन करना।

170. मुहावरा इन हिंदी :- कलेजा धक-धक करना

अर्थ - भयभीत होना।

171. मुहावरा :- कलेजा निकालकर रख देना

अर्थ - सर्वस्व दे देना।

172. मुहावरा इन हिंदी :- कसाई के खूंटे से बाँधना

अर्थ - निर्दयी व्यक्ति को सौंपना।

173. मुहावरा इन हिंदी :- काँटों पर लोटना

अर्थ - ईर्ष्या से जलना, बेचैन होना।

174. मुहावरा इन हिंदी :- कागज काला करना

अर्थ - व्यर्थ ही कुछ लिखना।

175. मुहावरा :- कागजी घोड़े दौड़ाना

अर्थ - कोरी कागजी कार्यवाही करना, केवल लिखा-पढ़ी करना।

176. मुहावरा इन हिंदी :- कान काटना

अर्थ - मात देना, चालाकी में आगे होना।

177. मुहावरा इन हिंदी :- कान खाना

अर्थ - निरंतर बातें करके परेशान करना।

178. मुहावरा इन हिंदी :- कान पर जूं न रेंगना

अर्थ - बार-बार कहने पर भी प्रभाव न पड़ना।

179. मुहावरा इन हिंदी :- काया पलट देना

अर्थ – बहुत बड़ा परिवर्तन आना।

180. मुहावरा इन हिंदी :- कुएं में भाँग पड़ना

अर्थ - किसी कार्य में असफलता हाथ लगना।

181. मुहावरा :- कुत्ते की मौत मरना

अर्थ - बुरी तरह मरना।

182. मुहावरा इन हिंदी :- कोल्हू का बैल

अर्थ - अत्यंत परिश्रमी करने वाला।

183. मुहावरा – छींका टूटना

अर्थ – अनायास लाभ होना।

184. मुहावरा – छुट्टी पाना

अर्थ – झंझट या अपने कर्तव्य से मुक्ति पाना

185. मुहावरा – छू हो जाना या छूमंतर हो जाना

अर्थ – चले जाना या गायब हो जाना

186. मुहावरा – छाप पड़ना

अर्थ – प्रभाव पड़ना

187. मुहावरा – छाप पड़ना

188. मुहावरा – छी छी करना

अर्थ – घृणा प्रकट करना

189. मुहावरा – छेड़छाड़ करना

अर्थ – तंग करना

190. मुहावरा – जलती आग में घी डालना

अर्थ – क्रोध बढ़ाना

191. मुहावरा – जमीन आसमान एक करना

अर्थ – बहुत प्रयास करना

192. मुहावरा – जूती चाटना

अर्थ – खुशामद करना, चापलूसी करना

193. मुहावरा – जड़ उखाड़ना

अर्थ – पूर्ण नाश करना

194. मुहावरा – जहर उगलना

अर्थ – कड़वी बातें कहना या भला-बुरा कहना

195. मुहावरा – जान खाना

196. मुहावरा – जख्म हरा हो जाना

अर्थ – पुराने दुःख या कष्ट भरे दिन याद आना

197. मुहावरा – जबान चलाना

अर्थ – अनुचित शब्द कहना

198. मुहावरा – जबान देना

अर्थ – वायदा करना

199. मुहावरा – जबान बन्द करना

अर्थ – तर्क-वितर्क में पराजित करना

200. मुहावरा – जबान में ताला लगाना

अर्थ – चुप रहने पर विवश करना

201. मुहावरा – जबानी जमा-खर्च करना

अर्थ – मौखिक कार्यवाही करना

202. मुहावरा – जमाना देखना

अर्थ – बहुत अनुभव होना

203. मुहावरा – जमीन पर पाँव न पड़ना

अर्थ – अत्यधिक खुश होना

204. मुहावरा – जमीन में समा जाना

अर्थ – बहुत लज्जित होना

205. मुहावरा – जरा-सा मुँह निकल आना

अर्थ – लज्जित होना

206. मुहावरा – जल-भुन कर राख होना

अर्थ – बहुत क्रोधित होना

207. मुहावरा – जल में रहकर मगर से बैर करना

अर्थ – अपने आश्रयदाता से शत्रुता करना

208. मुहावरा – जले पर नमक छिड़कना

अर्थ – दुःखी व्यक्ति को और दुःखी करना

209. मुहावरा – जवाब देना

अर्थ – नौकरी से निकालना

210. मुहावरा – जहन्नुम में जाना/भाड़ में जाना

अर्थ – बद्दुआ देने से संबंधित है

211. मुहावरा – जहर का घूँट पीना

अर्थ – कड़वी बात सुनकर चुप रह जाना

212. मुहावरा – जहर की गाँठ

अर्थ – बुरा या dुष्ट व्यक्ति

213. मुहावरा – जादू चढ़ना

214. मुहावरा – जादू डालना

अर्थ – प्रभाव जमाना

215. मुहावरा – जान न्योछावर करना

अर्थ – बलिदान करना

216. मुहावरा – जान हथेली पर लेना

अर्थ – जान की परवाह न करना

217. मुहावरा – जान हलकान करना

अर्थ – अत्यधिक परेशान करना

218. मुहावरा – जाल फेंकना

अर्थ – किसी को फँसाना

219. मुहावरा – जाल में फँसना

अर्थ – षड्यंत्र या चंगुल में फँसना

220. मुहावरा – जी छोटा करना

अर्थ – हतोत्साहित करना

221. मुहावरा – जी हल्का होना

अर्थ – चिन्ता कम होना

222. मुहावरा – जी हाँ, जी हाँ करना

223. मुहावरा – जी उकताना

अर्थ – मन न लगना

224. मुहावरा – जी उड़ना

अर्थ – आशंका/भय से व्यग्र रहना

225. मुहावरा – जी खोलकर

अर्थ – पूरे मन से

226. मुहावरा – जी जलना

अर्थ – संताप का अनुभव करना

227. मुहावरा – जी तोड़

अर्थ – पूरी शक्ति से

228. मुहावरा – जी भर के

अर्थ – जितना जी चाहे

229. मुहावरा – जी मिचलाना

अर्थ – वमन/कै की इच्छा होना

230. मुहावरा – जी में आना

अर्थ – इच्छा होना

  • मुहावरा – जीते जी मर जाना
  • अर्थ – जीवन काल में मृत्यु से बढ़कर कष्ट भोगना
  • मुहावरा – जी चुराना
  • अर्थ – काम में मन न लगाना
  • मुहावरा – जीती मक्खी निगलना
  • अर्थ – जान-बूझकर गलत काम करना
  • मुहावरा – जूतियाँ चटकाना
  • अर्थ – बेकार में, बेरोजगार घूमना
  • मुहावरा – जेब गर्म करना
  • अर्थ – रिश्वत देना
  • मुहावरा – जेब भरना
  • अर्थ – रिश्वत लेना
  • मुहावरा – जोड़-तोड़ करना
  • अर्थ – उपाय करना
  • मुहावरा – जौहर दिखाना
  • अर्थ – वीरता दिखाना
  • मुहावरा – जौहर करना
  • अर्थ – स्त्रियों का चिता में जलकर भस्म होना
  • मुहावरा – ज्वाला फूँकना
  • अर्थ – क्रोध दिलाना
  • मुहावरा – जान का प्यासा होना
  • अर्थ – मार डालने के लिए तत्पर
  • मुहावरा – जान के लाले पड़ना
  • अर्थ – प्राण बचाना कठिन लगना
  • मुहावरा – जान में जान आना
  • अर्थ – घबराहट दूर होना
  • मुहावरा – जिंदगी के दिन पूरे करना
  • अर्थ – जैसे-तैसे जीवन के शेष दिन पूरे करना
  • मुहावरा – जिक्र छेड़ना
  • अर्थ – चर्चा करना
  • मुहावरा – जिरह करना
  • अर्थ – बहस करना
  • मुहावरा – जुट जाना
  • अर्थ – किसी काम में तन्मयता से लगना
  • मुहावरा – जुल्म ढाना
  • अर्थ – अत्याचार करना
  • मुहावरा – जूते के बराबर न समझना
  • अर्थ – बहुत तुच्छ समझना
  • मुहावरा – जैसे-तैसे करके
  • अर्थ – बड़ी कठिनाई से
  • मुहावरा – जोर चलना
  • अर्थ – वश चलना
  • मुहावरा – जोश ठंडा पड़ना
  • अर्थ – उत्साह कम होना

253. मुहावरा – झक मारना

अर्थ – विवश होना

254. मुहावरा – झण्डा गाड़ना/झण्डा फहराना

अर्थ – अपना आधिपत्य स्थापित करना

255. मुहावरा – झण्डी दिखाना

अर्थ – स्वीकृति देना

256. मुहावरा – झख मारना

अर्थ – बेकार का काम करना

257. मुहावरा – झाँसा देना

अर्थ – धोखा देना

258. मुहावरा – झाड़ू फेरना

अर्थ – बर्बाद करना

259. मुहावरा – झाड़ू मारना

अर्थ – निरादर करना

260. मुहावरा – झूठ का पुतला

अर्थ – बहुत झूठा व्यक्ति

261. मुहावरा – झूठ के पुल बाँधना

अर्थ – झूठ पर झूठ बोलना

262. मुहावरा – झटक लेना

अर्थ – चालाकी से ले लेना

263. मुहावरा – झटका लगना

अर्थ – आघात लगना

264. मुहावरा – झपट्टा मारना

अर्थ – झपटकर छीन लेना

265. मुहावरा – झाड़ू फिरना

अर्थ – सब बर्बाद हो जाना

266. मुहावरा – झापड़ रसीद करना

अर्थ – थप्पड़ मारना

267. मुहावरा – झोली भरना

अर्थ – भरपूर प्राप्त होना

268. मुहावरा – टका सा जबाब देना

अर्थ – साफ़ इनकार करना

269. मुहावरा – टोपी उछालना

270. मुहावरा – टंटा खड़ा करना

अर्थ – झगड़ा करना

271. मुहावरा – टके के तीन

अर्थ – बहुत सस्ता

272. मुहावरा – टके को भी न पूछना

अर्थ – कोई महत्व न देना

जानिए भोजन पर आधारित मुहावरे आपने मुहावरे तो कई सुने और कहे होंगे लेकिन क्या आपने सोचा है कि कुछ मुहावरे में हम फूड को इस्तेमाल करते हैं।

  • आम के आम गुठलियों के दाम : दोहरा लाभ प्राप्त होना
  • आसमान से गिरे खजूर पर अटके : एक समस्या से निकलकर दूसरी समस्या में फसना
  • दूध का दूध पानी का पानी : उचित निर्णय करना
  • एक अनार सौ बीमार : किसी एक व्यक्ति या वस्तु के अनेक चाहने वाले
  • घर की मुर्गी दाल बराबर : अपने आदमी को कम महत्व देना

निम्नलिखित वाक्यों की पूर्ति नीचे दिए गए मुहावरों में से कीजिए-

Q1. सोहन एक अच्छा व्यापारी है, वह ………..खूब जानता है।

  • (क) बाट जोहना
  • (ख) दो से चार बनाना
  • (ग) आँखों से बोलना
  • (घ) आड़े हाथों लेना

उत्तर: (ख) दो से चार बनाना

निम्नलिखित वाक्यों की पूर्ति नीचे दिए गए मुहावरों में से कीजिए-

Q1. सोहन एक अच्छा व्यापारी है, वह ………..खूब जानता है।

  • (क) बाट जोहना
  • (ख) दो से चार बनाना
  • (ग) आँखों से बोलना
  • (घ) आड़े हाथों लेना

उत्तर: (ख) दो से चार बनाना

Q2. सुमित जनता था की वह यह काम नहीं कर सकता, जिसके लिए उसने वही कार्य दूसरे के …………..सही समझा।

  • (क) हाथों डालना
  • (ख) जबरदस्ती सौंपना
  • (ग) सिर लगाना
  • (घ) मत्थे मढ़ना

उत्तर: (घ) मत्थे मढ़ना

Q3. उस बेचारी का कोई नहीं, अब तो उसका पुत्र ही उसके लिए………….है।

  • (क) आँख का काँटा
  • (ख) आँख का तारा
  • (ग) अंधे की लाठी
  • (घ) अंधे की लकड़ी

उत्तर: (ग) अंधे की लाठी

Q4. प्राय: उधार लेने के बाद लोग…………. निकल जाते हैं।

  • (क) ढाढ़स बढ़ाकर
  • (ख) तू तू-मैं मैं करके
  • (ग) आँख दिखाकर
  • (घ) आंख बचाकर

उत्तर: (घ) आंख बचाकर

Q5. आतंकियों पर नरमी दिखाने के बजाय हमें उन्हें ………… चाहिए।

  • (क) टूट पड़ना
  • (ख) घाव पर नमक छिड़कना
  • (ग) आड़े हाथों लेना
  • (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (ग) आड़े हाथों लेना

Q6. चोर ………… सब चुरा कर ले गए और घरवाले सोते ही रह गए।

  • (क) कानों में रस घोलकर
  • (ख) गले लगाकर
  • (ग) आँखों में तैर कर
  • (घ) दबे पांव आकर

उत्तर: (घ) दबे पांव आकर

Q7. सोहन बड़ी-बड़ी बातें करके मेरा……………चाहता है।

  • (क) छोटा मुँह बड़ी बात
  • (ख) चक्कर खा जाना
  • (ग) जी ललचाना
  • (घ) खून जलाना

उत्तर: (घ) खून जलाना

Q8. किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई तो उन्होंने DM के आगे अपनी ………….सही समझा।

  • (क) अलख जगाना
  • (ख) अपनी बात कहना
  • (ग) आवाज उठाना
  • (घ) मील का पत्थर सिद्ध होना

उत्तर: (ग) आवाज उठाना

Q9. UPSC और UPPCS एग्जाम को पास करके ऑफिसर बनना ऐसे है जैसे ………….।

  • (क) चाँदी के चने चबाना
  • (ख) लोहे के चने चबाना
  • (ग) दाँतों पसीना आना
  • (घ) आँखों में धूल झोंकना

उत्तर: (ख) लोहे के चने चबाना

Q10. एक बच्चा समान न मिलने पर जोर-जोर से रोने लगा, सभी को उसका ………….. दिख रहा था।

  • (क) आँच न आने देना
  • (ख) बरस पड़ना
  • (ग) खूब उबलना
  • (घ) आग बबूला होना

उत्तर- (घ) आग बबूला होना

हिंदी मुहावरे और उनके अर्थ और वाक्य?

Q1. कुछ महत्त्वपूर्ण मुहावरे एवं उनके वाक्यों में प्रयोग

  • अंगारे बरसना—अत्यधिक गर्मी पड़ना।
  • अंगारों पर पैर रखना—कठिन कार्य करना।
  • अँगारे सिर पर धरना—विपत्ति मोल लेना।
  • अँगूठा चूसना—बड़े होकर भी बच्चों की तरह नासमझी की बात करना।
  • अँगूठा दिखाना—इनकार करना।
  • अँगूठी का नगीना—अत्यधिक सम्मानित व्यक्ति अथवा वस्तु।

Q2. मुहावरे क्या है परिभाषा एवं उदाहरण सहित लिखिए?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है। मुहावरे किसी भाषा को जीवंत, रंगीन और सरस बना देती है। इनके प्रयोग से भाषा प्रभावशाली, गतिशील और रोचक बन जाती है।

Q3. हिंदी में मुहावरे का अर्थ क्या है?

मुहावरा मूलत: अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है बातचीत करना या उत्तर देना। कुछ लोग मुहावरे को ‘रोज़मर्रा’, ‘बोलचाल’, ‘तर्ज़ेकलाम’, या ‘इस्तलाह’ कहते हैं, किन्तु इनमें से कोई भी शब्द ‘मुहावरे’ का पूर्ण पर्यायवाची नहीं बन सका। संस्कृत वाङ्मय में मुहावरा का समानार्थक कोई शब्द नहीं पाया जाता।

Q4. मुहावरे के कितने भेद होते हैं?

हिंदी भाषा के अंतर्गत इस वर्ग में बहुत मुहावरे मिलते हैं। जैसे- अंग-अंग ढीला होना, आँखें चुराना, अँगूठा दिखाना, आँखों से गिरना, सिर हिलाना, उँगली उठाना, कमर टूटना, कलेजा मुँह को आना, गरदन पर सवार होना, छाती पर साँप लोटना, तलवे चाटना, दाँत खट्टे करना, नाक रगड़ना, पीठ दिखाना, बगलें झाँकन, मुँह काला करना आदि।

Q5. मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग लिखिए

  • आँखों में धूल झोंकना:
  • वाक्य में प्रयोग करते समय ‘आँखों में धूल झोंकना’ मुहावरा अनेक रूपों में प्रयोग होगा है।

    • तुम कितने भी चालाक क्यों न बन जाओ मेरी आँखों में धूल नहीं झोंक सकते।
    • चोर अक्सर पुलिस की आँखों में धूल झोंककर भाग गए।
    • उसकी आँखों में धूल झोंकना कोई आसान काम नहीं है।

Q6. पानी पानी मुहावरे का अर्थ क्या है?

‘पानी पानी होना’ का अर्थ ‘लज्जित होना’ है।

Q7. लोहा लेना मुहावरे का क्या अर्थ है?

‘लोहा लेना’ का अर्थ ‘लड़ाई करना’ है।

Q8. आँख दिखाना मुहावरे का अर्थ क्या होता है?

आँख दिखाना मुहावरे का अर्थ है बहुत क्रोधित होना।

Q9. कान काटना मुहावरे का अर्थ क्या है?

कान काटना एक प्रचलित लोकोक्ति अथवा हिन्दी मुहावरा है। अर्थ- चालाकी, धूर्तता आदि में किसी से बढ़कर होना।

Q10. उड़ती चिड़िया पहचानना मुहावरे का अर्थ क्या है?

“उड़ती चिड़िया पहचानना” का अर्थ है: रहस्य की बात दूर से जान लेना।

The document मुहावरे - 3 | Course for HPSC Preparation (Hindi) - HPSC (Haryana) is a part of the HPSC (Haryana) Course Course for HPSC Preparation (Hindi).
All you need of HPSC (Haryana) at this link: HPSC (Haryana)
295 docs
Related Searches

मुहावरे - 3 | Course for HPSC Preparation (Hindi) - HPSC (Haryana)

,

pdf

,

मुहावरे - 3 | Course for HPSC Preparation (Hindi) - HPSC (Haryana)

,

ppt

,

Summary

,

shortcuts and tricks

,

video lectures

,

mock tests for examination

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Objective type Questions

,

मुहावरे - 3 | Course for HPSC Preparation (Hindi) - HPSC (Haryana)

,

Semester Notes

,

Free

,

study material

,

Important questions

,

Sample Paper

,

past year papers

,

Exam

,

MCQs

,

Viva Questions

,

practice quizzes

,

Extra Questions

;