Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Hindi Grammar for Class 6  >  वचन

वचन | Hindi Grammar for Class 6 PDF Download

वचन किसे कहते हैं?

संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों के जिस रुप से उसके एक या अनेक होने का बोध हो, उसे वचन कहते हैं।
जैसे:

  • पेड़ पर पांच तोते बैठे हैं ।
  • बिल्ली दौड़ रही है।

वचन के प्रकार

1. एकवचन: जिस संज्ञा या सर्वनाम शब्द से उसके एक होने का पता चलता है, उसे एक वचन कहते हैं।
जैसे –

  • रेखा ने पुस्तक खरीदी।
  • राधा ने केला खाया।

2. बहुवचन: जिस संज्ञा या सर्वनाम शब्द से एक से अधिक होने का पता चलता है, उसे बहुवचन कहते हैं।
जैसे:

  • मेज पर पुस्तकें रखी है।
  • मैंने दो केले खरीदे।

वचन की पहचान

वचन की पहचान दो तरह से होती है

  • संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण शब्दों के प्रयोग द्वारा
  • क्रिया शब्दों के प्रयोग द्वारा

संज्ञा सर्वनाम और विशेषण शब्दों के प्रयोग द्वारा वचन की पहचान
लड़की ने केला खाया।

→ ( केला, संज्ञा, एकवचन)

लड़की ने केले खाए।

→ ( केले, संज्ञा, बहुवचन)

वह पढ़ रहा है।

→ (वह, सर्वनाम, एकवचन)

वे पढ़ रहे हैं।

→ ( वे, सर्वनाम, बहुवचन)


क्रिया शब्दों के प्रयोग द्वारा वचन की पहचान
हाथी आ रहा है
→ ( क्रिया, एक एकवचन)

सिपाही उधर गया
→ (क्रिया, एकवचन)

हाथी आ रहे हैं
→ ( क्रिया, बहुवचन)

सिपाही उधर गए
→ ( क्रिया, बहुवचन)


सदा एकवचन रहने वाले शब्द
पीतल, सोना, चांदी, जनता, घी, पेट्रोल, तेल, आकाश, वर्षा, सत्य या सच, झूठ या मिथ्या, बालू, सौंदर्य, दल,  झुंड, टोली आदि सदा एकवचन रहने वाले शब्द है।

वाक्य में प्रयोग
जैसे: 

  • बाल्टी में पानी भर लो।
  • लोहा महंगा हो गया है।
  • दूध उबल गया है।


सदा बहुवचन रहने वाले शब्द
बाल, आंसू, हस्ताक्षर, लोग, प्राण, दर्शन, समाचार, आदि बहुवचन रहने वाले शब्द है।
वाक्य में प्रयोग

जैसे: 

  • नाई ने बाल काटे।
  • आंखों से आंसू निकल आए
  • अपने हस्ताक्षर कर दीजिए।


एकवचन शब्दों का बहुवचन के रूप में प्रयोग

1. आदर और सम्मान के लिए

जैसे: 

  • नानी जी मंदिर गई हैं
  • मामी जी कल जाएंगी
  • दादी अच्छा गाती है

2. अहंकार प्रकट करने के लिए

जैसे: 
हमने कच्ची गोलियां नहीं खेली है। ‘नेता बोले’ 

यह हमारा शहर है, कोई हमें छूकर तो दिखाएं। 

उपर्युक्त वाक्यों में हमने, हमारा, हमें का प्रयोग अहंकार प्रकट करने के लिए हुआ है।

3. अभिमान प्रकट करने के लिए
जैसे:
हम देश के लिए प्राण दे देंगे”। – सैनिक बोला
हमने प्रथम आकर दिखा दिया”- मोहन ने कहा।
इन वाक्यों में मैं, मैंने, हमने बहुवचन शब्द अभिमान प्रकट करने के लिए आए हैं ।


वचन – परिवर्तन

1. अकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में ‘एं’  लगाकर।
जैसे: 

बालिका + एँ = बालिकाएं (बहुवचन)
कथा + एँ = कथाएं ( बहुवचन)
सभा + एँ = सभाएं ( बहुवचन)

2. अकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में ‘अ’ के स्थान पर ‘एँ’ लगाकर।
दीवार = दीवार + एँ = दीवारें
सलवार = सलवार + एँ = सलवारें

3. इकारांत और ईकारांत शब्दों के अंत में ‘याँ’ जोड़कर । दीर्घ ‘ई’ को हृस्व स्वर ‘इ’ कर दिया जाता है।
जैसे: 
गति = गति + याँ ई + याँ = गतियाँ
मछली = मछली + याँ
ई + याँ = मछलियाँ

The document वचन | Hindi Grammar for Class 6 is a part of the Class 6 Course Hindi Grammar for Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
29 videos|110 docs|28 tests

FAQs on वचन - Hindi Grammar for Class 6

1. गणित कक्षा 6 में कौन-कौन से पाठ होते हैं?
उत्तर: गणित कक्षा 6 में निम्नलिखित पाठ होते हैं: 1. संख्याएँ 2. बहुपद 3. दशमलव 4. ज्यामिति 5. बीजगणित
2. गणित कक्षा 6 में संख्याओं का अध्ययन क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: संख्याओं का अध्ययन गणित कक्षा 6 में महत्वपूर्ण है क्योंकि संख्याएँ हमारे दैनिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। संख्याएँ हमें गणना, मापन, तुलना, और अन्य गणितीय कार्यों के लिए आवश्यक होती हैं। संख्याओं के बारे में समझने से हम अपनी गणितीय क्षमता को सुधार सकते हैं और इससे हमारे बुद्धिमान विकास को भी बढ़ावा मिलता है।
3. गणित कक्षा 6 में बहुपद क्या होता है?
उत्तर: गणित कक्षा 6 में बहुपद एक संख्या पट्टी होती है जिसमें संख्याओं को विभिन्न नियमों के आधार पर प्रदर्शित किया जाता है। बहुपद में प्रत्येक संख्या को एक निश्चित नियम द्वारा प्रकट किया जाता है, जैसे कि द्वारा, बार, गुणा, वजन आदि। इसके माध्यम से छात्र संख्याओं के बीच अभिप्रेत रिश्तों को समझते हैं और इससे उनकी गणितीय क्षमता विकसित होती है।
4. दशमलव कक्षा 6 में क्या सिखाया जाता है?
उत्तर: दशमलव कक्षा 6 में दशमलवीय संख्याओं के अध्ययन को समर्पित होता है। दशमलव संख्याएँ हमें अंकों को बदलने, तुलना करने, गुणाकर और भागाकर करने, और अन्य गणितीय कार्यों के लिए मदद करती हैं। यह संख्याएँ हमारे दैनिक जीवन में भी उपयोगी होती हैं, जैसे कि मूल्यांकन, मूल्यांकन, और मानकीकरण।
5. गणित कक्षा 6 में ज्यामिति क्या होती है?
उत्तर: गणित कक्षा 6 में ज्यामिति विज्ञान के अध्ययन को समर्पित होती है। इसमें हम आकारों, आयतनों, और उनके गुणों के अध्ययन करते हैं। इसके माध्यम से हम आकारों की पहचान करते हैं, उनके विभिन्न पहलुओं को समझते हैं, और उनके बीच रिश्तों को समझते हैं। ज्यामिति कक्षा 6 में छात्रों को आकारों की समझ, मापन, और तुलना करने की क्षमता प्राप्त होती है जो आगे के गणित के विषय में महत्वपूर्ण है।
Related Searches

Exam

,

वचन | Hindi Grammar for Class 6

,

Sample Paper

,

past year papers

,

ppt

,

Summary

,

study material

,

वचन | Hindi Grammar for Class 6

,

Viva Questions

,

Semester Notes

,

video lectures

,

pdf

,

Extra Questions

,

MCQs

,

shortcuts and tricks

,

Objective type Questions

,

Free

,

practice quizzes

,

वचन | Hindi Grammar for Class 6

,

Important questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

mock tests for examination

;