HPSC (Haryana) Exam  >  HPSC (Haryana) Notes  >  Course for HPSC Preparation (Hindi)  >  विलोम शब्द: नमूना प्रश्न

विलोम शब्द: नमूना प्रश्न | Course for HPSC Preparation (Hindi) - HPSC (Haryana) PDF Download

Q1: “आकाश में तम का साम्राज्य था।” उक्त वाक्य में प्रयुक्त ‘तम’ के स्थान पर उसके विलोम शब्द का प्रयोग निम्न में से किस वाक्य में किया गया है? (a) आकाश में प्रकाश का साम्राज्य था। (b) आकाश में तिमिर का साम्राज्य था। (c) आकाश में तारों का साम्राज्य था। (d) आकाश में अंधकार का साम्राज्य था। Ans: (a) "तम" शब्द का उचित विलोम शब्द का प्रयोग विकल्प (1) आकाश में प्रकाश का साम्राज्य था। वाक्य में किया गया है।

  • वाक्य- “आकाश में तम का साम्राज्य था।” इस वाक्य में तम के सही विलोम प्रकाश का प्रयोग हुआ है।
  • सही विलोम शब्द वाक्य- आकाश में प्रकाश का साम्राज्य था।
  • तम का उचित विलोम शब्द प्रकाश है।
  • तम का अर्थ- अँधेरा
  • प्रकाश का अर्थ- रोशनी
  • अन्य विकल्प असंगत हैं।

Q2: 'उत्कर्ष' शब्द का विलोम लिखिए- (a) पतन (b) अपकर्ष (c) अपभष्ट (d) विकर्ष Ans: (b) 'उत्कर्ष' शब्द का विलोम अपकर्ष है। अन्य विकल्प असंगत हैं।

  • उत्कर्ष का अर्थ- समृद्धि या जागरण या उच्च गुणवत्ता
  • अपकर्ष का अर्थ- ह्रास
  • अतः उत्कर्ष का सही विलोम अपकर्ष होगा।

अन्य विकल्प-

विलोम शब्द: नमूना प्रश्न | Course for HPSC Preparation (Hindi) - HPSC (Haryana)

Q3: निम्नलिखित में से किस वाक्य में 'निर्माण' के विलोम शब्द का प्रयोग हुआ है? (a) प्रकाश हमेशा तिमिर का नाश करता है। (b) उत्तर भारत का मैदान एक समतल भूमि है। (c) हमारे सामने वाला मकान जर्जर अवस्था में है। (d) तरुण भारत संघ भारत का गैर सरकारी संगठन है। Ans: (a) "निर्माण" शब्द का उचित विलोम शब्द का प्रयोग विकल्प (1) प्रकाश हमेशा तिमिर का नाश करता है। वाक्य में किया गया है।

  • वाक्‍य- प्रकाश हमेशा तिमिर का नाश करता है।
  • इस वाक्‍य में निर्माण के सही विलोम नाश का प्रयोग हुआ है।
  • निर्माण का उचित विलोम नाश होता है।
  • अन्य विकल्प असंगत हैं।

Q4: इनमें से विलोम शब्दों का सही युग्म है - (a) अल्पज्ञ - अवज्ञ (b) आकुंचन - प्रसारण (c) स्थावर - चंचल (d) सन्मुख - उन्मुख

Ans: (b) ''आकुंचन - प्रसारण'' सही विलोम शब्द-युग्म है। अन्य विकल्प असंगत हैं।

  • आकुंचन का अर्थ- सिकुड़ना
  • प्रसारण का अर्थ- फैलना
  • अतः आकुंचन का विलोम प्रसारण है।
  • अन्य सभी विकल्पों में दिए गए शब्द एक-दूसरे के सही विलोम नहीं हैं।
  • अन्य सभी विकल्पों में दिए गए शब्द एक-दूसरे के सही विलोम नहीं हैं।
  • अन्य विकल्प-

    विलोम शब्द: नमूना प्रश्न | Course for HPSC Preparation (Hindi) - HPSC (Haryana)

    Q5: संसार शूर को हमेशा उसकी बहादुरी के लिए याद करता है और ______ को उसकी कायरता के लिए। 'शूर' के विलोम शब्द से उपरोक्त वाक्य पूर्ण कीजिए। (a) सरस (b) भीरु (c) निर्भय (d) दिलेर

    Ans: (b) उपरोक्त वाक्य में शब्द शूर का उचित विलोम शब्द भीरु है।

    • वाक्‍य- संसार शूर को हमेशा उसकी बहादुरी के लिए याद करता है और भीरु को उसकी कायरता के लिए।
    • वाक्‍य में शब्द शूर का सही विलोम शब्द भीरु है।
    • शूर का अर्थ- वीर, बहादुर
    • भीरु का अर्थ- डरा हुआ

    अन्य विकल्प-

    Q6: 'आज हवा का वेग अत्यंत तीव्र है।' उक्त वाक्य में प्रयुक्त 'तीव्र' के स्थान पर उसके विलोम शब्द का प्रयोग निम्न में से किस वाक्य में किया गया है? (a) आज हवा का वेग अत्यंत उग्र है। (b) आज हवा का वेग अत्यंत मंद है। (c) आज हवा का वेग अत्यंत प्रखर है। (d) आज हवा का वेग अत्यंत तेज है। उत्तर: (b) "तीव्र" शब्द का उचित विलोम शब्द का प्रयोग विकल्प (2) आज हवा का वेग अत्यंत मंद है। वाक्य में किया गया है।

    • वाक्य: 'आज हवा का वेग अत्यंत तीव्र है।'
    • सही विलोम शब्द युक्त वाक्य: आज हवा का वेग अत्यंत मंद है।
    • तीव्र का उचित विलोम मंद होता है।
    • तीव्र का अर्थ: तेज
    • मंद का अर्थ: धीमा
    • अन्य विकल्प असंगत हैं।

    Q7: 'महिला जब भाषण दे रही थी, उसकी आवाज में एक आकर्षण था।' निम्न में से कौन सा इस वाक्य में प्रयुक्त 'आकर्षण' शब्द का विलोम नहीं है? (a) अनाकर्षण (b) विपकर्षण (c) अपकर्षण (d) विकर्षण उत्तर: (b) 'महिला जब भाषण दे रही थी, उसकी आवाज में एक आकर्षण था।' इस वाक्य में प्रयुक्त 'आकर्षण' शब्द का विलोम नहीं है - विपकर्षण। अन्य सभी विकल्प असंगत हैं।

    • वाक्य: महिला जब भाषण दे रही थी, उसकी आवाज में एक आकर्षण था।
    • वाक्य में 'आकर्षण' शब्द का विलोम शब्द 'अनाकर्षण, प्रतिकर्षण, अपकर्षण, विकर्षण' होगा।
    • 'आकर्षण' का अर्थ: विशेष प्रकार का खिंचाव, लगाव।
    • 'अनाकर्षण' का अर्थ: किसी भी किस्म का खिंचाव या लगाव न होना।

    Q8: 'मुनाफ़ा' शब्द का विलोम क्या है? (a) नफा (b) नुकसान (c) फ़ायदा (d) लाभ उत्तर: (b) 'मुनाफ़ा' शब्द का विलोम है - नुकसान। अन्य सभी विकल्प असंगत हैं।

    विलोम शब्द: नमूना प्रश्न | Course for HPSC Preparation (Hindi) - HPSC (Haryana)

    'मुनाफ़ा' शब्द का विलोम है- 'नुकसान'

    • 'मुनाफ़ा' का अर्थ- लाभ, नफा, फायदा।
    • 'नुकसान' का अर्थ- हानि, घाटा, क्षति, ह्रास।

    Q9: निम्नलिखित में से किस वाक्य में दिए गए शब्द के सही विलोम शब्द का प्रयोग किया गया है? अंधकार

    • (a) कमरे में चाँदनी है।
    • (b) कमरे में धुआं फैला है।
    • (c) कमरे में रसायन फैल रहा है।
    • (d) कमरे में प्रकाश फैला हुआ है।

    Ans: (d) 'अंधकार' शब्द के सही विलोम शब्द का प्रयोग किया गया है- कमरे में प्रकाश फैला हुआ है। अन्य सभी विकल्प असंगत हैं।

    • वाक्य- कमरे में प्रकाश फैला हुआ है।
    • वाक्य में रेखांकित शब्द 'अंधकार' का विलोम शब्द 'प्रकाश' होगा।
    • 'अंधकार' का अर्थ- अँधेरा, अँधियारा, तिमिर, तम।
    • 'प्रकाश' का अर्थ- दीप्ति, ज्योति, रोशनी।

    Q10: उद्यम से ही सफलता मिलती है। उपरोक्त वाक्य में रेखांकित शब्द के विलोम शब्द का चयन विकल्पों में से कीजिए।

    • (a) नकारा
    • (b) प्रयत्न
    • (c) उद्यमी
    • (d) निरुद्यम

    Ans: (d) 'उद्यम' से ही सफलता मिलती है। वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द है- निरुद्यम। अन्य सभी विकल्प असंगत हैं।

    • वाक्य- उद्यम से ही सफलता मिलती है।
    • वाक्य में रेखांकित शब्द 'उद्यम' का विलोम शब्द 'निरुद्यम' होगा।
    • 'उद्यम' का अर्थ- श्रम, मेहनत, उद्योग-धंधा।
    • 'निरुद्यम' का अर्थ- जो उद्यम या उद्योग न करता हो, नाकारा।
    The document विलोम शब्द: नमूना प्रश्न | Course for HPSC Preparation (Hindi) - HPSC (Haryana) is a part of the HPSC (Haryana) Course Course for HPSC Preparation (Hindi).
    All you need of HPSC (Haryana) at this link: HPSC (Haryana)
    295 docs
    Related Searches

    ppt

    ,

    Exam

    ,

    Free

    ,

    Previous Year Questions with Solutions

    ,

    mock tests for examination

    ,

    study material

    ,

    practice quizzes

    ,

    Objective type Questions

    ,

    Extra Questions

    ,

    Important questions

    ,

    विलोम शब्द: नमूना प्रश्न | Course for HPSC Preparation (Hindi) - HPSC (Haryana)

    ,

    video lectures

    ,

    MCQs

    ,

    shortcuts and tricks

    ,

    Viva Questions

    ,

    past year papers

    ,

    Semester Notes

    ,

    विलोम शब्द: नमूना प्रश्न | Course for HPSC Preparation (Hindi) - HPSC (Haryana)

    ,

    Summary

    ,

    Sample Paper

    ,

    pdf

    ,

    विलोम शब्द: नमूना प्रश्न | Course for HPSC Preparation (Hindi) - HPSC (Haryana)

    ;