Class 5 Exam  >  Class 5 Notes  >  Hindi Class 5  >  सर्वनाम और सर्वनाम के भेद

सर्वनाम और सर्वनाम के भेद | Hindi Class 5 PDF Download

सर्वनाम

संज्ञा के स्थान पर जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है, उसे सर्वनाम कहते हैं।
जैसे: वह, यह, मैं, तुम आदि।

  1. मेरे दोस्त का नाम शिखर है।
  2. शिखर पाँचवी कक्षा में पढ़ता है।
  3. शिखर के पिताजी अध्यापक हैं।
  4. शिखर की माता जी डॉक्टर हैं।
  5. शिखर पढ़ने में बहुत अच्छा है।
  6. शिखर क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी है।
  7. शिखर को कई पुरस्कार भी मिले हैं।

ऊपर के वाक्यों में ‘शिखर’ शब्द का बार-बार प्रयोग हुआ है। यह अच्छा नहीं लग रहा है। अब उन्हीं वाक्यों को इस रूप में पढ़िए:

  1. मेरे दोस्त का नाम शिखर है।
  2. वह पाँचवी कक्षा में पढ़ता है।
  3. उसके पिताजी अध्यापक हैं।
  4. उसकी माता जी डॉक्टर हैं।
  5. वह पढ़ने में बहुत अच्छा है।
  6. वह क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी है।
  7. उसको कई पुरस्कार भी मिले हैं।

इन वाक्यों में ‘शिखर’ संज्ञा शब्द के बदले वह, उसके, उसकी, शब्दों का प्रयोग किया गया है। ये सभी सर्वनाम हैं।

सर्वनाम के भेद

सर्वनाम के छह भेद हैं:

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  4. संबंधवाचक सर्वनाम
  5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  6. निजवाचक सर्वनाम

1. पुरुषवाचक सर्वनाम

वे सर्वनाम जो कहने वाले, सुनने वाले या अन्य पुरुष (जिसके बारे में बात कर रहे हों) का बोध कराएँ उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे: मैं, तू, वह आदि।
पुरूषवाचक सर्वनाम के तीन भेद हैं:

  • उत्तम पुरुष: जिस सर्वनाम को बोलने वाला अपने लिए प्रयुक्त करे उसे उत्तम पुरुष सर्वनाम कहते हैं।
    जैसे: मैं, हम।
  • मध्यम पुरुष: जिस सर्वनाम को बोलने वाला सुनने वाले के लिए प्रयुक्त करे, उसे मध्यम पुरुष सर्वनाम कहते हैं।
    जैसे: तू, तुम।
  • अन्य पुरुष: जिस सर्वनाम को बोलने वाला अन्य पुरूष के लिए प्रयुक्त करे, उसे अन्य पुरुष सर्वनाम कहते हैं।
    जैसे: वह, वे।

2. निश्चयवाचक सर्वनाम

वे सर्वनाम जो किसी वस्तु या स्थान के बारे में निश्चयपूर्वक ज्ञान कराएँ, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे:

  • यह मेरी पुस्तक है।
  • वह मेरा घर है।

यहाँ ‘यह’ और ‘वह’ शब्द किसी निश्चित वस्तु की ओर संकेत कर रहे हैं। अतः ये ‘निश्चयवाचक सर्वनाम’ हैं।

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम

वे सर्वनाम जो किसी वस्तु का निश्चयपूर्वक ज्ञान न कराएँ उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे:

  • कोई गा रहा है।
  • उसे कुछ हो गया है।

यहाँ ‘कोई’ और ‘कुछ’ शब्द निश्चयपूर्वक ज्ञान नहीं कराते। अतः ये अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

4. संबंधवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम वाक्य में प्रयुक्त किसी दूसरी संज्ञा सर्वनाम से संबंध बताते हैं, उन्हें ‘संबंधवाचक सर्वनाम’ कहते हैं।
जैसे:

  • जैसा करोगे वैसा भरोगे।
  • जो भागेगा वह गाड़ी पकड़ लेगा।

यहाँ ‘जैसा-वैसा’ और ‘जो-वह’ शब्द दो बातों में मेल स्थापित करते हैं। अतः ये ‘संबंधवाचक सर्वनाम’ हैं।

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम वाक्य में किसी प्रश्न का बोध कराएँ, उन्हें ‘प्रश्नवाचक सर्वनाम’ कहते हैं।
जैसे:

  • कौन गा रहा है?
  • वह क्या कर रहा है?

यहाँ ‘कौन’ और ‘क्या’ शब्द प्रश्न करने का बोध कराते हैं। अतः ये ‘प्रश्नवाचक सर्वनाम’ हैं।

6. निजवाचक सर्वनाम

वे सर्वनाम जो कर्ता के साथ अपनेपन का भाव प्रकट करते हैं, उन्हें ‘निजवाचक सर्वनाम’ कहते हैं।
जैसे:

  • मैं अपना काम आप कर लूँगा।
  • वह स्वयं आया था।

यहाँ ‘आप’ और ‘स्वयं’ शब्द कर्ता के लिए ही प्रयुक्त हुए हैं। अतः ये ‘निजवाचक सर्वनाम’ हैं।

सर्वनाम शब्दों की रूप रचना

सर्वनाम शब्द विकारी होते हैं। परंतु लिंग के कारण इनमें कोई परिवर्तन नहीं होता।
जैसे:

  • वह खेल रहा है।
  • वह खेल रही है।

सर्वनाम के रूप

  1. उत्तम पुरूष ‘मैं’ के रूप
    सर्वनाम और सर्वनाम के भेद | Hindi Class 5
  2. मध्यम पुरूष ‘तू’ के रूप
    सर्वनाम और सर्वनाम के भेद | Hindi Class 5
  3. अन्य पुरुष ‘वह’ के रूप
    सर्वनाम और सर्वनाम के भेद | Hindi Class 5
  4. निश्चयवाचक ‘यह’ के रूप
    सर्वनाम और सर्वनाम के भेद | Hindi Class 5
  5. अनिश्चयवाचक ‘कोई’ के रूपकर्ता
    सर्वनाम और सर्वनाम के भेद | Hindi Class 5
  6. संबंधवाचक ‘जो’ के रूपकर्ता
    सर्वनाम और सर्वनाम के भेद | Hindi Class 5

The document सर्वनाम और सर्वनाम के भेद | Hindi Class 5 is a part of the Class 5 Course Hindi Class 5.
All you need of Class 5 at this link: Class 5
48 videos|213 docs|36 tests

FAQs on सर्वनाम और सर्वनाम के भेद - Hindi Class 5

1. सर्वनाम क्या होते हैं?
उत्तर: सर्वनाम वाक्य में संज्ञा की जगह लेने वाले शब्द होते हैं। इन्हें व्यक्ति, स्थान, समय आदि का बोध कराने के लिए प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए, "वह", "यह", "वहाँ" आदि सर्वनाम होते हैं।
2. सर्वनाम के कितने भेद होते हैं?
उत्तर: सर्वनाम के तीन भेद होते हैं - संकेतवाचक सर्वनाम, प्रश्नवाचक सर्वनाम और सर्ववाचक सर्वनाम। संकेतवाचक सर्वनाम व्यक्ति, स्थान या वस्तु के संकेत के लिए प्रयोग किया जाता है, प्रश्नवाचक सर्वनाम प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग किया जाता है और सर्ववाचक सर्वनाम संख्या का बोध कराने के लिए प्रयोग किया जाता है।
3. संकेतवाचक सर्वनाम की विशेषताएं क्या हैं?
उत्तर: संकेतवाचक सर्वनाम व्यक्ति, स्थान या वस्तु के संकेत के लिए प्रयोग किया जाता है। इनके प्रमुख उदाहरण हैं - "यह", "वह", "वहाँ" आदि। इन सर्वनामों के द्वारा हम किसी व्यक्ति को संकेतित करते हैं, जैसे "यह लड़का बहुत अच्छा गाता है"।
4. प्रश्नवाचक सर्वनाम का प्रयोग कैसे किया जाता है?
उत्तर: प्रश्नवाचक सर्वनाम प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग किया जाता है। कुछ मुख्य प्रश्नवाचक सर्वनाम हैं - "कौन", "क्या", "क्यों", "कहाँ" आदि। इन सर्वनामों के द्वारा हम कोई प्रश्न पूछते हैं, जैसे "तुम कौन हो?" या "वह कहाँ गया है?"
5. सर्ववाचक सर्वनाम क्या होते हैं?
उत्तर: सर्ववाचक सर्वनाम संख्या का बोध कराने के लिए प्रयोग किया जाता है। कुछ मुख्य सर्ववाचक सर्वनाम हैं - "सभी", "हर", "कुछ", "थोड़े" आदि। इन सर्वनामों के द्वारा हम किसी वस्तु की संख्या का बोध कराते हैं, जैसे "सभी बच्चे पाठशाला जाते हैं।"
Related Searches

shortcuts and tricks

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Summary

,

सर्वनाम और सर्वनाम के भेद | Hindi Class 5

,

Objective type Questions

,

Exam

,

past year papers

,

Free

,

Semester Notes

,

Important questions

,

Viva Questions

,

Sample Paper

,

Extra Questions

,

MCQs

,

सर्वनाम और सर्वनाम के भेद | Hindi Class 5

,

ppt

,

video lectures

,

सर्वनाम और सर्वनाम के भेद | Hindi Class 5

,

practice quizzes

,

mock tests for examination

,

study material

,

pdf

;