Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  पाठ का सारांश: अहमद नगर का किला

पाठ का सारांश: अहमद नगर का किला | Hindi Class 8 PDF Download

अतीत का भार

नेहरू  जी को बागवानी का बहुत शौक था। उन्हें ब्रिटिश सरकार द्वारा जिन जेलों में रखा गया, वहाँ उन्होंने इस शौक को पूरा किया। अहमदनगर किले में भी उन्होंने बागवानी शुरू  कर ठ्ठद्ध। यहाँ की मिट्टी पथरीली तथा पुराने मलबों और अवशेषों से भरी थी, फिर भी नेहरू  जी बागवानी के लिए परिश्रम करते रहते थे। उन्होंने ऐसा करते हुए वहाँ की मिट्टी को फूल उगाने लायक बना दिया।
नेहरू  जी लिखते हैं कि अहमदनगर का इतिहास कोई बहुत पुराना नहीं है, न ही इसकी कोई विशेष अहमियत है। इस किले से जुड़ी चाँद बीबी नामक साहसी महिला की कहानी प्रसिद्ध/ है। इस महिला ने अकबर की शाही सेना के विरुद्ध/ अपनी सेना का नेतृत्व किया था पर उसकी हत्या उसके अपने ही आदमी ने कर दी।
जेल में बागवानी के लिए खुदाई करते समय नेहरू  जी को ज़मीन की सतह के का.फी नीचे पुरानी दीवारों के हिस्से, गुंबद और इमारतों के ऊपरी हिस्से मिले। जेल के अधिकारी आगे बढऩे की अनुमति नहीं देते थे, इसलिए उन्होंने कुदाल छोड़कर कलम उठा ली। उन्होंने देश के आज़ाद होने तक लिखते रहने का निश्चय किया। इसके लिए कर्म का अनुभव जरुरी था। वे पैगंबर बनकर भविष्य के बारे में लिखने में असमर्थ थे। अतीत के बारे में  वे किसी इतिहासकार या विद्वान की भाँति लिखने में सक्षम न थे। वे केवल वर्तमान विचारों और क्रियाकलापों के साथ संबंध स्थापित करके ही उसके बारे में कुछ लिख सकते थे। गेटे के अनुसार -"ऐसा इतिहास-लेखन अतीत के भारी बोझ से किसी सीमा तक राहत दिलाता है।"

अतीत का दबाव

मस्तिष्क पर अतीत का दबाव- मनुष्य के मस्तिष्क पर सभ्यता और संस्कृति की जो छाप रहती है, उसका दबाव उसे अच्छे और बुरे दोनों रूपों  में प्रभावित करता है। जो लोग अपनी प्राचीन सभ्यताओं से जुड़े हैं, जब उनकी सभ्यता विकृत होती है, तो  वे जल्दी ही विचलित हो उठते हैं। 

क्या है विरासत? - नेहरू  जी सोचा करते थे कि आखिर उनकी विरासत क्या है? वे किन बातों के उत्तरधिकारी हैं? मानवता ने जिसे हज्जारों सालों में हासिल किया उसकी विजय का उल्लास, पराजय की दुखद यंत्रणा, मानव के हैरत अंगेज़ साहसिक कार्य, जो सभी को आकर्षित करते है, इन सबके वे वारिस हैं। इसके साथ ही उन सभी के भी जिनमें पूरी मानवता की साझेदारी है। भारतीयों की विरासत में एक खास बात है जो हमारे रक्त, मांस और अस्थियों में समाई है, जिससे हमारा वर्तमान रूप बना है।
इसी विशिष्ट विरासत का विचार, जो लंबे समय से उनके मन में घर किए हुए है, वे उसी पर लिखना चाहते थे। विषय की कठिनता और जटिलता से उन्हें भय लगता था कि वे इसकी सतह की स्पर्श कर पाएँगे या नहीं।

शब्दार्थ
दूज—द्वितीय तिथि, शुक्ल पक्ष का दूसरा दिन। शुक्ल पक्ष—पंद्रह दिनों की वह अवध्  जब चाँद सायंकाल निकलता है। कारावास—जेेल। स्थायी—लंबे समय का। सहचर—साथ चलनेवाला। 

अवशेष—बचा-खुचा भाग। अतीत—बीता हुआ समय, पुराना। दुरभिसंधियों—दुश्मनों द्वारा गलत इरादों की पूर्ति हेतु की गई संधि। अहमियत—विशेषता। विरुद्ध—खिलाफ। नेतृत्व—अगुआई। मंजूरी—अनुमति। 

पैगंबर—ईश्वर का दूत। अख्तियार कर—अपनाकर। राहत—आराम। अभिभूत—मुग्ध, प्रसन्न। दमघोटूँ—साँस लेने में परेशानी पैदा करनेवाली। मसलन—उदाहरणार्थ। उल्लास—खुशी। यंत्रणा—प्रताडऩा। हैरतअंगेज़—हैरान कर देनेवाले। वारिस—उत्तराधिकरी। भावी—आनेवाला। मन में घर करना —मन में समा जाना। स्पर्श—छूना।

अहमद नगर का किला पाठ का सारांश यहाँ पढ़ें।

अहमद नगर का किला पाठ का प्रश्न-अभ्यास यहाँ पढ़ें

The document पाठ का सारांश: अहमद नगर का किला | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
54 videos|354 docs|47 tests

FAQs on पाठ का सारांश: अहमद नगर का किला - Hindi Class 8

1. अहमद नगर का किला क्या है?
उत्तर: अहमद नगर का किला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में स्थित है। यह मुगल सम्राट अकबर द्वारा बनवाया गया था। इस किले को बनवाने का मुख्य उद्देश्य अवाधि से बचना था।
2. अहमद नगर का किला कब बनाया गया था?
उत्तर: अहमद नगर का किला मुगल सम्राट अकबर द्वारा 1565 ई. में बनवाया गया था।
3. अहमद नगर के किले में कौन-कौन से स्थान होते हैं?
उत्तर: अहमद नगर के किले में कुछ महत्वपूर्ण स्थान होते हैं जैसे कि जमीन दरगाह, शाही मस्जिद, शेष महल, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, व जंगली महल।
4. अहमद नगर का किला किस प्रकार संरक्षित है?
उत्तर: अहमद नगर का किला राष्ट्रीय विरासत स्थल के रूप में भारत सरकार द्वारा संरक्षित है। इसको भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण इतिहासिक स्थल माना जाता है।
5. अहमद नगर का किला देखने की विस्तृत जानकारी कहाँ से प्राप्त की जा सकती है?
उत्तर: अहमद नगर का किला देखने के लिए आप फतेहपुर जिले के पर्यटन विभाग से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप इसे ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट https://uttarpradesh.gov.in/hi/tourist-place/ahmednagar-fort-paraspur-fatehpur- जाकर इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Related Searches

shortcuts and tricks

,

MCQs

,

Viva Questions

,

Objective type Questions

,

practice quizzes

,

Summary

,

Important questions

,

pdf

,

past year papers

,

Sample Paper

,

पाठ का सारांश: अहमद नगर का किला | Hindi Class 8

,

mock tests for examination

,

पाठ का सारांश: अहमद नगर का किला | Hindi Class 8

,

Previous Year Questions with Solutions

,

पाठ का सारांश: अहमद नगर का किला | Hindi Class 8

,

Free

,

Extra Questions

,

Exam

,

ppt

,

Semester Notes

,

study material

,

video lectures

;