भारत में सन 1942 के शुरू से ही तनाव बढऩे लगा।युद्ध का समय पास आता जा रहा था। दवितीये विश्व-युद्ध जारी था। ऐसे में भारत के शहरों पर हवाई हमलों की संभावना बढ़ गई थी। इनका परिणाम क्या होगा, क्या भारत और इंग्लैंड के संबंधों में दूरी बढ़ जाएगी आदि प्रश्न तनाव का वातावरण बना रहे थे।
♦चुनौती भारत छोड़ो’ प्रस्ताव
सात-आठ अगस्त, सन 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस ने ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव पर विचार एवं बहस की। इस विशद प्रस्ताव में ऐसी अंतरिम सरकार बनाने का सुझाव दिया गया जिसमे' सभी वर्गों के महत्वपूर्ण लोगों का प्रतिनिधित्व हो, जिसका पहला काम मित्र शक्तियों के सहयोग से बाहरी हमले को रोकना हो ।
कांग्रेस कमेटी ने भारत ,एवं संसार के सभी गुलाम देशों की आज़ादी के लिए ब्रिटेन तथा संयुक्त राष्ट्र से अपील की और गाँधी जी के नेतृत्व में एक अहिंसक जनांदोलन शुरू करने की माँग की। इसी समय कांग्रेस के सभापति मौलाना अबुल कलाम आज़ाद तथा गाँधी जी ने अपने अगले कदम की घोषणा कर दी जिसके अनुसार वे ब्रिटिश सरकार के प्रतिनिधि वायसराय से मुलाकात करके संयुक्त राष्ट्र के मुख्याधिकारियों से एक सम्मानपूर्ण समझौते की अपील करेंगे।
8 अगस्त 1942 को देर रात यह प्रस्ताव पारित हो गया। 9 अगस्त की सुबह बंबई (अब मुंबई) में और पूरे देश में गिरफ्तारियाँ हुई नेहरू जी अन्य लोगों के साथ अहमदनगर के किले में कैद कर दिये, गए।
शब्दार्थ—
पृष्ठ : विशद—बड़ा विस्तृत। प्रतिनिधित्व—नेतृत्व, अगुवाई। अपील—माँग, प्रार्थना। अपरिहार्य—अति आवश्यक, जिसे रोका न जा सके। समापन—समाप्ति। अंतत:—आखिरकार।
54 videos|354 docs|47 tests
|
1. तनाव क्या होता है? | ![]() |
2. तनाव के कारण क्या हो सकते हैं? | ![]() |
3. तनाव के लक्षण क्या हो सकते हैं? | ![]() |
4. तनाव को कम करने के लिए क्या किया जा सकता है? | ![]() |
5. तनाव के कारण क्या स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं? | ![]() |