Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  कल्पना से एवं भाषा की बात - जहाँ पहिया है, हिंदी, कक्षा - 8

कल्पना से एवं भाषा की बात - जहाँ पहिया है, हिंदी, कक्षा - 8 - Class 8 PDF Download

कल्पना से

प्रश्न 1. पुडुकोट्टई में कोई महिला अगर चुनाव लड़ती तो अपना पार्टी-चिन्ह क्या बनाती और क्यों?
उत्तर - पुडुकोट्टई में कोई महिला अगर चुनाव लड़ती तो अपना पार्टी-चिन्ह निश्चित रूप से साइकिल ही बनाती। इसका कारण यह है कि पुडुकोट्टई की महिलाओं ने साइकिल चलाने को आंदोलन के रूप में लिया है। वहाँ की दस साल से बड़ी लड़कियों तथा महिलाओं में से तीन-चौथाई से अधिक ने साइकिल चलाना सीख लिया है। यही जनसंख्या तो मतदान में भाग लेती है। ऐसे में साइकिल को पार्टी-चिन्ह बनानेवालों की जीत निश्चित होती। इसके अलावा पहिया गतिशीलता का भी प्रतीक है।

प्रश्न 2. अगर दुनिया के सभी पहिये हड़ताल कर दें तो क्या होगा?
उत्तर - 
अगर दुनिया के सभी पहिये हड़ताल कर दें तो दुनियाभर का जीवन ठहर जाएगा। पहिया ही यातायात तथा लोगों के आवागमन का साधन है। इसके अभाव में सभी यहाँ-वहाँ ठहर जाएँगे।

प्रश्न 3.‘‘1992 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बाद अब यह जिला कभी भी पहले जैसा नहीं हो सकता।’’ इस कथन का अभिप्राय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - ‘‘1992 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बाद यह ज़िला अब पहले जैसा नहीं हो सकता’’- कथन का अभिप्राय यह है कि सन 1992 से पहले तक पुडुकोट्टई की महिलाएँ पुरुषों दवारा थोपी गई जिंदगी जीने को विवश थीं, किंतु इस दिन वे अपने सभी बंधन तोडक़र बाहर निकल आईं। साइकिल सवार घंटियाँ बजाती 1500 महिलाओं में जागृति आ चुकी थी। अब वे रूढ़िढि़वादी बंधनों में बँधकर नहीं जी सकतीं। साइकिल चलाना सीखने से उनमें जो आत्मनिर्भरता आर्थिक समृद्धि  तथा गतिशीलता आ गई थी, उस कारण वे अब पीछे मुडक़र नहीं देख सकती।

प्रश्न 4. मान लीजिए आप एक संवाददाता हैं। आपको 8 मार्च, 1992 के दिन पुडुकोट्टई में हुई घटना का समाचार तैयार करना है। पाठ में दी गई सूचनाओं और अपने कल्पना के आधार पर एक समाचार तैयार कीजिए।
उत्तर - पुडुकोट्टई, 9 मार्च, 1992, (विशेष संवाददाता दवारा): कल अंतर्रांष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुडुकोट्टई ज़िला मुख्यालय से मात्र दो किमी- दूर स्थित खेल परिसर में एक अदभुत दृश्य देखने को मिला। यहाँ लगभग 1500 महिलाएँ साइकिल पर झंडियाँ लगाए, घंटियाँ बजाती जिधर से गुज्जरती, लगता था कि तू.फान गुज्जर रहा है। कल की अबला महिलाएँ इस कदर छा जाएँगी, इस पर विश्वास करना कठिन हो रहा था। साइकिल चलाने की यह तैयारी देखकर लोगों ने दाँतों तले उँगलियाँ दबा लीं। उन्हें अपनी आँखों पर विश्वास ही नहीं हो रहा था। उस समय महिलाओं का जोश देखते ही बनता था।

प्रश्न 5. अगले पृष्ठ पर दी गयी ‘पिता के बाद’ कविता पढि़ए। क्या कविता में और .फातिमा की बात में कोई संबंध हो सकता है? अपने विचार लिखिए।
उत्तर -  पिता के बाद दी गई कविता पढऩे से ज्ञात होता है कि कविता का .फातिमा की बात से संबंध हो सकता है। एक ओर जहाँ .फातिमा साइकिल चलाना सीखकर खुशहाली और व्यक्तिगत आज़ादी का अनुभव करती है, वहीं दूसरी ओर इस कविता से पता चलता है कि लड़कियाँ हर स्थिति में खुश रहने का प्रयास करती हैं। वे उत्तरदायित्वों को जिम्मेदारीपूर्वक निभाने का हौसला रखती हैं। पिता की अनुपस्थिति में माँ को लड़कियां ही सँभाल सकती हैं। वे विपरीत परिस्थितियों में खुश रह सकती हैं।

भाषा की बात

उपसर्गों और प्रत्ययों के बारे में आप जान चुके हैं। इस पाठ में आए उपसर्गयुक्त शब्दों को छाँटिए। उनके मूल शब्द भी लिखिए। आपकी सहायता के लिए इस पाठ में प्रयुक्त कुछ ‘उपसर्ग’ और ‘प्रत्यय’ इस प्रकार हैं- अभि, प्र, अनु, परि, वि (उपसर्ग), इक, वाला, ता,ना (प्रत्यय)।

उत्तर 

 

    शब्द

उपसर्ग

मूल शब्द

    नवसाक्षर

नव

साक्षर

    सर्वाधिक

सर्व

अधिक

    प्रशिक्षण

प्र

शिक्षण

    आत्मविश्वास

आत्म

विश्वास

    असाधारण

साधारण

    अंतर्रांष्ट्रीय

अंतर्

राष्ट्रीय

    परिवहन

परि

वहन

    बेशक

बे

शक

    अभिव्यक्त

अभि

व्यक्त

    अनुभव

अनु

भव

    विनम्र

वि

नम्र

    प्रदर्शन

प्र

दर्शन

    शब्द

उपसर्ग

मूल शब्द

    सामाजिक

समाज

इक

    पिछड़ेपन

पिछड़ा

पन

    बराबरी

बराबर

    मूर्खतापूर्ण

मूर्ख

ता, पूर्ण

    शब्द

मूल शब्द

प्रत्यय

    अंतिम

 अंत

इम

    सतर्कता

सतर्क

ता

    आर्थिक

अर्थ

इक

    सीखनेवाली

सीखना

वाली

    महक्रवपूर्ण

महक्रत्व

पूर्ण

    व्यक्तिगत

व्यक्ति

गत

    गतिशीलता

गतिशील

ता

 

The document कल्पना से एवं भाषा की बात - जहाँ पहिया है, हिंदी, कक्षा - 8 - Class 8 is a part of Class 8 category.
All you need of Class 8 at this link: Class 8

FAQs on कल्पना से एवं भाषा की बात - जहाँ पहिया है, हिंदी, कक्षा - 8 - Class 8

1. कल्पना से एवं भाषा की बात में पहिया है, हिंदी कक्षा - 8 के लिए क्या पाठ्यक्रम है?
उत्तर. कक्षा 8 के लिए "कल्पना से एवं भाषा की बात" नामक पाठ्यक्रम में छात्रों को हिंदी भाषा में कल्पना की महत्वता और भाषा विकास के बारे में सिखाया जाता है। इस पाठ्यक्रम में विभिन्न कल्पनाओं के उदाहरण दिए जाते हैं और छात्रों को हिंदी भाषा के साथ सम्बंधित शब्दावली और वाक्यों का अध्ययन कराया जाता है।
2. कल्पना से एवं भाषा की बात पाठ्यक्रम में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?
उत्तर. "कल्पना से एवं भाषा की बात" पाठ्यक्रम में निम्नलिखित विषयों को शामिल किया जाता है: 1. कल्पना की महत्वता 2. भाषा के विकास में कल्पना का योगदान 3. भाषा के साथ सम्बंधित शब्दावली का अध्ययन 4. वाक्यों का अध्ययन और उनका अर्थानुवाद 5. कहानी या कविता के माध्यम से कल्पना के प्रयोग का अध्ययन
3. क्या "कल्पना से एवं भाषा की बात" पाठ्यक्रम में अभ्यास प्रश्न प्रदान किए जाते हैं?
उत्तर. हां, "कल्पना से एवं भाषा की बात" पाठ्यक्रम में अभ्यास प्रश्न प्रदान किए जाते हैं। इन प्रश्नों के माध्यम से छात्रों की समझ और ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है। अभ्यास प्रश्न वाक्यांशों, अर्थानुवाद, सम्पूर्ण करें, और कुछ आपत्तियों को समाधान करने के लिए हो सकते हैं।
4. "कल्पना से एवं भाषा की बात" पाठ्यक्रम में कौन-कौन से कल्पनाएं उदाहरण के रूप में दी जाती हैं?
उत्तर. "कल्पना से एवं भाषा की बात" पाठ्यक्रम में निम्नलिखित कल्पनाएं उदाहरण के रूप में दी जाती हैं: 1. खेत में पक्षी का देखना 2. अपने घर की सजावट की कल्पना करना 3. अपने दोस्त के साथ बाघ की जंगल में घूमना 4. बारिश के दिन एक छतरी के नीचे खेलना 5. बच्चों के लिए नया खेल की कल्पना करना
5. "कल्पना से एवं भाषा की बात" पाठ्यक्रम में हमें कौन-कौन से वाक्यों का अध्ययन कराया जाता है?
उत्तर. "कल्पना से एवं भाषा की बात" पाठ्यक्रम में हमें निम्नलिखित वाक्यों का अध्ययन कराया जाता है: 1. वाक्य रचना और वाक्यांशों का अर्थानुवाद 2. वाक्य के भागों का भेदन 3. वाक्य में अप्रत्ययों का प्रयोग 4. वाक्य में विभिन्न प्रकार के शब्दों का प्रयोग 5. वाक्य में संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण, क्रिया विशेषण, क्रिया पद, संबंधक, अव्यय, संयुक्त वाचक आदि का प्रयोग
Download as PDF

Top Courses for Class 8

Related Searches

Free

,

video lectures

,

कल्पना से एवं भाषा की बात - जहाँ पहिया है

,

shortcuts and tricks

,

कल्पना से एवं भाषा की बात - जहाँ पहिया है

,

past year papers

,

Extra Questions

,

कक्षा - 8 - Class 8

,

practice quizzes

,

Objective type Questions

,

Summary

,

कक्षा - 8 - Class 8

,

Semester Notes

,

हिंदी

,

pdf

,

Sample Paper

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Viva Questions

,

MCQs

,

ppt

,

study material

,

कल्पना से एवं भाषा की बात - जहाँ पहिया है

,

हिंदी

,

Important questions

,

कक्षा - 8 - Class 8

,

mock tests for examination

,

Exam

,

हिंदी

;