Class 10 Exam  >  Class 10 Notes  >  NCERT Solutions पाठ 4 - कृषि, कक्षा 10, सामाजिक विज्ञान

NCERT Solutions पाठ 4 - कृषि, कक्षा 10, सामाजिक विज्ञान - Class 10 PDF Download

पृष्ठ संख्या-48

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न (i) निम्नलिखित में से कौन-सा उस कृषि प्रणाली को दर्शाता है जिसमें एक ही फसल लम्बे-चौड़े क्षेत्र में उगाई जाती है?
(क) स्थानांतरी कृषि 

(ख) रोपण कृषि 

(ग) बागवानी 

(घ) गहन कृषि
उत्तर:
(ख) रोपण कृषि

प्रश्न (ii) इनमें से कौन-सी रबी फसल है?
(क) चावल 

(ख) मोटे अनाज़

(ग) चना 

(घ) कपास
उत्तर:
(ग) चना

प्रश्न (iii) इनमें से कौन-सी एक फलीदार फसल है?
(क) दालें 

(ख) मोटे अनाज 

(ग) ज्वार 

(घ) तिल
उत्तर:
(क) दालें

प्रश्न (iv) सरकार निम्नलिखित में से कौन-सी घोषणा फसलों को सहायता देने के लिए करती है?
(क) अधिकतम सहायता मूल्य 
(ख) न्यूनतम सहायता मूल्य 
(ग) मध्यम सहायता मूल्य
(घ) प्रभावी सहायता मूल्य
उत्तर:
(ख) न्यूनतम सहायता मूल्य

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।

प्रश्न (i) एक पेय फसल का नाम बताएँ तथा उसको उगाने के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों का विवरण दें।

उत्तर: चाय एक महत्वपूर्ण पेय पदार्थ की फसल है। चाय का पौधा उष्ण तथा उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु, ह्यूमस और जीवांश युक्त गहरी मिट्टी तथा सुगम जल निकास वाले ढलवाँ क्षेत्रों में उगाया जाता है।

प्रश्न (ii) भारत की एक खाद्य फसल का नाम बताएँ और जहाँ यह पैदा की जाती है उन क्षेत्रों का विवरण दें।

उत्तर: चावल भारत की मुख्य खाद्य फसल है| यह भारत के उत्तर और उत्तर-पूर्वी मैदानों, तटीय क्षेत्रों और डेल्टाई प्रदेशों में उगाया जाता है।

प्रश्न (iii) सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गये संस्थागत सुधारों की सूची बनाएँ।

उत्तर: सरकार द्वारा किसानों के हित में गये विभिन्न संस्थागत सुधार निम्नलिखित हैं-
→ सूखा, बाढ़, चक्रवात, आग तथा बीमारी के लिए फसल बीमा के प्रावधान।
→ न्यूनतम सहायता मूल्य नीति।
→ कृषि निवेश और साधनों जैसे-उर्जा और उर्वरकों पर सहायिकी उपलब्ध करवाना।
→ किसान क्रेडिट कार्ड तथा व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना शुरू करना।

प्रश्न (iv) दिन-प्रतिदिन कृषि के अंतर्गत भूमि कम हो रही है| क्या आप इसके परिणामों की कल्पना कर सकते हैं?

उत्तर: दिन-प्रतिदिन बढ़ती आबादी के साथ कृषि के अंतर्गत भूमि के कम होने के कारण निम्नलिखित परिणाम हो सकते हैं-

→ बढ़ती जनसंख्या के लिए भोजन का अभाव।
→ खाद्यान्नों की कीमतों में वृद्धि।
→ बेरोजगारी तथा किसानों के आजीविका के साधनों का अभाव।
→ कृषि उद्योगों के लिए कच्चे माल की आपूर्ति में कमी।
→ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के प्रमुख अंग कृषि उत्पादों के निर्यात पर विपरीत प्रभाव।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।

प्रश्न (i) कृषि उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा किये गए उपाय सुझाइए।

उत्तर: कृषि उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित उपाय किये गए हैं-
→ स्वतंत्रता के पश्चात् देश में संस्थागत सुधार करने के लिए जोतों की चकबंदी, सहकारिता तथा जमींदारी आदि की समाप्ति करने की प्राथमिकता दी गयी।
→ प्रथम पंचवर्षीय योजना में भूमि सुधार मुख्य लक्ष्य था।
→ पैकेज टेक्नोलॉजी पर आधारित हरित क्रांति तथा श्वेत क्रांति जैसी कृषि सुधार के लिए कुछ रणनीतियाँ आरम्भ की गई थी।
→ न्यूनतम सहायता योजना, फसल बीमा के प्रावधान, कृषि निवेश तथा साधनों जैसे-उर्जा और उर्वरकों के लिए सहायिकी, ग्रामीण बैंक तथा सहकारी समितियों की स्थापना, किसान क्रेडिट कार्ड तथा व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना जैसी कुछ योजनाएँ हैं जो सरकार ने शुरू की हैं।

प्रश्न (ii) भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव पर टिप्पणी लिखें।

उत्तर : भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण का प्रभाव उपनिवेशकाल से ही दिखाई दिया। भारत से निर्यात किए जाने वाले प्रमुख वस्तुओं में कच्चा कपास तथा मसाले थे। 1917 में बिहार में हुए चंपारन आन्दोलन में किसानों ने अनाज की जगह नील की खेती करने के दबाव का विरोध किया था, जो कि ब्रिटेन के सूती वस्त्र उद्योग के लिए कच्चा माल था। इस प्रकार, वैश्वीकरण भारतीय कृषि के लिए वरदान और अभिशाप दोनों साबित हुआ।

उदारीकरण के बाद भारतीय किसानों को अन्य विकसित देशों को कृषि में अत्यधिक सहायिकी मिलने के कारण कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए तथा भारतीय कृषि को सक्षम और लाभदायक बनाने के लिए सीमांत और छोटे किसानों की स्थिति सुधरने पर जोर देने की जरूरत है, साथ ही किसानों को कार्बनिक कृषि का प्रयोग तथा शस्यावर्तन करने की जरूरत है।

प्रश्न (iii) चावल की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन करें।

उत्तर: चावल की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियाँ निम्नलिखित हैं -
→ यह एक खरीफ की फसल है जिसे उगाने के लिए उच्च तापमान (25⁰ सेल्सियस से ऊपर) और अधिक आर्द्रता (100 सेमी. से अधिक वर्षा) की आवश्यकता होती है।
→ चावल की खेती के लिए बाढ़ के मैदानों की जलोढ़ मिट्टी तथा डेल्टाई इलाका उपयुक्त माना जाता है।
→ इसकी खेती के लिए पर्याप्त वर्षा तथा कम वर्षा वाले क्षेत्र में अच्छी सिंचाई की आवश्यकता होती है|
→ इसकी खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में सस्ते और कुशल श्रम की जरूरत होती है।

 

क्रियाकलाप

ऊपर-नीचे और दायें-बायें चलते हुए वर्ग पहेली को सुलझाएँ और छिपे उत्तर ढूंढें।

नोट: पहेली के उत्तर अंग्रेज़ी शब्दों में हैं।

NCERT Solutions पाठ 4 - कृषि, कक्षा 10, सामाजिक विज्ञान - Class 10
(i) भारत की दो खाद्य फसलें।
(ii) यह भारत की ग्रीष्म फसल ऋतु है।
(iii) अरहर, मूँग, चना, उड़द, जैसी दालों से..... मिलता है।
(iv) यह एक मोटा अनाज है।
(v) भारत की दो महत्वपूर्ण पेय फसल हैं।
(vi) काली मिट्टी पर उगाई जाने वाली चार रेशेदार फसलों में से एक।
उत्तर

NCERT Solutions पाठ 4 - कृषि, कक्षा 10, सामाजिक विज्ञान - Class 10
(i) चावल और गेंहूँ
(ii) खरीफ
(iii) प्रोटीन
(iv) ज्वार
(v) कॉफ़ी और चाय
(vi) कपास

The document NCERT Solutions पाठ 4 - कृषि, कक्षा 10, सामाजिक विज्ञान - Class 10 is a part of Class 10 category.
All you need of Class 10 at this link: Class 10

FAQs on NCERT Solutions पाठ 4 - कृषि, कक्षा 10, सामाजिक विज्ञान - Class 10

1. कृषि क्या है और इसका महत्व क्या है?
उत्तर: कृषि एक प्रकार का खेती का क्षेत्र है जहां फसलों की उत्पादन और प्रबंधन की जाती है। यह खेती, वनस्पति उत्पादन, पशुपालन, मत्स्य पालन और अन्य संबंधित सक्रियताओं का समावेश करता है। कृषि मानव सभ्यता के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे भोजन की आपूर्ति होती है और लोगों को रोजगार की सुविधा मिलती है।
2. कृषि की विभिन्न तकनीकों के बारे में बताएं।
उत्तर: कृषि में कई तकनीकों का उपयोग किया जाता है, जैसे कि सीधी बुवाई, फसलों की सिंचाई, कीटनाशकों का उपयोग, उर्वरकों का उपयोग, खाद का उपयोग आदि। सीधी बुवाई में बीजों को मिट्टी में डालकर उन्हें उगाया जाता है, सिंचाई में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है, कीटनाशकों का उपयोग कीटों और कीटों से फसलों की सुरक्षा के लिए किया जाता है, उर्वरकों का उपयोग पौधों को पोषित करने के लिए किया जाता है और खाद पौधों को पोषित करने के लिए उपयोग की जाती है।
3. कृषि विज्ञान क्या है और इसका महत्व क्या है?
उत्तर: कृषि विज्ञान खेती में विज्ञान के अध्ययन को कहते हैं। इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य फसलों की उत्पादन और प्रबंधन को बेहतर और अधिक लाभदायक बनाना है। कृषि विज्ञान में विभिन्न तकनीकों, उर्वरकों, कीटनाशकों और अन्य गुणवत्ता मानकों के विकास का अध्ययन किया जाता है ताकि किसानों को उच्चतर उत्पादकता और आय मिल सके।
4. कृषि का पर्यावरण पर क्या प्रभाव होता है?
उत्तर: कृषि का पर्यावरण पर काफी प्रभाव होता है। खेती के लिए जल, मिट्टी, हवा और जैव विविधता महत्वपूर्ण होती है। कृषि के लिए जल की आपूर्ति और संरक्षण, मिट्टी की उपयोगिता और पोषण, हवा की गुणवत्ता और प्रदूषण संबंधी मुद्दे और जैव विविधता की रक्षा आवश्यक होती है। उच्चतर उत्पादकता के लिए खेती को पर्यावरणीय दृष्टिकोण से विचारशील बनाना आवश्यक है।
5. कृषि क्यों महत्वपूर्ण है और इसका सामाजिक आयोजन क्या है?
उत्तर: कृषि मानव सभ्यता के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे भोजन की आपूर्ति होती है और लोगों को रोजगार की सुविधा मिलती है। कृषि द्वारा उत्पन्न की जाने वाली फसलें बाजार में बेची जाती हैं और इससे किसानों को आय प्राप्त होती है। कृषि का सामाजिक आयोजन इसके प्रबंधन, विपणन, उत्पादन और संगठन के संबंध में विचारशीलता और योजना तैयार करने के माध्यम से होता है।
Download as PDF

Top Courses for Class 10

Related Searches

Sample Paper

,

NCERT Solutions पाठ 4 - कृषि

,

कक्षा 10

,

सामाजिक विज्ञान - Class 10

,

practice quizzes

,

NCERT Solutions पाठ 4 - कृषि

,

Objective type Questions

,

Free

,

Viva Questions

,

ppt

,

NCERT Solutions पाठ 4 - कृषि

,

कक्षा 10

,

past year papers

,

pdf

,

Exam

,

Extra Questions

,

सामाजिक विज्ञान - Class 10

,

shortcuts and tricks

,

MCQs

,

mock tests for examination

,

study material

,

Important questions

,

Summary

,

video lectures

,

Semester Notes

,

सामाजिक विज्ञान - Class 10

,

Previous Year Questions with Solutions

,

कक्षा 10

;