Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Class 6 All Subjects (Old NCERT)  >  Short & Long Questions Extra: वह चिड़ियाँ जो

Short & Long Questions Extra: वह चिड़ियाँ जो | Class 6 All Subjects (Old NCERT) PDF Download

अतिरिक्त प्रश्न और उत्तर

1. वह चिड़िया जो...
मुझे अन्न से बहुत प्यार है|

प्रश्न 1: चिड़िया रूचि से क्या खाती है?
उत्तर: चिड़िया रूचि से दूध भरे जुंडी के दाने खाती है|

प्रश्न 2: कवि ने चिड़िया को क्या कहा है और क्यों?
उत्तर: कवि ने चिड़िया को संतोषी कहा है क्योंकि थोड़े-से दानों में संतोष कर लेती है|

प्रश्न 3: चिड़िया के पंख कैसे हैं?
उत्तर: चिड़िया के पंख नीले हैं|

Short & Long Questions Extra: वह चिड़ियाँ जो | Class 6 All Subjects (Old NCERT) प्रश्न 4: चिड़िया को किससे प्यार है?
उत्तर: चिड़िया को अन्न से बहुत प्यार है|

2. वह चिड़िया जो...
मुझे विजन से बहुत प्यार है|

प्रश्न 1: चिड़िया किसके लिए गाती है?
उत्तर: चिड़िया बूढ़े वन बाबा के लिए गाती है|

प्रश्न 2: इन पंक्तियों में चिड़िया ने अपनी क्या विशेषता बताई है?
उत्तर:  इन पंक्तियों में चिड़िया ने बताया है कि वह मधुर स्वर में गाती है|

प्रश्न 3: चिड़िया को किससे प्यार है?
उत्तर: चिड़िया को विजन से प्यार है|

3. वह चिड़िया जो...
 मुझे नदी से बहुत प्यार है|

प्रश्न 1. 'जल का मोती' का प्रयोग यहाँ किसके लिए किया गया है?
उत्तर: 'जल का मोती' का प्रयोग यहाँ जल की बूँद के लिए किया गया है|

प्रश्न 2: चिड़िया जल का मोती कैसे लाती है?
उत्तर: चिड़िया जल का मोती चोंच में लाती है|

प्रश्न 3: चिड़िया को गर्वीली क्यों कहा गया है?
उत्तर: चिड़िया जल से भरी उफनती नदी के बीच से भी पानी की बूंदो को चोंच में भर कर ले आती है। यह साहसिक काम के कारण चिड़िया को गर्वीली कहा गया है|

आशय स्पष्ट कीजिए

(क) बूढ़े वन-बाबा की खातिर
 रस उँडेलकर गा लेती है

उत्तर: छोटी चिड़िया जंगल में घूम-घूम कर ऊँचे और मधुर स्वर में गाने गाती है| उसके सारे गीत अपने वन यानी अपने घर को समर्पित हैं जहाँ वह स्वछंदता से रहती है|

(ख) चढ़ी नदी का दिल टोटलकर
 जल का मोती ले जाती है

उत्तर: छोटी चिड़िया जल से भरी उफनती नदी के बीच से जल का मोती यानी पानी की बूंदों को अपने चोंच में भरकर लाती है और अपनी प्यास को शांत करती है|

प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. चिड़िया को खाने में क्या पसंद करती है?
उत्तर: चिड़िया खाने में दूध भरे ज्वार के दाने पसंद करती है|

प्रश्न 2: चिड़िया किसका दिल टोटलती है?
उत्तर: चिड़िया जल से भरी उफनती नदी का दिल टोटलती है|

प्रश्न 3. कविता में कैसी चिड़िया का वर्णन किया गया है?
उत्तर: कविता में छोटी नील पंखो वाली चिड़िया का वर्णन है जो संतोषी और साहसी है| उसे स्वछंदता से घूमना बहुत पसंद है|

प्रश्न 4. कविता में चिड़िया की क्या-क्या विशेषता बताई गई है?
उत्तर: नीले पंखो वाली छोटी चिड़िया संतोषी है जिसे अन्न से बहुत प्यार है| वह वन में घूमकर ऊँचे और मधुर स्वर में गाती है, उसे स्वछंदता पसंद है| वह उफनती नदी से पानी पीने जैसा साहसी कार्य भी करती है जिसके लिए उसे स्वयं पर गर्व है|

प्रश्न 5. इस कविता के माध्यम से कवि क्या सन्देश देना चाहता है?
उत्तर:  इस कविता के माध्यम से कवि यह सन्देश देना चाहता है कि हमें संतोषी स्वभाव का होना चाहिए, ज्यादा लालच नहीं करना चाहिए| अकेले में भी हमें ख़ुशी से रहना चाहिए| साथ ही कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारना चाहिए और उसका डट कर मुकाबला करना चाहिए।

The document Short & Long Questions Extra: वह चिड़ियाँ जो | Class 6 All Subjects (Old NCERT) is a part of the Class 6 Course Class 6 All Subjects (Old NCERT).
All you need of Class 6 at this link: Class 6
295 videos|1066 docs|204 tests

FAQs on Short & Long Questions Extra: वह चिड़ियाँ जो - Class 6 All Subjects (Old NCERT)

1. क्या चिड़ियाँ एक अहम भूमिका निभाती हैं?
उत्तर: हां, चिड़ियाँ प्राकृतिक पर्यावरण में एक अहम भूमिका निभाती हैं जो प्रजातियों के संतुलन को बनाए रखने में मदद करती हैं।
2. चिड़ियों का आहार क्या होता है?
उत्तर: चिड़ियाँ बीज, फल, कीट, छोटे पशु और अन्य प्राणियों को खाती हैं।
3. चिड़ियाँ किस प्रकार के घर बनाती हैं?
उत्तर: चिड़ियाँ घोंसलों, झोंपड़ियों, खोखलों और पेड़ों में घर बनाती हैं।
4. चिड़ियाँ किस प्रकार संगठित होती हैं?
उत्तर: चिड़ियाँ जाति या परिवार के साथ संगठित होती हैं और सामूहिक रूप से जीवन व्यतीत करती हैं।
5. क्या चिड़ियाँ मानव समुदाय के लिए महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर: हां, चिड़ियाँ पर्यावरण के संरक्षण और संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और मानव समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन हैं।
Related Searches

Short & Long Questions Extra: वह चिड़ियाँ जो | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

,

Exam

,

Extra Questions

,

shortcuts and tricks

,

ppt

,

Viva Questions

,

Free

,

study material

,

video lectures

,

Objective type Questions

,

pdf

,

MCQs

,

Important questions

,

Short & Long Questions Extra: वह चिड़ियाँ जो | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

,

Semester Notes

,

Sample Paper

,

practice quizzes

,

Short & Long Questions Extra: वह चिड़ियाँ जो | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

,

past year papers

,

Summary

,

Previous Year Questions with Solutions

,

mock tests for examination

;