Humanities/Arts Exam  >  Humanities/Arts Notes  >  Hindi Class 11  >  गज़ल - पठन सामग्री और सार

गज़ल - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts PDF Download

सारांश -: प्रस्तुत ग़ज़ल कवि दुष्यंत कुमार द्वारा रचित है जिसमें वर्तमान राजनीतिक और सामजिक व्यवस्था में जो कुछ चल रहा है उसे खारिज करने और विकल्प की तलाश को मान्यता देने की कोशिश की गई है|
कवि राजनीतिज्ञों द्वारा निर्मित सामाजिक व्यवस्था की वास्तविकता पर प्रकाश डालते हुए कहते हैं कि स्वतंत्र भारत का जो सपना उन्होंने देखा था वह पूरा ही नहीं हुआ| नेताओं ने प्रत्येक घर में खुशियों के दीये जलने के सपने दिखाए थे जबकि पूरा समाज ही इन सुख-सुविधाओं से वंचित है| जिन्होंने जनकल्याण का दायित्व लिया, वही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं| यहाँ के लोग कर्म पर नहीं, भाग्य पर विश्वास करते हैं| उन्हें जितना मिल जाए उसी में संतोष कर लेते हैं| ऐसे लोग अभावों में रहकर भी खुश हैं और किसी से शिकायत नहीं करते| संघर्ष और परिवर्तन की भावना उनके मन में कभी नहीं आती| इन्हीं लोगों के कारण कुशासकों को प्रोत्साहन मिलता है, जिसके कारण समाज में परिवर्तन की कल्पना भी नहीं की जा सकती| शोषित वर्ग इस बात से आश्वस्त हैं कि समाज में कभी परिवर्तन नहीं लाया जा सकता| वे पत्थर दिल बने नेताओं के शोषण में पूरी जिंदगी गुजारने के लिए तैयार है| कवि इन जैसे लोगों के मन में क्रांति की आग सुलगाना चाहते हैं ताकि ये अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के प्रति जागरूक हो सकें| शासक तो यही चाहते हैं कि उनके विरूद्ध कोई आवाज न उठाए| लेकिन कवि के जीवन का एकमात्र लक्ष्य है कि वे अपने सपनों के भारत के निर्माण के लिए ही जिएँ| वे ऐसे सुखी और समृद्ध भारत का निर्माण चाहते हैं जहाँ प्रत्येक के लिए न्याय और सभी के मन में जनकल्याण की भावना हो|

कवि परिचय-: दुष्यंत कुमार

जन्म - सन् 1933, राजपुर, नवादा गाँव (उ.प्र.) में| 

प्रमुख रचनाएँ- सूर्य का स्वागत, आवाजों के घेरे, साये में धूप, जलते हुए वन का वसंत (काव्य); एक कंठ विषपायी (गीति-नाट्य); छोटे-छोटे सवाल, आँगन में एक वृक्ष और दोहरी जिंदगी (उपन्यास)|

मृत्यु - सन् 1975 में हुई|

दुष्यंत कुमार का जन्म साहित्यिक जीवन इलाहाबाद में आरंभ हुआ| वहाँ की साहित्यिक संस्था ‘परिमल’ की गोष्ठियों में वे सक्रिय रूप से भाग लेते रहे और ‘नये पत्ते’ जैसे महत्वपूर्ण पत्र के साथ भी जुड़े रहे| आजीविका के लिए आकाशवाणी और बाद में मध्यप्रदेश के राजभाषा विभाग में काम किया| अल्पायु में ही उनका देहावसान हो गया, किंतु इस छोटे जीवन की साहित्यिक उपलब्धियाँ कुछ छोटी नहीं है| ग़ज़ल की विधा को हिंदी में प्रतिष्ठित करने का श्रेय अकेले दुष्यंत को ही जाता है| उनके कई शेर साहित्यिक एवं राजनीतिक जमावड़ों में लोकोक्तियों की तरह दुहराए जाते हैं| 


कठिन शब्दों के अर्थ -:

• मयस्सर- उपलब्ध

• दरख्त- पेड़

• मुतमइन- इतमीनान से, आश्वस्त

• बेकरार- बेचैन, आतुर

• निज़ाम- राज, शासन

• एहतियात- सावधानी

• बहर- छंद

The document गज़ल - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts is a part of the Humanities/Arts Course Hindi Class 11.
All you need of Humanities/Arts at this link: Humanities/Arts
27 videos|90 docs|24 tests

FAQs on गज़ल - पठन सामग्री और सार - Hindi Class 11 - Humanities/Arts

1. पठन सामग्री में कौन-कौन सी जानकारी शामिल होती है?
उत्तर. पठन सामग्री में विभिन्न कला और मानविकी विषयों के बारे में ज्ञान, संस्कृति, भाषा, इतिहास, दर्शन, साहित्य और नृत्य के विषयों पर विस्तृत जानकारी शामिल होती है।
2. गज़ल की परिभाषा क्या होती है?
उत्तर. गज़ल एक प्रकार की हिंदी कविता होती है जिसमें आठ शेर होते हैं और प्रत्येक शेर का आपस में कोई संबंध नहीं होता है। गज़लों में सामान्यतः प्रेम, श्रृंगार, यात्रा और विचार-विमर्श जैसे विषयों पर लिखा जाता है।
3. गज़ल की प्रमुखता क्या होती है?
उत्तर. गज़ल की प्रमुखता यह होती है कि इसमें एक अलग-थलग हिस्सा होता है जिसे "रदीफ" कहा जाता है। रदीफ गज़ल की पहली मिस्री होती है और इसे पूरी गज़ल में दोहराया जाता है। गज़ल की अन्य विशेषताएं हैं उसकी शेरों की आपसी प्रतिबद्धता और उनके अनुच्छेदों की वैयक्तिकता।
4. गज़ल किस पारंपरिक शैली से संबंधित है?
उत्तर. गज़ल पारंपरिक उर्दू और परसी कविता की एक प्रमुख शैली है। इसकी शुरुआत उर्दू के सूफी कवियों द्वारा की गई थी और यह प्रमुखतः १४वीं और १५वीं सदी में मशहूर हुई। उर्दू के बाद इसे हिंदी में भी आदर्शित किया गया और आधुनिक हिंदी गज़ल की उत्पत्ति हुई।
5. गज़लों का उद्देश्य क्या है?
उत्तर. गज़लों का मुख्य उद्देश्य रस, भावना और विचारों को सुंदरता के साथ व्यक्त करना है। इसके माध्यम से कवि अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं और अपने विचारों को अद्वितीय ढंग से व्यक्त करते हैं। गज़ल शायरी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे साहित्यिक संगोष्ठियों और काव्य समारोहों में भी शामिल किया जाता है।
Related Searches

study material

,

past year papers

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Viva Questions

,

गज़ल - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts

,

Extra Questions

,

Exam

,

गज़ल - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts

,

Important questions

,

Summary

,

video lectures

,

Sample Paper

,

ppt

,

Semester Notes

,

MCQs

,

mock tests for examination

,

Free

,

shortcuts and tricks

,

practice quizzes

,

pdf

,

गज़ल - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts

,

Objective type Questions

;