निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न. 1. कम्पनी बाग और तोप को विरासत मानकर क्यों सुरक्षित रखा गया ?
उत्तर: कम्पनी बाग और तोप-ये दोनों अंग्रेजों की विरासत हैं। इन दोनों का उपयोग भारतीय जनता के लिए किया गया। एक ओर ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने भारत की जनता को खुशहाल बनाने के लिए हर नगर में कम्पनी बाग बनवाए। इससे जनता प्रसन्न हुई। दूसरी ओर, कम्पनी ने जनता के विद्रोह को दबाने के लिए, उन्हें अपना गुलाम बनाने के लिए उन पर तोपें दगवाईं। ये दोनों विरासतें भारतीय जनता को सावधान करती हैं। ये कहती हैं कि विदेशी कम्पनियों द्वारा दिए गए आकर्षणों में न फँसो। एक दिन ये तुम्हें गुलाम बना डालेंगी। तुम्हें फिर से इनकी तोपों से दगना पड़ेगा।
प्रश्न. 2. इस कविता से ‘तोप’ के विषय में क्या जानकारी मिलती है ?
उत्तर: ‘तोप’ नामक इस कविता में हमें तोप के विषय में निम्नलिखित जानकारी मिलती है:
(i) तोप के इतिहास के विषय में, जो 1857 की है।
(ii) यह विरासत में प्राप्त हुई है, जिसको बड़ी सँभाल के साथ रखा गया है।
(iii) पर्यटकों को सुबह-शाम वह प्रतीक रूप में अपने कार्यों का बखान करती है।
(iv) समय बदलने पर तोप के ऊपर हो रहे परिवर्तनों का वर्णन किया गया है।
(v) बच्चों द्वारा तोप का उपयोग घुड़सवारी, चिड़ियों द्वारा बैठकर गप-शप करने, गौरेये द्वारा उसके अंदर शैतानी करते हुए प्रवेश करना।
प्रश्न. 3. ‘तोप’ कविता का प्रतिपाद्य/संदेश स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: प्रस्तुत कविता शस्त्र-शक्ति और बलपूर्वक दमन का विरोध करती है। इसमें बताया गया है कि तोपों, तलवारों से जनता की आवाज को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है, हमेशा के लिए नहीं। जनता का विद्रोह समय आने पर बड़ी-बड़ी तोपों का मुँह बन्द कर देता है, बड़े-बड़े अत्याचारियों को उखाड़ फेंकता है। तब ये तोप बच्चों के खिलौने बन जाती है और इनकी व्यर्थता का उपहास उड़ाया जाता है।
प्रश्न. 4. कविता के आधार पर ‘तोप’ के अतीत और वर्तमान पर प्रकाश डालिए।
उत्तर: कविता के आधार पर कम्पनी के अफसरों ने भारतीय क्रांतिकारियों को दबाने के लिए इस ‘तोप’ का प्रयोग किया था। इन तोपों ने न जाने कितने शूरवीरों को मार डाला था। उस युग में बेकसूर लोगों को मारने वाली यह तोप आज निरर्थक है। वर्तमान में चिड़ियाँ व गौरैयाँ इस तोप पर बैठकर बातें करती हैं, लड़के घुड़सवारी करते हैं। इससे पता चलता है कि अब उन्हें उस शक्तिशाली तोप का कोई डर नहीं रहा।
प्रश्न. 5. वीरेन डंगवाल द्वारा रचित ‘तोप’ कविता का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर: कम्पनी बाग में 1857 के स्वतन्त्रता संग्राम में काम आई एक तोप रखी है उसे विरासत की तरह सँभाल कर रखा जाता है। मानो वह सैलानियों को बताती है कि उसने कैसे-कैसे वीरों की धज्जियाँ उड़ाई थी। परन्तु आज उस तोप पर या तो छोटे बच्चे सवारी करते हैं या चिड़ियाँ गपशप करती हैं। कभी-कभी गौरेये उसके भीतर भी घुस जाते हैं। वे मानो बताते हैं कि तोप चाहे कितनी भी बड़ी हो उसे एक ना एक दिन चुप होना ही पड़ता है।
प्रश्न. 6. कम्पनी बाग में रखी तोप की क्या विशेषता है ? वह कब और क्यों चमकाई जाती है ?
उत्तर: कम्पनी बाग में रखी तोप सन् 1857 के स्वतन्त्रता आन्दोलन की निशानी है। यह विरासत में मिली निशानी है जो अंग्रेजों द्वारा दी गई है। यह तोप दो कारणों से चमकाई जाती है-पहला राष्ट्रीय पर्व स्वतन्त्रता दिवस (15 अगस्त) तथा गणतन्त्र दिवस (26 जनवरी)। दूसरा उसे जब विदेशी सैलानी देखेंगे तो रख-रखाव से खुश होंगे तथा उसकी कार्यशैली से परिचित होंगे।
प्रश्न. 7. ‘तोप’ कविता के आधार पर लिखिए कि विरासत में मिली चीजों का महत्त्व क्यों होता है ?
उत्तर: एक पुरानी तोप कम्पनी बाग के प्रवेश द्वारा पर रखी गई है जो सन् 1857 की तोप है। इस तोप की देखभाल सँभाल कर की जाती है। जिस प्रकार यह कम्पनी बाग ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा हमें विरासत में मिला है, वैसे ही यह तोप हमें विरासत में अंग्रेजों द्वारा दी गई है। यह वर्ष में दो बार चमकाई जाती है अर्थात् इसका प्रयोग दो बार ही किया जाता है। विरासत में मिली चीजों की सुरक्षा बड़ी सँभालकर इसलिए होती है, क्योंकि वह हमें अपने पूर्वजों से प्राप्त होती हैं, उनका अपना महत्त्व और इतिहास होता है।
प्रश्न. 8. कविता में तोप को दो बार चमकाने की बात की गई है ? ये दो अवसर कौन-से होंगे ?
उत्तर: कविता में तोप को दो बार चमकाने की बात की गई है। ये दो अवसर वर्तमान काल में-(1) स्वतन्त्रता दिवस (15 अगस्त), तथा (2) गणतन्त्र दिवस (26 जनवरी) हैं। पन्द्रह अगस्त को भारत स्वाधीन हुआ था। हमने अंग्रेजों को देश से बाहर निकाल दिया था तथा 26 जनवरी को देश में भारतीय संविधान लागू हुआ था। इन्हीं दोनों अवसरों पर तोप और कम्पनी बाग को चमकाया जाता है।
प्रश्न. 9. ‘प्रतीक’ और ‘धरोहर’ कितने प्रकार की होती हैं ? उनकी क्या उपयोगिता है ? ‘तोप’ कविता के आधार पर लिखिए।
उत्तर: ‘तोप’ कविता प्रतीकात्मक कविता है। इसमें तोप, चिड़ियाँ, बच्चे आदि प्रतीकों का प्रयोग किया गया है। किसी भी स्थिति का वर्णन करने के लिए उससे मिलते-जुलते प्रतीकों या धरोहर का प्रयोग किया जाता है जो प्रड्डति से सम्बन्धित होते हैं। हमारे पूर्वजों की, पूर्व अनुभवों की और पुरानी परम्पराओं व संस्कारों की धरोहर नई पीढ़ी को मिलती है जिससे नई पीढ़ी उनके बारे में जान सकती है उनके अनुभवों से कुछ सीख सकती है और उनकी बनाई श्रेष्ठ परंपराओं का पालन कर सकती है। इसीलिए इन्हें बचाकर रखना हमारा परम कर्तव्य है।
32 videos|436 docs|69 tests
|
1. तोप Class 10 में विभिन्न प्रकार के तोपों के बारे में कौन से बिंदु शामिल होने चाहिए? | ![]() |
2. तोप Class 10 के लिए सबसे आवश्यक तोपों के बारे में कौन से प्रकार शामिल होने चाहिए? | ![]() |
3. तोप Class 10 में तोप का इतिहास और महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में कौन सी जानकारी होनी चाहिए? | ![]() |
4. तोप Class 10 में तोप का उपयोग करने वाले देशों और सेनाओं की जानकारी कौन सी होनी चाहिए? | ![]() |
5. तोप Class 10 में तोप के विभिन्न प्रकार और उनकी विशेषताओं के बारे में कौन सी जानकारी होनी चाहिए? | ![]() |