Class 10 Exam  >  Class 10 Notes  >  Hindi Class 10  >  Long Question Answer: कर चले हम फ़िदा

Long Question Answer: कर चले हम फ़िदा | Hindi Class 10 PDF Download

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. ‘कर चले हम फ़िदा’ कविता में ‘साथियो’ सम्बोधन किन के लिए किया गया है और उनसे क्या अपेक्षा की गई है?
उत्तर: 
‘कर चले हम फ़िदा’ कविता में कवि ने चीन के युद्ध में सीमाओं पर लड़ने वाले सैनिकों द्वारा ‘साथियो’ शब्द भारत-वर्ष के देशवासियों (युवा पीढ़ी) के लिए सम्बोधन किया है और उनसे अपेक्षा की गई है कि वे तो संसार छोड़कर जा रहे है और अब देश की रक्षा का उत्तरदायित्व उन पर है। हिमालय देश का मुकुट है, इसलिए अपने सिर भले ही कट जाएँ, परंतु हिमालय का सिर नहीं झुकना चाहिए। मातृभूमि पर हँसते-हँसते न्योछावर हो जाएँ। संकट की घड़ी में अपने सुखों को, स्वार्थों को छोड़कर देशसेवा में समर्पित हो जाएँ।

प्रश्न 2. ‘कर चले हम फ़िदा’ कविता में किस प्रकार की मृत्यु को अच्छा कहा गया है और क्यों? इसमें कवि क्या संदेश देना चाहता है?
उत्तर: देश की रक्षा करते समय होने वाली मृत्यु को अच्छा कहा गया है।
देशभक्ति और बलिदान की भावना जगाने के लिए।
संदेश-देश के लिए समर्पण एवं बलिदान का।
(उपर्युक्त विस्तार अपेक्षित)
व्याख्यात्मक हल:
कविता में युद्ध भूमि में लड़ते समय सैनिक की देश की रक्षा करते समय होने वाली मृत्यु को अच्छा कहा गया है। इससे कवि यह संदेश देना चाहता है कि जब देश पर कोई विदेशी आक्रमणकारी चढ़ आया हो, तब हमें जी जान लगाकर देश की रक्षा करना चाहिए। युद्ध में चाहे कितने भी संकट आएँ, मौत सामने आ जाए, तो भी हमें बलिदान देने से पीछे नहीं हटना चाहिए। और हमारे अन्दर देश के लिए समर्पण और बलिदान की भावना होनी चाहिए।

प्रश्न 3. इस कविता का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए।
अथवा
‘कर चले हम फ़िदा’ कविता का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
युद्ध में अपने प्राणों का बलिदान करने वाला वीर सैनिक साथियों से देश की रक्षा का दायित्व उठाने का आह्वान करता है। सैनिक कहता है कि देश के लिए बलिदान का अवसर रोज-रोज नहीं आता अतः इसका सिलसिला चलते रहना चाहिए। देश की मर्यादा और सीमाओं के विरूद्ध उठने वाले दुश्मन के हर वार का मुँहतोड़ जवाब देना है, इसकी रक्षा करनी है।
व्याख्यात्मक हल:
भारतीय वीर सैनिकों में देश की सुरक्षा के लिए जोश भरना तथा देशवासियों के मन में देशभक्ति की भावना भरना इस कविता का उद्देश्य है। देश के लिए बलिदान होने वाला सैनिक अपने साथियों को बताता है कि उसने तथा उसके काफिले के अन्य सैनिकों ने भीषण कष्ट और संकट सहन करके भी शत्रुओं के साथ मुकाबला किया। वे लड़ते-लड़ते शहीद हो गए, मरते दम तक उन्होंने संघर्ष किया। वह अपने अन्य सैनिक साथियों को कहता है कि वे भी देश की धरती को दुल्हन मानकर उस पर फिदा हो जाएँ। वे इसकी सुरक्षा के लिए खून की नदी बहा दें। देश के लिए मरने का अवसर कभी-कभी आता है। अतः वे नए-नए काफ़िले सजाकर शत्रु के साथ संघर्ष करें। उनके होते कोई भी शत्रु देश की सीमाओं में प्रवेश न कर सके। वे शत्रु रूपी रावण के संहार के लिए राम और लक्ष्मण की भाँति संघर्ष करें।

प्रश्न 4. ‘कर चले हम फ़िदा’ कविता पाठक के मन को छू जाती है। आपके मत में इसके क्या कारण हो सकते हैं।
उत्तर:
 

  • देशभक्ति
  • सैनिकों का देश के लिए समर्पण और बलिदान
  • देश की रक्षा के लिए भावी सैनिक तैयार करने की भावना
  • संगीतात्मकता
  • ओजपूर्ण भाषा-शैली 

व्याख्यात्मक हल:
‘कर चले हम फ़िदा’ कविता पाठकों के मन को छू जाती है क्योंक इसकी विषयवस्तु देशभक्ति से ओतप्रोत है। कवि ने इस कविता के माध्यम से सैनिकों के देश के लिए समर्पण व बलिदान होने की भावना को प्रकट किया है। यह कविता देश की रक्षा के लिए भावी सैनिक तैयार करने की भावना उत्पन्न करती है। इसकी भाषा-शैली ओजपूर्ण है तथा इसमें संगीतात्मकता की प्रधानता है। क्योंकि यह गीत 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म हकीकत के लिए लिखा गया है।

प्रश्न 5. हमें आज़ादी का क्या मूल्य चुकाना पड़ा? ‘कर चले हम फ़िदा’ के आधार पर अपने विचार व्यक्त कीजिए। 
उत्तर: हमें आज़ादी प्राप्त करने के लिए अपने वीर सैनिकों को देश पर कुर्बान करना पड़ा। विदेशियों की चतुराई एवं चालाकी को न समझ पाने के कारण उनके धोखे को सहन करना पड़ा। अनेक बहनों ने अपने भाई तथा अनेक माताओं ने अपने लाल खोकर यह आज़ादी हासिल की, किन्तु इन सबसे हमने शत्रुओं की चतुराई एवं कपटता से सदैव सावधान रहने का पाठ पढ़ा।

प्रश्न 6. मानव जीवन में स्वतंत्रता का क्या महत्त्व है?
उत्तर: 
स्वतंत्रता प्रत्येक प्राणी का जन्मसिद्ध अधिकार है। मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षी भी गुलामी की बेड़ियाँ तोड़ कर स्वतंत्र रहना चाहते हैं। स्वतंत्रता व्यक्ति के अस्तित्व की पहचान है। पराधीन व्यक्ति को तो सपने में भी सुख की प्राप्ति नहीं होती है। स्वतंत्र हवा में साँस लेने के लिए हमारे देश के वीरों ने संघर्ष कर अपने प्राण अ£पत कर दिए। प्रत्येक व्यक्ति को जीते-जी अपनी स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए कुछ भी करने से हिचकिचाना नहीं चाहिए।

प्रश्न 7. गीत की भाषा तथा शब्द-योजना पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
गीत खड़ी बोली हिन्दी में लिखा गया है। गीत में अरबी और फ़ारसी के शब्दों का प्रयोग मिलता है। गीत में वीर रस की उत्पत्ति करने वाले सुंदर शब्दों का प्रयोग है। भाषा में ओजगुण सर्वत्र विद्यमान है। गीत की भाषा मुहावरेदार है। साधारण बोलचाल की भाषा अत्यंत सरल, सरस, प्रभावशाली एवं मार्मिक है।

The document Long Question Answer: कर चले हम फ़िदा | Hindi Class 10 is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10
32 videos|436 docs|69 tests

FAQs on Long Question Answer: कर चले हम फ़िदा - Hindi Class 10

1. कर चले हम फ़िदा Class 10 क्या है?
कर चले हम फ़िदा Class 10 एक हिंदी कविता है जो कक्षा 10 के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम में शामिल है। यह कविता विभाजन काल के समय के बारे में बताती है और छात्रों को राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझाती है।
2. कर चले हम फ़िदा Class 10 के प्रमुख विषय क्या हैं?
कर चले हम फ़िदा Class 10 के प्रमुख विषय विभाजन काल और राष्ट्रीय एकता हैं। यह कविता भारत के आजाद होने के समय के बारे में बताती है और विभाजन काल में राष्ट्रीय एकता के महत्व को दर्शाती है।
3. कर चले हम फ़िदा Class 10 में कौन-कौन से व्यक्तित्व मौजूद हैं?
कर चले हम फ़िदा Class 10 में देशभक्त और अलबेला द्विवेदी जैसे व्यक्तित्व मौजूद हैं। इन व्यक्तियों ने अपने देश के लिए अपना पूरा समर्पण किया था और उनकी शौर्यगाथाएं इस कविता में वर्णित की गई हैं।
4. कर चले हम फ़िदा Class 10 कविता की संरचना कैसी है?
कर चले हम फ़िदा Class 10 कविता की संरचना गीत के रूप में है। इसमें दोहे, पद, और गीत के रूप में व्याख्यान किए गए हैं। यह कविता एक गीत के रूप में कक्षा 10 के छात्रों के लिए लिखी गई है।
5. कर चले हम फ़िदा Class 10 कविता का मुख्य संदेश क्या है?
कर चले हम फ़िदा Class 10 कविता का मुख्य संदेश राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की महत्वपूर्णता है। यह कविता छात्रों को यह बताती है कि विभाजन काल में भी हमें एकता और देशभक्ति की आवश्यकता होती है और हमें अपने देश के लिए समर्पित रहना चाहिए।
Related Searches

Long Question Answer: कर चले हम फ़िदा | Hindi Class 10

,

Semester Notes

,

practice quizzes

,

Exam

,

Long Question Answer: कर चले हम फ़िदा | Hindi Class 10

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Long Question Answer: कर चले हम फ़िदा | Hindi Class 10

,

Sample Paper

,

shortcuts and tricks

,

mock tests for examination

,

Important questions

,

ppt

,

Summary

,

MCQs

,

Extra Questions

,

video lectures

,

study material

,

past year papers

,

pdf

,

Objective type Questions

,

Viva Questions

,

Free

;