Class 10 Exam  >  Class 10 Notes  >  Hindi Class 10  >  Short Question Answers: तताँरा-वामीरो कथा

Short Question Answers: तताँरा-वामीरो कथा | Hindi Class 10 PDF Download

अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. तताँरा वामीरो कहाँ की कथा है ?
उत्तर:
तताँरा वामीरो की कथा अण्डमान (अडंमान) निकोबार द्वीप समूह पर स्थित पासी-लपाती गाँव की कथा है।

प्रश्न 2. वामीरो अपना गाना क्यों भूल गई ?
उत्तर: 
वामीरो अपना गाना इसलिए भूल गई क्योंकि उसे एक अजनबी युवक ने गाना-गाते समय देख लिया था और वह लहरों के कारण भीग गई थी।

प्रश्न 3. तताँरा ने वामीरो से क्या याचना की ?
उत्तर:
तताँरा ने वामीरो से यह याचना की वाह “तुम्हारा कितना सुन्दर नाम है, कल भी आओगी न यहाँ ?”

प्रश्न 4. तताँरा और वामीरो के गाँव की क्या रीति थी ?
उत्तर: 
तताँरा और वामीरो के गाँव की यह रीति थी कि विवाह सम्बन्ध के लिए युवक-युवती दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था।

प्रश्न 5. क्रोध में तताँरा ने क्या किया ?
उत्तर:
क्रोध में तताँरा ने अपनी जादुई लकड़ी की तलवार जमीन में घोंपना शुरू किया।

प्रश्न 6. धरती फाड़कर उसमें तताँरा के समा जाने के बाद वामीरो की दशा कैसी हो गई?
उत्तर:
(क) वह पागल हो उठी, (ख) उसने खाना-पीना छोड़ दिया।
व्याख्यात्मक हल:
धरती फाड़कर उसमें तताँरा के समा जाने के बाद वामीरो की दशा पागलों जैसी हो गई और उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया।

प्रश्न 7. तताँरा-वामीरो की मृत्यु को त्यागमयी क्यों कहा गया है?
उत्तर:
क्योंकि उन्होंने प्रेम के लिए अपने प्राण-न्यौछावर कर दिए थे। उनका प्रेम सच्चा और गहरा था।
व्याख्यात्मक हल:
तताँरा-वामीरो की मृत्यु को त्यागमयी इसलिए कहा गया है क्योंकि उन्होंने सच्चे और गहरे प्रेम के लिए अपने प्राण-न्यौछावर कर दिए थे।

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. निकोबार द्वीप समूह के विभक्त होने के बारे में निकोबारियों का क्या विश्वास है ?
उत्तर: 
निकोबार द्वीप समूह के विभक्त होने के बारे में निकोबारियों का यह विश्वास है कि प्राचीन काल में ये दोनों द्वीप एक ही थे। इनके विभक्त होने की एक लोक कथा है जो आज भी दोहराई जाती है।

प्रश्न 2. तताँरा की तलवार के बारे में लोगों का क्या मत था ?
उत्तर: 
तताँरा की तलवार के बारे में लोगों का यह मत था कि, “वह तलवार लकड़ी की होने पर भी उस तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति थी। तताँरा अपनी तलवार को कभी अलग न होने देता। उसका दूसरों के सामने उपयोग भी नहीं करता। उसके चर्चित साहसिक कारनामों के कारण लोग-बाग तलवार में अद्भुत शक्ति का होना मानते थे। तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।”

प्रश्न 3. निकोबार के लोग तताँरा को क्यों पसन्द करते थे ?
अथवा
तताँरा में ऐसी कौन-सी विशेषताएँ थीं, जिसके कारण निकोबारी उसे पसन्द करते थे ?
उत्तर: 
निकोबार के लोग तताँरा को इसलिए पसंद करते थे, क्योंकि वह सुन्दर, शक्तिशाली, नेक, मददगार व्यक्ति था। सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता था। वह अपने गाँव वालों की ही नहीं अपितु सम्पूर्ण द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था। उसके इस त्याग की वजह से वह चर्चित था और आदर का पात्र था और लोग उसे पसन्द करते थे।

प्रश्न 4. वामीरो ने तताँरा को बेरुखी से क्या जवाब दिया ?
उत्तर:
वामीरो ने तताँरा को बेरुखी से यह जवाब दिया “पहले बताओ। तुम कौन हो, इस तरह मुझे घूरने और इस असंगत प्रश्न का कारण ? अपने गाँव के अलावा किसी और गाँव के युवक के प्रश्नों का उत्तर देने को मैं बाध्य नहीं। यह तुम भी जानते हो।”

प्रश्न 5. वामीरो और तताँरा परस्पर मिलने पर निःशब्द क्यों रह गए ?
उत्तर:
वामीरो और तताँरा का प्रेम बहुत गहरा था, इसलिए अकथनीय था। उनके पास कोई ऐसा शब्द नहीं था जिससे वे अपने मन के भावों को प्रकट कर पाते। अतः वे मन की तरंगों को अपने भीतर आने-जाने की आज्ञा देते रहे। उनके दिलों ने ही एक-दूसरे को प्रेम की सच्चाई का विश्वास दिलाया।

प्रश्न 6. वामीरो कैसी युवती थी ? उसके कौन-कौन से गुण पाठक का मन मोह लेते हैं ?
उत्तर: 
वामीरो पाशा द्वीप की एक सुन्दर नवयुवती थी। उसकी गायन शैली, अपने रीति-रिवाजों के सम्मान करने की भावना, तताँरा के प्रति उसका अगाध प्रेम आदि ऐसे गुण हैं जो पाठक का मन मोह लेते हैं।
प्रश्न 7. ‘तताँरा वामीरो कथा’ का संदेश स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
प्रस्तुत कहानी एक लोक-गाथा है। इसमें यह संदेश दिया गया है कि प्रेम को किसी बंधन तथा सीमाओं में बाँधना उचित नहीं है। यदि कोई गाँव, प्रदेश का क्षेत्र प्रेम को पनपने के लिए खुला अवसर नहीं देता तो इससे सर्वनाश होता है। धरती में भेदभाव बढ़ते हैं। पहले से बँटी हुई धरती और अधिक बँटती है। इससे मानवता का क्षय होता है। भावनाएँ एक होने की बजाय खंडित होती हैं। अतः गाँव, प्रदेश या अन्य संकीर्ण नियमों को तोड़कर हमें उदारता के साथ सबको अपनाना चाहिए।

प्रश्न 8. तताँरा-वामीरो कथा एक सच्ची प्रेम-गाथा है”-सिद्ध कीजिए।
उत्तर: 
तताँरा वामीरो के मधुर गीत को सुनकर उस पर मुग्ध होता है। वामीरो की मधुर लय तताँरा के हृदय को वश में कर लेती है। वह वामीरो को चाहने लगता है। उसे वामीरो की धन-संपत्ति या मान-मर्यादा नहीं चाहिए। वह बस वामीरो का निश्छल हृदय चाहता है। इसीलिए वह उसे सामने पाकर निःशब्द निहारता रहता है। उसे वासना-पूर्ति का साधन भी नहीं बनाता। अतः हम कह सकते हैं कि यह सच्ची प्रेम-गाथा है।

The document Short Question Answers: तताँरा-वामीरो कथा | Hindi Class 10 is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10
32 videos|331 docs|69 tests

FAQs on Short Question Answers: तताँरा-वामीरो कथा - Hindi Class 10

1. तताँरा-वामीरो कथा Class 10 क्या है?
उत्तर: तताँरा-वामीरो कथा Class 10 एक कक्षा 10 की पाठ्यपुस्तक है जो कि भारतीय साहित्य में एक मशहूर कथा है। यह कथा एक अपराधी संत तताँराम की जीवनी के बारे में है जिसने अपराधियों को धर्मात्मा बनाने का प्रयास किया।
2. तताँरा-वामीरो कथा का विषय क्या है?
उत्तर: तताँरा-वामीरो कथा का विषय एक अपराधी संत तताँराम की जीवनी है। इस कथा में बताया गया है कि कैसे तताँराम ने अपराधियों को धर्मात्मा बनाने का प्रयास किया और उन्हें सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
3. तताँरा-वामीरो कथा Class 10 की भाषा क्या है?
उत्तर: तताँरा-वामीरो कथा Class 10 की भाषा हिंदी है। यह कथा हिंदी भाषा में लिखी गई है और इसे हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए तैयार किया गया है।
4. तताँरा-वामीरो कथा Class 10 कौन-कौन से मुख्य पाठ हैं?
उत्तर: तताँरा-वामीरो कथा Class 10 में कई मुख्य पाठ हैं, जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं। 1. तताँरा की जीवनी 2. तताँरा का दरबार 3. अपराधियों की निगाह में 4. तताँरा और वामियों का दरबार 5. तताँरा का कर्मयोग
5. तताँरा-वामीरो कथा Class 10 क्या दिखाती है?
उत्तर: तताँरा-वामीरो कथा Class 10 एक अपराधी संत तताँराम की जीवनी दिखाती है जो कि उनके अपराधियों को धर्मात्मा बनाने का प्रयास करते हुए उन्हें सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इस कथा में तताँराम के न्यायिक और धार्मिक कार्यों का वर्णन किया गया है जो छात्रों को नैतिक मूल्यों के बारे में सोचने पर उकसाता है।
Related Searches

Short Question Answers: तताँरा-वामीरो कथा | Hindi Class 10

,

mock tests for examination

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Summary

,

ppt

,

pdf

,

Sample Paper

,

Free

,

practice quizzes

,

past year papers

,

Semester Notes

,

shortcuts and tricks

,

MCQs

,

Important questions

,

Short Question Answers: तताँरा-वामीरो कथा | Hindi Class 10

,

video lectures

,

Objective type Questions

,

Extra Questions

,

Viva Questions

,

Short Question Answers: तताँरा-वामीरो कथा | Hindi Class 10

,

study material

,

Exam

;