Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  Important Questions: तनाव

Important Questions: तनाव | Hindi Class 8 PDF Download

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1: मित्र शक्तियों में कौन-कौन से बड़े देश थे?
उत्तर:
मित्र शक्तियों में ब्रिटेन, फ्रांस, सोवियत संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका इस समूह के बड़े देश थे।

प्रश्न 2: काँग्रेस के सभापति कौन थे?
उत्तर: काँग्रेस के सभापति ‘मौलाना अबुल कलाम आजाद’ थे।

प्रश्न 3: कहाँ और कब भारतीय काँग्रेस ने खुली सभा में भारत छोड़ो प्रस्ताव का विचार किया?
उत्तर:
मुम्बई में 7 और 8 अगस्त को अखिल भारतीय काँग्रेस ने खुली सभा में ‘‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’’ पर विचार किया।

प्रश्न 4: नेहरू जी अहमदनगर किले में कैसे आए?
उत्तर: 
9 अगस्त, 1942 को सुबह-सुबह मुम्बई में अनेक स्थानों पर बहुत-सी गिरफ्तारियाँ हुईं और इस तरह नेहरू जी अहमदनगर के किले में आए।

प्रश्न 5: ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव रखने का कारण स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव रखने का यह कारण था कि भारतीय अंग्रेजों के अत्याचारों से पीड़ित थे। भारतीय जनता में अंग्रेजों के विरूद्ध आक्रोश था। इस प्रस्ताव में जनता से यह अपील की गई थी कि अब अंग्रेजों को भारत छोड़ देना चाहिए। इसमें पुरुषों ने ही नहीं, बल्कि स्त्रियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

प्रश्न 6: कांग्रेस-सभापति और गाँधीजी ने प्रस्ताव के बार में क्या निर्णय लिया?
उत्तर:
उस समय कंग्रेस के सभापति मौलाना अबुल कलाम आजाद थे। उन्होंने और गाँधीजी ने एकमत होकर यह निर्णय लिया कि उनका अगला कदम ब्रिटिश सरकार के प्रतिनिधि वायसराय से मुलाकात करना और खास संयुक्त राष्ट्रों के मुख्याधिकारियों से एक सम्मानपूर्ण समझौते के लिए अपील करना है और अब जन-आंदोलन भी होकर ही रहेगा।

प्रश्न 7: कांग्रेस कमेटी ने ब्रिटेन और संयुक्त राष्ट्र से क्या अपील की?
उत्तर:
कांग्रेस कमेटी ने संसार के सभी गुलाम देशों की आजादी के लिए ब्रिटेन और संयुक्त राष्ट्र से अपील की और गाँधीजी के नेतृत्व में अहिंसात्मक ढंग से एक जन-आंदोलन शुरू करने की स्वीकृति देना तय कर लिया गया। इसमें यह भी कहा गया कि कमेटी कांग्रेस के लिए शक्ति नहीं प्राप्त करना चाहती, लेकिन अब जो ताकत आएगी, वह भारत की सारी जनता की होगी।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1: सन् 1942 के शुरुआती महीनों में तनाव का माहौल क्यों बना हुआ था?
उत्तर:
सन् 1942 के आस-पास द्वितीय विश्वयुद्ध का समय था। इस समय तनाव का वातावरण इसलिए था क्योंकि यह डर था, कि भारत के शहरों पर हवाई हमले न हो जाएँ तथा इससे भारत-इंग्लैंड के सम्बन्ध में दूरी न बढ़ जाए।

प्रश्न 2: ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव का क्या परिणाम निकला?
उत्तर:
‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव 8 अगस्त, 1942 को पारित हुआ। जनता का प्रदर्शन शुरू होते ही सरकार ने मुम्बई तथा देश के अन्य भागों में गिरफ्तारियाँ शुरू कर दीं। नेहरू जी तथा उनके साथियों को अहमदनगर किले में कैद कर दिया।

प्रश्न 3: ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव पर कब विचार किया गया? इसका उद्देश्य क्या था?
उत्तर: 
7 और 8 अगस्त, 1942 को बंबई (मुंबई) में ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव पर विचार किया गया। यह प्रस्ताव पूर्णरूप से ब्रिटिश सरकार के विरूद्ध था। इस प्रस्ताव का उद्देश्य अंतरिम सरकार बनाने का निवेदन करना था जिसमें एक ऐसी सरकार हो जिसमें भारत के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो। इसमें मित्र शक्तियों के सहयोग से भारत की सुरक्षा और अहिंसक शक्तियों के साथ बाहरी हमले को रोकने का भी प्रस्ताव सम्मिलित था, जिससे कि भारत के जान-माल की सुरक्षा हो सके।

मूल्यपरक प्रश्न
प्रश्न 1: भारत में किस समय अत्यधिक तनाव था? यह तनाव क्यों था? आप तनाव से कब ग्रसित होते हैं और क्यों? अपने विचार लिखिए।
उत्तर: भारत में अत्यधिक तनाव का समय वर्ष 1942 की शुरूआत का समय था। यह तनाव इसलिए था, क्योंकि वास्तव में यह समय द्वितीय विश्वयुद्ध का था और भारत के शहरों पर भी हवाई हमले होने की संभावना पैदा हो गई थी और दूसरा तनाव इस बात को लेकर था कि अब भारत और इंगलैंड के आपसी संबंध कैसे होंगे? और जिन देशों में युद्ध जोरों पर था, वहाँ क्या होगा?
हाँ, मैं भी जीवन में उस समय तनावग्रस्त रहता हूँ, जब मेरी परीक्षाएँ समीप होती हैं, हालँकि मैं निरंतर पढ़ाई करता रहता हूँ, लेकिन फिर भी परीक्षा परिणाम के बारे में चिंता होना स्वाभाविक ही है कि परीक्षा परिणाम कैसा होगा? परीक्षा समाप्त होने के उपरांत परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात् ही इस तनाव से पूर्ण मुक्ति मिलती है।

The document Important Questions: तनाव | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
54 videos|354 docs|47 tests

FAQs on Important Questions: तनाव - Hindi Class 8

1. तनाव क्या है?
उत्तर: तनाव एक मानसिक और शारीरिक प्रतिक्रिया है जो हमारे शरीर और मस्तिष्क को दबाव और चिंता में लेती है। यह आमतौर पर जटिल या स्ट्रेसफुल स्थितियों का प्रतिक्रियात्मक परिणाम होता है और अनुकूलन में परिवर्तन कर सकता है।
2. तनाव के कारण क्या होते हैं?
उत्तर: तनाव के कारण विभिन्न हो सकते हैं, जैसे कि कार्य दबाव, परिवारिक मुद्दों, वित्तीय समस्याएं, सामाजिक दबाव, पढ़ाई या करियर के लिए दबाव, या शारीरिक समस्याएं। किसी भी तरह की चिंता, भय, असुरक्षा अनुभव, बेहतर नहीं होने की आवश्यकता, या अनयन्त्रित परिस्थितियों के लिए तैयार होना तनाव के कारण हो सकता हैं।
3. तनाव के लक्षण क्या हो सकते हैं?
उत्तर: तनाव के लक्षण शामिल हो सकते हैं तनाव कमजोरी, थकान, नींद की कमी, चिंता या घबराहट, निराशा, तनाव या गुस्सा में बढ़ोतरी, नियंत्रण की कमी, इरेगुलर खानपान, दर्द या अपारधिक ग्रहण की अनुभूति, मस्तिष्क में उत्पीड़न की अनुभूति, और तनाव के कारण बार-बार बीमार होना शामिल हो सकते हैं।
4. तनाव से कैसे निपटें?
उत्तर: तनाव से निपटने के लिए कई तरीके हैं। कुछ प्रमुख तरीके समायोजन, ध्यान, योग, व्यायाम, स्वस्थ खानपान, नींद पूरी करना, सामाजिक समर्थन प्राप्त करना, अपनी सीमाओं को स्वीकार करना, और सक्रिय रूप से समय बिताना शामिल हो सकते हैं। यदि तनाव बहुत बढ़ जाता है, तो मनोवैज्ञानिक सहायता भी एक विकल्प हो सकता है।
5. तनाव के कारण स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है?
उत्तर: तनाव अधिक मात्रा में और लंबे समय तक रहने पर स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। यह मस्तिष्क, हृदय, पाचन तंत्र, इम्यून सिस्टम, नींद, और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। तनाव के कारण शारीरिक समस्याएं जैसे बढ़ता हुआ रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, दिल की बीमारी, और मस्तिष्क संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
Related Searches

past year papers

,

MCQs

,

pdf

,

ppt

,

Objective type Questions

,

mock tests for examination

,

Important questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Exam

,

Important Questions: तनाव | Hindi Class 8

,

Important Questions: तनाव | Hindi Class 8

,

Extra Questions

,

Important Questions: तनाव | Hindi Class 8

,

Semester Notes

,

video lectures

,

Free

,

practice quizzes

,

study material

,

Summary

,

Viva Questions

,

Sample Paper

,

shortcuts and tricks

;