Humanities/Arts Exam  >  Humanities/Arts Notes  >  Hindi Class 12  >  Important Question & Answers - उमाशंकर जोशी

उमाशंकर जोशी Important Question & Answers | Hindi Class 12 - Humanities/Arts PDF Download

(i) निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
छोटा मेरा खेत चैकाना
कागज का एक पन्ना
कोई अंधड़ कहीं से आया
क्षण का बीज वहाँ बोया गया।
कल्पना के रसायनों को पी
बीज गल गया निःशेष;
शब्द के अंकूर फूटे
पल्लव पुष्पों से नमित हुआ विशेष। 

प्रश्न 1. (क) कवि खेत किसे मानता है और क्यों?
(ख) ‘अंधर’ से क्या अभिप्राय है? स्पष्ट कीजिए।
(ग) ‘शब्द के अंकुर फूटे’ में निहित भाव को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर ;(क)
 

  • कवि कागज के पन्ने को खेत मानता है। 
  • जिस प्रकार खेत में बीज बोकर अन्न उपजाया जाता है उसी प्रकार हृदय में उमड़ी भावनाओं को कागज पर व्यक्त किया जाता है।

(ख) 

  • भावनाओं की आँधी। 
  • विचारों की उथल-पुथल। 

(ग) 

  • शब्दों में भावाभिव्यक्ति का विकास होना। 
  • रचनाशील होना।
  • सांसारिक और व्यावहारिक अनुभव से रचना करना।

(ii) निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 
झूमने लगे फल,
रस अलौकिक
अमृत धाराएँ फूटतीं
रोपाई क्षण की,
कटाई अनंतता की
लुटते रहने से जरा भी कम नहीं होती।
रस का अक्षय पात्र सदा का
छोटा मेरा खेत चैकोना। 

प्रश्न ; (क) ‘रस अलौकिक अमृत धाराएँ फूटती’ कब, कहाँ और क्यों फूटती हैं?
(ख) ‘लुटते रहने से भी’ क्या कम नहीं होता और क्यों?
(ग) कवि इन पंक्तियों में खेत से किसकी तुलना कर रहा है?
उत्तर ; 
(क) (i) फलों से रस की व मिठास की अनेक धाराएँ फूटती हैं।
(ii) फलों के पेड़ की डाल पर पक जाने पर, फलों को काटने पर इसकी धाराएँ पूळटती हैं।
(ख) अनंतकाल तक साहित्य का आनंद लूटने पर भी उसमें कमी नहीं आती क्योंकि सभी अपने-अपने पठन में रस का अनुभव करते हैं।
(ग) कवि खेत की तुलना कागज के उस पन्ने से कर रहा है जिस पर कवि ने अपनी रचना लेखनीबद्ध की है। इसी में विचार या भाव का बीज बोया जाता है। 

(iii) निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
छोटा मेरा.............................चैकोना!
प्रश्न 1 . कविता तथा कवि का नाम लिखिए।
उत्तर-
कवि- उमाशंकर जोशी’।
कविता- छोटा मेरा खेत। 

प्रश्न 2 . कवि ने कागज के एक पन्ने को चैकोना खेत क्यों कहा है? दो कारण लिखिए।
उत्तर: 
कवि ने कागज के पन्ने को चैकोना खेत इसलिए कहा है क्योंकि-
(i) कवि अपने को किसान मानता है। जैसे किसान चैकोने खेत में कृषि कार्य करता है वैसे ही कवि चैकोर पन्ने पर कविता की रचना करता है।
(ii) किसान खेत में आँधी आने पर बीज बोता है वैसे ही कवि भावों की आँधी आने पर कविता रूपी बीज बोता है अर्थात् चैकोर पन्ने पर कविता की रचना करता है।

प्रश्न 3. कागज पर और खेत में बोए जाने वाले बीज का भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
किसान खेत में बीज बोता है, पानी देता है, तब फसल पैदा होती है इस प्रकार कृषि कार्य करता है, कवि का खेत चैकोना पन्ना है जिसमे वह भावों के बीज बोता है, कल्पना का खाद पानी देता है तब शब्दों के अंकुर फूटते हैं और कविता की रचना साकार होती है। 

प्रश्न 4. फलों की यह रसधारा अनंत काल तक अनंत लोगों के उपयोग में आकार में भी कम क्यों नहीं होती?
उत्तर:
कविता के अनुसार फलों की रसधारा अनंत काल तक अनंत लोगों के उपयोग में आकर कम नहीं होती क्योंकि कविता की रचना क्षणभर की है, परन्तु इसका आनंद युगों तक उठाया जाता है, जबकि फसल की कटाई उसका अंत है, कविता अनेक हाथों में जाती है वह लुटते रहने से भी कम नही होती। वह अक्षय पात्र के समान है। वह यूगो तक रस देती है। 

प्रश्न 5. कवि का खेत कौन-सा है? उस पर आँधी का क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
कवि को कागज का चैकोर पन्ना एक खेत की तरह दिर्खाइ  देता है। जब आँधी आती है तो बीज बोया जाता है। इसी प्रकार भावों की आँधी आने पर कविता रूपी बीज बोया जाता है। 

प्रश्न 6. कविता की रचना कैसे होती है? 
उत्तर: कविता का संबंध भावों से है। कवि कहता है कि कल्पना रूपी रसायन इस कागज रूपी खेत मे बीज रूप मे पूरी तरह समा गया है। इस तरीके से शब्द रूपी अंकुर फूटने लगे अर्थात् कविता की पंक्तियाँ कागज पर उतरने लगीं। फिर इन अंकुरों पर भावना रूपी फूल खिलने लगे। कवि का मन प्रसन्नता से भर गया। 

प्रश्न 7. कवि ने अपनी तुलना किससे की है और क्यों?
उत्तर:
कवि ने स्व्यं को किसान के समान माना है। किसान खेत में बीज बोकर, पानी तथा खाद देकर फसल उगाता है। कविता की रचना भी फसल उगाने के समान श्रम साध्य कार्य है। 

प्रश्न 8. रचनाकार और रचना के संदर्भ में पहली पंक्तियों का क्या आशय है?
अथवा
कविता रूपी फसल तैयार होने पर क्या होता है?
उत्तर:
आशय- जब कवि के हृदय में पलने वाला भाव पककर कवितारूपी फल के रूप में झूमने लगता है तो उसमें से अद्भुत-अलौकिक रस झरने लगता है। आनंद की अमृत जैसी धाराएँ फूटने लगती हैं। सचमुच किसी भाव का आरोपण एक विशष् क्षण में अपने-आप दिव्य-प्ररेणा से हो जाया करता हैं।

प्रश्न 9. कविता तथा फसल में क्या अंतर है?
उत्तर:
कविता की रचना क्षणभर की है, परंतु इसका आनंद युगों तक उठाया जायेगा, जबकि फसल की कर्टाइ  उसका अंत है। कवि कहता है कि मेरे खेत रूपी रस का कविता रूपी पात्र छोटा है,  परंतु यह कभी खत्म नही होता, यह हमेशा लोगो को प्रसन्न करता रहता है। 

प्रश्न 10. भाव स्पष्ट कीजिए-‘रोपाई क्षण की, कटाई अनंतता की।’
उत्तर:
भाव-कविता किसी भावनामय क्षण में लिखी जाती है किन्तु वह अनंतकाल तक पाठको को आनंद से सराबोर करती रहती हैं। 

प्रश्न 11. ‘लुटते रहने से जरा भी नहीं कम होती’ - पंक्ति को साहित्यिक रचना के संदर्भ में समझाइए।
उत्तर:
कविता की फसल ऐसी अनंत है कि उसे जितना भी लुटाओ, वह खाली नही होती। वह युगों-युगों तक रस देती रहती है।

The document उमाशंकर जोशी Important Question & Answers | Hindi Class 12 - Humanities/Arts is a part of the Humanities/Arts Course Hindi Class 12.
All you need of Humanities/Arts at this link: Humanities/Arts
88 videos|166 docs|36 tests

FAQs on उमाशंकर जोशी Important Question & Answers - Hindi Class 12 - Humanities/Arts

1. कला विषय में कौनसी कवियों की रचनाएं परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं?
उत्तर. कला परीक्षाओं में निम्नलिखित कवियों की रचनाएं महत्वपूर्ण हो सकती हैं: 1. सूरदास: सूरदास भक्ति काव्य के लिए प्रसिद्ध हुए हैं। उनकी रचनाएं में गोपी-प्रेम, कृष्ण-भक्ति और धार्मिक तत्त्वों का विवरण होता है। 2. तुलसीदास: तुलसीदास रामचरितमानस के लेखक हैं। उनकी रचनाएं राम-भक्ति, जीवन-दर्शन और धार्मिक उपदेशों पर आधारित हैं। 3. कालिदास: कालिदास संस्कृत साहित्य के मशहूर लेखक हैं। उनकी रचनाएं मेघदूत, कुमारसम्भव, अभिज्ञानशाकुन्तलम् आदि कविताएं हैं। 4. रवींद्रनाथ टैगोर: रवींद्रनाथ टैगोर ने नॉबेल पुरस्कार जीता है और उनकी रचनाएं उच्च साहित्यिकता के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी रचनाएं विभिन्न भाषाओं में हैं और उनकी कविताएं, कहानियाँ और नाटकों में विचारशीलता और समाजिक उद्देश्य होते हैं। 5. महादेवी वर्मा: महादेवी वर्मा हिंदी साहित्य की मशहूर कवित्री हैं। उनकी कविताएं लौह पुरुष, यह आँधी आएगी, निर्मला आदि काव्यों में छिपी महिला सशक्तिकरण और समाजिक मुद्दों पर विचार करती हैं।
2. कला क्षेत्र में कौनसे ग्रंथ परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं?
उत्तर. कला परीक्षाओं में निम्नलिखित ग्रंथों का अध्ययन महत्वपूर्ण हो सकता है: 1. अर्थशास्त्र: एक विशाल ग्रंथ, अर्थशास्त्र आर्थिक विज्ञान के बारे में विस्तृत ज्ञान प्रदान करता है। इसमें विभिन्न अर्थशास्त्रीय सिद्धांतों, नीतियों और आधारभूत अर्थशास्त्रीय प्रणालियों का वर्णन होता है। 2. चित्रकला एवं नाट्यकला: यह ग्रंथ कला क्षेत्र की चित्रकला और नाट्यकला के प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत ज्ञान प्रदान करता है। इसमें चित्रकला के विभिन्न आयाम, रंग-संगठन, आदि विषयों का वर्णन होता है। 3. संगीत शास्त्र: यह ग्रंथ संगीत के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसमें संगीत की वाद्यत्व, गायन, ताल, राग, आदि संगीत शास्त्रीय मुद्दों का वर्णन होता है। 4. भारतीय शिल्पकला: यह ग्रंथ भारतीय शिल्पकला के बारे में ज्ञान प्रदान करता है। इसमें मूर्तिकला, वास्तुकला, चित्रकला, आदि भारतीय शिल्पकला के विभिन्न पहलुओं का वर्णन होता है। 5. नाटक एवं संगीत नाटक: यह ग्रंथ नाटक और संगीत नाटक के प्रमुख विषयों पर विस्तृत ज्ञान प्रदान करता है। इसमें नाटकीय रचनाएं, नाटकीय तत्व, नृत्य, मुद्रायें, आदि का वर
Related Searches

उमाशंकर जोशी Important Question & Answers | Hindi Class 12 - Humanities/Arts

,

Sample Paper

,

study material

,

Extra Questions

,

shortcuts and tricks

,

ppt

,

practice quizzes

,

Semester Notes

,

Previous Year Questions with Solutions

,

pdf

,

उमाशंकर जोशी Important Question & Answers | Hindi Class 12 - Humanities/Arts

,

video lectures

,

उमाशंकर जोशी Important Question & Answers | Hindi Class 12 - Humanities/Arts

,

Viva Questions

,

Exam

,

Summary

,

Free

,

past year papers

,

MCQs

,

mock tests for examination

,

Objective type Questions

,

Important questions

;