UPSC Exam  >  UPSC Notes  >  यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)  >  भारतीय उद्योग (Economics) - UPSC Previous Year Questions

भारतीय उद्योग (Economics) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार) PDF Download

प्रश्न.1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:    [2019]
(1) भारत सरकार द्वारा कोयला क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण इंदिरा गाँधी के कार्यकाल में किया गया था।
(2) वर्तमान में, कोयला खंडों का आबंटन लाॅटरी के आधार पर किया जाता है।
(3) भारत हाल के समय तक घरेलू आपूर्ति की कमी को पूरा करने के लिए कोयले का आयात करता था, किन्तु अब भारत कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भर है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(क) केवल 1
(ख) केवल 2 और 3
(ग) केवल 3
(घ) 1, 2 और 3

उत्तर. (क)
उपाय:
  
भारत सरकार द्वारा कोयला क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण इंदिरा गाँधी के कार्यकाल में हुआ था। कोयला क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण दो चरणों में किया गया, पहला 1971-72 में कोककर (coking) कोयला खानों का तथा 1973 में अकोककर(Non-coking) कोयला खानों का। अतः कथन 1 सत्य है। नई नीति के अनुसार खानों की नीलामी प्रति टन अधिकतम कीमत देने वाली फर्म को जाती है। अतः कथन 2 असत्य है। उच्च मांग एवं खराब औसत गुणवत्ता के कारण, भारत इस्पात संयंत्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कोयले का आयात करने के लिए बाध्य है।

प्रश्न.2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(1) पिछले पाँच वर्षों में आयातित खाद्य तेलों की मात्रा, खाद्य तेलों के घरेलू उत्पादन से अधिक रही है।
(2) सरकार विशेष स्थिति के तौर पर सभी आयातित खाद्य तेलों पर किसी प्रकार का सीमा शुल्क नहीं लगाती।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?
    [2018]
(क) केवल 1
(ख) केवल 2
(ग) 1 और 2 दोनों
(घ) न तो 1, न ही 2

उत्तर. (क)
उपाय:
 
विगत कुछ वर्षों में भारत में कुल खाद्य तेलों की खपत का लगभग 60 प्रतिशत आयात होता है। सभी प्रकार के आयातित खाद्य तेलों पर सीमा शुल्क लगाया गया है। वर्तमान में यह सीमा शुल्क कच्चे खाद्य तेल, रिफाइंड तेल तथा अन्य खाद्य तेलों पर बढ़ाया गया है, जिससे किसानों को फायदा हो।

प्रश्न.3. निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए:
(1) ऑस्ट्रेलिया
(2) कनाडा
(3) चीन
(4) भारत
(5) जापान
(6) यू.एस.ए.
उपर्युक्त में से कौन-कौन आसियान (ए.एस.इ.ए.एन.) के ‘मुक्त व्यापार भागीदारों’ में से हैं?    [2018]
(क) 1, 2, 4 और 5
(ख) 3, 4, 5 और 6
(ग) 1, 3, 4 और 5
(घ) 2, 3, 4 और 6

उत्तर. (ग)
उपाय:
 
आसियान की स्थापना 8 अगस्त, 1967 को बैंकॉक में की गयी थी। यह दक्षिण पूर्व एशियार्ई देशों का समूह है, जो आपस में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढा़वा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए भी कार्य करते हैं। आसियान का ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया तथा न्यूजीलैंड से मुक्त व्यापार समझौता है।

प्रश्न.4. भारत में माल के भौगोलिक संकेत (रजिस्ट्रेशन और सरंक्षण) अधिनियम, 1999 को निम्नलिखित में से किससे संबंधित दायित्वों के अनुपालन के लिए लागू किया गया?    [2018](क) आई.एल.ओ.
(ख) आई.एम.एफ.
(ग) यू.एन.सी.टी.ए.डी.
(घ) डब्ल्यू.टी.ओ.

उत्तर. (घ)
उपाय: 

उरूग्वे और सिंगापुर दौर के समझौते के तहत TRIPS समझौता और इसके विस्तार के निर्माण ने काॅपीराइट और संबंधित अधिकार, ट्रेडमार्क, भौगोलिक संकेत (Geographical Indications), औद्योगिक डिजाइन, पेटेंट , अनजान जानकारी की सुरक्षा (Protection of Undisclosed Information) आदि WTO के दायित्वों के अंतर्गत सम्मिलित कर दिया है।

प्रश्न.5. ‘भारतीय गुणवत्ता परिषद् (QCI)' के सन्दर्भ  में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः    [2017]
(1) QCI का गठन, भारत सरकार तथा भारतीय उद्योग द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया था।
(2) QCI के अध्यक्ष की नियुक्ति, उद्योग द्वारा सरकार को की गई संस्तुितयों पर, प्रधान मंत्री द्वारा की जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(क) केवल 1
(ख) केवल 2
(ग) 1 और 2 दोनों
(घ) न तो 1, न ही 2

उत्तर. ()
उपाय: 

भारतीय गुणवत्ता परिषद (QLI) भारतीय उद्योग तथा भारत सरकार की साझेदारी में एक अग्रणी प्रयोग है।
यह एक परिषद् द्वारा संचालित होता है, जिसमें अध्यक्ष और सचिव सहित 38 सदस्य शामिल है। इस परिषद् का अध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री द्वारा नामित होता है। इसकी स्थापना 1997 में की गयी थी।

प्रश्न.6. भारत में पूर्व-संवेष्टित वस्तुओं के संदर्भ में खाद्य सुरक्षा और मानक विनियम, 2011 के अनुसार किसी निर्माता को मुख्य लेबल पर निम्नलिखित में से कौन-सी सूचना अंकित करना अनिवार्य  है?    [2016]
(1) संघटकों की सूची, जिसमें संयोजी शामिल हैं
(2) पोषण-विषयक सूचना
(3 चिकित्सा व्यवसाय द्वारा दी गई किसी एलर्जी प्रतिक्रिया की संभावना के संदर्भ में संस्तुतियां यदि कोई है
(4) शाकाहारी / मांसाहारी

नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(क) 1, 2 और 3
(ख) 2, 3 और 4
(ग) 1, 2 और 4
(घ) केवल 1 और 4

उत्तर. ()
उपाय: 

भारत में पूर्व संवेष्टित वस्तुओं के संदर्भ में खाद्य सुरक्षा तथा मानक विनियम 2011 के अनसुार किसी निर्माता को मुख्य लेबल पर संघटकों की सूची जिसमें प्रयुक्त घटक शामिल हों, घोषणा विषयक सूचना तथा शाकाहारी अथवा मांसाहारी होने की स्थिति अंकित करना अनिवार्य है।

प्रश्न.7. भारत के पहले ‘राष्ट्रीय निवेश और विनिर्माण क्षेत्र’ को हाल ही में निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है?    [2016]
(क) आंध्र प्रदेश
(ख) गुजरात
(ग) महाराष्ट्र
(घ) उत्तर प्रदेश
उत्तर. ()
उपाय: 
‘मेक इन इंडिया’ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रथम राष्ट्रीय निवेश तथा विनिर्माण क्षेत्र को आंध्र प्रदेश में निर्देशित किया गया है। इसके लिए प्रकाशम जिले में दस वर्ग किमी भूमिका अधिग्रहण किया गया है।

प्रश्न.8. निम्नलिखित में से कौन ‘औद्योगिकी कर्मकारों के लिए उपभोेक्ता कीमत सूचकांक (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स नम्बर फाॅर इडंस्ट्रियल वर्कर्स) निकालता है?    [2015]
(क) भारतीय रिजर्व बैंक
(ख) आर्थिक कार्य विभाग
(ग) श्रम ब्यूरो
(घ) कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग

उत्तर. ()
उपाय: 
1958-59 में 50 महत्वपूर्ण औद्योगिकी केन्द्रों पर हुए पारिवारिक रहन-सहन के सर्वे के परिणाम के आधार पर सर्वप्रथम ‘औद्योगिकी कर्मकारों के लिए उपभोक्ता कीमत सूचकांक प्रतिपादित किया गया था। वतर्मान में औद्योगिकी कर्मकारों के लिए उपभोक्ता कीमत सूचकांक श्रृंखला आधार वर्ष 2013-2014 है।

प्रश्न.9. ‘आठ मूल उद्योगों के सूचकांक (इंडेक्स ऑफ़ एट कोर इंडस्ट्रीज) में निम्नलिखित में से किसको सर्वाधिक महत्व दिया गया है?    [2015]
(क) कोयला उत्पादन
(ख) विद्युत उत्पादन
(ग) उर्वरक उत्पादन
(घ) इस्पात उत्पादन
उत्तर. 
(ख)
उपाय:
इडंस्ट्री ऑफ़ इडंस्ट्रियल प्रोडक्शन (आईआईपी) में शामिल 8 उद्योगों का हिस्सा 38 प्रतिशत है, जिसमें विघुत उत्पादन का भाग 10.32 प्रतिशत तथा इस्पात का 6.68 प्रतिशत है।

प्रश्न.10. भारत में इस्पात उत्पादन उद्योग को निम्नलिखित में से किसके आयात की अपेक्षा होती है?    [2015]
(क) शोरा
(ख) शैल फाॅस्फेट (राॅक फाॅस्फेट)

(ग) कोककारी (कोकिगं) कोयला
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर. (ग)
उपाय:
भारत में कोकिंग कोयला की पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण इसका आयात इस्पात उद्योग के लिए किया जाता है।

प्रश्न.11. भुगतान संतुलन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से किससे/किनसे चालू खाता बनता है ?     [2014]
(1) व्यापार संतुलन
(2) विदेशी परिसम्पतियां
(3) अदृश्यों का संतुलन
(4) विशेष आहरण अधिकार
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(क) केवल 1
(ख) 2 और 3
(ग) 1 और 3
(घ) 1, 2 और 4

उत्तर. ()
उपाय:
भुगतान संतुलन के संदर्भ में चालू खाता का निर्माण व्यापार संतुलन व अदृश्यों के संतुलन के द्वारा होता है।

The document भारतीय उद्योग (Economics) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार) is a part of the UPSC Course यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार).
All you need of UPSC at this link: UPSC

FAQs on भारतीय उद्योग (Economics) - UPSC Previous Year Questions - यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

1. भारतीय उद्योग (Economics) क्या होता है?
उत्तर: भारतीय उद्योग (Economics) एक शाखा है जो अर्थशास्त्र के अंतर्गत आती है और भारतीय अर्थव्यवस्था के उद्योग सेक्टर के विषय में अध्ययन करती है। यह उद्योगों के विकास, उद्यमिता, औद्योगिक नीतियों, निवेश, निगमन और अन्य आर्थिक मुद्दों पर विचार करता है।
2. भारतीय उद्योग क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: भारतीय उद्योग महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह नये रोजगार के अवसर प्रदान करता है, आय का स्रोत बनता है, बाजार को स्थिरता प्रदान करता है, विकास को ऊर्जा देता है और देश को आर्थिक स्वायत्तता देता है।
3. भारतीय उद्योग सेक्टर के मुख्य पहलुओं में कौन-कौन से हैं?
उत्तर: भारतीय उद्योग सेक्टर के मुख्य पहलुओं में निम्नलिखित शामिल हैं: 1. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग: इसमें खाद्य उपयोगिता को बढ़ाने, खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने और उन्नत खाद्य प्रोसेसिंग तकनीकों का विकास शामिल है। 2. धातु उद्योग: इसमें धातुओं के उत्पादन, प्रसंस्करण, इंगोटों की मांग, औद्योगिक उपयोग, निर्यात और अन्य संबंधित मुद्दे शामिल हैं। 3. वस्त्र उद्योग: इसमें वस्त्रों का उत्पादन, डिजाइन, निर्यात, अधिग्रहण, नवीनीकरण और उपभोक्ताओं के लिए मार्केटिंग के सम्बंधित मुद्दे शामिल हैं। 4. उर्वरक उद्योग: इसमें खाद्य, कृषि, गोलाकार उपज उपयोग, निर्यात, प्रसंस्करण और अन्य उर्वरक संबंधित मुद्दे शामिल हैं।
4. भारतीय उद्योग सेक्टर में निवेश क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: भारतीय उद्योग सेक्टर में निवेश का महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि यह उद्योग स्थापना और विकास को संभव बनाता है। निवेश उद्योगों को नए उत्पादन सुविधाओं, तकनीकों, मजबूती और नौकरियों के लिए आवश्यक आपूर्ति करता है। यह आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करता है, नये रोजगार के अवसर प्रदान करता है, आय का स्रोत बनता है और उद्योगियों के लिए मुनाफे की संभावना प्रदान करता है।
5. भारतीय उद्योग सेक्टर में निगमन क्या होता है?
उत्तर: भारतीय उद्योग सेक्टर में निगमन उद्योगों के लिए विभिन्न कानून, नियम और विनियमों की पालना करना होता है। यह समाज में उद्योगों के लिए न्याय, निर्माण और सुरक्षा की सुनिश्चितता करता है। निगमन उद्यमिता, निवेश, कारोबारी रणनीति, उत्पादकता, गुणवत्ता नियंत्रण और द
Related Searches

mock tests for examination

,

Summary

,

Previous Year Questions with Solutions

,

भारतीय उद्योग (Economics) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

,

Objective type Questions

,

Free

,

Exam

,

shortcuts and tricks

,

MCQs

,

pdf

,

study material

,

भारतीय उद्योग (Economics) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

,

Sample Paper

,

Extra Questions

,

past year papers

,

Important questions

,

ppt

,

video lectures

,

Viva Questions

,

Semester Notes

,

practice quizzes

,

भारतीय उद्योग (Economics) - UPSC Previous Year Questions | यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न (विषयवार)

;