Class 10 Exam  >  Class 10 Notes  >  Solved Practice Questions: वाक्य-भेद

Solved Practice Questions: वाक्य-भेद - Class 10 PDF Download

प्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित अंशों को देखकर आश्रित उपवाक्य भेद पहचानिए –

  1. अध्यापक ने उस छात्र पर जुर्माना लगाया जिसने प्रयोगशाला में उपकरण तोड़े थे
  2. राम ने सुमंत से कहा कि अब अयोध्या वापस लौट जाओ
  3. जब बारिश हो रही थी तब बच्चे नहा रहे थे।
  4. कृष्ण ने दुर्योधन से कहा कि पांडवों को आधा राज्य दे दे
  5. जो गरीबों की मदद करते हैं वे दीनबंधु कहलाते हैं।
  6. यदि मन लगाकर पढ़ते तो फेल न होते।
  7. अध्यापक ने छात्रों से कहा कि बिना पटाखों के दीपावली मनाएँ।
  8. जब-जब बाढ़ आई तब-तब फ़सलें नष्ट हुई हैं।
  1. विशेषण उपवाक्य
  2. संज्ञा उपवाक्य
  3. क्रियाविशेषण उपवाक्य
  4. संज्ञा उपवाक्य
  5. विशेषण उपवाक्य
  6. क्रियाविशेषण उपवाक्य
  7. संज्ञा उपवाक्य
  8. क्रियाविशेषण उपवाक्य


प्रश्न 2. निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित अंशों को देखकर आश्रित उपवाक्य भेद पहचानिए

  1. वे छात्र, जो कल नहीं आए थे खड़े हो जाएँ।
  2. जिन्होंने भारत को आजाद करवाया उनका नाम इतिहास में अमर रहेगा।
  3. जैसा मोर नाचता है वैसा कोई दूसरा पक्षी नहीं।
  4. मुझे विश्वास है कि महँगाई अवश्य कम होगी
  5. यह आपके निर्देशन का फल है जिसके कारण फ़िल्म इतनी सफल हुई।
  6. जहाँ-जहाँ गांधी जी गए उनका भव्य स्वागत हुआ।
  7. हम दोनों चाहते थे कि अब हम वैवाहिक बंधन में बंध जाए।
  1. विशेषण उपवाक्य
  2. विशेषण उपवाक्य
  3. क्रियाविशेषण उपवाक्य
  4. संज्ञा उपवाक्य
  5. विशेषण उपवाक्य
  6. क्रियाविशेषण उपवाक्य
  7. संज्ञा उपवाक्य


प्रश्न 3. निम्नलिखित वाक्यों को रचना के भेद के आधार पर पहचानकर लिखिए –

  1. मनोज घर आते ही मैच देखने लगा।
  2. जो छात्र विज्ञान में रुचि लेते हैं वही डॉक्टर इंजीनियर बनते हैं।
  3. आप चाय लेंगे अथवा कॉफ़ी।
  4. बच्चे को सड़क पार करनी थी, पर वह साइकिल से टकरा गया।
  5. गौरैयों को पकड़ने वाली बिल्ली को कुत्ते ने काट खाया।
  6. वह आलसी है और कामचोर भी।
  7. जब विवाह सकुशल पार हो गया तब लड़की के पिता ने चैन की साँस ली।
  1. सरल वाक्य
  2. मिश्र वाक्य
  3. संयुक्त वाक्य
  4. संयुक्त वाक्य
  5. सरल वाक्य
  6. संयुक्त वाक्य
  7. मिश्र वाक्य।


प्रश्न 4. निम्नलिखित वाक्यों को रचना के भेद के आधार पर पहचानकर लिखिए –

  1. वह बाज़ार गई और स्वेटर लाई।
  2. घंटी बजते ही छात्र कक्षाओं में चले गए।
  3. यद्यपि वह ईमानदार है फिर भी काम से जी चुराता है।
  4. बुढ़िया रो रही थी इसलिए मैंने उससे रोने का कारण पूछा।
  5. जब हेलीकॉप्टर से खाना गिराया गया तब लोगों को भोजन मिला।
  6. बिजली आई परंतु टीवी न चली।
  7. दोनों देश के सैनिक घमासान युद्ध कर रहे थे।
  8. वर्षा रुकी और खेल शुरू हो गया।
  1. संयुक्त वाक्य
  2. सरल वाक्य
  3. मिश्र वाक्य
  4. संयुक्त वाक्य
  5. मिश्र वाक्य
  6. संयुक्त वाक्य
  7. सरल वाक्य
  8. संयुक्त वाक्य।


प्रश्न 5. नीचे दिए गए वाक्यों को निर्देशानुसार बदलिए

  1. वे कार्यकर्ता कहाँ हैं जिन्होंने चुनाव जितवाए हैं। (सरल वाक्य)
  2. किसान खेत में गया और फसल काटने लगा। (मिश्र वाक्य)
  3. धमाके में पुल के टुकड़े-टुकड़े हो गए। (मिश्र वाक्य)
  4. मैं मोबाइल फ़ोन खरीदने बाज़ार गया। (संयुक्त वाक्य)
  5. दीवालें गंदी करने वाले छात्रों को दंडित किया जाएगा। (मिश्र वाक्य)
  6. सेठ बहुत मोटा है इसलिए तेज़ चल नहीं सकता।(सरल वाक्य)
  7. एक बजते ही सर्कस का शो शुरू हो गया।(संयुक्त वाक्य)
  1. चुनाव जिताने वाले कार्यकर्ता कहाँ हैं?
  2. जब किसान खेत में गया तब वह फ़सल काटने लगा।
  3. जैसे ही धमाका हुआ पुल के टुकड़े-टुकड़े हो गए।
  4. मैं बाज़ार गया और मोबाइल फ़ोन खरीदा। ।
  5. जो छात्र दीवालें गंदी करेंगे उन्हें दंडित किया जाएगा।
  6. मोटा सेठ तेज़ नहीं चल सकता है।
  7. एक बजा और सर्कस शुरू हो गया।


प्रश्न 6. नीचे दिए गए वाक्यों को निर्देशानुसार बदलिए –

  1. सवेरा होते ही चिड़ियाँ चहचहाने लगी। (संयुक्त वाक्य )
  2. पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया और उसे मुँह की खानी पड़ी। (सरल वाक्य)
  3. जब थाने में शिकायत की गई तब लाउडस्पीकर का शोर बंद हुआ। (मिश्र वाक्य)
  4. परिश्रमी लोगों के लिए कोई काम असंभव नहीं होता। (संयुक्त वाक्य)
  5. आकाश में बादल छाते ही शीतल हवा बहने लगी। (मिश्र वाक्य)
  6. अध्यापक कक्षा में आए और पढ़ाने लगे। (मिश्र वाक्य)
  7. अभिनेता अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है। (मिश्र वाक्य)
  8. परिश्रम करो और सफ़लता प्राप्त करो। (सरल वाक्य)
  1. सवेरा हुआ और चिड़ियाँ चहचहाने लगी।
  2. जब पाकिस्तान ने हमला किया तब उसे मुँह की खानी पड़ी।
  3. थाने में शिकायत करने पर लाउडस्पीकर का शोर बंद हुआ।
  4. जो लोग परिश्रमी होते हैं उनके लिए कोई काम असंभव नहीं होता है।
  5. आकाश में बादल छाए और शीतल हवा बहने लगी।
  6. जब अध्यापक कक्षा में आए तब वे पढ़ाने लगे।
  7. अमिताभ बच्चन वही अभिनेता हैं जिन्हें सदी का महानायक कहा जाता है।
  8. परिश्रम करके सफलता प्राप्त करो।
The document Solved Practice Questions: वाक्य-भेद - Class 10 is a part of Class 10 category.
All you need of Class 10 at this link: Class 10

FAQs on Solved Practice Questions: वाक्य-भेद - Class 10

1. वाक्य-भेद क्या होता है?
उत्तर: वाक्य-भेद एक भाषा विषय है जिसमें वाक्य को अनुवाद किए बिना किसी भी भाषा में बिना वाक्य के अर्थ और बौद्धिक पहेलियों को गढ़ने के लिए वाक्य के उचित तत्वों के आधार पर विभाजित किया जाता है। इससे वाक्य के विविध पहलुओं को समझने में सहायता मिलती है और वाक्य संरचना के माध्यम से भाषा का सही उपयोग किया जा सकता है।
2. वाक्य-भेद क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: वाक्य-भेद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें भाषा के विभिन्न तत्वों को समझने और सही ढंग से उपयोग करने में सहायता करता है। इसके माध्यम से हम वाक्य के भेद को समझकर सक्रिय और सही भाषा का उपयोग कर सकते हैं। वाक्य-भेद ने भाषा के संरचना और व्याकरण को भी समझने में मदद की है।
3. वाक्य-भेद के कितने प्रकार होते हैं?
उत्तर: वाक्य-भेद के तीन प्रमुख प्रकार होते हैं: 1. वाच्यरूप भेद: इसमें वाक्य के उक्तान्तरण और परिवर्तन का सम्बन्ध होता है। 2. अर्थरूप भेद: इसमें वाक्य के अर्थ के आधार पर उसे विभाजित किया जाता है। 3. योगरूप भेद: इसमें वाक्य के अंदर संयोग और उसके संयोग का सम्बन्ध होता है।
4. वाक्य-भेद के उदाहरण दीजिए।
उत्तर: कुछ उदाहरण वाक्य-भेद के हैं: 1. वाच्यरूप भेद: "राम ने किताब पढ़ी" और "किताब राम ने पढ़ी"। 2. अर्थरूप भेद: "कवि बहुत सुंदर कविता लिखता है" और "कवि लिखता है बहुत सुंदर कविता"। 3. योगरूप भेद: "मैंने उसे एक पुस्तक दी" और "मैंने दी उसे एक पुस्तक"।
5. वाक्य-भेद क्या गढ़ने में मदद कर सकता है?
उत्तर: वाक्य-भेद हमें वाक्य के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद कर सकता है। इससे हम वाक्य के तत्वों को समझ सकते हैं और उनका सही उपयोग कर सकते हैं। यह हमें वाक्य का अर्थ और भाषा के संरचना को समझने में भी मदद करता है।
Download as PDF

Top Courses for Class 10

Related Searches

shortcuts and tricks

,

practice quizzes

,

Exam

,

Solved Practice Questions: वाक्य-भेद - Class 10

,

Important questions

,

Summary

,

Extra Questions

,

Sample Paper

,

Viva Questions

,

ppt

,

MCQs

,

Solved Practice Questions: वाक्य-भेद - Class 10

,

Free

,

past year papers

,

Solved Practice Questions: वाक्य-भेद - Class 10

,

Previous Year Questions with Solutions

,

study material

,

mock tests for examination

,

video lectures

,

Objective type Questions

,

pdf

,

Semester Notes

;