Class 10 Exam  >  Class 10 Notes  >  हिंदी व्याकरण - कक्षा 10  >  अभ्यास प्रश्न: वाक्य-भेद

अभ्यास प्रश्न: वाक्य-भेद | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10 PDF Download

प्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्यों से आश्रित उपवाक्य छाँटकर उनका भेद लिखिए –

  1. जो दूसरों की मदद करता है, वह दीनबंधु होता है।
  2. जब-जब धर्म की हानि हुई है तब-तब ईश्वर ने अवतार लिया है।
  3. वे जो नीली कमीज़ पहने हुए हैं, प्रयोगशाला में आ जाएँ।
  4. यह वह ‘बस है जो तीन घंटे में आगरा पहुँचाती है।
  5. महात्मा जी का कहना था कि दीपक अपने आप बनो।

प्रश्न 2. निम्नलिखित वाक्यों का निर्देशानुसार परिवर्तन कीजिए।

  1. किसान ने पहाड़ी जाति के मज़बूत बैल खरीदे। (मिश्र वाक्य)
  2. जब-जब फ़सलें अच्छी हुई हैं तब-तब महँगाई कम हुई है। (सरल वाक्य)
  3. जो प्रतिदिन व्यायाम करता है वह स्वस्थ रहता है।(सरल वाक्य)
  4. सबसे ज़्यादा पौधे लगाने वाला खड़ा हो जाए। (मिश्र वाक्य)
  5. नीलामी करने के लिए काँजीहौद में पशुओं की गणना की जाती है। (संयुक्त वाक्य)

प्रश्न 3. निम्नलिखित वाक्यों से आश्रित उपवाक्य छाँटकर उनका भेद लिखिए –

  1. तुम बाज़ार चलोगे तभी मैं चलूँगा।
  2. कमांडर ने आदेश दिया कि गोलीबारी शुरू कर दो।
  3. ये वही किसान हैं जो अन्नदाता कहलाते हैं।
  4. तुम जहाँ रहते हो वहाँ पानी की व्यवस्था अच्छी नहीं है।
  5. जिस आतंकी को पुलिस खोज रही थी वह सीमा पार भाग गया।

प्रश्न 4. निम्नलिखित वाक्यों का भेद रचना के आधार पर लिखिए –

  1. मन्नू भंडारी ने नारे लगाए और लड़कियाँ कक्षाओं से बाहर आ गईं।
  2. फादर बुल्के चाहते थे कि हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिले।
  3. बिस्मिल्ला खाँ शहनाई वादक थे जो बाला जी मंदिर में रियाज़ किया करते थे।
  4. मनुष्य ने सुई-धागे का आविष्कार तन ढंकने की ज़रूरत पूरी करने के लिए किया।
  5. कुतर्कवादियों ने स्त्रियों की विद्वता नहीं देखी और आलोचना शुरू कर दी।

प्रश्न 5. निर्देशानुसार उत्तर लिखिए –

(क) अंकित ने कहा कि मैं आज विद्यालय नहीं जाऊँगा।
(रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए)
(ख) प्रथम आने वाले विद्यार्थी को पुरस्कार दिया जाएगा।
(मिश्र वाक्य में बदलिए)
(ग) हमने हर्षिता का पत्र पढ़कर सबको उसकी कुशलता का समाचार दिया।
(संयुक्त वाक्य में बदलिए)

प्रश्न 6. निम्नलिखित वाक्यों का भेद रचना के आधार पर लिखिए –

  1. हीरा-मोती ने देखा कि साँड़ दौड़ता हुआ चला आ रहा है।
  2. भीटे की ओर पहाड़ों की चोटियाँ नंगी थीं।
  3. हालदार साहब ने कैप्टन को देखा और द्रवित हो गए।
  4. बच्चों ने मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा लगा दिया था।
  5. बाल गोबिन का स्वर सुनकर सभी झूम उठते थे।

प्रश्न 7. निम्नलिखित वाक्यों का निर्देशानुसार परिवर्तन कीजिए।

  1. वह बालक जिसने घायल को अस्पताल पहुँचाया था खड़ा हो जाए। (सरल वाक्य)
  2. चट्टानें खिसकने से घर नष्ट हो गए। (सरल वाक्य)
  3. यही वह जगह है जहाँ गाइड फ़िल्म की शूटिंग हुई थी। (संयुक्त वाक्य)
  4. कड़ाके की सरदी में भी भगत गाए जा रहे थे। (मिश्र वाक्य)
  5. सपेरे के बीन बजाते ही साँप ने फन उठा लिया। प्रश्न (संयुक्त वाक्य)

प्रश्न 8. संयुक्त वाक्य से आप क्या समझते हैं? इसकी पहचान आप कैसे करेंगे?

प्रश्न 9. मिश्र वाक्य के उपवाक्यों का नाम लिखकर उदाहरण भी दीजिए।

प्रश्न 10. आश्रित उपवाक्यों का नाम और प्रत्येक का एक-एक उदाहरण लिखिए।

प्रश्न 11. रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम लिखिए।

The document अभ्यास प्रश्न: वाक्य-भेद | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10 is a part of the Class 10 Course हिंदी व्याकरण - कक्षा 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10
7 videos|39 docs|6 tests
Related Searches

mock tests for examination

,

past year papers

,

अभ्यास प्रश्न: वाक्य-भेद | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

,

Summary

,

video lectures

,

Viva Questions

,

Extra Questions

,

study material

,

MCQs

,

practice quizzes

,

pdf

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Objective type Questions

,

Important questions

,

Semester Notes

,

Sample Paper

,

Exam

,

ppt

,

अभ्यास प्रश्न: वाक्य-भेद | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

,

Free

,

अभ्यास प्रश्न: वाक्य-भेद | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

,

shortcuts and tricks

;