Class 10 Exam  >  Class 10 Notes  >  Solved Practice Questions: वाच्य

Solved Practice Questions: वाच्य - Class 10 PDF Download

प्रश्न.1. निम्नलिखित वाक्यों में वाच्य परिवर्तन कीजिए –

  1. यह मकान दादाजी ने बनवाया है। (कर्म वाच्य)
  2. वह दौड़ नहीं सकता। (भाव वाच्य)
  3. अध्यापक द्वारा विद्यार्थी को पढ़ाया गया। (कर्तृ वाच्य)
  4. राष्ट्रपति ने इस भवन का उद्घाटन किया। (कर्म वाच्य)
  1. यह मकान दादाजी द्वारा बनवाया गया है। 
  2. उससे दौड़ा नहीं जाता।
  3. अध्यापक ने विद्यार्थी को पढ़ाया।
  4. राष्ट्रपति द्वारा इस भवन का उद्घाटन किया गया।

प्रश्न.2. निम्नलिखित वाक्यों को कर्मवाच्य में बदलिए

  1. उन्होंने दोनों भाइयों को पढ़ाया। 
  2. रामपाल ने बड़े दुखी मन से अपना अपराध स्वीकार किया।
  3. उसने भगत को दुनियादारी से निवृत्त कर दिया। 
  4. आओ, कुछ बातें करें। 
  5. हमने उसको अच्छे संस्कार देने का प्रयास किया। 
  6. मंत्री जी ने राहत सामग्री बँटवाई। 
  7. अनेक श्रोताओं ने कविता की प्रशंसा की। 
  8. बहन ने भाई को प्रेमपूर्वक राखी बाँधी। 
  9. सभी दर्शकों ने नाटक की प्रशंसा की। 
  10. उसने भोजन कर लिया।
  11. सरकार ने शिक्षा का बजट दूना कर दिया है।
  12. मंत्री जी ने मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया।
  13. दाल के दाम ने लोगों को रुला दिया है।
  14. उसने नया व्यवसाय शुरू कर दिया है।
  15. वह कालीन बुनता है।
  1. उनके द्वारा दोनों भाईयों को पढ़ाया गया।
  2. रामपाल द्वारा अत्यंत दुखी मन से अपना अपराध स्वीकार किया गया।
  3. उसके द्वारा भगत को दुनियादारी से मुक्त कर दिया गया।
  4. आइए, कुछ बातें की जाएँ।
  5. हमारे द्वारा उसको अच्छे संस्कार देने का प्रयास किया गया।
  6. मंत्री जी द्वारा राहत सामग्री बँटवाई गई।
  7. अनेक श्रोताओं द्वारा कविता की प्रशंसा की गई।
  8. बहन द्वारा भाई को प्रेमपूर्वक राखी बाँधी गई।
  9. सभी दर्शकों द्वारा नाटक की प्रशंसा की गई।
  10. उसके द्वारा भोजन कर लिया गया।
  11. सरकार द्वारा शिक्षा का बजट दूना बढ़ा दिया गया है।
  12. मंत्री जी द्वारा मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया गया।
  13. दाल के दाम द्वारा लोगों को रुला दिया गया है।
  14. उसके द्वारा नया व्यवसाय शुरू कर दिया गया है।
  15. उसके द्वारा कालीन बुना जाता है।

प्रश्न.3. निम्नलिखित वाक्यों के वाच्य का नाम लिखिए

  1. वह खाना खाकर चला गया। 
  2. मोहन से चला नहीं जाता। 
  3. आज निश्चित होकर सोया जाएगा। 
  4. ड्राईवर बस चलाता जा रहा था।
  5. उससे पत्र नहीं पढ़ा जाता।
  6. रुक्मिणी से यह सामान नहीं उठाया जाता।
  7. छात्राएँ रात-रात भर पढ़ाई करती रही।
  8. वह रामलीला देख रहा है।
  9. तन्वी रात भर सो न सकी।
  10. अक्षर से एक भी गेंद नहीं फेंकी गई।
  1. कर्तृवाच्य
  2. भाववाच्य
  3. भाववाच्य
  4. कर्तृवाच्य
  5. कर्मवाच्य
  6. कर्मवाच्य
  7. कर्तृवाच्य
  8. कर्तृवाच्य
  9. कर्तृवाच्य
  10. कर्मवाच्य

प्रश्न.4. निम्नलिखित वाक्यों को कर्तृवाच्य में बदलिए

  1. दीप्ति द्वारा नहीं लिखा जाता। 
  2. शोभना से पढ़ा नहीं जाता। 
  3. श्रद्धालु काशीवासियों द्वारा इस सभा का आयोजन किया जाता है। 
  4. समर्थकों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। 
  5. आपके द्वारा उनके विषय में क्या सोचा जाता है। 
  6. उनके द्वारा कैप्टन की देशभक्ति का सम्मान किया गया। 
  7. चलिए, अब सोया जाए।
  8. परीक्षा के बारे में अध्यापक द्वारा क्या कहा गया? 
  9. चलो, आज मिलकर कहीं घूमा जाए। 
  10. महादेवी वर्मा द्वारा ‘यामा’ लिखी गई। 
  11. माँ से रात भर बैठा नहीं जाएगा।
  12. प्रेमचंद द्वारा गोदान लिखा गया। 
  13. इन मच्छरों में रातभर कैसे सोया जाएगा। 
  14. मुझसे सहा नहीं जाता।
  15. कथावाचक द्वारा गीता का रहस्य समझाया गया।
  1. दीप्ति नहीं लिखती है।
  2. शोभना नहीं पढ़ती है।
  3. श्रद्धालु काशीवासी इस सभा का आयोजन करते हैं।
  4. समर्थकों ने पुष्पवर्षा की।
  5. आप उनके विषय में क्या सोचते हैं।
  6. उन्होंने कैप्टन की देशभक्ति का सम्मान किया।
  7. चलो,अब सोते हैं।
  8. परीक्षा के बारे में अध्यापक ने क्या कहा?
  9. चलो आज मिलकर कहीं घूमते हैं।
  10. महादेवी ने ‘यामा’ लिखी।
  11. माँ रात भर बैठ नहीं सकेगी।
  12. प्रेमचंद ने गोदान लिखा।
  13. इन मच्छरों में रात भर कैसे सोएँगे।
  14. मैं सह नहीं सकता।
  15. कथावाचक ने गीता का रहस्य समझाया।

प्रश्न.5. निम्नलिखित वाक्यों को भाववच्य में बदलिए

  1. घायल होने के कारण वह उड़ नहीं पाया। 
  2. मोहिनी क्षणभर के लिए भी शांत नहीं बैठती है। 
  3. चलो, अब चलते हैं। 
  4. माँ रो भी नहीं सकती। 
  5. हम इतनी गरमी में नहीं रह सकते। 
  6. वह खड़ा नहीं हो सकता। 
  7. वह अब भी बैठ नहीं सकता।
  8. पेड़ कट गए हैं।
  9. मैं पढ़ नहीं सकता।
  1. घायल होने के कारण उससे उड़ा नहीं गया।
  2. मोहिनी से क्षण भर भी शांत नहीं बैठा जाता है।
  3. चलिए अब चला जाए।
  4. माँ से रोया भी नहीं जाता।
  5. हमसे इतनी गरमी में भी नहीं रहा जाता।
  6. उससे खड़ा नहीं हुआ जा सकता।
  7. उससे अब भी बैठा नहीं जाता।
  8. पेड़ों को काट दिया गया है।
  9. मुझसे पढ़ा नहीं जा सकता।
The document Solved Practice Questions: वाच्य - Class 10 is a part of Class 10 category.
All you need of Class 10 at this link: Class 10

FAQs on Solved Practice Questions: वाच्य - Class 10

1. वाच्य क्या है और इसके प्रकार कौन-कौन से होते हैं?
Ans. वाच्य का अर्थ है वाक्य में क्रिया के साथ संबंध स्थापित करना। इसके तीन प्रमुख प्रकार हैं: 1. कर्ता वाच्य (Active Voice) - जिसमें कर्ता क्रिया को करता है। 2. कर्म वाच्य (Passive Voice) - जिसमें कर्म का अनुभव करने वाला प्राथमिक होता है। 3. संप्रदान वाच्य (Reciprocal Voice) - जिसमें क्रिया के लिए दोनों पक्षों का योगदान होता है।
2. कर्ता वाच्य और कर्म वाच्य में क्या अंतर है?
Ans. कर्ता वाच्य में कर्ता क्रिया का मुख्य तत्व होता है, जैसे "राम ने खाना खाया।" जबकि कर्म वाच्य में कर्म का प्रमुखता होती है, जैसे "खाना राम द्वारा खाया गया।" इसे समझने के लिए ध्यान दें कि कर्ता वाच्य में क्रिया का क्रियान्वयन कर्ता द्वारा होता है, जबकि कर्म वाच्य में कर्म का अनुभव करने वाला प्रमुख होता है।
3. वाच्य के परिवर्तन की प्रक्रिया क्या है?
Ans. वाच्य के परिवर्तन की प्रक्रिया में मुख्यतः उपयुक्त क्रिया के रूप का चयन करना और वाक्य में कर्ता और कर्म के स्थानों को परिवर्तित करना शामिल है। उदाहरण के लिए, "सीता ने किताब पढ़ी।" को कर्म वाच्य में बदलने पर "किताब सीता द्वारा पढ़ी गई।" हो जाता है। इसमें 'ने' का प्रयोग समाप्त होता है और कर्म को पहले रखा जाता है।
4. वाच्य का उपयोग क्यों महत्वपूर्ण है?
Ans. वाच्य का उपयोग भाषा में स्पष्टता और संप्रेषणीयता को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें वाक्य में कर्ता और कर्म के संबंध को समझने में मदद करता है। इसके अलावा, वाच्य का सही उपयोग संवाद को अधिक प्रभावशाली और समझने में आसान बनाता है।
5. वाच्य के अभ्यास के लिए कौन-कौन से महत्वपूर्ण टिप्स हैं?
Ans. वाच्य के अभ्यास के लिए निम्नलिखित टिप्स सहायक हो सकते हैं: 1. विभिन्न वाक्यों को पढ़ें और उनके वाच्य को पहचानें। 2. वाच्य परिवर्तन के अभ्यास के लिए वाक्यों को लिखें और उन्हें परिवर्तित करें। 3. कर्ता और कर्म के बीच के संबंध को समझें। 4. कक्षा में चर्चा और समूह अभ्यास करें। 5. समय-समय पर पुरानी परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें।
Download as PDF

Top Courses for Class 10

Related Searches

Solved Practice Questions: वाच्य - Class 10

,

Free

,

study material

,

Viva Questions

,

Solved Practice Questions: वाच्य - Class 10

,

Important questions

,

MCQs

,

Previous Year Questions with Solutions

,

shortcuts and tricks

,

pdf

,

past year papers

,

Summary

,

Sample Paper

,

video lectures

,

Extra Questions

,

Objective type Questions

,

ppt

,

Solved Practice Questions: वाच्य - Class 10

,

mock tests for examination

,

Exam

,

practice quizzes

,

Semester Notes

;