Class 10 Exam  >  Class 10 Notes  >  हिंदी व्याकरण - कक्षा 10  >  अभ्यास प्रश्न: रचना के आधार पर वाक्य रूपांतर

अभ्यास प्रश्न: रचना के आधार पर वाक्य रूपांतर | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10 PDF Download

प्रश्नः 1. निम्नलिखित वाक्यों को सरल वाक्य में बदलिए

  1. यही वह चौकीदार है जिसने चोरों को ललकारा था।
  2. यही वह छात्र है जिसने नाटक में अध्यापक की भूमिका निभाई।
  3. बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और भारत मैच जीत गया।
  4. रिंग मास्टर ने हंटर उठाया और शेर ने मुँह खोल दिया। 
  5. पुलिस ने आसू गैस छोड़ी और भीड़ तितर-बितर हो गई।
  6. कुत्ते भौंकने लगे तब चोर भाग गए।
  7. लोगों ने जोकर की बातें सुनीं और हँस पड़े।
  8. दिसंबर वह महीना है जब यहाँ कड़ाके की सरदी पड़ती है।
  9. यही वे महात्मा हैं जो अपनी ज्ञानभरी बातों से प्रभावित कर लेते हैं।
  10. जब पीटी अध्यापक ने सीटी बजाई तब छात्र सावधान हो गए।
  11. मैंने एक लाल गुलाब देखा जो बहुत खुशबूदार था।
  12. किसान परिश्रम करते हैं पर उसका लाभ बिचौलिए उठाते हैं।
  13. जब सुमन ने मुझे समझाया तो मैं मान गया।
  14. सचिन तेंदुलकर वह महान खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सर्वाधिक रन बनाए हैं।
  15. गली में शोर हुआ परंतु उसकी नींद न खुली।
  1. इसी चौकीदार ने चोरों को ललकारा था।
  2. इसी छात्र ने नाटक में अध्यापक की भूमिका निभाई थी।
  3. बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन से भारत मैच जीत गया।
  4. रिंग मास्टर के हंटर उठाते ही शेर ने मुँह खोल दिया।
  5. पुलिस द्वारा आसू गैस छोड़ने पर भीड़ तितर-बितर हो गई।
  6. कुत्तों के भौंकने पर चोर भाग गए।
  7. जोकर की बातें सुनकर लोग हँस पड़े।
  8. दिसंबर महीने में कड़ाके की ठंड पड़ती है।
  9. ये महात्मा अपनी ज्ञानभरी बातों से प्रभावित कर लेते हैं।
  10. पीटी अध्यापक के सीटी बजाने पर छात्र सावधान हो गए।
  11. मैंने एक लाल खुशबूदार गुलाब देखा।
  12. किसानों के परिश्रम का लाभ बिचौलिए उठाते हैं।
  13. सुमन के समझाने पर मैं मान गया।
  14. महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक रन बनाए हैं।
  15. गली में शोर होने पर भी उसकी नींद न खुली।

प्रश्नः 2. निम्नलिखित वाक्यों को मिश्र वाक्य में बदलिए –

  1. वह धन कमाने के लिए शहर गया।
  2. रोहित शर्मा की अच्छी बल्लेबाजी के कारण भारत मैच जीत गया।
  3. पुस्तकें खरीदने के लिए वह बाज़ार गई।
  4. बूढ़ा व्यक्ति सड़क पार करते हुए मोटरसाइकिल से टकरा गया।
  5. निराला जी द्वारा रचित कविता सभी को पसंद आई।
  6. मेरे घर पहुँचते ही आंधी आ गई।
  7. महात्मा जी का प्रभावपूर्ण प्रवचन सुनकर लोग नतमस्तक हो गए।
  8. यही छात्र एक सौ मीटर की दौड़ में प्रथम आया था।
  9. मेरे स्टेशन पर पहुँचते ही बस चल पड़ी।
  10. पानी का टैंकर आते ही लोगों में हलचल मच गई।
  11. लाल कपड़ा देखते ही साँड़ भड़ककर गोपू के पीछे भागने लगा।
  12. धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए लोग पेड़ लगाते हैं।
  13. गार्ड द्वारा हरी झंडी हिलाते ही गाड़ी चल पड़ी।
  14. सैनिक देशवासियों के सुख-चैन के लिए अपने प्राणों की बाज़ी लगा देते हैं।
  15. दुकान पर सजी मिठाइयाँ देखकर बच्चे के मुँह में पानी आ गया।
  1. चूँकि उसे धन कमाना था इसलिए वह शहर गया।
  2. चूँकि रोहित शर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की इसलिए भारत मैच जीत गया।
  3. क्योंकि उसे पुस्तकें खरीदनी थी इसलिए वह बाज़ार गई।
  4. वह बूढ़ा व्यक्ति जो सड़क पार कर रहा था, मोटरसाइकिल से टकरा गया।
  5. जो कविता निराला जी द्वारा रचित है, वह सभी को पसंद आई।
    या
    वह कविता जो निराला जी द्वारा रचित है, सभी को पसंद आई।
  6. जैसे ही मैं घर पहुँचा वैसे ही आँधी आ गई।
  7. महात्मा जी का प्रवचन इतना प्रभावपूर्ण था कि लोग नतमस्तक हो गए।
  8. यह वह छात्र है जो एक सौ मीटर की दौड़ में प्रथम प्रथम आया था।
  9. जैसे ही मैं स्टेशन पर पहुँचा वैसे ही बस छूट गई।
  10. जैसे ही पानी का टैंकर आया वैसे ही लोगों में हलचल मच गई।
  11. ज्यों ही साँड़ ने लाल कपड़ा देखा त्यों ही वह गोपू के पीछे भागने लगा।
  12. क्योंकि धरती को हरा-भरा बनाना है इसलिए लोग पेड़ लगाते हैं।
  13. ज्यों ही गार्ड ने हरी झंडी हिलाई, त्यों ही गाड़ी चल पड़ी।
  14. जब सैनिक प्राणों की बाज़ी लगाते हैं तब देशवासी चैन से सोते हैं।
  15. जैसे ही बच्चे ने दुकान पर सजी मिठाइयाँ देखीं वैसे ही उसके मुँह में पानी आ गया।

प्रश्नः 3. निम्नलिखित वाक्यों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और रचना के आधार पर उनका भेद लिखिए

  1. परिश्रमी मजदूरों को सभी काम पर बुलाते हैं।
  2. सवेरा होते ही पक्षियों के कलरव से आसमान गूंज उठा।
  3. प्रातः जल्दी उठो और एक घंटे नियमित रूप से व्यायाम करो।
  4. अध्यापक आए और कक्षा में शोर बंद हो गया।
  5. उसने अपना आपा खोया और कटुवचन बोलने लगा।
  6. मरीज दवाएँ लेने अस्पताल गया।
  7. आँधी आई और धूल उड़ने लगी।
  8. जो लोग धनवान होते हैं, उन्हें गरीबों की मदद करनी चाहिए।
  9. अपने अथक परिश्रम से उसने असंभव को भी संभव बना दिया।
  10. जैसे ही मोहन आया श्याम ने आगे बढ़कर उसका स्वागत किया।
  1. सरल वाक्य
  2. सरल वाक्य
  3. संयुक्त वाक्य
  4. संयुक्त वाक्य
  5. संयुक्त वाक्य
  6. सरल वाक्य
  7. संयुक्त वाक्य
  8. मिश्र वाक्य
  9. सरल वाक्य
  10. मिश्र वाक्य

प्रश्नः 4. निम्नलिखित वाक्यों को संयुक्त वाक्य में बदलिए

  1. बच्चों के शोर मचाने पर पक्षी उड़ गए।
  2. आज तुम घर पर रहकर जानवरों की देख-रेख का काम करो।
  3. आरक्षण समर्थकों द्वारा किए गए उत्पात से अनेक रेलगाड़ियाँ रद्द की गईं।
  4. शहर जाने पर श्यामू मलेरिया से पीड़ित हो गया। 
  5. मुर्गे की कुकड-कूँ सुनते ही महात्मा जी नदी की ओर चले गए।
  6. दौड़ प्रतियोगिता में फ़िसलकर गिर जाने के कारण वह प्रथम न आ सका।
  7. जादूगर का खेल देखकर लोगों ने तालियाँ बजाईं।
  8. प्रधानाचार्य की बातें सुनकर छात्र जोश से भर उठे।
  9. मोबाइल फ़ोन झपटने का अपराधी होने से उसे सजा हुई।
  10. बादल घिरने के बाद भी वर्षा नहीं हुई।
  11. बाज़ार में धमाका होते ही लोग इधर-उधर भागने लगे।
  12. परिश्रम से कमाए गए धन को सोच-समझकर खर्च करना चाहिए।
  1. बच्चों ने शोर मचाया और पक्षी उड़ गए।
  2. आज तुम घर पर रहो और जानवरों की देखरेख करो।
  3. आरक्षण समर्थक ने उत्पात किया और अनेक रेलगाड़ियाँ रद्द करनी पड़ी।
  4. श्यामू शहर गया और मलेरिया से पीड़ित हो गया। 
  5. महात्मा जी ने मुर्गे की कुकड़-कूँ सुना और नदी की ओर चल पड़े।
  6. वह दौड़ प्रतियोगिता में फ़िसलकर गिर गया इसलिए प्रथम न आ सका।
  7. लोगों ने जादूगर का खेल देखा और तालियाँ बजाई।
  8. छात्रों ने प्रधानाचार्य की बातें सुनीं और जोश से भर उठे।
  9. उसने मोबाइल फ़ोन झपटा था, इसलिए उसे सजा हुई।
  10. बादल घिरे परंतु वर्षा नहीं हुई।
  11. बाज़ार में धमाका हुआ और लोग इधर-उधर भागने लगे। 
  12. धन को परिश्रम से कमाया जाता है इसलिए उसे सोच समझकर खर्च करना चाहिए।
The document अभ्यास प्रश्न: रचना के आधार पर वाक्य रूपांतर | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10 is a part of the Class 10 Course हिंदी व्याकरण - कक्षा 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10
7 videos|39 docs|6 tests

FAQs on अभ्यास प्रश्न: रचना के आधार पर वाक्य रूपांतर - हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

1. वाक्य रूपांतर क्या है और इसके प्रकार कौन-कौन से हैं ?
Ans. वाक्य रूपांतर एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक वाक्य को दूसरे वाक्य में बदल दिया जाता है, जबकि उसका अर्थ वही रहता है। इसके मुख्य प्रकार हैं: सक्रिय-निष्क्रिय वाक्य, सरल वाक्य, मिश्रित वाक्य, और वाक्य के भिन्न रूप जैसे प्रश्नवाचक, नकारात्मक आदि।
2. वाक्य रूपांतर के अभ्यास से छात्रों को क्या लाभ होता है ?
Ans. वाक्य रूपांतर के अभ्यास से छात्रों की भाषा कौशल में सुधार होता है। यह उन्हें व्याकरण की समझ बढ़ाने, संवाद कौशल को विकसित करने, और विभिन्न वाक्य संरचनाओं का उपयोग करने में मदद करता है।
3. वाक्य रूपांतर के लिए महत्वपूर्ण टिप्स क्या हैं ?
Ans. वाक्य रूपांतर के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स हैं: वाक्य के मुख्य तत्वों को समझें, क्रिया के रूप को ध्यान में रखें, वाक्य के भाव को न बदलें, और विभिन्न उदाहरणों का अभ्यास करें।
4. वाक्य रूपांतर के कौन से सामान्य उदाहरण दिए जा सकते हैं ?
Ans. सामान्य उदाहरणों में शामिल हैं: 1. सक्रिय वाक्य: "राम ने खाना खाया।" निष्क्रिय रूप: "खाना राम द्वारा खाया गया।" 2. "सूरज चमक रहा है।" प्रश्नवाचक रूप: "क्या सूरज चमक रहा है?"
5. वाक्य रूपांतर के लिए कौन-कौन से अभ्यास पुस्तकें उपलब्ध हैं ?
Ans. वाक्य रूपांतर के लिए कई अभ्यास पुस्तकें उपलब्ध हैं, जैसे "हिंदी व्याकरण की पुस्तक", "कक्षा 10 के लिए हिंदी की पाठ्य पुस्तकें", और "संस्कृत वाक्य रूपांतर अभ्यास पुस्तकें"। ये पुस्तकें छात्रों को वाक्य रूपांतर के विभिन्न पहलुओं को समझने और अभ्यास करने में मदद करती हैं।
Related Searches

past year papers

,

Free

,

अभ्यास प्रश्न: रचना के आधार पर वाक्य रूपांतर | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

,

अभ्यास प्रश्न: रचना के आधार पर वाक्य रूपांतर | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

,

video lectures

,

Sample Paper

,

Exam

,

ppt

,

mock tests for examination

,

Semester Notes

,

Summary

,

MCQs

,

Important questions

,

pdf

,

study material

,

shortcuts and tricks

,

अभ्यास प्रश्न: रचना के आधार पर वाक्य रूपांतर | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

,

Viva Questions

,

Objective type Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Extra Questions

,

practice quizzes

;