मनुष्य जिज्ञासु प्राणी है। वह तरह-तरह की जानकारियों से अवगत होना चाहता है। वह सूचनाओं का आदान-प्रदान करता है। इसी तरह सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाएँ भी कुछ आवश्यक सूचनाएँ लोगों तक पहुँचाना चाहती हैं। जन साधारण की भलाई हेतु वे समय-समय पर ऐसा करती रहती हैं। इन सूचनाओं को जनता तक लिखित रूप में पहुँचाना सूचना-लेखन कहलाता है। सूचना-लेखन के माध्यम से जन साधारण से सीधे संवाद स्थापित किया जाता है। इसके माध्यम से कम खर्च और अल्प परिश्रम से अधिकाधिक लोगों तक सूचनाएँ पहुँचाई जाती हैं। छात्रों को भी तरह-तरह की सूचनाएँ विद्यालय के सूचनापट्ट पर लिखी मिलती हैं। सूचनाएँ प्रायः ऐसे स्थान पर लिखी जाती हैं, जहाँ लोगों द्वारा वे आसानी से देखी और पढ़ी जा सकें। इन्हें कॉलोनियों और रिहायशी इलाकों के मुख्य द्वार पर या प्रायः कॉलोनी के सूचनापट्टों पर लिखी मिल जाती हैं।
सूचना-लेखन में ध्यान देने योग्य बातें-
सूचना-लेखन की विधि
- सूचना लेखन में सबसे ऊपर विद्यालय या संस्था का नाम लिखा जाता है। इससे ज्ञात होता है कि सूचना किस कार्यालय द्वारा दी जा रही है; जैसे-
विद्या भारती सेकेंड्री स्कूल, ज्योति नगर, दिल्ली
खेल परिषद- अगली पंक्ति में मोटे अक्षरों में लिखना चाहिए
सूचनाइसके बाद शीर्षक और उसके नीचे अगले एक अनुच्छेद में इस तरह लिखनी चाहिए –
हमारे विद्यालय की खेल परिषद दवारा आगामी सोमवार को प्रात: 9 बजे एक टायल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके माध्यम से विभिन्न खेलों-क्रिकेट, टेबल-टेनिस, लंबी दौड़, फुटबॉल, वॉलीबाल, कबड्डी आदि की टीम बनाने हेतु संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जो छात्र-छात्राएँ इसमें अपनी खेल प्रतिभा दिखाना चाहते हैं वे अधोहस्ताक्षरी के पास तीन दिनों के भीतर अपना नामांकन अवश्य करा दें।
करतार सिंह(खेल शिक्षक)
सचिव, खेल परिषद्
इस तरह हमने देखा कि –
प्रश्नः1. गांधी जयंती के अवसर पर आपके विद्यालय ने स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सामने वाली बस्ती में साफ़-सफ़ाई करने के अलावा लोगों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाए जाने का निश्चय किया गया है। इसकी सूचना देते हुए एक सूचना आलेख तैयार कीजिए। आप अपने विद्यालय के हेड ब्वाय जयंत
प्रश्नः 2. आपकी कालोनी में रियायती दर पर हेपेटाइटिस-बी के इंजेक्शन लगवाने का निर्णय सदर लायंस क्लब पंजाबी बाग दिल्ली द्वारा लिया गया है। अपनी कालोनी के सूचनापट्ट पर लिखने के लिए एक सूचना आलेख तैयार कीजिए। आप कालोनी विकास समिति के सचिव हैं।
प्रश्नः 3. आपका विद्यालय दसवीं कक्षा के तीस छात्रों को राजस्थान शैक्षिक भ्रमण पर ले जाना चाहता है। इसके लिए आवश्यक जानकारियाँ देते हुए एक सूचना आलेख तैयार कीजिए। आप नवजीवन सीनियर सेकेंड्री स्कूल, आलमबाग, लखनऊ के हेड ब्वाय आस्तिक शाक्य हैं।
प्रश्नः 4. आपके विद्यालय में परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इससे विद्यालय के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। विद्यालय के हेड ब्वाय/हेड गर्ल की तरफ से एक सूचना आलेख तैयार कीजिए।
1. नोट्स कक्षा 10 के बारे में सूचना दी गई है, क्या इसे हिंदी में उपलब्ध किया गया है? | ![]() |
2. नोट्स कक्षा 10 क्या है? | ![]() |
3. नोट्स कक्षा 10 कहाँ से डाउनलोड किया जा सकता है? | ![]() |
4. नोट्स कक्षा 10 कितने प्रश्नों का संग्रह है? | ![]() |
5. नोट्स कक्षा 10 क्या छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद कर सकता है? | ![]() |