Class 10 Exam  >  Class 10 Notes  >  हिंदी व्याकरण - कक्षा 10  >  अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन

अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10 PDF Download

 सूचना लेखन क्या है?

किसी भी सूचना को मौखिक अथवा लिखित रूप में प्रदान कर सकते है। तकनीकी दौर में मौखिक सूचना को आकाशवाणी, रेडियो, एफएम एवं टेलीविजन से प्रदान किया जाता है। किन्तु जब किसी सूचना को लिखित प्रारूप में प्रदान करने हेतु निर्मित कर लेते है तो इसे ‘सूचना लेखन’ कहा जाता है। अन्य शब्दों में कहे तो – ‘न्यूनतम शब्दों में प्रदान की जानी वाले जानकारी जोकि बड़े रूप में औपचारिक शैली में लिखी गई हो ‘सूचना लेखन’ कहलाती है।’

अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

कक्षा 10 हिंदी के Hindi Grammar for Class 10 Course के इस डॉक्यूमेंट की मदद से सूचना लेखन को अच्छे से समझ सकते हैं 

सुचना लेखन का महत्व क्या है?

  • सार्वजनिक माध्यम से बहुत से लोगो को एक साथ ही सम्बंधित सूचना की जानकारी प्रदान करना।
  • किसी विशेष कार्यक्रम और घटना के विषय में पूरे विवरण प्रदान करना।
  • सूचना लेखन का मुख्य लक्ष्य किसी बात को लेकर अखबारी, पत्र-पत्रिकाओं इत्यादि के द्वारा बहुत से पाठको तक सूचना पहुँचना होता है।
  • सूचना लेखन का मूल उद्देश्य कम शब्दों में पूर्ण जानकारी जनता तक पहुँचानी है।

सूचना लेखन के समय ध्यान रखने योग्य बिन्दु

  • सूचना को न्यूमतम शब्दों यानी 20 से 30 शब्दों में ही लिखना होता है।
  • अपनी भाषा को साफ़, सही एवं समझने योग्य रखना चाहिए।
  • सूचना देने वाली संस्था अथवा व्यक्ति का विवरण जरूर देना चाहिए।
  • सूचना में तिथि, समय एअव्म विषयवस्तु का सही एवं साफ विवरण होना जरुरी है।
  • सूचना का लिखित प्रारूप पठनीय हो।
  • सूचना में जारी कर रहे अधिकारी अथवा व्यक्ति का नाम एवं पद जरूर अंकित हो।

सूचना पत्र के नमूने

प्रश्नः 1. आप कला एवं सांस्कृतिक परिषद् के सचिव मुनीश मौर्य हैं। आपके विद्यालय में एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जानी है, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। इससंबंध में सूचना आलेख तैयार कीजिए।

अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

प्रश्नः 2. आशीर्वाद सोसाइटी पश्चिम विहार, दिल्ली ने अपनी कॉलोनी में होली मिलन समारोह आयोजित किया है जिसमें ‘पास’ द्वारा ही प्रवेश दिया जाएगा। आप आर०डब्ल्यू०ए० के सदस्य की तरफ से एक सूचना आलेख तैयार कीजिए।

अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

प्रश्नः 3. ‘ज्योति आई केयर फाउंडेशन’ आपकी कॉलोनी में एक कैंप लगाना चाहती है, जिसमें 50 साल से अधिक उम्र वाले स्त्री-पुरुषों की आँख संबंधी बीमारियों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। इस कैंप में साठ साल से अधिक आयु के लोगों को चश्मा मुफ़्त दिया जाएगा। कॉलोनी के सचिव की तरफ से एक सूचना आलेख तैयार कीजिए।

अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

प्रश्नः 4. आपके शहर के खादी वस्त्र भंडार ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी वस्त्रों पर 10 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक छूट देने का निश्चय किया है ताकि खादी वस्त्रों की लोकप्रियता बढ़े। स्वयं को खादी वस्त्र भंडार का प्रबंधक मानकर एक सूचना आलेख तैयार कीजिए।

अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

प्रश्नः 5. आप केंद्रीय विद्यालय जलवायु विहार दिल्ली की सांस्कृतिक इकाई के सचिव प्रत्यूष/प्रत्यूषा हैं। आपके विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति पूर्ण कविताओं का पाठ किया जाना है जिसमें शहर के प्रसिद्ध कवि पधार रहे हैं। इसमें छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी सादर आमंत्रित हैं। इस संबंध में एक सूचना आलेखन कीजिए।

अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

प्रश्नः 6. आपके विद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हर तरह की पुस्तकों पर 25% छूट दी जाएगी। ये पुस्तकें विभिन्न विषयों से संबंधित होंगी। इस संबंध में एक सूचना आलेख तैयार कीजिए। आप दसवींबी के छात्र गौतम शर्मा हैं।

अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

प्रश्नः 7. ग्रीष्मावकाश में झुग्गी-झोपड़ियों के उन गरीब बच्चों को स्वैच्छिक रूप से प्रतिदिन 9 बजे से 11 बजे तक पढ़ाने के लिए कुछ छात्र इच्छुक हैं। आप विद्यालय के हेड ब्वाय हैं। इसके लिए एक सूचना आलेख तैयार कीजिए, ताकि अधिकाधिक छात्र उत्साहित होकर इस कार्यक्रम में भाग लें।

अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

प्रश्नः 8. आप टैगोर अपार्टमेंट टैगोर गार्डन दिल्ली के आर०डब्ल्यू०ए० के सचिव हैं। गांधी जयंती के शुभ अवसर पर आरडब्ल्यू०ए० के सदस्यों ने डॉक्टरों की देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। इच्छुक व्यक्ति रक तदान हेतु सादर आमंत्रित हैं। इस संबंध में सूचना आलेख तैयार कीजिए।

अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

प्रश्नः 9. आपके विद्यालय ने गरीब छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकें वितरित करने का निर्णय किया है। जिन छात्र-छात्राओं के माता-पिता की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है, वे ही इसके पात्र हैं। इसकी सूचना देने के लिए एक आलेख तैयार कीजिए। आप छात्र कल्याण समिति के सदस्य अभिनव हैं।

अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

प्रश्नः 10. आप लिटिल ऐंजिल्स स्कूल, मेरठ, उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी गौरव हैं। खेल के कालांश में खेलते समय आपका पर्स कहीं गिर गया। इसकी सूचना देते हुए एक आलेख तैयार कीजिए।

अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

The document अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10 is a part of the Class 10 Course हिंदी व्याकरण - कक्षा 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10
7 videos|39 docs|6 tests

FAQs on अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन - हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

1. सूचना लेखन क्या है?
उत्तर: सूचना लेखन एक ऐसी कला है जिसमें हमें एक विशेष विषय या घटना के बारे में जानकारी या अद्यतन को लिखने का तरीका सीखना होता है।
2. सूचना लेखन का महत्व क्या है?
उत्तर: सूचना लेखन का महत्व विभिन्न क्षेत्रों में होता है। यह लोगों को जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने में मदद करता है।
3. सूचना लेखन के समय ध्यान रखने योग्य बिन्दु क्या हैं?
उत्तर: सूचना लेखन के समय ध्यान देने योग्य बिंदु में यथार्थता, संक्षेपता और स्पष्टता होनी चाहिए।
4. क्या सूचना लेखन सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण है?
उत्तर: हाँ, सूचना लेखन सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से लोग अपनी विचारधारा, प्रस्ताव, विज्ञापन आदि को दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं।
5. सूचना लेखन किसलिए उपयोगी होता है?
उत्तर: सूचना लेखन अधिकारियों द्वारा आदेश और निर्देशों को साझा करने के लिए भी उपयोगी होता है।
Related Searches

mock tests for examination

,

Extra Questions

,

अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

,

past year papers

,

study material

,

practice quizzes

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Objective type Questions

,

अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

,

MCQs

,

अभ्यास प्रश्न: सूचना लेखन | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

,

Free

,

ppt

,

Sample Paper

,

Summary

,

pdf

,

Viva Questions

,

Important questions

,

Semester Notes

,

Exam

,

shortcuts and tricks

,

video lectures

;