Class 1 Exam  >  Class 1 Notes  >  Hindi for Class 1 (सारंगी)  >  हिंदी व्याकरण - संज्ञा

हिंदी व्याकरण - संज्ञा | Hindi for Class 1 (सारंगी) PDF Download

संज्ञा किसे कहते हैं?

हिंदी व्याकरण - संज्ञा | Hindi for Class 1 (सारंगी)

किसी वस्तु, स्थान, व्यक्ति या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं।

उदाहरण: ईशान और लावण्या रेलगाड़ी से दिल्ली गए। दिल्ली में लाल किले की सुंदरता और कुतुबमीनार की ऊँचाई देखकर उन्हें हैरानी हुई।
ऊपर दिए गए दोनों वाक्यों में:

  • ईशान और लावण्या व्यक्तियों के नाम हैं।
  • दिल्ली, लालकिला और कुतुबमीनार स्थानों के नाम हैं।
  • रेलगाड़ी वस्तु का नाम है।
  • सुंदरता, ऊँचाई और हैरानी भावों के नाम हैं।

ये सभी नाम संज्ञा शब्द हैं।

संज्ञा के भेद

हिंदी व्याकरण - संज्ञा | Hindi for Class 1 (सारंगी)

संज्ञा के पाँच भेद होते हैं:

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा

  • जिस संज्ञा शब्द से किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।
  • उदाहरण: सोहन, गंगा, लालकिला, ताजमहल, हिमालय, दिल्ली, भारत आदि।

2. जातिवाचक संज्ञा

  • जिस संज्ञा शब्द से किसी जाति, समूह का बोध हो, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।
  • उदाहरण: कुत्ता, बालक, घोड़ा, पुस्तक आदि।

3. भाववाचक संज्ञा

  • जो संज्ञा शब्द किसी वस्तु के गुण, दशा, माप आदि के भाव का बोध कराए, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।
  • उदाहरण: बुढ़ापा, कोमलता, बचपन, ममता, मिठास आदि।

4. द्रव्यवाचक संज्ञा

  • जो संज्ञा शब्द किसी धातु, द्रव्य, पदार्थ आदि का बोध कराते हैं, वे द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं; 
  • उदाहरण: सोना, लोहा, घी, तेल, दूध, चाँदी, आटा, चीनी, चावल, आदि।

5. समूहवाचक संज्ञा

  • जिन संज्ञा शब्दों से एक ही जाति के व्यक्तियों या वस्तुओं के समूह का बोध होता है, उन्हें समूहवाचक संज्ञा कहते हैं। 
  • उदाहरण: सेना, परिवार, दल, संघ, समूह, गुच्छा आदि शब्द एक ही जाति अथवा वस्तु के समूह का बोध कराते हैं।
The document हिंदी व्याकरण - संज्ञा | Hindi for Class 1 (सारंगी) is a part of the Class 1 Course Hindi for Class 1 (सारंगी).
All you need of Class 1 at this link: Class 1
84 videos|281 docs|62 tests

FAQs on हिंदी व्याकरण - संज्ञा - Hindi for Class 1 (सारंगी)

1. संज्ञा क्या है?
Ans. संज्ञा एक शब्द होता है जो किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु या भाव को प्रकट करने के लिए प्रयोग होता है।
2. संज्ञा के कितने भेद होते हैं?
Ans. संज्ञा के दो प्रमुख भेद होते हैं - व्यक्तिवाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा।
3. संज्ञा का क्या महत्व है?
Ans. संज्ञा का महत्व भाषा में स्पष्टता और सुव्यवस्थित व्यक्ति करने में होता है।
4. संज्ञा के उदाहरण दीजिए।
Ans. किताब, घर, लड़का, कुत्ता, शिक्षक - ये सभी संज्ञाएँ हैं।
5. संज्ञा का क्या लक्षण होता है?
Ans. संज्ञा का मुख्य लक्षण यह होता है कि इससे किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु की पहचान होती है।
Related Searches

ppt

,

MCQs

,

Free

,

Extra Questions

,

हिंदी व्याकरण - संज्ञा | Hindi for Class 1 (सारंगी)

,

Semester Notes

,

Sample Paper

,

Viva Questions

,

study material

,

past year papers

,

Summary

,

practice quizzes

,

mock tests for examination

,

Important questions

,

pdf

,

हिंदी व्याकरण - संज्ञा | Hindi for Class 1 (सारंगी)

,

shortcuts and tricks

,

हिंदी व्याकरण - संज्ञा | Hindi for Class 1 (सारंगी)

,

video lectures

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Exam

,

Objective type Questions

;