Class 1 Exam  >  Class 1 Notes  >  Hindi for Class 1 (सारंगी)  >  हिंदी व्याकरण - सर्वनाम

हिंदी व्याकरण - सर्वनाम | Hindi for Class 1 (सारंगी) PDF Download

सर्वनाम किसे कहते हैं ?

हिंदी व्याकरण - सर्वनाम | Hindi for Class 1 (सारंगी)

संज्ञाओं अथवा नामों के बदले जिन शब्दों का प्रयोग होता है, उन्हें 'सर्वनाम' कहते हैं। सरल भाषा में, जो शब्द संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं, वे 'सर्वनाम' कहलाते हैं।

उदाहरण:

  • मैं
  • हम
  • यह
  • तुम
  • क्या

सर्वनाम के भेद

हिंदी व्याकरण - सर्वनाम | Hindi for Class 1 (सारंगी)

सर्वनाम के छह भेद हैं:

1. पुरुषवाचक सर्वनाम

  • वे सर्वनाम जो कहने वाले, सुनने वाले या अन्य पुरुष (जिसके बारे में बात कर रहे हों) का बोध कराएँ, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
  • उदाहरण: मैं, तू, वह आदि।

2. निश्चयवाचक सर्वनाम

  • वे सर्वनाम जो किसी वस्तु या स्थान के बारे में निश्चयपूर्वक ज्ञान कराएँ, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। 
  • उदाहरण:
    • यह मेरी पुस्तक है।
    • वह मेरा घर है।

यहाँ ‘यह’ और ‘वह’ शब्द किसी निश्चित वस्तु की ओर संकेत कर रहे हैं। अतः ये ‘निश्चयवाचक सर्वनाम’ हैं।

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम

  • वे सर्वनाम जो किसी वस्तु का निश्चयपूर्वक ज्ञान न कराएँ उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
  • उदाहरण:
    • कोई गा रहा है।
    • उसे कुछ हो गया है।

4. संबंधवाचक सर्वनाम

  • जो सर्वनाम वाक्य में प्रयुक्त किसी दूसरी संज्ञा या सर्वनाम से संबंध बताते हैं, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।
  • उदाहरण:
    • जैसा करोगे वैसा भरोगे।
    • जो भागेगा वह गाड़ी पकड़ लेगा।

यहाँ ‘जैसा-वैसा’ और ‘जो-वह’ शब्द दो बातों में मेल स्थापित करते हैं। अतः ये ‘संबंधवाचक सर्वनाम’ हैं।

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम

  • जो सर्वनाम वाक्य में किसी प्रश्न का बोध कराएँ, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।
  • उदाहरण:
    • कौन गा रहा है?
    • वह क्या कर रहा है?

यहाँ ‘कौन’ और ‘क्या’ शब्द प्रश्न करने का बोध कराते हैं। अतः ये ‘प्रश्नवाचक सर्वनाम’ हैं।

6. निजवाचक सर्वनाम

  • वे सर्वनाम जो कर्ता के साथ अपनेपन का भाव प्रकट करते हैं, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।
  • उदाहरण:
    • मैं अपना काम आप कर लूँगा।
    • वह स्वयं आया था।

यहाँ ‘आप’ और ‘स्वयं’ शब्द कर्ता के लिए ही प्रयुक्त हुए हैं। अतः ये निजवाचक सर्वनाम हैं।

The document हिंदी व्याकरण - सर्वनाम | Hindi for Class 1 (सारंगी) is a part of the Class 1 Course Hindi for Class 1 (सारंगी).
All you need of Class 1 at this link: Class 1
86 videos|281 docs|62 tests
Related Searches

हिंदी व्याकरण - सर्वनाम | Hindi for Class 1 (सारंगी)

,

pdf

,

हिंदी व्याकरण - सर्वनाम | Hindi for Class 1 (सारंगी)

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Free

,

हिंदी व्याकरण - सर्वनाम | Hindi for Class 1 (सारंगी)

,

Semester Notes

,

practice quizzes

,

mock tests for examination

,

Viva Questions

,

Extra Questions

,

Sample Paper

,

shortcuts and tricks

,

video lectures

,

study material

,

past year papers

,

ppt

,

Objective type Questions

,

Exam

,

MCQs

,

Summary

,

Important questions

;