Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Worksheets with Solutions for Class 6  >  Worksheet Solutions - बचपन

Worksheet Solutions - बचपन | Worksheets with Solutions for Class 6 PDF Download

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. बचपन पाठ की लेखिका का क्या नाम है?
(i) 
कृष्णा सोबती
(ii) 
महादेवी वर्मा
(ii) 
सुमित्रानंद पंत
(iv) इनमे से कोई नहीं

उत्तर: (i) कृष्णा सोबती

प्रश्न 2. लेखिका अपने बचपन में किन चीज़ों को मज़े लेकर खाती थी ?
(i) 
चने जोर गरम
(ii)
अनार दाने
(iii) 
चॉकलेट
(iv) 
इन सभी को

उत्तर: (iv) इन सभी को

प्रश्न 3. बचपन पाठ किस विधा में लिखा गया है?
(i) 
निबंध
(ii) जीवनी
(iii) 
कहानी
(iv) संस्मरण

उत्तर: (iv) संस्मरण

प्रश्न 4. जब लेखिका छोटी थी तो मनोरंजन का प्रमुख साधन क्या था?
(i) 
ग्रामोफोन
(ii) चलचित्र
(iii) 
रेडियो
(iv)
टेलीविजन

उत्तर: (i) ग्रामोफोन

प्रश्न 5. लेखिका चॉकलेट कब खाती थी?
(i) 
रात को खाना खाने के बाद
(ii) शाम को 
(iii) 
सुबह
(iv) दोपहर को

उत्तर: (i) रात को खाना खाने के बाद

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. शनिवार के दिन लेखिका को क्या करना पड़ता था? 

शनिवार को लेखिका को ऑलिव ऑयल या कैस्टर ऑयल पीना पड़ता था।

प्रश्न 7. चश्मा लगाते समय डॉक्टर ने क्या भरोसा दिलाया था? 

चश्मा लगाते समय डॉक्टर ने लेखिका को भरोसा दिलाया कि कुछ दिन पहनने पर चश्मा उतर जायेगा, परन्तु ऐसा नहीं हुआ। 

प्रश्न 8. शिमला में लेखिका सिर पर क्या लगाती थी? 

शिमला में लेखिका सिर पर हिमाचली टोपी लगाती थी। उसके पास कई रंगों की आरामदायक टोपियाँ थों। सिर पर दुपट्टा ओढ़ने की जगह टोपी पहनना पसंद करती थी। 

प्रश्न 9. लेखिका चश्मे के लिए अपने आप को जिम्मेदार क्यों मानती थी? 

लेखिका दिन की रोशनी में नहीं पढ़ती थी। वह रात को टेबल लैम्प की रोशनी में पढ़ती थी। इससे उसकी नज़र कमजोर हो गई थी। इसलिए वह अपने आपको ही चश्मे के लिए जिम्मेदार मानती थी।

प्रश्न 10. लेखिका यह क्यों कहती है कि मैं तुम्हारी दादी भी हो सकती हूँ, तम्हारी नानी भी? 

लेखिका आयु में अब बहुत बड़ी हो चुकी है। उसकी आयु अब नानी व दादी कहलाने की है, इसलिए वह कहती है कि मैं तुम्हारी दादी या नानी हो सकती हूँ। 

प्रश्न 11. लेखिका ने अपने जीवन के किस भाग का वर्णन इस पाठ में किया है? 

इस पाठ में लेखिका (कुष्णा सोबती) ने अपने बचपन के दिनों का वर्णन किया है। 

प्रश्न 12. नए जूते के लगने' का उपचार कैसे किया जाता था? 

नए जूते पहनने पर वे पैरों में लगते थे। इस कथन का तात्पर्य है कि पैरों में छाले पड़ जाते थे जिसका उपचार करने के लिए पैरों में रूई लगा लेते थे। 

प्रश्न 13. चश्मा लग जाने पर लेखिका को क्या कहकर उसका चचेरा भाई चिढ़ाता था?

चश्मा लग जाने पर लेखिका का चचेरा भाई उसे लंगूर कहकर चिढ़ाता था। 

प्रश्न 14. शनिवार को लेखिका को बचपन में क्या पीना पड़ता था?

शनिवार को लेखिका को बचपन में ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) पीना पड़ता था जिसे देखकर ही उल्टी आती थी। 

प्रश्न 15. लेखिका बचपन में किन रंगों के कपड़े पहनती थी और अब कैसे कपड़े पहनती है? 

लेखिका बचपन में रंग-बिरंगे (नीले, जामुनी, ग्रे, काले, चाकलेटी रंग के कपड़े पहनती थी परन्तु अब गहरे नहीं अपितु हल्के रंग के (विशेषकर सफेद रंग के कपड़े पहनती है। 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. पाठ से पता करके लिखिए कि लेखिका के चश्मा लगाने पर उनके चचेरे भाई उन्हें क्यों छेड़ते थे? 

लेखिका के चश्मा लगाने पर उनके चचेरे भाई उन्हें इसलिए छेड़ते थे, क्योंकि जब कोई व्यक्ति पहली बार चश्मा लगाता है तो उसे तथा देखने वाले दोनों को ही अटपटा सा लगता है। लेखिका का चचेरा भाई उनकी सूरत को लंगूर की सूरत कहकर चिढ़ाता था।

प्रश्न 17. जूतों के बारे में लेखिका का क्या अनुभव रहा है? 

आज के जूतों तथा लेखिका के बचपन के जमाने के जूतों में बहुत अन्तर है। जब उन्हें बचपन में नए जूते मिलते थे, तो वह जूतों के मिलते ही छालों का इलाज शुरू कर देती थी, क्योंकि नए जूतों से पैरों में छाले हो जाते थे। 

प्रश्न 18. चचेरे भाई के चले जाने के बाद लेखिका ने क्या किया? 

लेखिका फिर अपने कमरे में गई और आइने के सामने जाकर खड़ी हो गई। उसमें अपनी बार-बार सूरत देखने लगी फिर ऐनक उतारी फिर अपना चेहरा आइने में देखा। फिर ऐनक पहन ली फिर से ऐनक पहनकर अपना चेहरा आइने में देखा। इस तरह उसने कई बार ऐनक उतारा और फिर से पहनकर अपना चेहरा देखा और सोचने लगी क्या मेरा चेहरा लंगूर के चेहरे-जैसा है ? 

प्रश्न 19. उम्र बढ़ने के साथ-साथ लेखिका में क्या-क्या बदलाव हुए हैं? 

उम्र बढ़ने के साथ लेखिका खुद को सयाना महसूस करने लगी। उसके पहनने-ओढ़ने के ढंग में काफी बदलाव आ गया है। पहले वह रंग-बिरंगे कपड़े पहनती थी, पर अब सफेद या हल्के रंगों वाले कपड़े पहनती है। पहले वह फ्रॉक पहनती थी और अब चूड़ीदार व घेरद्वार कुर्ते पहनती है। 

प्रश्न 20. लेखिका ने बचपन में शिमला रिज पर जो मजे किए थे, उन्हें अपने शब्दों में लिखिए। 

वहाँ उसने घोड़ों की सवारी की थी, वह उन घोड़ों को बहुत छोटा समझती थी और उन पर हँसती थी। उसके ननिहाल के घोड़े बहुत हृष्ट-पुष्ट थे। शाम को रंग-बिरंगे गुब्बारे दिखाई देते थे, सामने जाखू का पहाड़ दिखाई देता था। ऊँचा चर्च था। चर्च की घंटियाँ बजती तो दूर-दूर तक उनकी गूंज फैल जाती। लेखिका रिज की रौनक और मॉल की दुकानों की चमक का खूब आनंद लेती थी।

The document Worksheet Solutions - बचपन | Worksheets with Solutions for Class 6 is a part of the Class 6 Course Worksheets with Solutions for Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
357 docs

FAQs on Worksheet Solutions - बचपन - Worksheets with Solutions for Class 6

1. बच्चों के लिए कक्षा 6 में बचपन विषय क्या है?
उत्तर: बचपन विषय कक्षा 6 में एक पाठ्यक्रम है जो बच्चों को उनके बचपन के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें बच्चों के जीवन, परिवार, खेल-कूद, खानपान, स्वास्थ्य, विज्ञान, और विश्वास जैसे मुद्दे शामिल हैं।
2. बचपन में कौन-कौन से विषय शामिल होते हैं?
उत्तर: बचपन में विभिन्न विषय शामिल होते हैं जैसे मनोविज्ञान, भौतिकी, जीवविज्ञान, गणित, भूगोल, इतिहास, गणित, और कला। इन विषयों का अध्ययन बच्चों को उनके बचपन के जीवन के अलग-अलग पहलुओं से अवगत कराता है।
3. बचपन क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: बचपन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह समझने और सीखने की उम्र होती है। इस आयु में बच्चे नई जानकारी को स्वीकार करने के लिए अधिक प्रवृत्त होते हैं और उन्हें नई कौशल और कार्यों का अभ्यास करने की आवश्यकता होती है। बचपन उनके मस्तिष्क और शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
4. बचपन कक्षा 6 में कितने विषयों के बारे में सीखा जाता है?
उत्तर: बचपन कक्षा 6 में आम तौर पर छह से आठ विषयों के बारे में सीखाया जाता है। इनमें मनोविज्ञान, भौतिकी, जीवविज्ञान, गणित, भूगोल, इतिहास, गणित, और कला शामिल हो सकते हैं। यह विषय विद्यार्थियों को बचपन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक कराते हैं।
5. बचपन में कक्षा 6 के छात्र कौन-कौन से ज्ञान प्राप्त करेंगे?
उत्तर: बचपन में कक्षा 6 के छात्र अपने अध्ययन के माध्यम से विभिन्न ज्ञान प्राप्त करेंगे। इसमें उन्हें नए विषयों, अभियांत्रिकी कौशल, गणितीय और विज्ञानिक सोच, और सामाजिक और सांस्कृतिक ज्ञान का विकास होगा। यह उनके आगे के शिक्षा संघर्षों के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करेगा।
Related Searches

study material

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Extra Questions

,

Exam

,

Free

,

shortcuts and tricks

,

Worksheet Solutions - बचपन | Worksheets with Solutions for Class 6

,

video lectures

,

Objective type Questions

,

past year papers

,

Sample Paper

,

Viva Questions

,

Summary

,

Important questions

,

pdf

,

practice quizzes

,

MCQs

,

mock tests for examination

,

Semester Notes

,

ppt

,

Worksheet Solutions - बचपन | Worksheets with Solutions for Class 6

,

Worksheet Solutions - बचपन | Worksheets with Solutions for Class 6

;