Class 1 Exam  >  Class 1 Notes  >  Hindi for Class 1 (सारंगी)  >  हिंदी व्याकरण - क्रिया

हिंदी व्याकरण - क्रिया | Hindi for Class 1 (सारंगी) PDF Download

क्रिया किसे कहते हैं?

जिन शब्दों से किसी काम का करना या होना पाया जाए, उन्हें क्रिया कहते हैं। जैसे: 

  • लड़कियाँ गेंद खेल रही है।
  • अध्यापिका पढ़ा रही है।
  • बच्चे हँस रहे हैं।

ऊपर के वाक्यों में ‘लिख रही हैं’, ‘खेल रहा है’, ‘पढ़ा रही हैं’ और ‘हँस रहे हैं’ शब्द किसी काम के करने या होने का बोध हो रहा हैं। ये सभी शब्द क्रियाएँ हैं।

धातु

क्रिया के मूल रूप को धातु कहते हैं। जैसे: पढ़, लिख, हँस, आ, जा, खेल आदि। सामान्य रूप: धातु के आगे ‘ना’ लगाने से धातु का सामान्य रूप प्राप्त होता है। जैसे:

  • पढ़ + ना = पढ़ना
  • लिख + ना = लिखना
  • हँस + ना = हँसना

क्रिया के भेद

क्रिया के दो भेद होते हैं:
(i). सकर्मक क्रिया
(ii). अकर्मक क्रिया

1. सकर्मक क्रिया
जिस क्रिया में कर्ता के काम करने का फल कर्म पर पड़े, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं।
जैसे: 
रमेश पुस्तक पढ़ता है।
हिंदी व्याकरण - क्रिया | Hindi for Class 1 (सारंगी)मैं विद्यालय जाता हूँ।
हिंदी व्याकरण - क्रिया | Hindi for Class 1 (सारंगी)पंकज पानी पीता है।
हिंदी व्याकरण - क्रिया | Hindi for Class 1 (सारंगी)

ऊपर लिखे वाक्यों में पढ़ता है’, ‘जाता है’, ‘पीता है’ क्रियाएँ सकर्मक हैं। यहाँ ‘पढ़ना’ क्रिया का फल पुस्तक पर, ‘जाता’ क्रिया का फल विद्यालय पर और ‘पीता’ क्रिया का फल पानी पर पड़ रहा है। जिन वाक्यों में कर्म न होते हुए भी ‘क्या’ प्रश्न करने पर उत्तर मिलता है तो वह सकर्मक क्रिया होती है। जैसे- रमेश पढ़ता है। क्या पढ़ता? उत्तर- पुस्तक।

2. अकर्मक क्रिया

जिस क्रिया में कर्ता के काम करने का फल कर्म पर न पड़कर कर्ता पर पड़े उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। 

जैसे:
योगेश हँसता है।
घोड़ा दौड़ता है।
सुप्रिया चलती है।

ऊपर लिखे वाक्यों में ‘हँसता है’, ‘दौड़ता है’, ‘चलती है’ क्रियाएँ अकर्मक हैं। ये बिना कर्म के हैं। यहाँ क्रिया का फल कर्ता पर पड़ रहा है ना कि कर्म पर। इन वाक्यों में ‘क्या’ प्रश्न करने पर उत्तर नहीं मिलता।
जैसे:
विकास हँसता है।
क्या हँसता है? उत्तर- नहीं है।

The document हिंदी व्याकरण - क्रिया | Hindi for Class 1 (सारंगी) is a part of the Class 1 Course Hindi for Class 1 (सारंगी).
All you need of Class 1 at this link: Class 1
86 videos|281 docs|62 tests
Related Searches

practice quizzes

,

MCQs

,

Summary

,

pdf

,

mock tests for examination

,

ppt

,

Extra Questions

,

हिंदी व्याकरण - क्रिया | Hindi for Class 1 (सारंगी)

,

Important questions

,

Viva Questions

,

shortcuts and tricks

,

Exam

,

past year papers

,

Free

,

Sample Paper

,

हिंदी व्याकरण - क्रिया | Hindi for Class 1 (सारंगी)

,

Semester Notes

,

हिंदी व्याकरण - क्रिया | Hindi for Class 1 (सारंगी)

,

video lectures

,

Previous Year Questions with Solutions

,

study material

,

Objective type Questions

;