Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Hindi Grammar for Class 6  >  क्रिया

क्रिया | Hindi Grammar for Class 6 PDF Download

क्रिया

वाक्य के जिस शब्द से हमें किसी कार्य को करने का बोध हो, उसे क्रिया कहते हैं।
निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढ़ें।

  • माताजी खाना बना रही हैं।
  • राकेश पुस्तक लेने के लिए बाजार गया है।
  • पक्षी उड़ रहे हैं।
  • अमित प्रिती के लिए खाना ला रहा है।

(i) उपर्युक्त वाक्यों से ज्ञात होता है कि इन वाक्यों में “बना रही हैं”, “गया है”, “उड़ रहे हैं”, “ला रहा है” आदि पदों से किसी न किसी कार्य के होने या कार्य के करने का बोध होता है। वाक्य के ऐसे शब्द क्रिया कहलाते हैं।
(ii) प्रत्येक वाक्य में क्रिया पदों का महत्तवपूर्ण स्थान होता है। क्रिया के बिना वाक्य अपूर्ण रहता है। इसलिए प्रत्येक वाक्य में क्रिया अवश्य होती है। सहायक क्रिया जो शब्द काल आदि का बोध कराने में क्रिया की सहायता करते हैं, उन्हें सहायक क्रिया कहते हैं।
जैसे -

  • पढ़ रहा है,
  • लिख रही थी,

(iii) क्रियाओं में से “पढ़” और “लिख” धातु को अलग कर देने से “रहा है” और “रही थी”, रूप बच जाते हैं, ये सहायक क्रिया के नाम से जाने जाते हैं। ये रूप मुख्य क्रिया (धातु) की सहायता करते हैं, इसीलिए इन्हें सहायक क्रिया कहा जाता है। धातु क्रिया के मूल रूप को धातु कहते हैं।
जैसे- दौड़, हँस, जाग, पढ़, लिख, पी, सो, उठ, बैठ, आदि।
(iv) क्रिया का सामान्य रूप मूल धातु में “ना” प्रत्यय जोड़कर क्रिया के सामान्य रूप बनाए जाते हैं।
जैसे- खा + ना = खाना, सो + ना = सोना, दौड़ + ना, = दौड़ना

क्रिया के भेद

क्रिया के निम्नलिखित भेद हैं:
1. सकर्मक क्रिया
जिस क्रिया के व्यापार का फल या प्रभाव (कर्ता को छोड़कर) कर्म पर भी पड़ता है, वे सकर्मक क्रियाएँ कहलाती हैं।
जैसे: खाना, पीना, देखना, लिखना आदि।
(क) योगेश पुस्तक पढ़ रहा है।
(ख) नेहा चित्र देख रही है।
उपर्युक्त वाक्यों में “पढ़ रहा है” और “देख रही है” सकर्मक क्रियाएँ हैं। पढ़ने और देखने का कर्म क्रमशः योगेश तथा नेहा कर रहे हैं, किंतु इनका फल कर्म पर ही पड़ रहा है इसलिए ये सभी सकर्मक क्रियाएँ हैं।
मनीषा पुस्तक पढ़ती है। (सकर्मक), मनीषा पढ़ती है।

2. अकर्मक क्रिया
जिन क्रियाओं के व्यापार का फल कर्ता पर पड़ता है, वे अकर्मक क्रियाएँ कहलाती हैं।

अधिकतर अकर्मक क्रियाओं में कर्म कारक नहीं होता पर अन्य कारक हो सकते हैं;
जैसे: दादी जी कुरसी पर बैठी हैं।

क्रिया के अन्य भेद

संरचना के आधार पर क्रिया पाँच प्रकार की होती है:
1. सामान्य क्रिया
जहाँ किसी एक क्रिया का प्रयोग हो तो, वह सामान्य क्रिया कहलाती है।
जैसे:

(क) महेश आया।

(ख) रीमा ने गीत गाया।

इन वाक्यों में “आया” और “गाया” शब्द एक क्रिया के रूप में प्रयुक्त हुए हैं।

2. संयुक्त क्रिया
जहाँ दो अथवा दो से अधिक क्रियाओं का साथ-साथ प्रयोग हो तो वह संयुक्त क्रिया कहलाती है।
जैसे:
(क) सोहन खा चुका है।
(ख) रोहन सो गया है।
यहाँ “खा चुका” और “सो गया” दो-दो क्रियाओं का एकसाथ प्रयोग हुआ है। अतः ये संयुक्त क्रियाएँ हैं।

3. नामधातु क्रिया
संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि शब्दों से बने क्रिया पदों को नाम-धातु क्रिया कहते हैं।
जैसे: हाथ से हथियाना, बात से बतियाना, गर्म से गर्माना, खटखट से खटखटाना आदि।
नामधातु क्रियाएँ चार प्रकार के शब्दों से बनती हैं:

  • संज्ञा शब्दों से संज्ञा नामधातु
  • सर्वनाम शब्दों से सर्वनाम नामधातु
  • विशेषण शब्दों से विशेषण नामधातु
  • अनुकरणात्मक शब्दों से अनुकरणात्मक नामधातु

4. प्रेरणार्थक क्रिया
जब कर्ता कोई काम स्वयं न करके दूसरे को उसे करने को प्रेरित करे, तो अकर्मक क्रिया सकर्मक बन जाती है। ऐसी क्रियाएँ प्रेरणार्थक क्रियाएँ कहलाती हैं।
जैसे:
(क) पिता पुत्र से पत्र लिखवाता है।
(ख) अध्यापक छात्रों से पाठ पढ़वाता है।

प्रेरणार्थक क्रिया दो प्रकार की होती है:
(क) प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया
जब कर्ता स्वयं भी कार्य में सम्मिलित होता हुआ प्रेरणा देता है, तब उसे प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं।
जैसे: वह सबको भजन सुनाता है।
(ख) द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया
जब कर्ता स्वयं कार्य न करके दूसरे को कार्य करने की प्रेरणा देता है, तब उसे द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं।
जैसे: वह जोकर से बच्चों हँसाता है।

5. पूर्वकालिक क्रिया
किसी भी वाक्य में मुख्य क्रिया से पहले वाली क्रिया पूर्वकालिक क्रिया कहलाती है |
जैसे:
(क) मुकेश खाना खाकर सो गया |
(ख) अनिल पढ़कर खेलने लगा |

The document क्रिया | Hindi Grammar for Class 6 is a part of the Class 6 Course Hindi Grammar for Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
29 videos|110 docs|28 tests

FAQs on क्रिया - Hindi Grammar for Class 6

1. क्रिया क्या होती है?
उत्तर: क्रिया वाक्य में किसी काम, घटना, स्थिति या अवस्था को दर्शाने वाला शब्द होता है। क्रिया वाक्य का मुख्य भाग क्रिया ही होती है। क्रिया वाक्य के अलावा क्रिया भी अकेले रूप में प्रयोग होती है।
2. क्रिया की कितनी प्रकारें होती हैं?
उत्तर: क्रिया की दो प्रमुख प्रकारें होती हैं - क्रिया विशेषणीय और क्रिया क्रियावाचक। क्रिया विशेषणीय वाक्य में क्रिया विशेषण के साथ प्रयुक्त होती है जो किसी क्रिया की विशेषता बताता है। क्रिया क्रियावाचक वाक्य में क्रिया आपराधिक प्रयोग के रूप में प्रयुक्त होती है और किसी वाक्य के वाक्यांश की क्रिया को बताती है।
3. क्रिया विशेषणीय क्रिया क्या होती है?
उत्तर: क्रिया विशेषणीय क्रिया वह क्रिया होती है जो किसी क्रिया की विशेषता बताती है। इस प्रकार की क्रिया विशेषणीय वाक्य में प्रयुक्त होती है और उस क्रिया को समझाने वाले शब्द के साथ प्रयुक्त होती है। उदाहरण के लिए, "राम धीरे-धीरे चलता है।" यहां "धीरे-धीरे" एक क्रिया विशेषणीय क्रिया है जो बताती है कि राम कैसे चल रहा है।
4. क्रिया क्रियावाचक क्रिया क्या होती है?
उत्तर: क्रिया क्रियावाचक क्रिया वह क्रिया होती है जो किसी वाक्यांश की क्रिया को बताती है। इस प्रकार की क्रिया क्रियावाचक वाक्य में प्रयुक्त होती है और वाक्यांश के बाद की क्रिया को समझाती है। उदाहरण के लिए, "वह नीचे गिर रहा है।" यहां "गिर रहा है" एक क्रिया क्रियावाचक क्रिया है जो बताती है कि वह क्या कर रहा है।
5. क्रिया को वाच्य के किस रूप में प्रयोग किया जा सकता है?
उत्तर: क्रिया को वाच्य के तीन रूपों में प्रयोग किया जा सकता है - प्रथम पुरुष, द्वितीय पुरुष और तृतीय पुरुष। प्रथम पुरुष में क्रिया कर्ता के द्वारा की जाती है, जैसे "मैं लिखता हूँ।" द्वितीय पुरुष में क्रिया कर्म के द्वारा की जाती है, जैसे "तुम लिखते हो।" तृतीय पुरुष में क्रिया कर्म के बारे में की जाती है, जैसे "वह लिखता है।"
Related Searches

Free

,

ppt

,

MCQs

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Sample Paper

,

Important questions

,

practice quizzes

,

Objective type Questions

,

study material

,

shortcuts and tricks

,

Exam

,

pdf

,

mock tests for examination

,

क्रिया | Hindi Grammar for Class 6

,

past year papers

,

Viva Questions

,

Extra Questions

,

Semester Notes

,

क्रिया | Hindi Grammar for Class 6

,

क्रिया | Hindi Grammar for Class 6

,

Summary

,

video lectures

;