Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  Worksheet Solutions: सुदामा चरित

Worksheet Solutions: सुदामा चरित | Hindi Class 8 PDF Download

प्रश्न 1:  “पानी परात को हाथ छुयो नहिं, नैनन के जल सो पग धोए”
ऊपर लिखी गई पंक्ति को ध्यान से पढ़िए। इसमें बात को बहुत अधिक बढ़ा-चढ़ाकर चित्रित किया गया है। जब किसी बात को इतना बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया जाता है तो वहाँ पर अतिशयोक्ति अलंकार होता है। आप भी कविता में से एक अतिशयोक्ति अलंकार का उदाहरण छाँटिए।

उत्तर: “कै वह टूटी-सी छानी थी, कहँ कंचन के अब धाम सुहावत।”- यहाँ अतिश्योक्ति अलंकार है।

टूटी सी झोपड़ी के स्थान पर अचानक कंचन के महल का होना अतिश्योक्ति है।


प्रश्न 2:  उच्च पद पर पहुँचकर या अधिक समृद्ध होकर व्यक्ति अपने निर्धन माता-पिता-भाई-बंधुओं से नजर फेरने लग जाता है, ऐसे लोगों के लिए सुदामा चरित कैसी चुनौती खड़ी करता है? लिखिए।

उत्तर:  उच्च पद पर पहुँच कर लोग अक्सर अपने सगे-संबंधियों, अपने मित्रों को भूल जाते हैं, ऐसे लोगों को सुदामा चरित से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। यह रचना ऐसे लोगों के लिए एक सबक है। जिससे हमें यह शिक्षा मिलती है कि अधिक समृद्ध हो जाने पर हमें अहंकार वश किसी को छोटा नहीं समझना चाहिए।


प्रश्न 3:  अपने गाँव लौटकर जब सुदामा अपनी झोंपड़ी नहीं खोज पाए तब उनके मन में क्या-क्या विचार आए? कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:  जब सुदामा अपने गाँव पहुँचे तो वहाँ का दृश्य पूरी तरह से बदल चुका था। अपने सामने आलीशान महल, हाथी घोड़े, बाजे गाजे, आदि देखकर सुदामा को लगा कि वे रास्ता भूलकर फिर से द्वारका पहुँच गए हैं। थोड़ा ध्यान से देखने पर सुदामा को समझ में आया कि वे अपने गाँव में ही हैं। वे लोगों से पूछते हैं लेकिन अपनी झोपड़ी को खोज नहीं पाते हैं।


प्रश्न 4: द्रुपद और द्रोणाचार्य भी सहपाठी थे, इनकी मित्रता और शत्रुता की कथा महाभारत से खोजकर सुदामा के कथानक से तुलना कीजिए।

उत्तर:  कृष्ण और सुदामा साथ-साथ आश्रम में शिक्षा ग्रहण करते थे। उसी प्रकार महाराज द्रुपद तथा गुरू द्रोणाचार्य भी आश्रम में एक ही साथ शिक्षा ग्रहण करते थे तथा परम मित्र थे। सुदामा के द्वारका जाने पर श्रीकृष्ण ने उनका आदर-सत्कार किया। परन्तु जब गुरू द्रोणाचार्य अपने मित्र राजा द्रुपद के पास गए तब राजा द्रुपद ने उनका अपमान किया। महाभारत के युद्ध में द्रुपद तथा गुरू द्रोणाचार्य ने एक दूसरे के विपरीत युद्ध करके दुश्मनी का परिचय दिया।


प्रश्न 5:  निर्धनता के बाद मिलनेवाली संपन्नता का चित्रण कविता की अंतिम पंक्तियों में वर्णित है। उसे अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर:  श्री कृष्ण की कृपा से सुदामा की दरिद्रता दूर हो गई। निर्धनता के बाद मिलने वाली संपन्नता देख खुद सुदामा भी हैरान थे। जहाँ सुदामा की टूटी-फूटी सी झोपड़ी रहा करती थी, वहाँ अब सोने का महल खड़ा है। कहाँ पहले पैरों में पहनने के लिए चप्पल तक नहीं थी, वहाँ अब घूमने के लिए हाथी घोड़े हैं, पहले सोने के लिए केवल यह कठोर भूमि थी और अब शानदार नरम-मुलायम बिस्तरों का इंतजाम है, कहाँ पहले खाने के लिए चावल भी नहीं मिलते थे और आज प्रभु की कृपा से खाने को दाख (किशमिश-मुनक्का) भी उपलब्ध हैं। परन्तु वे अच्छे नहीं लगते


प्रश्न 6:  अनुमान कीजिए यदि आपका कोई अभिन्न मित्र आपसे बहुत वर्षों बाद मिलने आए तो आप को कैसा अनुभव होगा?

उत्तर:  यदि कोई मित्र बहुत वर्षों के बाद हमसे मिलने आए तो हमें अत्यंत प्रसन्नता होगी। हमें बड़े आदर और सम्मान के साथ उसका स्वागत करना चाहिए और उसका कुशल-मंगल पूछना चाहिए।


प्रश्न 7: सुदामा की दीनदशा देखकर श्रीकृष्ण की क्या मनोदशा हुई? अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर:  सुदामा की दीनदशा को देखकर श्रीकृष्ण को बहुत दुख हुआ। दुख के कारण श्री कृष्ण की आँखों से आँसू बहने लगे। उन्होंने सुदामा के पैरों को धोने के लिए पानी मंगवाया। परन्तु उनकी आँखों से इतने आँसू निकले कि उन्ही आँसुओं से सुदामा के पैर धुल गए।


प्रश्न 8: “पानी परात को हाथ छुयो नहिं, नैनन के जल सों पग धोए।” पंक्ति में वर्णित भाव का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

उत्तर:  प्रस्तुत दोहे में यह कहा गया है कि सुदामा की दीनदशा को देखकर श्रीकृष्ण व्याकुल हो उठे। श्रीकृष्ण ने सुदामा के आगमन पर उनके पैरों को धोने के लिए परात में पानी मंगवाया परन्तु सुदामा की दुर्दशा देखकर श्रीकृष्ण को इतना कष्ट हुआ कि वे स्वयं रो पड़े और उनके आँसुओं से ही सुदामा के पैर धुल गए।

Worksheet Solutions: सुदामा चरित | Hindi Class 8प्रश्न 9:  द्वारका से खाली हाथ लौटते समय सुदामा मार्ग में क्या-क्या सोचते जा रहे थे? वह कृष्ण के व्यवहार से क्यों खीझ रहे थे? सुदामा के मन की दुविधा को अपने शब्दों में प्रकट कीजिए।

उत्तर:  सुदामा जिस उम्मीद से कृष्ण से मिलने गये थे, उसका कुछ भी नहीं हुआ। कृष्ण के पास से वे खाली हाथ लौट रहे थे। लौटते समय सुदामा थोड़े खिन्न भी थे और सोच रहे थे कि कृष्ण को समझना मुश्किल है। एक तरफ तो उसने इतना सम्मान दिया और दूसरी ओर मुझे खाली हाथ लौटा दिया। मैं तो जाना भी नहीं चाहता था, लेकिन पत्नी ने मुझे जबरदस्ती कृष्ण से मिलने भेज दिया था। जो अपने बचपन में थोड़े से मक्खन के लिए घर-घर भटकता था उससे कोई उम्मीद करना ही बेकार है।


प्रश्न 10:  “चोरी की बान में हौ जू प्रवीने।”
(क) उपर्युक्त पंक्ति कौन, किससे कह रहा है?
(ख) इस कथन की पृष्ठभूमि स्पष्ट कीजिए।
(ग) इस उपालंभ (शिकायत) के पीछे कौन-सी पौराणिक कथा है?

उत्तर:

(क) उपर्युक्त पंक्ति श्रीकृष्ण अपने बालसखा सुदामा से कह रहे हैं।

(ख) सुदामा की पत्नी ने श्रीकृष्ण के लिए भेंट स्वरूप कुछ चावल भिजवाए थे, लेकिन कृष्ण के राजसी ठाट-बाट को देखकर सुदामा उन्हें चावल देने में संकोच कर रहे थे। सुदामा चावल की पोटली को कृष्ण की नजरों से छुपाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कृष्ण ने उन्हें पकड़ लिया। श्रीकृष्ण सुदामा पर दोषारोपण करते हुए इसे चोरी कहते हैं और कहते हैं कि चोरी में तो तुम पहले से ही निपुण हो

(ग) इस उपालंभ के पीछे एक पौराणिक कथा है। बचपन में जब कृष्ण और सुदामा साथ-साथ आश्रम में अपनी-अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। तभी एकबार गुरुमाता ने श्रीकृष्ण और सुदामा को जंगल से लकड़ियां लाने के लिए भेजा। गुरूमाता ने उन्हें साथ में रास्ते में खाने के लिए चने भी दिए थे। सुदामा श्रीकृष्ण को बिना बताए चोरी से चने खा लेते हैं। उसी चोरी की तुलना करते हुए श्रीकृष्ण सुदामा को दोष देते हैं।


प्रश्न 11: कहि रहीम संपति सगे, बनत बहुत बहु रीति।
विपति कसौटी जे कसे तेई साँचे मीत||
इस दोहे में रहीम ने सच्चे मित्र की पहचान बताई है। इस दोहे से सुदामा चरित की समानता किस प्रकार
 दिखती है? लिखिए।

उत्तर: प्रस्तुत दोहे में रहीम दास जी ने सच्चे मित्र की पहचान बताते हुए कहा है कि जो हमारे बुरे समय में हमारा साथ दे वही हमारा सच्चा मित्र है। सुदामा चरित्र को पढ़ते हुए हम यह कह सकते हैं कि श्रीकृष्ण ने भी सच्ची मित्रता का परिचय देते हुए बुरे समय में अपने मित्र सुदामा की सहायता की। अत: हम यह कह सकते हैं कि रहीम द्वारा दिए गए सच्चे मित्र की परिभाषा तथा श्रीकृष्ण के अपने मित्र की सहायता करने में काफी समानता है।
The document Worksheet Solutions: सुदामा चरित | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
54 videos|354 docs|47 tests

FAQs on Worksheet Solutions: सुदामा चरित - Hindi Class 8

1. सुदामा चरित कक्षा 8 का वर्कशीट क्या है?
उत्तर: सुदामा चरित कक्षा 8 का वर्कशीट एक पाठ्य पुस्तक है जिसमें कक्षा 8 के छात्रों के लिए अभ्यास सामग्री और समाधान प्रदान की जाती है। इस वर्कशीट में सुदामा चरित पर विभिन्न प्रश्नों को हल किया जाता है और छात्रों को इस प्रश्नों के माध्यम से प्रश्नों का समाधान करने का अभ्यास कराया जाता है।
2. सुदामा चरित कक्षा 8 क्या सिलेबस के अनुसार है?
उत्तर: सुदामा चरित कक्षा 8 का सिलेबस कक्षा 8 की हिंदी पाठ्य पुस्तक के अनुसार तैयार किया जाता है। इसमें सुदामा चरित के विभिन्न पहलुओं पर प्रश्न होते हैं जो छात्रों को उन पहलुओं के बारे में समझने और विचार करने का अवसर देते हैं।
3. सुदामा चरित कक्षा 8 के लिए वर्कशीट में क्या-क्या सम्मिलित है?
उत्तर: सुदामा चरित कक्षा 8 के वर्कशीट में छात्रों को सुदामा चरित को समझने के लिए प्रश्न-उत्तर, गतिविधि, लेखन आदि सम्मिलित हैं। यह छात्रों के लिए अभ्यास सामग्री प्रदान करता है और उन्हें सुदामा चरित को गहराई से समझने में मदद करता है।
4. सुदामा चरित कक्षा 8 के वर्कशीट को कैसे उपयोग करें?
उत्तर: सुदामा चरित कक्षा 8 के वर्कशीट को छात्रों को दिए गए प्रश्नों का समाधान करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। छात्रों को इस वर्कशीट को ध्यान से पढ़ना चाहिए और सभी प्रश्नों के उत्तर लिखने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा, छात्र विभिन्न गतिविधियों और लेखन के अभ्यास कर सकते हैं जो उन्हें सुदामा चरित के बारे में और भी अधिक ज्ञान प्राप्त करने में मदद करेंगी।
5. सुदामा चरित कक्षा 8 के वर्कशीट से क्या लाभ होगा?
उत्तर: सुदामा चरित कक्षा 8 के वर्कशीट से छात्रों को सुदामा चरित को गहराई से समझने और अधिक ज्ञान प्राप्त करने का लाभ होगा। इसके माध्यम से छात्र विभिन्न पहलुओं पर विचार करेंगे, अभ्यास सामग्री को समझेंगे और अपने लेखन कौशल को विकसित करेंगे। इसके अलावा, वर्कशीट को हल करने के बाद छात्र अपनी प्रगति का मूल्यांकन कर सकेंगे और अपनी कमजोरियों पर काम करने का अवसर प्राप्त करेंगे।
Related Searches

Important questions

,

Worksheet Solutions: सुदामा चरित | Hindi Class 8

,

Viva Questions

,

Extra Questions

,

Summary

,

Objective type Questions

,

MCQs

,

ppt

,

Worksheet Solutions: सुदामा चरित | Hindi Class 8

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Sample Paper

,

Exam

,

past year papers

,

Free

,

Semester Notes

,

practice quizzes

,

Worksheet Solutions: सुदामा चरित | Hindi Class 8

,

study material

,

pdf

,

mock tests for examination

,

video lectures

,

shortcuts and tricks

;