Class 10 Exam  >  Class 10 Notes  >  हिंदी व्याकरण - कक्षा 10  >  Worksheet Solutions: पद परिचय

Worksheet Solutions: पद परिचय | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10 PDF Download

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1. शब्द से आप क्या समझते हैं ? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।

उत्तरः वर्णों के सार्थक एवं व्यवस्थित मेल को शब्द कहते हैं।

उदाहरण: 

  • क् + अ + म् + अ + ल् + ए + श् + अ = कमलेश
  • व् + इ + द् + य् + आ + ल् + अ + य् + अ = विद्यालय

प्रश्न 2. पद किसे कहते हैं? पदों के उदाहरण भी लिखिए।

उत्तरः शब्द स्वतंत्र होते हैं परंतु यही शब्द व्याकरण के नियमों में बाँधकर जब वाक्य में प्रयोग किए जाते हैं तब वे पद बन जाते हैं।
उदाहरण: 

  • लड़कों ने कई खेलों में भाग लिया।
  • यहाँ रेखांकित अंश पद हैं।

प्रश्न 3. स्रोत के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते हैं ? उनके नाम लिखिए।

उत्तरः स्रोत के आधार पर शब्द चार प्रचार के होते हैं।
ये हैं:

  • तत्सम शब्द
  • तद्भव शब्द
  • देशज शब्द
  • विदेशी शब्द

प्रश्न 4. विदेशज शब्दों से आप क्या समझते हैं?

उत्तरः वे शब्द जो विदेशी भाषा से हिंदी में आए हैं और बोलचाल तथा लेखन में प्रयोग किए जा रहे हैं, उन्हें विदेशी शब्द कहते हैं।
उदाहरण: बस, टेलीफ़ोन, चाय, चीनी, रोटी, किताब, स्टेशन, स्कूल, पोस्ट ऑफिस, शर्ट, बटन आदि।

प्रश्न 5. रचना या बनावट के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम लिखिए।

उत्तरः रचना या बनावट के आधार पर शब्द तीन प्रकार के होते हैं।
ये हैं:

  • रूढ़ शब्द
  • यौगिक शब्द
  • योगरूढ़ शब्द

प्रश्न 6. यौगिक शब्दों से आप क्या समझते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।

उत्तरः जो शब्द दो या दो से अधिक शब्दांशों या शब्दों के मेल से बनते हैं, उन्हें यौगिक शब्द कहते हैं।
जैसे:

  • जंतु + शाला = जंतुशाला
  • कलम + दान = कलमदान

  • मुसाफ़िर + खाना = मुसाफ़िरखाना

  • फल + वाला = फलवाला

प्रश्न 7. निपात किसे कहते हैं? कोई तीन निपात लिखकर उनसे वाक्य बनाइए।

उत्तरः जो अव्यय किसी शब्द के बाद आकर उसके अर्थ पर विशेष बल देते हैं, उन्हें निपात कहते हैं।
तीन मुख्य निपात हैं:

  • तक: मरीज से बोला तक नहीं जाता है।
  • ही: रमन ने ही यह गमला तोड़ा है।
  • तो: तुम तो पहले झूठ नहीं बोलते थे।
The document Worksheet Solutions: पद परिचय | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10 is a part of the Class 10 Course हिंदी व्याकरण - कक्षा 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10
7 videos|39 docs|6 tests
Related Searches

shortcuts and tricks

,

pdf

,

study material

,

Exam

,

Worksheet Solutions: पद परिचय | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

,

Worksheet Solutions: पद परिचय | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

,

Viva Questions

,

Extra Questions

,

Sample Paper

,

practice quizzes

,

Free

,

mock tests for examination

,

Worksheet Solutions: पद परिचय | हिंदी व्याकरण - कक्षा 10 - Class 10

,

Semester Notes

,

MCQs

,

Important questions

,

video lectures

,

ppt

,

past year papers

,

Objective type Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Summary

;