Worksheet: विलोम | Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4 PDF Download

1. नीचे लिखे वाक्यों में रेखांकित शब्दों के विलोम शब्द बताकर वाक्य की पूर्ति कीजिए– 

प्रश्न 1. राम धनी है और उसका भाई …………. है|
(क) अमर
(ख) निर्धन
(ग) शान्त 

प्रश्न 2. रामू शान्त स्वभाव का है लेकिन उसका मित्र ………. स्वभाव का है|
(क) अज्ञानी
(ख) अधर्म
(ग) अशान्त 

प्रश्न 3. हमें किसी से घृणा न करके सभी से …………… करना चाहिए|
(क) प्रेम
(ख) पुण्य
(ग) ये सभी 

प्रश्न 4. कुछ राज्यों में सूखा पड़ा है परन्तु कई जगह ………. आ गई है|
(क) वर्षा
(ख) बाढ़
(ग) अकाल 

प्रश्न 5. राम के घर से सुगन्ध की जगह …………… आ रही थी|
(क) खुशबू
(ख) कुरूपता
(ग) दुर्गन्ध 

प्रश्न 6. देवी माँ ने मोहन को अभिशाप न देकर उसे ……… दिया|
(क) वरदान
(ख) श्राप
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

प्रश्न 7. श्याम ने अपने गाँव में नि:शुल्क शिक्षा देकर सभी लोगों को शिक्षित किया अब वहाँ कोई भी ………….. नहीं था|
(क) पढ़ा लिखा
(ख) अशिक्षित
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

प्रश्न 8. राम यदि मेहनत करता तो वह आज परीक्षा में असफल न होकर ……….. होता|
(क) शूरवीर
(ख) सफल
(ग) विजित 

प्रश्न 9. हमें दूसरों की निन्दा न करके सभी की …………… करनी चाहिए|
(क) आदर
(ख) प्रशंसा
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

प्रश्न 10. हमारा देश 1947 में स्वतंत्र हुआ इससे पूर्व यह ………….. था|
(क) परतंत्र
(ख) आजाद
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

प्रश्न 11. हमें राम के परीक्षा में सफल होने की आशा थी परन्तु सफल न होने पर …………… हुई|
(क) उदास
(ख) निराशा
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

प्रश्न 12. गाँधी जी ने कहा है कि हमें सदैव सत्य बोलना चाहिए …….. नहीं|
(क) अहिंसा
(ख) असत्य
(ग) ये सभी 

प्रश्न 13. सूर्य पूर्व से उदय होता है और ……………. में अस्त होता है|
(क) दक्षिण
(ख) उत्तर
(ग) पश्चिम 

प्रश्न 14. राधा के साथ न्याय न होकर ………….. हुआ|
(क) अधर्म
(ख) अन्याय
(ग) अशुभ 

प्रश्न 15. राम की आज मौखिक परीक्षा थी जबकि रवि की आज ………… परीक्षा थी|
(क) अलिखित
(ख) लिखित
(ग) ये सभी 

2. नीचे लिखे विपरीतार्थक शब्दों में कुछ अक्षर छूट गए हैं | उन्हें पूरा करने के लिए उचित विकल्प चुनिए–

प्रश्न 1. आ ……………… = नि ……………..
(क) आकांक्षा = निर्यात
(ख) आयात = निरादर
(ग) आदर = निरादर 

प्रश्न 2. आ ……………… = क ……………..
(क) आवास = कर्मण्य
(ख) आलसी = कर्मठ
(ग) आलसी = कनिष्ठ 

प्रश्न 3. पा ……………… = पु ……………..
(क) पात्र = पुरस्कार
(ख) पार = पुण्य
(ग) पाप = पुण्य 

प्रश्न 4. गु ……………… = दो ……………..
(क) गुण = दोष
(ख) गुप्त = दोष
(ग) गुरु = दोष 

प्रश्न 5. आ ……………… = प्रा ……………..
(क) आधुनिक = प्राचीन
(ख) आगत = प्रगति
(ग) आकाश = प्रात: 

प्रश्न 6. स ……………… = अ ……………..
(क) सबल = असत्य
(ख) सत्य = असत्य
(ग) सरला = अल्प 

प्रश्न 7. भ ……………… = बु ……………..
(क) भय = बहादुर
(ख) भलाई = बैर
(ग) भलाई = बुराई 

प्रश्न 8. स ……………… = दु ……………..
(क) सरस = दुर्जन
(ख) सज्जन = दुर्जन
(ग) सहृदय = दुर्जन 

प्रश्न 9. अ ……………… = वि ……………..
(क) अमृत = विकल्प
(ख) अमृत = विष
(ग) अमृत = विजेता 

प्रश्न 10. उ ……………… = अ ……………..
(क) उदय = अचेत
(ख) उदय = अस्त
(ग) उदय = अचर 

3. नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द बताने के लिए उचित विकल्प चुनिए–

प्रश्न 1. पूर्व
(क) उत्तर
(ख) पश्चिम
(ग) दक्षिण 

प्रश्न 2. स्वर्ग
(क) पृथ्वी
(ख) नरक
(ग) आकाश 

प्रश्न 3. कोमल
(क) आसान
(ख) सरल
(ग) कठोर 

प्रश्न 4. आरम्भ
(क) शुरू
(ख) अन्त
(ग) प्रारम्भ 

प्रश्न 5. प्राचीन
(क) नया
(ख) पुराना
(ग) नवीन 

प्रश्न 6. राजा
(क) निर्धन
(ख) धनी
(ग) रंक 

प्रश्न 7. पूरा
(क) पर्याप्त
(ख) आधा
(ग) ये सभी 

प्रश्न 8. पूर्ण
(क) पूरा
(ख) आधुनिक
(ग) अपूर्ण 

प्रश्न 9. पुरुष
(क) नर
(ख) स्त्री
(ग) मनुष्य 

प्रश्न 10. स्वतंत्र
(क) आजाद
(ख) परतन्त्र
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

4. नीचे दिए गए शब्दों के ‘अ’ जोड़कर विलोम शब्द बनाने के लिए उचित विकल्प चुनिए– 

प्रश्न 1. धर्म
(क) सधर्म
(ख) अधर्म
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

प्रश्न 2. शान्त
(क) निर्भय
(ख) अशान्त
(ग) अशुभ 

प्रश्न 3. शुभ
(क) अच्छा
(ख) अशुभ
(ग) अतल 

प्रश्न 4. न्याय
(क) अधम
(ख) अन्याय
(ग) अपकार 

प्रश्न 5. घोष
(क) अघोष
(ख) सघोष
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

5. निम्नलिखित शब्दों के सही विलोम बताने के लिए उचित विकल्प चुनिए– 

प्रश्न 1. अन्धकार
(क) रोशनी
(ख) प्रकाश
(ग) उजाला 

प्रश्न 2. यश
(क) सुयश
(ख) अपयश
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

प्रश्न 3. आशा
(क) आनंद
(ख) निराशा
(ग) शोक 

प्रश्न 4. जल
(क) आकाश
(ख) पाताल
(ग) थल 

प्रश्न 5. सबल
(क) बलहीन
(ख) दुर्बल
(ग) कमजोर 

प्रश्न 6. हिंसा
(क) असत्य
(ख) अहिंसा
(ग) ये सभी 

प्रश्न 7. ज्ञान
(क) ज्ञात
(ख) अज्ञान
(ग) अज्ञात 

प्रश्न 8. सुलभ
(क) कठिन
(ख) दुर्लभ
(ग) कठोर 

प्रश्न 9. शूरवीर
(क) बलवान
(ख) कायर
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

प्रश्न 10. बहादुर
(क) डरपोक
(ख) बलहीन
(ग) ये सभी 

वर्कशीट के समाधान "विलोम"

The document Worksheet: विलोम | Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4 is a part of the Class 4 Course Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4.
All you need of Class 4 at this link: Class 4
29 videos|102 docs|19 tests

FAQs on Worksheet: विलोम - Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4

1. विलोम क्या होता है?
उत्तर: विलोम एक हिंदी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है 'उल्टा' या 'विपरीत'. विलोम शब्दों का उपयोग हमें एक शब्द के विपरीत अर्थ दर्शाने के लिए किया जाता है। इसका उदाहरण है कि जैसे 'अच्छा' का विलोम 'बुरा' होता है।
2. विलोम शब्दों की क्या उपयोगिता होती है?
उत्तर: विलोम शब्दों की उपयोगिता यह है कि वे हमें एक शब्द के विपरीत अर्थ दिखा सकते हैं। इससे हम भाषा को और समृद्ध बना सकते हैं और अच्छी तरह से व्याकरण का उपयोग कर सकते हैं। विलोम शब्दों का अधिकतर उपयोग लेखों, कहानियों और कविताओं में होता है।
3. विलोम शब्दों का उपयोग कहाँ किया जाता है?
उत्तर: विलोम शब्दों का उपयोग विभिन्न स्थानों पर किया जाता है। विद्यालयों में विद्यार्थियों को हिंदी व्याकरण के अध्ययन में विलोम शब्दों का उपयोग कराया जाता है। इसके साथ ही, लेखों, कहानियों, कविताओं और अन्य लेखन कार्यों में भी विलोम शब्दों का उपयोग किया जाता है।
4. विलोम शब्दों के उदाहरण दीजिए।
उत्तर: कुछ विलोम शब्दों के उदाहरण हैं: - अंदर - बाहर - सच्चा - झूठा - ऊँचा - नीचा - दिन - रात - मजबूत - कमजोर
5. विलोम शब्दों का सही उपयोग कैसे किया जाता है?
उत्तर: विलोम शब्दों का सही उपयोग करने के लिए हमें एक शब्द के विपरीत अर्थ ढूंढ़ना पड़ता है। सामान्यतः, विलोम शब्द एक शब्द के पूरक होते हैं और उसके विपरीत अर्थ दर्शाते हैं। हमें विलोम शब्दों को इस्तेमाल करते समय उनकी सही व्याकरण और वाक्य रचना का ध्यान रखना चाहिए।
Related Searches

mock tests for examination

,

video lectures

,

Viva Questions

,

Exam

,

Worksheet: विलोम | Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4

,

pdf

,

study material

,

Important questions

,

Semester Notes

,

MCQs

,

past year papers

,

Objective type Questions

,

Extra Questions

,

Summary

,

Sample Paper

,

shortcuts and tricks

,

Worksheet: विलोम | Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4

,

ppt

,

practice quizzes

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Worksheet: विलोम | Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4

,

Free

;