Class 4 Exam  >  Class 4 Notes  >  Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4  >  Worksheet: मुहावरे

Worksheet: मुहावरे | Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4 PDF Download

1. नीचे लिखे अर्थों के लिए मुहावरे बताइए–

प्रश्न 1. बहुत खुश होना
(क) हृदय से लगाना
(ख) फूला न समाना
(ग) आँखों का तारा 

प्रश्न 2. अत्यन्त प्रसन्न होना
(क) बाग-बाग होना
(ख) ईद का चाँद
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

प्रश्न 3. कठिनाई का सामना करना
(क) आसमान सिर पर उठाना
(ख) लोहे के चने चबाना
(ग) आँखें दिखाना 

प्रश्न 4. अपना मतलब निकाल लेना
(क) अपना उल्लू सीधा करना
(ख) आँखों का तारा
(ग) ये सभी 

प्रश्न 5. बहुत मशहूर होना
(क) ईद का चाँद
(ख) नाम फैलाना
(ग) आँखों का तारा 

प्रश्न 6. शोर मचाना
(क) आँखें दिखाना
(ख) आसमान सिर पर उठाना
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

प्रश्न 7. धोखा देना
(क) आँखों में धूल झोंकना
(ख) आँखें दिखाना 
(ग) ये सभी 

प्रश्न 8. बुद्.धि फिर जाना
(क) अक्ल का दुश्मन
(ख) अक्ल चरने जाना
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

प्रश्न 9. घर में ही बैठे रहना
(क) अंडे सेना
(ख) अंक भरना
(ग) अंगूठा दिखा देना 

प्रश्न 10. निराश हो जाना
(क) अपना-सा मुँह देखते रह जाना
(ख) अपना राग अलापना
(ग) आँख रखना 

प्रश्न 11. सजग होना
(क) आँखें चार करना
(ख) आँखे खुलना
(ग) आँख लगाना 

प्रश्न 12. किसी की गलती पर उसकी खिंचाई करना
(क) आपे से बाहर होना
(ख) आड़े हाथों लेना
(ग) आँखे चुराना 

प्रश्न 13. किसी पर आरोप लगाना
(क) ऊँगली उठाना
(ख) ऊँगली पकड़ कर पहुँचा पकड़ना
(ग) आँसू पीना 

प्रश्न 14. अन्य के संकट को अपने ऊपर लेना
(क) उड़ता तीर झेलना
(ख) उगल देना
(ग) एक लाठी से सबको हाँकना 

प्रश्न 15. कठिन परिश्रम करना
(क) खून खौलना
(ख) खून पसीना एक करना
(ग) खून सूखना 

प्रश्न 16. दया भाव न रहना
(क) खून सफेद हो जाना
(ख) गढ़ जीतना
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

प्रश्न 17. किसी गुप्त बात का भेद जानना
(क) थाह लेना
(ख) डंका बजाना
(ग) टोपी उछालना 

प्रश्न 18. बेइज्जत होना
(क) नाक का बाल होना
(ख) नाक कटना
(ग) नाक – भौं सिकोडना 

प्रश्न 19. सहम जाना
(क) साँप सूँघना
(ख) सिक्का जमाना
(ग) सब्ज बाग दिखाना 

प्रश्न 20. मदद करना
(क) हाथ खींचना
(ख) हाथ धो बैठना
(ग) हाथ बाटना 

2.  नीचे लिखे वाक्यों में उचित मुहावरों का प्रयोग करके उन्हें पूरा करने के लिए उचित विकल्प चुनिए–

प्रश्न 1. जब से मोहन चोरी करते हुए पकड़ा गया, वह सामने नहीं आता ……………… है|
(क) आँखे दिखाना
(ख) आँखे चुराना
(ग) आँखे फेरना 

प्रश्न 2. दीपक की चालाकी पकड़ी गईं अब वह घरवालों की ………… गया है|
(क) आँखों से गिरना
(ख) आँखे बंद होना
(ग) आँखों का तारा 

प्रश्न 3. मोहन ने तो मित्रों से मिलना जुलना भी बंद कर दिया है अब तो वह बिल्कुल ही ………………. हो गया है|
(क) ईद का चाँद होना
(ख) ईट से ईट बजाना
(ग) आँखों का तारा 

प्रश्न 4. परीक्षा में मोहन के अच्छे नंबर आने पर अध्यापिका ने उसकी…….|
(क) पीठ दिखाना
(ख) पीठ थपथपाना
(ग) पगड़ी उछालना 

प्रश्न 5. कवि सम्मेलन में कविता सुनकर मन ……… हो गया|
(क) बाग-बाग होना
(ख) फूँक मारना
(ग) आँख लगना 

प्रश्न 6. जब जज साहब ने अपने ही भाई को चोरी करते हुए पकड़ा तो जज साहब …………… हो गए|
(क) पगड़ी उछालना
(ख) पानी – पानी होना
(ग) पानी में आग लगाना 

प्रश्न 7. माँ के द्वारा राम को डाटने पर राम ने यह बात ………….. ली कि कभी भी वह अब झूठ नहीं बोलेगा|
(क) घास खोदना
(ख) गाँठ बाँधना
(ग) घी के दीये जलाना 

प्रश्न 8. बिल्डिंग में आग लग जाने पर मोहन ने …………………. एक लड़की को बचाया|
(क) पानी में आग लगाना
(ख) जान पर खेलना
(ग) भीगी बिल्ली बनना 

प्रश्न 9. माँ ने मोहन को रोता हुआ देख उसे अपने …………….. लिया|
(क) होश उड़ जाना
(ख) हृदय से लगाना
(ग) आँख लगना 

प्रश्न 10. आजकल सरकारी नौकरी मिलना आसान काम नहीं है , ……….. है|
(क) लोहा मानना
(ख) लोहे के चने चबाना
(ग) लोहा लेना 

3. नीचे कुछ मुहावरों के अर्थ दिए गए हैं उनमें से सही अर्थ वाले विकल्प को चुनिए– 

प्रश्न 1. प्राण सूख जाना
(क) मृत्यु हो जाना
(ख) इंसान का पतला हो जाना
(ग) बहुत डर जाना 

प्रश्न 2. घास खोदना
(क) घास निकालना
(ख) मैदान साफ करना
(ग) व्यर्थ समय बरबाद करना 

प्रश्न 3. लाल – पीला होना
(क) लाल – पीले रंग से रंगना
(ख) लाल – पीले रंग पर किसी से झगड़ा करना
(ग) गुस्से में होना 

प्रश्न 4. लोहा लेना
(क) किसी की शक्ति को स्वीकार करना
(ख) टक्कर लेना
(ग) किसी से लोहा खरीदना 

प्रश्न 5. सब्ज बाग दिखाना
(क) सब्जियों का बाग दिखाना
(ख) बहुत सारी सब्जियाँ इकट्ठा करना
(ग) झूठे आश्वासन देना 

प्रश्न 6. राई का पहाड़ बनाना
(क) राई का पहाड़ बनाकर खेलना
(ख) राई के पहाड़ का चित्र बनाना
(ग) किसी छोटी सी बात को व्यर्थ ही बढ़ाना 

प्रश्न 7. हाथ मलना
(क) हाथ धोना
(ख) पछताना
(ग) हाथों को साबुन से मलकर साफ करना 

प्रश्न 8. नानी याद आना
(क) नानी की याद आना
(ख) बहुत कष्ट झेलना
(ग) मुसीबत का एहसास होना 

प्रश्न 9. पापड़ बेलना
(क) किसी को बहुत दुख देना
(ख) बहुत कष्ट उठाना
(ग) पापड़ों को बेलन से बेलकर बनाना 

वर्कशीट के समाधान "मुहावरे"

The document Worksheet: मुहावरे | Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4 is a part of the Class 4 Course Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4.
All you need of Class 4 at this link: Class 4
30 videos|102 docs|19 tests

FAQs on Worksheet: मुहावरे - Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4

1. मुहावरे क्या होते हैं और इनका उपयोग क्यों किया जाता है?
Ans. मुहावरे एक विशेष प्रकार की भाषा होती है, जिसमें शब्दों का एक समूह एक विशेष अर्थ देता है। इनका उपयोग किसी विचार या भावना को संक्षिप्त और प्रभावी तरीके से व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
2. क्या सभी मुहावरे एक जैसे होते हैं?
Ans. नहीं, सभी मुहावरे एक जैसे नहीं होते। कुछ मुहावरे हास्यपूर्ण होते हैं, जबकि कुछ गंभीर या शिक्षाप्रद होते हैं। हर मुहावरे का अपना एक अलग अर्थ और प्रयोग होता है।
3. मुहावरों का अभ्यास कैसे किया जा सकता है?
Ans. मुहावरों का अभ्यास करने के लिए विद्यार्थियों को उन्हें रोज़ाना पढ़ना और लिखना चाहिए। इसके अलावा, मुहावरों का उपयोग करके वाक्यों का निर्माण करना भी फायदेमंद होता है।
4. क्या मुहावरे केवल हिंदी में होते हैं?
Ans. नहीं, मुहावरे विभिन्न भाषाओं में होते हैं। जैसे कि हिंदी, अंग्रेज़ी, उर्दू आदि में भी मुहावरे अलग-अलग अर्थ और उपयोग के साथ पाए जाते हैं।
5. विद्यालयों में मुहावरों की पढ़ाई क्यों की जाती है?
Ans. विद्यालयों में मुहावरों की पढ़ाई इसलिए की जाती है ताकि छात्र भाषा की गहराई और उसकी भावनाओं को समझ सकें। यह उनकी भाषा कौशल को विकसित करने में मदद करता है।
Related Searches

Exam

,

Semester Notes

,

Worksheet: मुहावरे | Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4

,

Summary

,

Objective type Questions

,

practice quizzes

,

video lectures

,

Important questions

,

Viva Questions

,

Worksheet: मुहावरे | Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4

,

pdf

,

Extra Questions

,

Worksheet: मुहावरे | Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4

,

Previous Year Questions with Solutions

,

mock tests for examination

,

Free

,

past year papers

,

ppt

,

Sample Paper

,

shortcuts and tricks

,

MCQs

,

study material

;