Class 4 Exam  >  Class 4 Notes  >  Hindi Grammar class 4  >  Worksheet Solutions: मुहावरे

Worksheet Solutions: मुहावरे | Hindi Grammar class 4 PDF Download

1. नीचे लिखे अर्थों के लिए मुहावरे बताइए–

प्रश्न 1. बहुत खुश होना
(क) हृदय से लगाना
(ख) फूला न समाना
(ग) आँखों का तारा 

उत्‍तर: (ख) फूला न समाना

प्रश्न 2. अत्यन्त प्रसन्न होना
(क) बाग-बाग होना
(ख) ईद का चाँद
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

उत्‍तर: (क) बाग-बाग होना

प्रश्न 3. कठिनाई का सामना करना
(क) आसमान सिर पर उठाना
(ख) लोहे के चने चबाना
(ग) आँखें दिखाना 

उत्‍तर: (ख) लोहे के चने चबाना

प्रश्न 4. अपना मतलब निकाल लेना
(क) अपना उल्लू सीधा करना
(ख) आँखों का तारा
(ग) ये सभी 

उत्‍तर: (क) अपना उल्लू सीधा करना

प्रश्न 5. बहुत मशहूर होना
(क) ईद का चाँद
(ख) नाम फैलाना
(ग) आँखों का तारा 

उत्‍तर: (ख) नाम फैलाना

प्रश्न 6. शोर मचाना
(क) आँखें दिखाना
(ख) आसमान सिर पर उठाना
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

उत्‍तर: (ख) आसमान सिर पर उठाना

प्रश्न 7. धोखा देना
(क) आँखों में धूल झोंकना
(ख) आँखें दिखाना 
(ग) ये सभी 

उत्‍तर: (क) आँखों में धूल झोंकना

प्रश्न 8. बुद्.धि फिर जाना
(क) अक्ल का दुश्मन
(ख) अक्ल चरने जाना
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

उत्‍तर: (ख) अक्ल चरने जाना

प्रश्न 9. घर में ही बैठे रहना
(क) अंडे सेना
(ख) अंक भरना
(ग) अंगूठा दिखा देना 

उत्‍तर: (क) अंडे सेना

प्रश्न 10. निराश हो जाना
(क) अपना-सा मुँह देखते रह जाना
(ख) अपना राग अलापना
(ग) आँख रखना 

उत्‍तर: (क) अपना-सा मुँह देखते रह जाना

प्रश्न 11. सजग होना
(क) आँखें चार करना
(ख) आँखे खुलना
(ग) आँख लगाना 

उत्‍तर: (ख) आँखे खुलना

प्रश्न 12. किसी की गलती पर उसकी खिंचाई करना
(क) आपे से बाहर होना
(ख) आड़े हाथों लेना
(ग) आँखे चुराना

उत्‍तर: (ख) आड़े हाथों लेना

प्रश्न 13. किसी पर आरोप लगाना
(क) ऊँगली उठाना
(ख) ऊँगली पकड़ कर पहुँचा पकड़ना
(ग) आँसू पीना 

उत्‍तर: (क) ऊँगली उठाना

प्रश्न 14. अन्य के संकट को अपने ऊपर लेना
(क) उड़ता तीर झेलना
(ख) उगल देना
(ग) एक लाठी से सबको हाँकना 

उत्‍तर: (क) उड़ता तीर झेलना

प्रश्न 15. कठिन परिश्रम करना
(क) खून खौलना
(ख) खून पसीना एक करना
(ग) खून सूखना 

उत्‍तर: (ख) खून पसीना एक करना

प्रश्न 16. दया भाव न रहना
(क) खून सफेद हो जाना
(ख) गढ़ जीतना
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

उत्‍तर: (क) खून सफेद हो जाना

प्रश्न 17. किसी गुप्त बात का भेद जानना
(क) थाह लेना
(ख) डंका बजाना
(ग) टोपी उछालना 

उत्‍तर: (क) थाह लेना

प्रश्न 18. बेइज्जत होना
(क) नाक का बाल होना
(ख) नाक कटना
(ग) नाक – भौं सिकोडना 

उत्‍तर: (ख) नाक कटना

प्रश्न 19. सहम जाना
(क) साँप सूँघना
(ख) सिक्का जमाना
(ग) सब्ज बाग दिखाना 

उत्‍तर: (क) साँप सूँघना

प्रश्न 20. मदद करना
(क) हाथ खींचना
(ख) हाथ धो बैठना
(ग) हाथ बाटना

उत्‍तर: (ग) हाथ बाटना 

2.  नीचे लिखे वाक्यों में उचित मुहावरों का प्रयोग करके उन्हें पूरा करने के लिए उचित विकल्प चुनिए–

प्रश्न 1. जब से मोहन चोरी करते हुए पकड़ा गया, वह सामने नहीं आता ……………… है|
(क) आँखे दिखाना
(ख) आँखे चुराना
(ग) आँखे फेरना 

उत्‍तर: (क) आँखे दिखाना

प्रश्न 2. दीपक की चालाकी पकड़ी गईं अब वह घरवालों की ………… गया है|
(क) आँखों से गिरना
(ख) आँखे बंद होना
(ग) आँखों का तारा 

उत्‍तर: (क) आँखों से गिरना

प्रश्न 3. मोहन ने तो मित्रों से मिलना जुलना भी बंद कर दिया है अब तो वह बिल्कुल ही ………………. हो गया है|
(क) ईद का चाँद होना
(ख) ईट से ईट बजाना
(ग) आँखों का तारा 

उत्‍तर: (क) ईद का चाँद होना

प्रश्न 4. परीक्षा में मोहन के अच्छे नंबर आने पर अध्यापिका ने उसकी…….|
(क) पीठ दिखाना
(ख) पीठ थपथपाना
(ग) पगड़ी उछालना 

उत्‍तर: (ख) पीठ थपथपाना

प्रश्न 5. कवि सम्मेलन में कविता सुनकर मन ……… हो गया|
(क) बाग-बाग होना
(ख) फूँक मारना
(ग) आँख लगना 

उत्‍तर: (क) बाग-बाग होना

प्रश्न 6. जब जज साहब ने अपने ही भाई को चोरी करते हुए पकड़ा तो जज साहब …………… हो गए|
(क) पगड़ी उछालना
(ख) पानी – पानी होना
(ग) पानी में आग लगाना 

उत्‍तर: (ख) पानी – पानी होना

प्रश्न 7. माँ के द्वारा राम को डाटने पर राम ने यह बात ………….. ली कि कभी भी वह अब झूठ नहीं बोलेगा|
(क) घास खोदना
(ख) गाँठ बाँधना
(ग) घी के दीये जलाना 

उत्‍तर: (ख) गाँठ बाँधना

प्रश्न 8. बिल्डिंग में आग लग जाने पर मोहन ने …………………. एक लड़की को बचाया|
(क) पानी में आग लगाना
(ख) जान पर खेलना
(ग) भीगी बिल्ली बनना 

उत्‍तर: (ख) जान पर खेलना

प्रश्न 9. माँ ने मोहन को रोता हुआ देख उसे अपने …………….. लिया|
(क) होश उड़ जाना
(ख) हृदय से लगाना
(ग) आँख लगना 

उत्‍तर: (ख) हृदय से लगाना

प्रश्न 10. आजकल सरकारी नौकरी मिलना आसान काम नहीं है , ……….. है|
(क) लोहा मानना
(ख) लोहे के चने चबाना
(ग) लोहा लेना 

उत्‍तर: (ख) लोहे के चने चबाना

3. नीचे कुछ मुहावरों के अर्थ दिए गए हैं उनमें से सही अर्थ वाले विकल्प को चुनिए– 

प्रश्न 1. प्राण सूख जाना
(क) मृत्यु हो जाना
(ख) इंसान का पतला हो जाना
(ग) बहुत डर जाना

उत्‍तर: (ग) बहुत डर जाना 

प्रश्न 2. घास खोदना
(क) घास निकालना
(ख) मैदान साफ करना
(ग) व्यर्थ समय बरबाद करना

उत्‍तर: (ग) व्यर्थ समय बरबाद करना 

प्रश्न 3. लाल – पीला होना
(क) लाल – पीले रंग से रंगना
(ख) लाल – पीले रंग पर किसी से झगड़ा करना
(ग) गुस्से में होना

उत्‍तर: (ग) गुस्से में होना 

प्रश्न 4. लोहा लेना
(क) किसी की शक्ति को स्वीकार करना
(ख) टक्कर लेना
(ग) किसी से लोहा खरीदना 

उत्‍तर: (ख) टक्कर लेना

प्रश्न 5. सब्ज बाग दिखाना
(क) सब्जियों का बाग दिखाना
(ख) बहुत सारी सब्जियाँ इकट्ठा करना
(ग) झूठे आश्वासन देना

उत्‍तर: (ग) झूठे आश्वासन देना 

प्रश्न 6. राई का पहाड़ बनाना
(क) राई का पहाड़ बनाकर खेलना
(ख) राई के पहाड़ का चित्र बनाना
(ग) किसी छोटी सी बात को व्यर्थ ही बढ़ाना 

उत्‍तर: (ग) किसी छोटी सी बात को व्यर्थ ही बढ़ाना

प्रश्न 7. हाथ मलना
(क) हाथ धोना
(ख) पछताना
(ग) हाथों को साबुन से मलकर साफ करना 

उत्‍तर: (ख) पछताना

प्रश्न 8. नानी याद आना
(क) नानी की याद आना
(ख) बहुत कष्ट झेलना
(ग) मुसीबत का एहसास होना

उत्‍तर: (ग) मुसीबत का एहसास होना 

प्रश्न 9. पापड़ बेलना
(क) किसी को बहुत दुख देना
(ख) बहुत कष्ट उठाना
(ग) पापड़ों को बेलन से बेलकर बनाना 

उत्‍तर: (ख) बहुत कष्ट उठाना

The document Worksheet Solutions: मुहावरे | Hindi Grammar class 4 is a part of the Class 4 Course Hindi Grammar class 4.
All you need of Class 4 at this link: Class 4
29 videos|79 docs|19 tests
Related Searches

Important questions

,

Worksheet Solutions: मुहावरे | Hindi Grammar class 4

,

Worksheet Solutions: मुहावरे | Hindi Grammar class 4

,

Semester Notes

,

Exam

,

past year papers

,

Viva Questions

,

pdf

,

MCQs

,

study material

,

Previous Year Questions with Solutions

,

practice quizzes

,

Worksheet Solutions: मुहावरे | Hindi Grammar class 4

,

mock tests for examination

,

ppt

,

video lectures

,

Extra Questions

,

Summary

,

Sample Paper

,

shortcuts and tricks

,

Objective type Questions

,

Free

;